सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 08–अप्रैल–2026–बुधवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 08 APR 2026
AMMP 24 News Live TV
नौकरी की मन्नत मांगने जा रहे इंजीनियर दोस्तों की मौतः एक दिन पहले डिग्री मिली; बागपत में कार बंद एक्सप्रेस-वे पर बैरियर से टकराई
Wed, 08 Apr 2026
Baghpat Road Accident : नौकरी की मन्नत मांगने ऋषिकेश जा रहे दो बीटेक इंजीनियर दोस्तों की मौत। डिग्री मिलने के अगले ही दिन बुझ गए दो घरों के इकलौते चिराग। गूगल मैप के कारण बंद रास्ते पर हुई दुर्घटना।
Apr 08, 2026

बागपत : यूपी के बागपत जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नौकरी की मनोकामना पूरी करने के लिए ऋषिकेश के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर जा रहे दो युवा इंजीनियर दोस्तों की दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक युवक कपिल (24) और प्रयाग कौशिक (25) दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले थे। दोनों एक-दूसरे के करीबी दोस्त थे और हाल ही में बीटेक की डिग्री पूरी की थी। सोमवार को ही यूनिवर्सिटी से उनकी डिग्री आई थी। नौकरी लगने की कामना लेकर वे मंगलवार रात दिल्ली से ऋषिकेश रवाना हुए थे।
हादसा कैसे हुआ?
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार (कोतवाली प्रभारी) के अनुसार, दोनों रास्ता भटक गए थे। गूगल मैप के सहारे वे दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए, जो अभी निर्माणाधीन है और आम वाहनों के लिए बंद है। एंट्री पॉइंट से कार चढ़ाई के महज 200 मीटर आगे बढ़ते ही टाटा पंच कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अनियंत्रित हो गई और अस्थायी बैरिकेडिंग से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसा बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के मविकला गांव के पास हुआ।
एक्सप्रेस-वे पर सही से नहीं लगे थे बैरिकेड
दोनों युवक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। प्रयाग कौशिक के पिता राजेंद्र कौशिक नीति आयोग (NITI Aayog) में अंडर सेक्रेटरी हैं। घर में मां और दो बहनें हैं। कपिल के पिता राजेश प्राइवेट नौकरी करते हैं।
प्रयाग के ताऊ देवीलाल ने कहा, दोनों बच्चों ने एक साल पहले बीटेक पास किया था। सोमवार को डिग्री मिलते ही वे नौकरी की मनोकामना लेकर नीलकंठ मंदिर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। हाईवे पर निर्माण चल रहा था, तो सही बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड लगाए जाने चाहिए थे। अधिकारियों की लापरवाही से बच्चों की जान चली गई। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एक्सप्रेसवे का बकाया काम
यह हादसा उस समय हुआ है जब दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (लगभग 210 किमी लंबा) का उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। उद्घाटन के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी महज ढाई घंटे में तय हो सकेगी। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर एंट्री-एग्जिट पॉइंट बने हैं, लेकिन पूरा रूट अभी जनता के लिए खुला नहीं है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ओवरस्पीडिंग और गूगल मैप की गलती को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
Why Trump Backed Down?: ऐसा क्या हुआ, जो ईरान की सभ्यता खत्म करने की धमकी से पीछे हट गए ट्रंप, अब आगे क्या?
Wed, 08 Apr 2026 03:21 PM
छह हफ्ते पहले जो युद्ध अमेरिका को तेज और निर्णायक लग रहा था, वह अब एक नाटकीय मोड़ पर है। दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति यानी अमेरिका और उसे टक्कर देने वाली ताकत यानी ईरान ने दो हफ्ते के लिए एकदूसरे पर हमले रोक दिए हैं। ट्रंप ने जिस ईरान को सभ्यता मिटा देने की धमकी दी थी, उसी ईरान के साथ संघर्षविराम हो चुका है। होर्मुज खोलने पर रजामंदी बनी है, लेकिन ईरान की शर्तों पर। आखिर यह सब हुआ कैसे, जानिए पूरी कहानी…

