यूपी में भारी बारिश से तबाही, जम्मू से महाराष्ट्र तक अगले 24 घंटे का अलर्ट,12वीं तक के सभी स्कूलों में आज छुट्टी लखनऊ,में दीवार गिरने से नौ मजदूरों की मौत, उन्नाव में भी 3 ने गंवाई जान

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Fri, 16 Sep 2022 

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने घटनास्थल का जायजा लिया,f -फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज और कल यूपी तथा उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के चंबल संभाग और पश्चिमी हिस्से तथा राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक ओडिशा, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।

वहीं उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसे देखते हुए लखनऊ और झांसी में जिला प्रशासन ने देर रात जिला के 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या प्राइवेट स्कूलो में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है।
लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आदेश शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूलों के लिए है। सभी स्कूल प्रबंधनों को आदेश प्रेषित कर दिया गया है, जिससे वे विद्यार्थियों के अभिभावकों को समय पर सूचित कर सकें।

गोरखपुर संभाग में भी बारिश का कहर
पिछले 24 घंटे में गोरखपुर संभाग के गोरखपुर जनपद में 158 मिलीमीटर, देवरिया जिले में 107.5, महराजगंज में 90, बस्ती में 83.8, सिद्धार्थनगर जिले में 70.2, संतकबीरनगर में 52 और कुशीनगर जनपद में 27.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गोरखपुर में बुधवार आधी रात से लेकर बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक इतनी बारिश हुई है कि पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट गया। इस दौरान 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 18 सितंबर 2012 को 24 घंटे में 155.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, संतकबीरनगर जिले में 250 स्कूलों में जलभराव होने से शिक्षण कार्य ही ठप हो गया। इसके

हादसे का एक दृश्य। -f फोटो : AMMP 24 News

वहीं भारी बारिश से लखनऊ के कैंट के दिलकुशां कॉलोनी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दिलकुशा कालोनी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। इसी तरह उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के कांथा मे कच्चा मकान गिरने से दो भाइयों और एक बहन सहित तीन की मौत हो गई। लखनऊ में अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। दिलकुशा कॉलोनी में पुरानी दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए मजदूर रुके हुए थे। दीवार का वह हिस्सा गिरा जो कि पहले मजबूती से खड़ा हुआ था। हादसे से चीख पुकार मच गई।
लखनऊ हादसे के मृतकों के नाम — — उम्र — पता
प्रदीप — 28 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
रेशमा — 25 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
नैना — 1 साल की बच्ची — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
मृतकों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
चंदा — 25 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
धर्मेंद्र — 28 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
मन कुमार देव — 45 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
पप्पू — 50 — गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी

हादसे में घायल
राघवेंद्र पुत्र करन, उम्र 20 साल, गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी
गोलू पुत्र पप्पू, उम्र 18 साल, गांव पंचवाड़ा, जिला – झांसी

मजदूर निर्माणाधीन दीवार के सहारे ही झोपड़ी बनाकर रह रहे थे और दीवार का एक हिस्सा ढह गया।

वहीं,अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषदके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि लखनऊ मे एक दीवार गिरने से कई लोगों की मृत्यु होने के समाचार से मुझे बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों को इस हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।au

आफताब खान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद

Related posts

शिमला: मोहम्मद रफीक बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ,

Shahrukh Khan

शिमला: मानवाधिकार आयोग ने तेंदुए को माना आदमखोर, मारने के आदेश,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीयअध्यक्ष द्वारा शगुन चौहान को जिला उपाध्यक्ष बिजनौर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Leave a Comment