सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 07–अप्रैल–2026–मंगलवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 07 APR 2026
AMMP 24 News Live TV
UP: नींद की गोलियां दीं, कार में आग लगाई, पानी में डुबोया फिर हथौड़े से मारा; इस कारण सिपाही मां-बेटे का कत्ल
Tue, 07 Apr 2026 08:22 AM
यूपी के रामपुर में महिला सिपाही और उसके दो साल के बेटे की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दोनों की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि डेढ़ करोड़ रुपये के लालच में पति द्वारा रची गई साजिश में दोनों की जान गई थी। पति ने कार की डंपर से टक्कर करवाते हुए आग लगा दी थी। आइए जानते हैं पूरी कहानी

यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कार में ही सवार महिला सिपाही के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला था। आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। उसने नैनीताल से आते समय बाजपुर में ही पत्नी और बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं।
इसके बाद काशीपुर रोड पर कार में एक डंपर से हल्की टक्कर लगाई और दो दोस्तों से पेट्रोल मंगवाकर कार में आग लगा दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला सिपाही के पति और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो साथी भागे हुए हैं।

आरोपी और लता ने की थी लव मैरिज
पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली डेढ़ करोड़ रुपये की सरकारी मदद को हड़पना था। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीतापुर निवासी लता ने वर्ष 2021 में मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह के साथ लव मैरिज की थी।

पत्नी और बेटे को रास्ते से हटाने की बनाई योजना
शादी के बाद से लता सीतापुर में रहने के लिए दान सिंह पर दबाव डाल रही थी। जिस पर उसने लता और बेटे लड्डू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने इस प्लान में रवि के अलावा नूरहसन, प्रदीप कुमार और अब्दुल करीम को शामिल किया।

कोल्डड्रिंक में मिला दी नींद की गोलियां
फिर प्लान के तहत दान सिंह अपनी पत्नी लता और बेटे लड्डू को लेकर नैनीताल गया। साथ में रवि भी था। वापस आते समय बाजपुर के पास दान सिंह ने कार रोकी और दो कोल्डड्रिंक लीं। दोनों में उसने नींद की गोलियां मिला दीं फिर लता और लड्डू को दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए।

इसके बाद दान सिंह ने जिस तरफ लता बैठी थी, वह साइड डंपर से अपनी कार टकरा दी, ताकि हादसा लगे। इसके बाद दान सिंह ने अपने साथी प्रदीप और सलमान को पेट्रोल लेकर बुलाया। दोनों ने कार पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी।

इसके बाद दान सिंह व रवि कार से कूद गए। कुछ देर में ही कार जलने लगी। आग लगने के कारण लता होश में आ गई और कार से बाहर निकली तो बाहर एक पानी भरे गड्ढे में गिर गई। वहां भी दान सिंह ने उसका मुंह पानी में डुबाने की कोशिश की।

इस दौरान लड्डू कार के अंदर ही जल गया। ग्रामीणों के आने और प्लान फेल होता देख दान सिंह ने फिर पैंतरा बदला, उसने एंबुलेंस से लता को ले जाने की बजाय दूसरी कार में बैठाकर वह संजीवनी अस्पताल की ओर चल दिया। रास्ते में कार में रखी हथौड़ी से दो वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पहली पत्नी की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
एसपी ने बताया कि दान सिंह की लता के साथ दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसतौर निवासी रजनी के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में ग्राम रौरा कला में हुए सड़क हादसे में रजनी की मौत हो गई थी।

यह था पूरा मामला
गंज कोतवाली इलाके में काशीपुर गांव के पास 25 फरवरी की रात यह घटना हुई थी। एसपी के मुताबिक, किराये पर टैक्सी चलवाने वाला दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गया था।