28 फरवरी की सुबह जब अमेरिका ने ईरान पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया था, तो व्हाइट हाउस में यकीन था कि यह जंग कुछ दिनों तक चलेगी जरूर, लेकिन इसमें रणनीति वेनेजुएला जैसा होगी- तेज, साफ और निर्णायक। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भरोसा था कि ईरान झुक जाएगा, लेकिन छह हफ्ते और 13,000 से ज्यादा हमलों को झेलने के बाद तस्वीर अलग नजर आई। ईरान ने न सिर्फ मिसाइलें दागना जारी रखा, बल्कि होर्मुज जलडमरूमध्य को अपनी मुट्ठी में कसे रखा। आखिरकार वह हुआ, जो किसी ने नहीं सोचा था। ट्रंप ने सर्वनाश की धमकी वापस ली और 14 दिन का संघर्षविराम स्वीकार कर लिया। आखिर यह हुआ कैसे, ट्रंप क्यों पीछे हट गए, आइए जानते हैं…

वो बड़ी बातें, जो आपको जाननी चाहिए:
- अमेरिका-ईरान के बीच 14 दिन के संघर्षविराम पर सहमति।
- ईरान ने होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित आवागमन की इजाजत दी।
- ईरान का दावा- यह हमारी जीत है और इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत युद्ध का अंत नहीं है।
- जंग में अब तक 1,900 से ज्यादा ईरानी मारे गए। 13 अमेरिकी सैनिकों की जान गई। लेबनान में 1,500 से ज्यादा मौतें हुईं।
- संघर्षविराम के एलान के बाद तेल की कीमतें गिरीं। दोपहर तक ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब आया।
- चीन और पाकिस्तान, दोनों मध्यस्थ बने। युआन में तेल भुगतान शुरू।
- इस्राइल ने संघर्षविराम का समर्थन किया, लेकिन कहा- लेबनान शामिल नहीं।
एक ही दिन में ट्रंप सर्वनाश की धमकी से संघर्षविराम तक कैसे पहुंचे?
यही इस पूरे युद्ध का सबसे नाटकीय मोड़ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ही दिन के दौरान ईरान को सर्वनाश की धमकी देने से लेकर यह घोषणा करने तक का सफर तय किया कि ईरान के नेतृत्व ने एक ‘काम करने लायक’ प्रस्ताव पेश किया है। ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य न खोलने पर ईरान के बिजली संयंत्रों और बुनियादी ढांचे को तबाह करने की जो धमकी दी थी, वह अपनी समयसीमा से करीब 90 मिनट पहले ही वापस ले ली। नतीजा यह हुआ कि अमेरिका, ईरान और इस्राइल ने बुधवार को 14 दिन के संघर्षविराम पर सहमति जताई। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा- हमने अपने सभी सैन्य उद्देश्य पूरे कर लिए हैं और ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति के लिए एक निर्णायक समझौते के बहुत करीब हैं।
क्या पाकिस्तान अकेला मध्यस्थ था?
नहीं। पाकिस्तान खुद की पीठ थपथपा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है। यह संघर्षविराम सिर्फ पाकिस्तान की कोशिशों का नतीजा नहीं था। मध्यस्थता में पाकिस्तान और चीन, दोनों शामिल थे। न्यूज एजेंसी AP को दो अधिकारियों ने बताया कि चीन ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वह अमेरिका का सबसे बड़ा आर्थिक प्रतिस्पर्धी भी है। चीन ने ही खामोशी से संघर्षविराम की राह निकालने की रूपरेखा तय की। AFP के अनुसार, चीन ने ही ईरान को बातचीत की मेज तक लाने में मदद की।
ट्रंप ने पीछे हटने का फैसला क्यों किया? असली वजहें क्या थीं?
- ईरान पर सभी प्रतिबंधों को हटाना।
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण बनाए रखना।
- पश्चिम एशिया से अमेरिकी सेना की वापसी।
- ईरान और उसके सहयोगियों पर हमले बंद करना।
चीन कैसे और मजबूत होकर उभरा?
वर्षों से अमेरिका अंतरराष्ट्रीय व्यापार में डॉलर के दबदबे का इस्तेमाल दुश्मनों और प्रतिस्पर्धियों पर दबाव बनाने के लिए करता आया है। वैश्विक तेल बाजार में यह दबदबा सबसे साफ दिखता है। JP Morgan Chase के 2023 के अनुमान के मुताबिक, तेल के करीब 80% लेनदेन डॉलर में होते हैं। जैसे-जैसे अमेरिका-इस्राइल का ईरान पर युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाता रहा, ईरान और चीन ने एक साझा मोर्चा खोला- डॉलर के वर्चस्व को चुनौती देना।
Lloyd’s List के अनुसार 25 मार्च तक कम से कम दो जहाजों ने युआन में तेल भुगतान किया था। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र प्रोफेसर और IMF के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री केनेथ रोगॉफ ने अल जजीरा को बताया, “एक तरफ ईरान अमेरिका की आंख से आंख मिला रहा था, दूसरी तरफ वह अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने और अपने सहयोगी चीन को खुश करने के लिए युआन को गंभीरता से तरजीह दे रहा था। वह अपने खुद के व्यापार को युआन में करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।”
आगे क्या होगा?
1. होर्मुज
दो हफ्ते के संघर्षविराम की योजना के बाद ईरान और ओमान को होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की छूट मिल जाएगी। ईरान यह पैसा पुनर्निर्माण में लगाएगा। जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन ईरानी सैन्य प्रबंधन के तहत होगा। यह जलडमरूमध्य ओमान और ईरान दोनों के समुद्री क्षेत्र में है। दुनिया हमेशा से इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग मानती रही है और कभी टोल नहीं चुकाती थी। अगर शांति वार्ता विफल हुई तो तेहरान फिर से जलडमरूमध्य बंद कर सकता है।
2. इस्लामाबाद में बातचीत
ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों को पाकिस्तान ने 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में आमंत्रित किया है। ईरानी सरकारी मीडिया ISNA के अनुसार, ईरान की वार्ता टीम का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ करेंगे, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के करने की उम्मीद है। ईरानी सरकारी मीडिया ने स्पष्ट किया कि ये वार्ता युद्ध का अंत नहीं है। ईरान के इस बयान से पाकिस्तान की खुद की पीठ थपथपाने की कोशिशों को झटका लग सकता है।
3. इस्राइल
इस्राइल में इस संघर्षविराम को लेकर चिंताएं हैं। इस्राइल इस जंग में और ज्यादा हासिल करना चाहता था। हालांकि, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के फैसले का समर्थन किया है, लेकिन साफ कहा कि लेबनान को इस 14 दिन के संघर्षविराम में शामिल नहीं किया जाएगा।
4. अमेरिका
बीबीसी के अनुसार अमेरिका, जो कभी खुद को वैश्विक स्थिरता की ताकत कहता था, अब खुद ही अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नींव हिला रहा है। डेमोक्रेट्स ने ट्रंप की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेसमैन जोकिन कास्त्रो कहा, “यह साफ है कि राष्ट्रपति का पतन जारी है और वे नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं।” ऐसे में अगले दो हफ्ते में अमेरिका की रणनीति पर दुनिया की नजर होगी।
5. डोनाल्ड ट्रंप
न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, ‘दो हफ्ते’ ट्रंप का पसंदीदा समय अंतराल बन गया है, जब वे बड़े फैसलों में खुद को वक्त देना चाहते हैं। पिछले गर्मियों में भी व्हाइट हाउस ने कहा था कि दो हफ्तों में ईरान पर बमबारी का फैसला होगा, लेकिन उससे पहले ही हमले हो गए। रूस-यूक्रेन युद्ध की बातचीत में भी ट्रंप ने दो हफ्ते की समयसीमाएं दीं, जो बहुत कम काम आईं। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 15 महीनों में बार-बार बड़ी मांगें रखीं और फिर उन्हें वापस लिया। यह दो हफ्ते भी उसी पैटर्न का हिस्सा लगता है।
पहली पोस्टिंग लेने जा रहे 26 साल के IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
02 दिसंबर 2024,
कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस हर्ष बर्धन अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई. वह मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. आईपीएस के निधन पर सीएम सिद्धारमैया ने शोक जताया है.

कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग लेने जा रहे 26 वर्षीय आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई. हर्ष बर्धन कर्नाटक कैडर के
नई दिल्ली:
कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन (26) मध्यप्रदेश के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई. उन्होंने बताया कि हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया.
पुलिस के अनुसार, वर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोट आई.
Iran US Ceasefire: ‘अमेरिका को लगा था तीन दिन में जंग जीत लेंगे’, ईरान के नेता ने बताया कहां फेल हो गए ट्रंप
Wed, 08 Apr 2026 02:38 PM
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने अमेरिका-इस्राइल के साथ हुए युद्धविराम पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ईरान पर यह युद्ध थोपा गया था। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य, ईरान में भारतीय नागरिकों और लेबनान में युद्धविराम लागू न होने के इस्राइली पीएम नेतन्याहू के बयान समेत हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखा।

ईरान के खिलाफ दो हफ्ते के युद्धविराम के एलान के बाद पश्चिम एशिया तनाव का कूटनीतिक हल निकलने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, ”अमेरिका सोच रहा था कि तीन दिनों के भीतर वे सब कुछ खत्म करके जंग जीत लेंगे। आखिर उन्हें एहसास हुआ कि यह उनकी बहुत बड़ी गलती थी। ”
डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि हम यह युद्ध नहीं चाहते थे और इसे ईरान पर थोपा गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने (अमेरिका-इस्राइल) ही ईरान के खिलाफ इस युद्ध की शुरुआत की थी। ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने कहा कि उन्होंने ईरान, उसके नागरिकों और घरों पर हमले शुरू कर दिए।
हमारी सभ्यता को नष्ट करना आसान नहीं, अमेरिका को हो गया एहसास : डॉ. इलाही
इलाही ने कहा, ”अमेरिका ने ईरान पर दस हजार से अधिक बार हमला किया और अंत में उन्होंने कहा कि वे ईरान की सभ्यता को नष्ट कर देंगे। इसका मतलब है कि वे ईरान और मानवता को नहीं जानते। इस युद्ध और आक्रामकता की शुरुआत से ही सभी ईरानी सड़कों पर उतर आए हैं।”
उन्होंने कहा, ”कल भी, जब उन्हें एहसास हुआ कि अमेरिका हमारे पुलों, हमारी मस्जिदों, हमारे अस्पतालों पर हमला करना चाहता है। ईरानी इन स्थानों पर एकत्र हुए। ईरानियों ने कहा कि हम अपनी सुविधाओं और अपने बुनियादी ढांचे के साथ मरने के लिए तैयार हैं। आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि वे ऐसा नहीं कर सकते।”
नेतन्याहू के लेबनान पर हमले न रोकने की बात पर क्या बोले?
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच का युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होगा। इस पर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने कहा, “यह ईरान की एक शर्त है और दोनों प्रतिनिधिमंडल ईरान द्वारा प्रस्तावित 10 शर्तों पर चर्चा जारी रखेंगे। हम देखेंगे कि इस पर क्या प्रगति होती है।”
होर्मुज जलडमरूमध्य पर क्या बोले डॉ. इलाही?
युद्धविराम के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के रुख के बारे में अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, “यह ईरान के हाथ में है और हम ही तय करेंगे कि क्या करना है। इस युद्ध से पहले होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था। किसी को भी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने में कोई समस्या नहीं थी। सभी इससे खुश थे और इस जलडमरूमध्य से किसी को कोई परेशानी, संकट या संघर्ष नहीं हुआ था।”
उन्होंने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ने से इसे जोड़ते हुए कहा, ”इस आक्रामकता और इस युद्ध ने होर्मुज जलडमरूमध्य सहित दुनिया में बहुत सारी समस्याएं पैदा कर दीं। अब कुछ दिनों से युद्धविराम है। हम आशा करते हैं कि यह युद्धविराम जारी रहेगा और मुझे उम्मीद है कि उन्होंने सबक सीख लिया होगा। वे ईरान के खिलाफ फिर से यह युद्ध शुरू करने का इरादा नहीं रखेंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी को लाभ होगा।”
ईरान में रहने वाले भारतीयों पर कही बड़ी बात
ईरान में रहने वाले भारतीयों के बारे में डॉ. इलाही ने कहा, “यह हमारी प्राथमिकता है। यह मेरी प्राथमिकता है। चालीस साल पहले, जब यह युद्ध शुरू हुआ तो मैंने ईरान में अपने लोगों को संदेश भेजा। उनसे तेहरान और अन्य शहरों और विश्वविद्यालयों से लगभग 3,000 छात्रों को लेने का अनुरोध किया, जिनमें से अधिकांश चिकित्सा विज्ञान के छात्र थे।”
उन्होंने कहा, ”मैंने उनके लिए छात्रावास, होटल और आवास किराए पर लिए। मैंने अपने लोगों से उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने को कहा। तेहरान स्थित आपके दूतावास का भी आभारी हूं। सभी छात्र सुरक्षित थे। ईरान में भारतीय भाइयों और बहनों की देखभाल करना हमारी प्राथमिकता है। यह मेरा कर्तव्य है। यह मेरी जिम्मेदारी है।”
Electricity system of UP: यूपी प्रदेश के 70 लाख प्रीपेड मीटर किए जाएंगे पोस्टपेड, आयोग में दायर की गई याचिका; जानिए पूरा मामला
Wed, 08 Apr 2026 09:51 PM
यूपी में बिना सहमति के लगाए गए प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड किए जाएंगे। इस संबंध में एक याचिका दायर की गई है।

