सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 06–अप्रैल–2026–सोमवार गुड मॉर्निंग,खास आपके लि
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 06 APR 2026
AMMP 24 News Live TV

Gas Crisis: महंगे एलपीजी सिलिंडर ने बिगाड़ा आछात्रों का बजट, तैयारी पर भी पड़ा असर; दिल्लीवाले पीएनजी की ओर
Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM
सीमित बजट में जीवन यापन करने वाले इन छात्रों के लिए अब न सिर्फ महंगा गैस सिलिंडर खरीदना मुश्किल हो गया है, बल्कि समय पर सिलिंडर न मिलना भी उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।

एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब दूसरे राज्यों से दिल्ली आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ रहा हैं। सीमित बजट में जीवन यापन करने वाले इन छात्रों के लिए अब न सिर्फ महंगा गैस सिलिंडर खरीदना मुश्किल हो गया है, बल्कि समय पर सिलिंडर न मिलना भी उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।
मुखर्जी नगर, कटवारिया सराय, लक्ष्मी नगर और साकेत समेत कई इलाकों में रहने वाले छात्र सिलिंडर की बढ़ी कीमतों से परेशान हैं। यूपीएससी और एसएससी अभ्यर्थियों के अनुसार, बुकिंग के बाद भी सिलिंडर 5 से 7 दिन की देरी से मिल रहा है। ऐसे में उन्हें या तो महंगे दामों पर प्राइवेट सप्लायर से सिलिंडर लेना पड़ रहा है या फिर अस्थायी विकल्पों पर निर्भर होना पड़ता है।
बिहार से आकर मुखर्जी नगर में तैयारी कर रहे छात्र रवि ने बताया कि सिलिंडर खत्म होने के बाद उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने बाहर खाना खाया, जिससे उनका खर्च दोगुना हो गया। वहीं, राजस्थान से आए अन्य छात्र मनोज ने बताया कि कुछ स्थानीय विक्रेता मौके का फायदा उठाकर सिलिंडर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
पढ़ाई और बजट दोनों पर असर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अधिकांश छात्र पहले से ही सीमित संसाधनों में जीवन यापन करते हैं। गैस की बढ़ती कीमत और आपूर्ति में अनियमितता ने उनके मासिक बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कई छात्र अब खाना बनाने के बजाय सस्ते ढाबों या टिफिन सेवाओं पर निर्भर हो रहे हैं, जो लंबे समय में उनकी सेहत पर असर डाल रहा है। छात्रों के अनुसार, यह समस्या केवल आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक तनाव का कारण भी बन रही है। पढ़ाई के महत्वपूर्ण समय में रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर चिंता उनकी एकाग्रता को प्रभावित कर रही है।
विकल्प तलाशने को मजबूर छात्र
स्थिति से निपटने के लिए कुछ छात्र इंडक्शन चूल्हा, इलेक्ट्रिक कुकर और साझा रसोई जैसे विकल्प अपना रहे हैं। हालांकि, बिजली के बढ़ते बिल और उपकरणों की लागत के कारण ये विकल्प भी सभी के लिए आसान नहीं हैं। कई छात्र मिलकर एक ही सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं, ताकि खर्च को बांटा जा सके। वहीं,गैस की बढ़ती कीमत और आपूर्ति की समस्या का असर स्थानीय खाद्य बाजार पर भी साफ दिख रहा है। ढाबों और छोटे रेस्तरां को भी समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे लागत बढ़ रही है। यही वजह है कि खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
खाना-पीना हुआ महंगा
गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की थाली पर साफ दिखाई देने लगा है। सिलिंडर महंगे होने के कारण अधिकतर जगह खाने-पीने की चीजें पहले से काफी महंगी हो गई हैं। चाय, रोटी, दाल, सब्जी से लेकर स्नैक्स तक, लगभग हर चीज के दाम बढ़ चुके हैं। पहले ढाबों पर 5 रुपये में मिलने वाली रोटी अब 10 से 12 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, 80 रुपये की दाल अब 100 से 120 रुपये में बिक रही है। सस्ते में मिलने वाली थाली भी महंगी हो गई है, जो थाली पहले 40 रुपये में मिलती थी, उसकी कीमत अब 70 से 80 रुपये हो गई है। वहीं, डोसा, सांभर, बड़ा, उत्तपम और चाउमीन के दामों में भी 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। चाय की कीमत भी बढ़ गई है। कुछ जगहों पर कप का साइज भी छोटा कर दिया गया है।
राजधानी में पीएनजी बन रही लोगों की पहली पसंद
राजधानी में एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पीएनजी की सुविधा जिन इलाकों में पहुंच चुकी है, वहां उपभोक्ता सिलिंडर के झंझट से बचने के लिए इस विकल्प को प्राथमिकता दे रहे हैं। अधिकतर एजेंसी संचालकों के अनुसार, गैस सिलिंडर की बुकिंग में गिरावट आई है।
घरेलू ईंधन के क्षेत्र में पीएनजी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। उत्तम नगर निवासी निशा ने बताया कि हमारे यहां आईजीएल की पाइप लग गई है। अब जल्द ही कनेक्शन मिल जाएगा। उन्होंने खुशी जताते हुए बताया कि सिलिंडर की बुकिंग और लेट डिलीवरी से अब छुटकारा मिलेगा। आरके पुरम निवासी वरुण ने बताया कि पहले जहां लोग एलपीजी सिलिंडर पर निर्भर थे, वहीं अब पीएनजी ने उनकी जगह लेनी शुरू कर दी है। आईजीएल से जुड़े अमनदीप ने बताया कि पिछले कुछ समय में कनेक्शन के लिए पूछताछ और आवेदन में वृद्धि हुई है। लोग अपने घरों में स्थायी गैस सुविधा चाहते हैं, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बच सके। साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक होने के कारण लोग तेजी से पीएनजी कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में अब आईजीएल के कॉल सेंटर पर कनेक्शन के लिए लगातार कॉल बढ़ रहे हैं।
मार्च में 3.42 लाख नए पीएनजी कनेक्शन
मार्च महीने में करीब 3.42 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी लगातार नए इलाकों को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। प्रक्रियाओं को सरल बनाकर और जागरूकता बढ़ाकर एलपीजी से पीएनजी की ओर बदलाव को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प
पर्यावरण विशेषज्ञ संजय मिश्रा ने बताया कि पीएनजी को पर्यावरण के अनुकूल ईंधन माना जाता है। यह एलपीजी और अन्य पारंपरिक ईंधनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाता है। इसके उपयोग में बढ़ोतरी से न केवल घरेलू स्तर पर सुविधा बढ़ेगी, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों के लिए यह एक सकारात्मक बदलाव साबित हो सकता है।
MRP 100, दवा बनती 30 पैसे में: पुलिस के डर से 10 फीट गड्ढा कर दबा दी थीं दवाएं, पुलिस ने JCB से निकालीं; Video
Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM
पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल और शाहरुख ने खुलासा किया है दवाओं को बेचने के लिए बनाने वाले बिल के लिए आरोपी फर्जी कंपनियां बनवाते थे। जितने मोटे बिल होते थे, उसके हिसाब से कंपनी की कीमत होती थी। आरोपी एक लाख से डेढ़ लाख रुपये में दवा कारोबारियों कंपनी बनाकर देते थे।

