अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश: इस मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ और मायावती दोनों लगा रहे हैं दांव, किसे मिलेगा जनता का साथ

रिपोर्ट आफताब खान,10 Sep 2021 04:08 PM


आपको बता दें, बसपा नेता मायावती ने मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को मैदान में उतारने की घोषणा की है। इसके साथ ही मायावती ने कानून-व्यवस्था को अपनी पहली वरीयता बताते हुए कहा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी अपराधी को टिकट नहीं देगी। इससे साफ हो गया है कि बसपा इस चुनाव में सामाजिक समीकरणों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी जो कभी उनकी बड़ी ताकत हुआ करती थी।
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए जाने जाते रहे हैं। भाजपा का दावा है कि योगी आदित्यनाथ के शासन में पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसी है। पुलिस ने अनेक दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया है और अब उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज है। पार्टी योगी आदित्यनाथ की अपराधियों के प्रति सख्त छवि को अपनी बड़ी चुनावी ताकत मानती है।

Related posts

मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पर छह सप्ताह में लें निर्णय : हाईकोर्ट

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 07–अप्रैल–2026–मंगलवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए

Shahrukh Khan

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: मध्यप्रदेश पुलिस के तीन सिपाहियों समेत चार की मौत, चार घायल,

Shahrukh Khan

Leave a Comment