प्रदेश में बिना सहमति के 70 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मोड में बदलने का मामला बुधवार को नियामक आयोग पहुंच गया है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग में याचिका दायर कर मांग की कि सभी कम्पनियों को निर्देशित किया जाए कि प्रीपेड को तत्काल पोस्टपेड में बदला जाए।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बुधवार को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार तथा सदस्य संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर लोकहित प्रस्ताव (याचिका) दाखिल किया। इसमें बताया कि केंद्र सरकार द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47 (5) के तहत उपभोक्ताओं को प्रीपेड एवं पोस्टपेड मीटर चुनने का विकल्प है।
ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लोकसभा में दिए गए स्पष्टीकरण तथा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा 1 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना में भी स्पष्ट है कि सिर्फ स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता है। प्रीपेड या पोस्ट पेड चुनना उपभोक्ता के ऊपर निर्भर करता है। इसलिए सभी बिजली कंपनियों एवं पावर कॉरपोरेशन को तत्काल निर्देश जारी किए जाएं कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के प्रीपेड मोड में परिवर्तित किए गए लगभग 70 लाख स्मार्ट मीटरों को तुरंत पोस्टपेड मोड में बदला जाए। परिषद का कहना है कि नई अधिसूचना के जारी होने के 8 दिन बाद भी उत्तर प्रदेश में नए कनेक्शनों पर प्रीपेड मीटर अनिवार्य किया जाना केंद्र सरकार के आदेशों की अवहेलना है।
सात दिन में आयोग ने मांगा जवाब
6 अप्रैल को केस्को कानपुर में सुनवाई के दौरान जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जाने के मामले में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) के उल्लंघन को लेकर अवमानना प्रस्ताव आयोग को सौंपा गया था। इस पर आयोग ने पावर कॉरपोरेशन एवं संबंधित कंपनी के प्रबंध निदेशक से 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
उपभोक्ता को मिलेगा अधिकार: वर्मा
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे चिंतित न हों। परिषद का दावा है कि इस मुद्दे पर केंद्र स्तर पर स्पष्टता मिल चुकी है और जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर बिना सहमति के प्रीपेड मोड में बदले गए हैं, उन्हें पुनः पोस्टपेड मोड में परिवर्तित कराया जाएगा।
परिषद ने यह भी कहा कि यदि समय रहते नियामक आयोग द्वारा बिजली कंपनियों को स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए गए, तो उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और वे केंद्र सरकार द्वारा दिए गए अधिकारों का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
प्रदेश की बिजली कंपनियों में बड़े पैमाने पर भारत सरकार केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना वी लोकसभा में ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए बयान के बाद पूरे प्रदेश में उपभोक्ता बिजली दफ्तर पहुंच रहे हैं। पावर कारपोरेशन का आदेश न जारी होने की वजह से क्षेत्रीय अधिकारी उनका समाधान नहीं कर रहे हैं या पूरी तरह उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है ऐसे में बिजली कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना जरूरी है।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 08 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

08 Apr -2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 08 Apr 2026
8 अप्रैल 2026
8 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज
Wed, 08 Apr 2026 09:30 PM

09:29 PM, 08-Apr-2026
Noida News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी
09:28 PM, 08-Apr-2026
Noida News: फसल क्षति के मुआवजे के लिए ज्ञापन
फसल क्षति के मुआवजे के लिए ज्ञापन
09:28 PM, 08-Apr-2026
Sonipat News: स्वस्थ मुंह से ही खुशहाल जीवन चलाया जागरूकता अभियान

Awareness campaign launched for a happy life with a healthy mouth
09:27 PM, 08-Apr-2026
Varanasi News: बरेका के उप महाप्रबंधक के बंगले में महिला ने लगाया फंदा, मौत; तीन बच्चों और पति के साथ रहती थी

Varanasi News: मंडुवाडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
09:26 PM, 08-Apr-2026
सौरव गांगुली पर भड़कीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी, राहुल बनर्जी के निधन पर किए कमेंट को बताया अपमानजनक

Swastika Mukherjee Slams Sourav Ganguly: अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन पर सौरव गांगुली के कमेंट पर स्वास्तिका मुखर्जी ने नाराजगी जाहिर की है। जानिए उन्होंन गांगुली पर क्या कुछ कहा…
09:26 PM, 08-Apr-2026
चोलापुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली,
चोलापुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली,
09:26 PM, 08-Apr-2026
Delhi NCR News: बिहार गौरव महोत्सव का हुआ आयोजन
Bihar Gaurav Mahotsav was organized
09:25 PM, 08-Apr-2026
जीएसटी में फर्जीवाड़ा: 4.5 करोड़ का चूना लगाने वाला सरगना गिरफ्तार, कागजों में बनी फर्म के सहारे हो रहा था खेल

जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। यह खेल पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। फर्म में कई लोगों के नाम भी सामने आए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
09:25 PM, 08-Apr-2026
Lalitpur: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पड़ोस के एक परिवार ने रानी से विवाद किया था और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
09:25 PM, 08-Apr-2026
Hardoi: गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन रोकने को लगाए गए डिवाइडरों से टकराई भाजपा विधायक की कार
बदायूं जनपद के दातागंज विधायक की कार के एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित हैं। रोक के बाद भी विधायक गंगा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भर रहे थे।
09:24 PM, 08-Apr-2026
Noida News: एटीएम से 1.84 लाख रुपये गायब, कस्टोडियन पर आरोप
Rs 1.84 lakh missing from ATM, custodian accused
09:23 PM, 08-Apr-2026
Shimla: दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस में भारत का शानदार आगाज, मुख्यमंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन लीग स्तर के मुकाबले खेले गए। भारत के पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों ने जीत से शुरुआत की।
09:23 PM, 08-Apr-2026
होर्मुज पर ईरान का नया दांव: तेल टैंकरों को गुजरने के लिए क्रिप्टो में देना होगा टोल, ये बड़ी चेतावनी भी दी

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर क्रिप्टोकरेंसी में टोल लगाने का प्रस्ताव रखा है। बिना अनुमति गुजरने पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस फैसले से वैश्विक तेल व्यापार और शिपिंग कंपनियों में चिंता बढ़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलमार्ग को पूरी तरह खोलने की मांग की।
09:21 PM, 08-Apr-2026
Noida News: यीडा क्षेत्र में बनेगा डॉग शेल्टर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का होगा पालन
यीडा क्षेत्र में बनेगा डॉग शेल्टर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का होगा पालन
09:19 PM, 08-Apr-2026
गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी एक निजी बस, अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा; 35 यात्री घायल

बुधवार शाम गुरदासपुर-अमृतसर हाईवे पर तेज रफ्तार निजी बस पलटने से करीब 35 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
09:19 PM, 08-Apr-2026
Meerut News: तालाब व मरघट की जमीन पर कब्जे का आरोप
तहसील क्षेत्र के गांव मैनापूठी में तालाब, हड़वार और मरघट की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।
09:18 PM, 08-Apr-2026
Noida News: लापता बच्ची को परिजनों को सौंपा
Missing girl handed over to family
09:18 PM, 08-Apr-2026
आईजीआरएस में झांसी का दबदबा: बारहवीं दफा बना नंबर-वन, जनपद स्तर पर तीसरी बार हासिल हुआ पहला स्थान

शिकायतों का नियत समय में निस्तारण करने में भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
09:17 PM, 08-Apr-2026
फोटो : जमालपुर कलां रोड पर आठ बीघा भूमि पर प्लॉटिंग को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त