नकली दवाएं बनाकर बेचने के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सबसे पहले निखिल अरोड़ा उर्फ सन्नी को दबोचा। इससे पूछताछ के बाद टीम आरोपी शिवम त्यागी के घर पहुंची तो वहां पुलिस को कुछ नहीं बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर शिवम ने बताया कि पुलिस के डर से उसने करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दवाओं को दफना दिया है। टीम ने जेसीबी मशीन के जरिये शिवम की बताई जगह पर खुदाई कराई तो करीब 40 हजार टैबलेट और कैप्सूल दफन मिले।
100 रुपये एमआरपी की दवा बनाने में महज 30 पैसे का खर्चा
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी निखिल अरोड़ा का भागीरथ पैलेस में थोक में दवा बेचने का पुराना कारोबार है। वह लभभग सभी नामी कंपनियों की दवाएं बेचता था। निखिल ने खुलासा किया है कि वह पिछले कई साल से शिवम, मयंक और मोहित के संपर्क में था। यह तीनों ही उसे दवाएं सप्लाई करते थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपियों ने खुलासा किया है कि 100 रुपये एमआरपी की दवा बनाने में महज 30 पैसे का खर्चा आता है। बाद में इन दवाओं को एमआरपी के 20 से 25 फीसदी कीमत पर होलसेलर को बेच दिया जाता था। इस तरह मोटा मुनाफा कमाया जाता था। जांच के दौरान आरोपियों ने बताया है कि वह लगभग सभी कंपनियों की दवा बनाकर बेचते थे
UP: हाईकोर्ट ने 710 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, सभी को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने का आदेश
Mon, 06 Apr 2026 12:23 AM
रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इनमें 265 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी और 276 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत विभिन्न जिला न्यायालयों और आउटलेइंग कोर्ट में तैनात 710 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इनमें 265 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी और 276 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
आदेश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी 15 अप्रैल तक नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लें। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला व सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं, मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर), प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा, कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य राजीव रंजन को प्रतापगढ़, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार प्रशांत बिलगैया को लखनऊ, ज्वाइंट रजिस्ट्रार संदीप चौधरी व एडीजे सीमा सिंह प्रथम को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।
इसके अलावा बरेली में तैनात कुमार मयंक, गोरखपुर से पंकज श्रीवास्तव, कुशीनगर से शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय, शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह, अनुराधा पुंडीर व पंकज कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है। मुजफ्फरनगर से निशांत सांगला को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉइंट रजिस्ट्रार, बुलंदशहर से वरुण मोहित निगम व बलिया से ज्ञान प्रकाश तिवारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार बनाया गया है।
कौशाम्बी की शीरीन जैदी को लखनऊ व बृजेश कुमार यादव को बहराइच भेजा गया है। गोरखपुर से अशोक कुमार यादव चतुर्थ व शाहजहांपुर से नरेंद्र नाथ पांडेय, बिजनौर से प्रकाश चंद्र शुक्ल को कौशाम्बी भेजा गया है। प्रतापगढ़ में तैनात सुनीता सिंह नागौर को मिर्जापुर, अजय कुमार प्रथम व पारुल वर्मा को मेरठ भेजा गया है। वहीं, बांदा से छोटेलाल यादव व पीलीभीत से आतिफ शमीम प्रतापगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।
सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शशि कुमार को इटावा, दीक्षा श्री को गौतमबुद्ध नगर, नीलम वर्मा को अंबेडकरनगर व प्रेम बहादुर सिंह को कसिया (कुशीनगर) भेजा गया है। आगरा से दीक्षा भारती, एटा से कामायनी दुबे, गरौठा (झांसी) से राम गोपाल यादव व देवरिया से शैलजा मिश्रा को प्रयागराज भेजा गया है।
कौशाम्बी में नियुक्त सौम्या गिरि को बांदा व अर्पिता यादव को गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है। मेरठ से दीप्ति यादव को कौशाम्बी भेजा गया है। प्रतापगढ़ से कुंवर मल्लिकार्जुन को लालगंज अझारा प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से शिखा चौधरी को फिरोजाबाद भेजा गया है। मेजा (प्रयागराज) से रूपांशु आर्या को अंबेडकरनगर भेजा गया है। हंसराजपुर (उन्नाव) से प्रतीक गुप्ता, मुजफ्फरनगर से सोनाक्षी सिंघल व खैरागढ़ (आगरा) से अभय राजवंशी को प्रयागराज भेजा गया है।
वहीं, कादीपुर (सुल्तानपुर) से संतोष कुमार वर्मा को मेजा (प्रयागराज) व एटा से अजीत मणि त्रिपाठी को हंडिया (प्रयागराज) भेजा गया है। कौशाम्बी में नियुक्त मनीषा चौधरी को आगरा भेजा गया है। बाराबंकी में नियुक्त शबा फातिमा को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
लखनऊ भेजे गए न्यायाधीशों के नाम (ब्रैकेट में कहां से आए हैं)
- ज्ञानेन्द्र सिंह द्वितीय (अलीगढ़)
- नितिश कुमार राय (बाराबंकी)
- विजय कुमार तृतीय (कासगंज)
- शिरिन जैदी (कौशाम्बी)
- धीरेन्द्र कुमार द्वितीय (लखनऊ)
- प्रकाश तिवारी (सहारनपुर)
- शाश्वत पाण्डेय (सहारनपुर)
- उदयवीर सिंह (हमीरपुर)
- पारुल पवार ( जालौन – उरई)
- निरंजन कुमार (मुरादाबाद)
- प्रशान्त बिलगड्या (इलाहाबाद)
- सर्वेश कुमार पाण्डेय द्वितीय (फिरोजाबाद)
- रवि प्रकाश साहू (उन्नाव)
- देवेंद्र नाथ गोस्वामी (संतकबीरनगर)
- भगीरथ वर्मा (सीतापुर)
Weather in UP: यूपी प्रदेश में जानलेवा हुई आंधी-बारिश, रविवार को 12 लोगों की मौत, कल से फिर से तूफान की चेतावनी जारी
Mon, 06 Apr 2026 07:03 AM
यूपी में पिछले दो दिनों से चल रही आंधी-बारिश फसलों का नुकसान करने के साथ जानलेवा भी साबित हो रही है।

प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को दूसरे दिन भी आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई में ओले भी गिरे। झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा में बारिश हुई। इटावा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हुए हादसों में अवध के चार लोगों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।
पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव वेस्ट और सेंट्रल यूपी में रविवार को भी रहा। शनिवार देर शाम आंधी-पानी के दौरान सीतापुर और रायबरेली में दो-दो लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से झांसी में एक किसान, अलीगढ़ में एक किशोरी की मौत हो गई। कानपुर में दो महिलाओं और एक वृद्ध की बारिश और आंधी के कारण हुए हादसों में मौत हो गई। जालौन में पेड़ गिरने से वृद्ध, फतेहपुर और इटावा में दीवार ढहने से किसान और महिला की मौत हो गई।
किसानों की बढ़ी मुसीबत
आंधी-बारिश और ओलों ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। गेहूं, सरसों, मूंगफली, खरबूजा, तरबूज व सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ। कन्नौज में गेहूं और आलू किसानों को नुकसान पहुंचा है। प्रयागराज में ओलावृष्टि से गेहूं की पकी फसल चौपट हो गई। बुलंदशहर में ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
तापमान में आई गिरावट, कल से आंधी-तूफान के लिए रहें तैयार

:
बार-बार करवट ले रहा मौसम आए दिन चौंका रहा है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के चलते प्रदेश में दो से तीन डिग्री की गिरावट महसूस की गई। सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं लेकिन सात व आठ अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावान व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सात अप्रैल को शुरू होगा जिसका असर आठ अप्रैल को पूरे प्रदेश में देखा जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में रविवार को भी रहा। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके कमजोर पड़ने के साथ छह अप्रैल को प्रदेश के मौसम में आंशिक सुधार के कारण तापमान में मामूली बढ़त होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सात अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पश्चिमी भाग से शुरू होगा। इसके बाद मध्यवर्ती भाग तक पहुंचेगा और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश को प्रभावित करने करेगा।
नौ अप्रैल से इसके कमजोर पड़ने के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री की प्रभावी गिरावट आएगी। इसके बाद 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट महसूस की गई। रविवार को दक्षिणी पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश हुई। इटावा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। कानपुर व आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।
बीपी-शुगर-लीवर तक की दवाएं नकली: फर्जी दवाओं का बहुत सॉलिड था पूरा नेटवर्क; देश के हर राज्य में करते थे सप्लाई
Sun, 05 Apr 2026 10:25 PM
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो करोड़ रुपये कीमत की नकली दवाएं जिनमें 1.20 लाख टैबलेट-कैप्सूल व दवा बनाने के लिए 2000 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया है। यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित शेर नगर में मोहम्मद अकदास सिद्दीकी नामक आरोपी पिछले करीब 15 साल से फैक्टरी चलाकर इन दवाओं का निर्माण कर रहा था।

जीवन रक्षक नकली दवाएं बनाकर देश के कई राज्यों में सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्जीय गिरोह का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा है। इनमें दवा बनाने वालों के अलावा दवा स्टोर करने और नकली दवाओं को उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करने वाले लोग भी शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी वर्ष 2011 से इस गोरखधंधे में शामिल हैं।
कौन-कौन है शामिल?
आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी निखिल अरोड़ा (थोक विक्रेता), सिहानी, गाजियाबाद, यूपी निवासी शिवम त्यागी (सप्लायर), बाग कॉलोनी, मोदी नगर, गाजियाबाद निवासी मयंक अग्रवाल (सप्लायर), रुड़की, उतराखंड निवासी मोहित कुमार शर्मा (उत्तराखंड का मुख्य सप्लायर) मलिक नगर, मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी शाहरुख और दिल्ली निवासी राहुल के रूप में हुई है।
शाहरुख और राहुल 50 करोड़ की दवाओं के फर्जी विलिंग करवा चुके
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो करोड़ रुपये कीमत की नकली दवाएं जिनमें 1.20 लाख टैबलेट-कैप्सूल व दवा बनाने के लिए 2000 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया है। यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित शेर नगर में मोहम्मद अकदास सिद्दीकी नामक आरोपी पिछले करीब 15 साल से फैक्टरी चलाकर इन दवाओं का निर्माण कर रहा था। छापा की भनक लगते ही अकदास सिद्दीकी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। छानबीन में पता चला कि दवा बनाकर उन्हें बेचने के लिए शाहरुख और राहुल फर्जी जीएसटी बिल और फर्जी कंपनियां उपलब्ध करवाते थे। शाहरुख और राहुल पिछले कुछ दिनों में 50 करोड़ कीमत की दवाओं के लिए के फर्जी विलिंग करवा चुके हैं।
कहां-कहां करते थे सप्लाई?
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि 11 मार्च को इंस्पेक्टर मंजीत कुमार व अन्यों की टीम को नकली दवाओं के भंडारण, वितरण की खबर मिली। जांच में पता चला कि भागीरथ पैलेस में दवाओं का थोक विक्रेता निखिल अरोड़ा जो बिहारी कॉलोनी, शाहदरा में रहता है, वह देश के कई राज्यों में दवाएं सप्लाई कर रहा है। टीम को वहां से करीब 20 हजार टैबलेट-कैप्सूल (मधुमेय, उच्च रक्तचाप, दर्द, लीवर, एंटीबायोटिक्स और एंटीवायरल) बरामद हुए। दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने इन दवाओं के नकली होने की पुष्टि की। बरामद सभी दवाएं नामी कंपनियों की थीं। इसके बाद टीम ने एक-एक कर तीन और आरोपी शिवम त्यागी को सिहानी, गाजियाबाद, मयंक अग्रवाल को मोदी नगर, गाजियाबाद और मोहित कुमार शर्मा को रुड़की, उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने बताया कि यह लोग यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित शेर नगर में चल रही फैक्टरी से दवाएं लेते थे। बाद में इन दवाओं को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश व कई राज्यों में सप्लाई कर दिया जाता है।
मुजफ्फरनगर स्थित फैक्टरी में की गई छापेमारी
मोहित शर्मा से पूछताछ के बाद टीम ने मुजफ्फरनगर में छापा मारा। यहां से पुलिस ने करीब 2000 किलोग्राम कच्चा माल (मेटफॉर्मिन-एचसीएल, ट्रिप्सिन काईमोट्रिप्सिन, कैल्शियम कार्बेनेट, लैक्टोज, स्टार्च, मैग्नीशियम स्टीयरेट आदि) व दवाएं बरामद कीं। यहां फैक्टरी मालिक पिछले करीब 15 साल से फैक्टरी चलाकर नकली दवाएं बना रहा था। आरोपी ने करीब एक हजार गज में बड़ी फैक्टरी बनाई हुई है। इसमें कई विदेशी व देशी मशीनें दवा बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। फैक्टरी से 10 हजार खाली बोतलें कई डाई व पंच सेट भी बरामद हुए हैं। यहां दवा बनाने के अलावा उनको पैकिंग करने के लिए आधुनिक मशीनें मौजूद थीं। आरोपी एमआरपी के 20 फीसदी कीमत पर मार्केट में दवा उपलब्ध करा देते थे।
राहुल और शाहरुख करा रहे थे फर्जी जीएसटी फर्म
पूरे गोरखधंधे को अमली-जामा पहनाने के लिए मुरादनगर, गालियाबाद का शाहरुख और दौलतपुर, दिल्ली का राहुल आरोपियों को जीएसटी बिल व फर्जी कंपनियां मुहैया करवा रहे थे। दोनों ने टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर अलग-अलग ग्रुप बनाए हुए थे। यह लोग इन फर्जी कंपनियों के जरिए फर्जी जीएसटी बिल बनाकर दवाएं बेचते थे।
आरोपियों के पास से यह दवाएं हुई बरामद
आरोपियों के पास से कुल 1,20,535 टैबलेट और कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनमें स्प्रोलैक-डीएस, सिग्नोफ्लेम, काइमोरल फोर्ट, उर्सकॉल-300, सीसीएम, केटरॉल-डीटी, जेमकॉल, ग्लोकोनॉर्म सीरिज-जालरा-50, मोक्सोवास, ग्लाइकोमेट, एम्लोवास-एटी, डिस्परजाइम, गिलिमीसेव, ड्रोटिन-एम, नेक्सडम-500, बायो-डी3 प्लस, गाबापिन-एनटी और मॉनटियर-एलसी जैसी जीवन रक्षक (शेड्यूल-एच) की दवाएं शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ न्यूज़: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों द्वारा,जिला बलरामपुर में चैत पूर्णिमा हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पेय जल का सेवा दिया गया।
Mon, 06 Apr 2026 03:49 PM

प्रेस विज्ञप्ति छत्तीसगढ़
आज चैत पूर्णिमा सरहुल (खद्दी) पुजा एवं हनुमान जयंती के अवसर पर आज दिनांक 02/04/2026 को तहसील:- कुसमी, तापा:- मदगुरी में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद जिला बलरामपुर एवं तहसील/तापा पदाधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धालुओं के लिए पेय जल का सेवा दिया गया।

इस पावन अवसर पर क्षेत्र के लगभग 15000 हज़ार श्रद्धालुओं के कंठ को तृप्त कर

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद जिला एवं तहसील ईकाई के द्वारा भारत वर्ष में भारतीयता के लिए अनुकरणीय संदेश प्रेषित करने का कार्य किया गया है।

इस पुनीत कार्य में संगठन से भारत वर्ष के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद असलम आजाद,

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रांताध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष सरगुजा संभाग श्री जन्मजय सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज श्री रामसाय राम, जिला उपाध्यक्ष जिला बलरामपुर-रामानुजगंज श्री विजय कुमार गुप्ता, प्रवक्ता जिला बलरामपुर-रामानुजगंज मोहम्मद नईमुद्दीन खान,

अध्यक्ष तहसील कुसमी श्री जगमोहन सोनवानी, उपाध्यक्ष तहसील कुसमी श्री चन्द्रबलि राम, तहसील सचिव श्री सूर्यकांत जायसवाल, श्री एस. डी. लकड़ा, शैक्षणिक संरक्षक, श्रीमती सबीना खलखो महिला संरक्षक, श्रीमती पूनम सोनवानी महिला सचिव एवं तहसील मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण कुमार भगत की उपस्थिति में उपरोक्त कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया गया।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 06 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

06 Apr -2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 06 Apr 2026
News Flash 06 अप्रैल 2026
बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा
- दोपहर 3:45पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने जापान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की
- दोपहर 3:24दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसी और फिर बाहर निकली कार की तलाश में पुलिस जुटी
- दोपहर 3:08दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार
- दोपहर 2:40बांग्लादेश से संचालित शाहबाज आर्म्स मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों की बड़ी खेप बरामद
- दोपहर 2:17‘ईरानी नेताओं को एक-एक करके खत्म करने का संकल्प लिया’, बोले इजरायली रक्षा मंत्री
- दोपहर 1:28ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि की
- दोपहर 1:26ईरान के खूजस्तान में अमेरिकन-यूएस एक्सिस से जुड़े 42 संदिग्ध गिरफ्तार
- दोपहर 1:12‘अस्थायी सीजफायर’ के बदले होर्मुज को फिर नहीं खोला जाएगा: ईरानी अधिकारी
- दोपहर 1:01 बजेवेस्ट एशिया संघर्ष के बीच एयरफोर्स चीफ अमर प्रीत सिंह अमेरिका दौरे पर पहुंचे
- दोपहर 12:55WB चुनाव: ‘अगर कोई घुसपैठिया है तो यह आपकी जिम्मेदारी’, CM ममता का केंद्र पर वार
- दोपहर 12:52बंगाल चुनाव: ‘ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है बीजेपी’, नदिया में बोलीं CM ममता
- दोपहर 12:40 बजेमुंबई के दिंडोशी इलाके में दो गुटों के विवाद मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार
- दोपहर 12:36पंजाब: नवजोत कौर सिद्धू ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर किसानों को मदद का भरोसा दिया
- दोपहर 12:28दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेज को बम की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
- दोपहर 12:19छत्तीसगढ़ HC ने राम अवतार जग्गी मर्डर केस में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई
- दोपहर 12:15 बजेनीतीश के बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस कार्यक्रम में गूंजे निशांत जिंदाबाद नारे
- दोपहर 12:05SC ने कोझिकोड-वायनाड ट्विन टनल प्रोजेक्ट रोकने से किया इनकार, ‘दखल की जरूरत नहीं’
- सुबह 11:59गृह मंत्रालय ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को ‘एक्स’ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की
- सुबह 11:47 बजे‘पावर प्लांट्स पर हमले युद्ध अपराध’, ईरानी डिप्टी विदेश मंत्री की ट्रंप को चेतावानी
- सुबह 11:33 बजे’असम में बीजेपी की जीत की हैट्रिक होगी’, बरपेटा की रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी
- सुबह 11:08 बजेशराब घोटाला मामला: कुछ ही देर में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल
- सुबह 11:07 बजेCM पेमा खांडू के परिवार को मिले सार्वजनिक ठेकों की जांच हो- SC का CBI को आदेश
- सुबह 10:40 बजेचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, गांधी भवन समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
- सुबह 10:34जालंधर: DPS, मेयर वर्ल्ड समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
- सुबह 10:27 बजेपद्म पुरस्कार विजेता डॉ. मणि छेत्री का निधन, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- सुबह 10:06 बजेमिडिल‑ईस्ट युद्ध से खाना और दवा सहायता पहुंचना हुआ मुश्किल: Aid समूह की चेतावनी
- सुबह 9:27 बजेUAE में ईरान का हमला: एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किए मिसाइल-ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी
- सुबह 9:17 बजेईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल
- सुबह 9:08UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट
- सुबह 8:36बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी
- सुबह 8:01 बजेIRGC का अल्टीमेटम: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिका और इजरायल के लिए पहले जैसा नहीं रहेगा
- सुबह 7:48तेहरान के साउथ-ईस्ट में बड़ा हमला, रिहायशी इलाके में 13 लोगों की मौत
- सुबह 7:47 बजेतेहरान पर तड़के एयरस्ट्राइक, धमाकों की आवाज से गूंजी ईरान की राजधानी
- सुबह 7:45 बजेईरान युद्ध रोकने की आखिरी कोशिश, मध्यस्थों ने रखा 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव
- सुबह 7:04 बजेकोम पर अमेरिका-इजरायल का जोरदार हमला, 5 लोगों की मौत
- सुबह 6:38अमेरिका में व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग, ट्रंप भी थे मौजूद
- सुबह 6:08अमेरिका ने अपने जवान को सफलतापूर्वक बचाने के बाद ईरान पर तेज किए हमले
- सुबह 5:16 बजेIPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला
- 2:46 पूर्वाह्नप्रधानमंत्री मोदी आज असम जाएंगे, होजाई जिले में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
- 12:12 पूर्वाह्नसुनेत्रा पवार आज बारामती उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी
ब्रेकिंग न्यूज: 04 Apr 2026
इजरायल का ईरान पर बड़ा वार, नेतन्याहू बोले – स्टील के बाद पेट्रोकेमिकल प्लांट भी निशाने पर
- 11:01 PMIndiGo ने कहा – मिडिल ईस्ट के लिए शेड्यूल लगातार रिव्यू में, अथॉरिटी के साथ समन्वय जारी
- 10:35 PMहिमाचल के कुल्लू में बस हादसा, कई घायल, 3 की मौत की पुष्टि
- 9:59 PMपश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी की
- 9:45 PMहिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा, टूरिस्टों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 3 की मौत
- 9:26 PMअमेरिका में IRGC के पूर्व सैन्य कमांडर सुलेमानी की भतीजी गिरफ्तार
- 8:23 PMUAE का सख्त विरोध, दमिश्क में दूतावास पर हमले को बताया शर्मनाक
- 8:05 PM’48 घंटे बाद कहर टूट पड़ेगा’, होर्मुज नाकेबंदी पर ट्रंप की ईरान को धमकी
- 7:56 PM345 मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते ईरान से चेन्नई पहुंचे
- 7:44 PMईरान ने बहरीन पोर्ट के पास इजरायल से जुड़े एक जहाज को निशाना बनाया
- 7:14 PMMP: चार मंजिला होटल गिरा, 1 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- 6:45 PMरूस की LNG सप्लाई में बड़ा उछाल, यूरोप को मार्च में रिकॉर्ड निर्यात
- 6:24 PMलखनऊ: आतंकी साजिश मामले में गिरफ्तार 4 आरोपी 5 दिन की ATS रिमांड पर भेजे गए
- 5:48 PMबंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए TMC ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
- 5:35 PMइजरायल के रमत गन और तेल अवीव में ईरानी हमलों से कई इमारतों को नुकसान
- 5:08 PM’झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF’, केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना
- 4:27 PMराजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका
- 3:56 PMकेरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा
- 3:45 PMईरान के हमलों के बाद इराक ने बंद किया दक्षिणी शलामचेह बॉर्डर क्रॉसिंग
- 2:46 PMईरान से तेल पेमेंट की खबरों को सरकार ने बताया अफवाह, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
- 2:15 PMचुप रहता तो झूठ सच लगने लगता’, राघव चड्ढा का बड़ा बयान
- 2:13 PMईरान के बुशेहर में बड़ा धमाका, एक की मौत
- 2:01 PMबंगाल में सभी ‘कच्चे मकान’ बनेंगे पक्के, सीएम ममता बनर्जी का बड़ा एलान
- 12:52 PMदादरा नगर हवेली में फटा गैस सिलेंडर, हादसे में 4 की मौत
- 12:33 PMतमिलनाडु चुनाव: मदुरै नॉर्थ सीट के लिए AIADMK प्रत्याशी पी. सरवनन का नामांकन
- 12:02 PMइजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई ठिकानों को बनाया निशाना
- 11:38 AMमुर्शिदाबाद में चुनावी तनाव, अधीर रंजन चौधरी का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला
- 11:04 AMलखनऊ में बड़ी साजिश नाकाम, रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की फिराक में थे ISI संदिग्ध
- 10:24 AMईरान में दो लोगों को दी गई फांसी, विपक्षी गुट से जुड़े होने और हमलों का था आरोप
- 9:55 AMकनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा दावा
- 9:50 AMबंगाल चुनाव: वोटरों की सुविधा के लिए 4660 नए पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव आयोग की मंजूरी
- 9:06 AMअमेरिकी दूतावास पर ईरानी हमले में भारी तबाही, WSJ का दावा
- 8:45 AMदेहरादून: ब्रिगेडियर केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
- 8:10 AM’दुनिया देखे वॉशिंगटन का असली चेहरा’, ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका पर बयान
- 7:44 AMकेदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, साफ किए गए रास्तों पर फिर जमी सफेद चादर
- 7:33 AMईरान के पुल पर अमेरिका-इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
- 6:51 AMस्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी
- 6:45 AMकेरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट
- 6:38 AMइजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना
- 2:14 AMअमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप
- 1:17 AMफारस की खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी वायुसेना का दूसरा लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट बचाया गया
- 12:11 AMअफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत
- 12:08 AMईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज किया
- जाएगा

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx




AMMP 24 News Live TV

Share this:





