दारुल उलूम का बड़ा निर्णय, देवबंद में 24 सितंबर को यूपी के मदरसों का इजलास बुलाया गया,तैयार होगा लाइन ऑफ एक्शन

Aftab Khan ×××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Mon, 05 Sep 2022 

देववंद दारुल उलूम -f फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें,योगी सरकार द्वारा यूपी के गैर मान्यता प्राप्त व स्ववित्त पोषित मदरसों का सर्वे कराने की घोषणा की गई है। इसको लेकर इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने सोमवार को बड़ा निर्णय लिया है। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि सरकार की घोषणा को ध्यान में रखकर आगामी 24 सितंबर को देवबंद में बड़ा इजलास बुलाने का फैसला किया गया है। इसमें प्रदेश भर के 250 से अधिक मदरसों के जिम्मेदार शामिल होंगे।

बताते चलें कि,सोमवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने एक बयान में कहा कि मदरसा सर्वे के बारे में जो सुना जा रहा है वह बेहद अफसोसनाक है। इस संबंध में बीते दिन संस्था के भीतर मजलिस-ए-तालीमी (शिक्षा समिति) की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह फैसला लिया है कि आगामी 24 सितंबर को देवबंद में बड़ा इजलास बुलाया जाए। इसमें उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक मदरसा संचालकों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इजलास में मदरसों का सर्वे कराने वाली घोषणा को लेकर लाइन ऑफ एक्शन तैयार होगा या सभी लोगों का जो मशविरा होगा उस पर सहमति बनाकर संस्था आगे अपनी राय रखेगी।

Related posts

UP Election 2022: सांडों के हमले से लेकर बिजली बिल तक, उत्तर प्रदेश की चुनावी दौड़ में पार्टियों के पास क्या-क्या है?

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 19–जून–2026–शुक्रवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पर छह सप्ताह में लें निर्णय : हाईकोर्ट

Shahrukh Khan

Leave a Comment