: संवाद न्यूज एजेंसी
दान सिंह ने नैनीताल की ट्रिप के पीछे घर में नई कार आने की खुशी बताई थी। वहां से लौटते समय काशीपुर गांव के पास गुजरते डंपर द्वारा कार में साइड से टक्कर मार देने और उससे आग लग जाने के कारण पत्नी व बेटे की मौत की बात कही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदली दिशा
रास्ते के कैमरों की फुटेज, फोन कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिले संकेतों के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा बदली तो दान सिंह की अपनों के कत्ल की साजिश का खुलासा हो गया। एसपी ने बताया कि पति दान सिंह उसके साथी टांडा थाना क्षेत्र के सोनकपुर निवासी नूर हसन और पटवाई थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। दान सिंह के रिश्तेदार जमापुर निवासी रवि और पनवड़िया निवासी प्रदीप की तलाश जारी है।

एसपी ने बताया कि महिला सिपाही के वेतन का खाता बैंक आफ बड़ौदा में था, बैंक से महकमे के एमओयू के मुताबिक हादसे में खातेदार की मौत पर परिवार को एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है। इसके अलावा मौत के बाद सिपाही से जुड़े अन्य सरकारी भुगतान भी पति के हाथ आता। आरोपी दान सिंह ने इस रकम के लालच में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
Supreme Court: सबरीमाला पर 2018 के फैसले की समीक्षा करेगी अदालत? सीजेआई सूर्यकांत की पीठ में आज से सुनवाई
Tue, 07 Apr 2026 09:08 AM
सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला समीक्षा मामले की सुनवाई करेगा। नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ महिलाओं के मंदिर प्रवेश और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े अहम सवालों पर विचार करेगी।

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को केरल के सबरीमाला मंदिर समेत विभिन्न धर्मों में और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। अदालत ने नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ का औपचारिक गठन किया है, जो 2018 के फैसले के खिलाफ दाखिल समीक्षा याचिकाओं पर विचार करेगी।
पीठ की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे। इसके साथ ही इसमें न्यायमूर्ति बी.वी. नागरथना, एम.एम. सुंदरश, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, अरविंद कुमार, ए.जी. मसिह, प्रसन्न बी. वराले, आर. महादेवन और जोयमलया बागची शामिल हैं। इस फैसले में महिलाओं को सभी आयु वर्ग के लिए सबरीमाला के भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। साथ ही इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी, जो धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल उठाते हैं।
सबरीमाला के अलावा अन्य धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे
सबरीमाला मामले के अलावा, शीर्ष अदालत अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे से संबंधित व्यापक संवैधानिक सवालों की भी जांच करेगी। इसमें मस्जिदों और दरगाहों में मुस्लिम महिलाओं का प्रवेश, अंतरधार्मिक विवाह के बाद पारसी महिलाओं का अग्नि मंदिरों में प्रवेश का अधिकार, बहिष्कृत करने की प्रथाओं की वैधता और दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला जननांग विकृति की कानूनी वैधता जैसे मुद्दे शामिल हैं।
सुनवाई का विस्तृत कार्यक्रम
इससे पहले, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के नेतृत्व वाली पीठ ने सुनवाई के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम तय किया था। पीठ ने स्पष्ट किया था कि मामले की स्वीकार्यता निर्णायक रूप से तय हो चुकी है। सात महत्वपूर्ण कानूनी सवालों की पहचान भी की गई है। कार्यक्रम के अनुसार, समीक्षा याचिकाओं का समर्थन करने वाले पक्षों की दलीलें 7 से 9 अप्रैल तक सुनी जाएंगी। इसके बाद, 14 से 16 अप्रैल तक विरोध करने वाले पक्षों की दलीलें पेश की जाएंगी। यदि कोई जवाबी दलीलें होती हैं, तो वे 21 अप्रैल को सुनी जाएंगी और एमिकस क्यूरी (न्यायालय का मित्र) द्वारा अंतिम दलीलें 22 अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है। शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों को लिखित दलीलें पहले से दाखिल करने का निर्देश दिया था और समय-सीमा के सख्त पालन पर जोर दिया था, क्योंकि संविधान पीठ के मामले अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।
विभिन्न पक्षों के लिखित सबमिशन
सुनवाई की पूर्व संध्या पर, त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड की ओर से दायर लिखित सबमिशन में शीर्ष अदालत से धर्म की समुदाय-केंद्रित समझ अपनाने का आग्रह किया गया है। बोर्ड का तर्क है कि अदालतों को आस्था-आधारित प्रथाओं की पुनर्व्याख्या करने से बचना चाहिए और आवश्यक धार्मिक प्रथाओं के सिद्धांत के निरंतर अनुप्रयोग पर सवाल उठाना चाहिए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि केंद्र सरकार समीक्षा याचिकाओं का समर्थन करती है