कुंभ तैयारियों के बीच अमरापुर से ऋषिकुल तक खुदाई में सामने आए अवैध पाइप; सरकारी आवासों से भी गंदा पानी गंगा में, कार्रवाई की तैयारी
09:17 PM, 08-Apr-2026
Meerut News: सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बनाने का आरोप, मेडा से शिकायत
नगर पंचायत लावड़ खास में सरकारी भूमि के दुरुपयोग और अवैध कॉलोनी के निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सैनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मेडा में शिकायत की है।
09:16 PM, 08-Apr-2026
Noida News: मजदूरों को 5 किलो एलपीजी सिलिंडर वितरण, पलायन रोकने की पहल
मजदूरों को 5 किलो एलपीजी सिलिंडर वितरण, पलायन रोकने की पहल
09:15 PM, 08-Apr-2026
Assam: जिधर होगा जेन-जी, उसके हाथ होगी पूर्वोत्तर के द्वार की चाबी; मतदान से पहले ऐसे बीता बड़े चेहरों का दिन

Assam: जिधर होगा जेन-जी, उसके हाथ होगी पूर्वोत्तर के द्वार की चाबी; मतदान से पहले ऐसे बीता बड़े चेहरों का दिन
09:15 PM, 08-Apr-2026
Delhi NCR News: कालिंदी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव लहरें का आगाज
Two-day annual festival ‘Wahren’ begins at Kalindi College
09:15 PM, 08-Apr-2026
Bihar: प्रोफेसर और छात्रा का डोसा खाते वीडियो वायरल, कुलपति ने दिए जांच के आदेश; छात्र संगठनों का हंगामा

पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और पीएचडी छात्रा का रेस्टोरेंट में डोसा खाते वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया है। कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने अनुशासनिक समिति को जांच के आदेश दिए हैं। छात्र संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। को
News Flash 08 अप्रैल 2026
लेबनान: इजरायली हमलों में आज 112 लोगों की मौत
- 9:19 PMइजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान
- 8:37 PMकुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना
- 8:01 PMअधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर
- 7:48 PMहोर्मुज अभी बंद है: ईरान की नेवी का जहाजों को संदेश
- 6:48 PMनोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत
- 6:04 PMसऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला
- 5:56 PMईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ
- 5:23 PMपश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह 10 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे
- 4:57 PMअमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा: डोनाल्ड ट्रंप
- 4:41 PMजयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी: कैबिनेट का फैसला
- 4:10 PMसेंसेक्स 2,946 अंक उछलकर 77,562.90 पर बंद, निफ्टी 873 अंक बढ़कर 23,997 पर पहुंचा
- 3:23 PMईरान के सिर्री द्वीप पर कई धमाकों की खबर, धमाकों के कारणों का पता नहीं
- 2:34 PMभारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष
- 1:37 PMभारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी
- 1:08 PMईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ
- 12:30 PMलेबनान आर्मी का अलर्ट: अभी न लौटें अपने गांव, दक्षिण में जान का खतरा
- 11:51 AMसिर्फ युद्धविराम काफी नहीं, होर्मुज का रास्ता खुलना जरूरी- ब्रिटिश PM
- 11:13 AM’ट्रिगर पर है हमारी उंगली’, दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब- ईरान की चेतावनी
- 10:29 AM3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला
- 10:10 AMअमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी
- 9:33 AM’हमने जीत ली जंग’, ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप
- 9:04 AMलेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना
- 8:45 AMअगर हमले रुके, तो हमारी सेना भी तुरंत रोक देगी गोलीबारी- ईरान का ऐलान
- 8:41 AM लेबनान में कोई सीजफायर नहीं’, नेतन्याहू के इस ऐलान से US-ईरान युद्धविराम पर खड़ा हुआ सवाल
- 8:13 AMयुद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा
- 7:46 AM’सीजफायर से कुछ नहीं होगा, ट्रंप को हटाओ’, सेथ मोल्टन का हमला
- 7:19 AMईरान से जंग रुकी पर घर में ही घिरे ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा
- 7:05 AMसीजफायर की खबर के बाद तेहरान की सड़कों पर उतरी भारी भीड़.
- 6:59 AMसीजफायर के बीच ईरान पर इजरायल का हमला जारी, व्हाइट हाउस के दावे पर सस्पेंस!
- 5:23 AMसीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गए
- 4:17 AMईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान
- 3:19 AMईरान के अमीरकबीर पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला
- 1:23 AMशहबाज शरीफ की अमेरिका से गुहार, ईरान को दी डेडलाइन 2 हफ्ते बढ़ाने की मांग
- 12:55 AMट्रंप की ईरान को दी डेडलाइन सुबह 5:30 बजे होगी खत्म

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx




AMMP 24 News Live TV

Share this:






