Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

चांदी व्यापारी की हत्या: चाकू से सिर काटकर पॉलिथीन में लपेटा, खौफनाक वारदात के पीछे हैरान करने वाली है वजह,

0

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media council AMMP 24 News Date: Fri, 05 Aug 2022

मृतक चांदी व्यापारी का फाइल फोटो – f फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, ताजनगरी आगरा में चांदी व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई और फिर चाकू से गला काट दिया। इतना ही नहीं कटे हुए सिर को पॉलिथिन में लपेटकर कार में रख लिया, तभी गश्त करती पुलिस सुनसान जगह पर कार को खड़ा देख मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को चेक किया तो पिछली सीट पर सिर पड़ा देख होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोचा है, जिसमें से एक भाजपा नेता है और दूसरा उसका भतीजा। वहीं घटना के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान है। सीओ हरीपर्वत ने बताया कि आरोपी मृतक चांदी व्यापारी की पत्नी से दोस्ती करना चाहता था, इसी वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

थाना सिंकदरा के गांव अरसेना में शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस गश्त के दौरान एक सुनसान जगह कार खड़ी दिखाई दी। कार के पास दो युवक भी खड़े थे। पुलिस को देखते ही इन युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उनको पकड़ लिया। कार की तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर रखा देख होश उड़ गए।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम बेलनगंज निवासी टिंकू भार्गव बताया। साथ में उसका भतीजा भी था। टिंकू भार्गव भाजपा नेता बताया जा रहा है। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि लोहामंडी के तरकारी वाली गली निवासी नवीन वर्मा से उसकी दोस्ती थी। नवीन चांदी व्यापारी था। नवीन के घर उसका आना जाना था।

बृहस्पतिवार रात को उसने नवीन को बहाने से अपने पास बुलाया। उसे गाड़ी में लेकर गया। गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी। इसके बाद गांव अरसेना लेकर आए थे। शव को ठिकाना लगाना चाहते थे। उसके साथ भतीजा भी था, कार रोकने के बाद शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया।

आरोपियों ने मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे, जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेटकर रख लिया था। जिसे ले जाने ही वाले थे, इससे पहले पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए।

सीओ हरीपर्वत के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नवीन की शादी को कई साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। टिंकू का नवीन के घर में आना जाना था। नवीन की पत्नी से भी उसकी बातचीत हुआ करती थी। वह उसकी पत्नी से दोस्ती करना चाहता था। इसके लिए उसने नवीन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपने भतीजे अनिल भार्गव को तैयार कर लिया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की सतर्कता पर इनाम की घोषणा की है। आरोपी टिंकू खुद को पहले भाजपा का नेता बता रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वह कार्यकर्ता ही है।au