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 06 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

07 Apr -2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 07 Apr 2026
7 अप्रैल 2026 के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:01 AM IST

10:00 AM, 07-Apr-2026
Bihar Crime: आपसी रंजिश और जमीनी विवाद में भैसुर व भतीजे ने महिला को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत मेउरा गांव में सुबह लगभग पांच बजे अपने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या का आरोप श्लोक यादव और उसके बेटे चन्द्रभूषण कुमार पर लगा है, बताया जा रहा है जमीनी विवाद और आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।
09:59 AM, 07-Apr-2026
Kaladhungi: विवाह समारोह के दौरान छज्जा गिरा, छह लोग घायल

कालाढूंगी के वार्ड नंबर तीन में एक विवाह समारोह के दौरान छज्जा अचानक टूटने से छह लोग घायल हो गए।
09:58 AM, 07-Apr-2026
Gurugram: नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार और पिस्टल बरामद

गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने नशे में धुत होकर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक महिला और उसके पति की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और साथ ही महिला के पति के साथ मारपीट की।
09:57 AM, 07-Apr-2026
Kidney Scam: ‘नोटों की बारिश और खूनी कारोबार’, मनजिंदर से ठगे 43 लाख और किडनी भी नहीं दी, अब परवेज खोलेगा राज

Kanpur News: कानपुर किडनी कांड में आरोपी शिवम के मोबाइल से पंजाब के पीड़ित मनजिंदर का वीडियो मिला है, जिनसे किडनी के नाम पर 43 लाख रुपये ठगे गए। जांच में गाजियाबाद के लुटेरे परवेज सैफी और डॉ. अफजल का नोटों की गड्डियों के साथ जश्न मनाते हुए वीडियो भी सामने आया है।
09:57 AM, 07-Apr-2026
ट्रांसपोर्टर की मौत पर सस्पेंस: हत्या के आरोप तो लगे, लेकिन परिजनों ने नहीं दी तहरीर, पुलिस कर रही इंतजार

ट्रांसपोर्टर असगर अली की संदिग्ध मौत में परिजनों ने जीएसटी अधिकारी समेत कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक तहरीर न देने से पुलिस की कार्रवाई रुकी हुई है और जांच असमंजस में है।
09:57 AM, 07-Apr-2026
फजीहत के बाद बदले पाकिस्तान के सुर: US-ईरान समझौते पर अब किया टिप्पणी से इनकार, तेहरान दिखा चुका है आईना

पाकिस्तान वैश्विक मुस्लिम उम्माह का नेता बनने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में भी पाकिस्तान ने इसे अपने लिए बड़ा मौका देखकर युद्धविराम कराने के लिए मध्यस्थ बनने का रास्ता चुना। हालांकि, ईरान ने पाकिस्तान की तमाम कोशिशों से किनारा करते हुए उसे आईना दिखा दिया है।
09:57 AM, 07-Apr-2026
Kangra News: बढ़ल ठोर में अग्निकांड, मकान और गोशाला जले

क्षेत्र की पंचायत बढ़ल ठोर के वार्ड नंबर-7 में सोमवार को एक दर्दनाक अग्निकांड में बुजुर्ग व्यक्ति का आशियाना और पशुशाला जलकर राख हो गई।
09:56 AM, 07-Apr-2026
कानपुर किडनी कांड: 500 के नोटों की गड्डियां उछालते दिखे डॉक्टर और लुटेरे; पंजाब के पीड़ित से ठगे 43 लाख रुपये
कानपुर किडनी कांड: 500 के नोटों की गड्डियां उछालते दिखे डॉक्टर और लुटेरे; पंजाब के पीड़ित से ठगे 43 लाख रुपये
09:55 AM, 07-Apr-2026
फतेहाबाद के टोहाना में दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे अग्निशमन कर्मचारी
फतेहाबाद के टोहाना में दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे अग्निशमन कर्मचारी
09:55 AM, 07-Apr-2026
UP: गर्मी में बढ़ गया आग का खतरा, तब खराब हो गया हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म; इटली की कंपनी से बुलाए गए इंजीनियर

इटली से मंगाया गया हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फिर खराब हो गया है, जिससे ऊंची इमारतों में रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो सकता है। दमकल विभाग ने इसे ठीक कराने के लिए विदेशी इंजीनियरों को बुलाया है, वहीं गर्मी में आग की घटनाओं से निपटने की तैयारी बढ़ाई गई है।
09:54 AM, 07-Apr-2026
Lauki Ke Fayde: लौकी के फायदे जान लिए तो हर दिन इसे खाना शुरू कर देंगे

Benefits of Eating Bottle Gourd: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो लौकी को देखते ही मुंह बनाते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको लौकी के फायदे बताएंगे।
09:54 AM, 07-Apr-2026
Indian Fishermen Return: श्रीलंका ने 30 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, कूटनीतिक प्रयास के बाद लौट रहे स्वदेश

Indian Fishermen Return: श्रीलंका ने 30 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, कूटनीतिक प्रयास के बाद लौट रहे स्वदेश Sri Lanka releases Indian fishermen, returning home after diplomatic efforts
09:52 AM, 07-Apr-2026
Railway News: ओएचई की मजबूती से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, तय समय पर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे यात्री

रेलवे में ओएचई सिस्टम मजबूत होने से ट्रेनों की रफ्तार और समयबद्धता में सुधार हुआ है। नए डिपो, ब्रेकडाउन वाहन और उपकरणों के अपग्रेड से मरम्मत कार्य तेज और संचालन सुरक्षित हुआ है।
09:52 AM, 07-Apr-2026
रैपर ऑफसेट को फ्लोरिडा में मारी गई गोली, अस्पताल में हुए भर्ती; प्रतिनिधि ने दी हेल्थ अपडेट

Rapper Offset Shot: रैपर को गोली क्यों मारी गई, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। गोलीबारी की घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालत पर काबू पाया।
09:51 AM, 07-Apr-2026
Indore: नगर निगम का बजट आज होगा पेश, शहर पर नहीं नए कर का बोझ

इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश होने जा रहा है। इस बार न तो कोई नया टैक्स लगाया जा रहा है और न ही कोई बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा होगी। पुराने कामों को ही आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।
09:50 AM, 07-Apr-2026
FADA: महंगी होंगी गाड़ियां और डिलीवरी में होगी देरी, फिर भी युद्ध के संकट के बीच बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

FADA retail sales report March: भारतीय ऑटो बाजार में जहां एक ओर वित्त वर्ष की खुदरा बिक्री ने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया के संघर्ष ने कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ा दी है। ऐसे में मारुति सुजुकी जैसी दिग्गज कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ाने के संकेत दे चुकी हैं। जानें इसके बारे में विस्तार से…
09:50 AM, 07-Apr-2026
Transgender Bill: ट्रांसजेंडर संशोधन बिल पर आक्रोश, सड़कों पर उतरी कम्युनिटी; जंतर-मंतर पर उठी आवाज

जंतर मंतर पर किन्नर महापंचायत ने ट्रांसजेंडर संशोधन बिल 2026 के खिलाफ धरना दिया। किन्नर समाज ने इस बिल को अपने अधिकारों के खिलाफ बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।
09:49 AM, 07-Apr-2026
UP News: चार माह की गर्भवती विवाहिता का इस हाल में मिला शव, 10 महीने पहले हुई थी शादी; भाई ने बताई ये बात

Azamgarh News: एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं विवाहिता के भाई ने बताया कि बहन अपने कमरे में सो रही थी, शाम को जाकर देखा तो फंदे से लटक रही थी।
09:49 AM, 07-Apr-2026
Video: चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ा, लोनिवि को लगी लाखों की चपत
Video: चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ा, लोनिवि को लगी लाखों की चपत
09:48 AM, 07-Apr-2026
इलाज कराना कितना मुश्किल: तस्वीर में देख लें ये भीड़, एसएन मेडिकल कॉलेज का ऐसा है हाल; बुजुर्गों की आफत

एसएन मेडिकल कॉलेज में आभा पोर्टल पंजीकरण के कारण पर्चा बनवाने में 2-3 घंटे लग रहे हैं, जिससे मरीजों की लंबी कतार लग रही है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण बुजुर्ग मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
09:48 AM, 07-Apr-2026
हरियाणा में 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट: आंधी के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि के आसार, वातावरण में अस्थिरता बनी

हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। उत्तरी जिलों पर 9 अप्रैल को भी असर रहेगा। इसके चलते बिखराव वाली हल्की बारिश व बूंदाबांदी की आशंका है।
09:47 AM, 07-Apr-2026
Bhimtal: आदमखोर बाघ की दहशत खत्म, महिला को मारने वाला वन्यजीव किया ट्रैंक्यूलाइज

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के सूर्यागांव में महिला की जान लेने वाले आदमखोर की दहशत खत्म हो गई। वन विभाग के दो डॉक्टरों की टीम ने बाघ को सोमवार देर शाम ट्रैंक्यूलाइज किया।
09:45 AM, 07-Apr-2026
हिमाचल में हादसा: चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त, भरमौर होली मार्ग बाधित, देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त होने से बड़ा हादसा हो गया है। भरमौर होली मार्ग में सिन्यूर को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई है।
09:44 AM, 07-Apr-2026
Health: रोजाना 10 हजार कदम, 7 से 8 घंटे की नींद, अपनाया ये फॉर्मूला तो आसपास भी नहीं भटकेंगी ये छह बीमारियां

एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के अनुसार रोज 10 हजार कदम, 7-8 घंटे नींद और 500 कैलोरी कम करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। खराब खानपान और जीवनशैली के कारण युवाओं में मधुमेह, हृदय रोग और मोटापा तेजी से बढ़ रहा है।
09:42 AM, 07-Apr-2026
छात्रों को बड़ी राहत: आगरा विवि ने बिना लेट फीस बढ़ाई तारीख, जानें कब तक जमा कर सकेंगे परीक्षा फाॅर्म

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेंगी और सभी पेपर ओएमआर आधारित होंगे।
09:39 AM, 07-Apr-2026
18 साल की उम्र में बना कातिल: चाचाओं का किया खून, 50 हजार का इनामी कैसे हुआ ढेर; मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू के एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से 2 मई तक साक्ष्य और जानकारी देने की अपील की है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।
09:38 AM, 07-Apr-2026
Odisha Universities VC: ओडिशा के 11 विश्वविद्यालयों के नए वाइस-चांसलर नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

Odisha Vice-Chancellor: ओडिशा के गवर्नर हरि बाबू कंभमपति ने राज्य के 11 विश्वविद्यालयों के नए वाइस-चांसलरों की नियुक्ति की है, जिसमें धरणीधर यूनिवर्सिटी, गंगाधर मेहर यूनिवर्सिटी, मधुसूदन लॉ यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं।
09:38 AM, 07-Apr-2026
KKR vs PBKS: बारिश में धुला यह मैच, फैंस को वापस नहीं मिलेंगे पैसे? IPL टिकट रिफंड के नियम जानकर चौंक जाएंगे!

आईपीएल में बारिश के कारण मैच रद्द होने पर रिफंड सिंगल बॉल नियम पर निर्भर करता है। अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, तभी पूरा पैसा वापस मिलता है। एक गेंद होते ही रिफंड की उम्मीद खत्म हो जाती है, हालांकि कुछ मामलों में फ्रेंचाइजी दर्शकों को छूट या क्रेडिट दे सकती हैं।
09:36 AM, 07-Apr-2026
कनाडा की नई इमिग्रेशन राहत योजना: पंजाबी युवाओं को बड़ा फायदा, स्थायी निवास का रास्ता खुला
इमिग्रेशन एक्सपर्ट डॉ. पूजा सिंह ने इस फैसले को पंजाबी युवाओं के लिए सेकेंड चांस बताया। उनके अनुसार, कई विद्यार्थी और वर्कर्स तकनीकी कारणों से अपना स्टेटस खो बैठे थे, लेकिन अब वे बिना रुकावट पढ़ाई और करियर जारी रख सकते हैं।
09:36 AM, 07-Apr-2026
Right Age For Schooling: बच्चों को किस उम्र में स्कूल भेजें? जानिए सही समय और नियम

School Admission Age India: सरकारी नियमों के अनुसार, बच्चों को औपचारिक शिक्षा कक्षा 1 में 6 वर्ष की उम्र में प्रवेश देना उचित माना गया है। हालांकि, प्री-स्कूल या नर्सरी की शुरुआत 3-4 साल की उम्र से की जा सकती है।
09:34 AM, 07-Apr-2026
UP: जहां शहंशाह अकबर करते थे शिकार, उस शिकारगाह की अब ऐसी है हालत; ये तस्वीर कर देगी हैरान

अकबर की शिकारगाह रही यह ऐतिहासिक इमारत अब उपेक्षा के कारण खंडहर में बदलती जा रही है। संरक्षण के अभाव में दीवारें गिर रही हैं और स्मारक का अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है।
09:32 AM, 07-Apr-2026
किसानों का दर्द: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें, 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा; कर्ज माफी की मांग

आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बादी के बाद किसानों ने 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और कर्ज माफी की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपकर किसानों ने सर्वे में पारदर्शिता और नुकसान का सही आकलन कराने की मांग भी की।
09:32 AM, 07-Apr-2026
World Health Day 2026: साफ दिखना ही हेल्दी आंखों की गारंटी नहीं, डॉक्टर ने तोड़ी लोगों की बड़ी गलतफहमी

आम तौर पर 6/6 विजन को हेल्दी आंखों का संकेत माना जाता है। लेकिन क्या केवल 6/6 विजन होना ही आंखों के पूरी तरह स्वस्थ होने की गारंटी है? इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अलर्ट किया है।
09:32 AM, 07-Apr-2026
World Health Day 2026: ब्रेन स्ट्रोक में हर मिनट कीमती, जानिए FAST फॉर्मूला कैसे बन सकता है लाइफसेवर

World Health Day 2026: स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त की आपूर्ति रुक जाती है या कोई रक्त वाहिका फट जाती है। ये जानलेवा समस्या है। हालांकि FAST फॉर्मूला की मदद से आप इसकी समय पर पहचान करके किसी का जान बचा सकते हैं।
09:30 AM, 07-Apr-2026
UP Politics: सीएम योगी बोले- ‘अपनों’ को पालने वालों ने आजमगढ़ को पिछड़ा रखा, डबल इंजन सरकार ने दी नई पहचान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों की सोच केवल ”स्वयं और परिवार” तक सीमित थी, जबकि डबल इंजन सरकार ने आजमगढ़ जिले को नई पहचान दी।
09:30 AM, 07-Apr-2026
UP: जानें क्या है डिजिटल डाटाबेस, जिससे अपराध और अपराधियों पर लगेगी लगाम; 36 हजार अपराधियों की कुंडली तैयार

पुलिस ने यक्ष ऐप के जरिए 36 हजार अपराधियों का डिजिटल डाटाबेस तैयार कर लिया है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर सुरक्षा और निगरानी के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
09:29 AM, 07-Apr-2026
Baghpat: पानी लेने उतरे रिटायर्ड RPF कर्मी की मौत, स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए, छह महीने पहले हुए थे रिटायर

बागपत के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी ब्रजलाल की मौत हो गई। वे पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे और चढ़ते समय हादसा हो गया।
09:28 AM, 07-Apr-2026
UP: दोस्त ने नहीं चुकाया 17 लाख रुपये का कर्ज, तो युवक पहुंचा कोर्ट; आरोपी को छह महीने की हुई जेल

आगरा में 17.20 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 6 महीने की सजा सुनाई। साथ ही 10.62 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
09:27 AM, 07-Apr-2026
फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने पांच किलो हेरोइन संग आरोपी पकड़ा
फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने पांच किलो हेरोइन संग आरोपी पकड़ा
09:26 AM, 07-Apr-2026
मेट्रो निर्माण कार्य बना मुसीबत: एमजी रोड से एंबुलेंस निकलना मुश्किल, जाम से कराह रहीं आगरा की सड़कें

एमजी रोड पर मेट्रो पिलर निर्माण के कारण भारी जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस तक फंस गईं। रास्ता न मिलने पर वाहन चालकों ने रॉन्ग साइड चलाना शुरू किया, जिससे पूरे दिन यातायात व्यवस्था चरमराई रही।
09:21 AM, 07-Apr-2026
सीएम योगी का तंज: बोले- सपा को सिर्फ सैफई का विकास दिखता था, उनके एजेंडे में नहीं था पूर्वांचल

UP News: आजमगढ़ दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को सिर्फ सैफई का विकास दिखता था, उनके एजेंडे में पूर्वांचल नहीं था।
09:21 AM, 07-Apr-2026
यमुना पार में किसका वर्चस्व: गैंगवार की उस घटना में सामने आए नए नाम, जिसमें हुई थी राज चौहान की हत्या

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में गेस्ट हाउस में हुई हत्या गैंगवार का नतीजा निकली, जिसमें कई बदमाशों के नाम सामने आए हैं। जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के बाद छह से अधिक नए संदिग्धों की जांच जारी है, जल्द आरोपपत्र दाखिल होगा।
09:18 AM, 07-Apr-2026
Middle East War: पश्चिम एशिया युद्ध के लपेटे में हिमालय भी

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने इसी मार्च में पश्चिम एशिया संघर्ष से उपजे पर्यावरणीय नुकसान पर अपने आधिकारिक वक्तव्य में स्पष्ट कहा कि तेल प्रतिष्ठानों पर हमले, विशेषकर शहरी क्षेत्रों के आसपास, भारी धुएं, विषैले कणों और दीर्घकालिक मानव-पर्यावरणीय स्वास्थ्य संकट का कारण बन रहे हैं।
09:18 AM, 07-Apr-2026
UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में हाईटेक NICU तैयार, जर्मनी के वेंटिलेटर-वार्मर से होगा नवजातों का इलाज

एसएन मेडिकल कॉलेज में 20 बेड की अत्याधुनिक एनआईसीयू तैयार हो गई है, जिसमें जर्मनी के वेंटिलेटर और वार्मर लगाए जाएंगे। यूनिट शुरू होने से गंभीर नवजातों का बेहतर इलाज संभव होगा और बाल रोग विभाग पर दबाव भी कम होगा।
09:16 AM, 07-Apr-2026
UP: हनुमान शोभायात्रा में हाथी की सवारी, वन विभाग ने दिया नोटिस; आयोजकों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा में बिना अनुमति हाथी के इस्तेमाल पर वन विभाग ने आयोजकों से जवाब तलब किया है। नियमों के उल्लंघन पर 3 से 7 साल तक की सजा और जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है
TOP News: ट्रंप ने विवादित बयानों को बताया सही; एअर इंडिया CEO का इस्तीफा; नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी
Tue, 07 Apr 2026 06:40 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। वहीं एअर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अगले हफ्ते इस पर अहम बैठक होने वाली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
‘मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत’: ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा।
एअर इंडिया में बड़ा बदलाव: सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पद से दिया इस्तीफा

सांकेतिक तस्वीर – फोटो :
एअर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अगले हफ्ते इस पर अहम बैठक होने वाली है।
पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज

सांकेतिक तस्वीर
उत्तर-पश्चिम में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्वी हिस्से तक हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ जगहों पर भारी हिमपात दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे और तेज हवाएं चलीं। उत्तर के पहाड़ी इलाकों और उससे सटे मैदानी क्षेत्रों में 10 अप्रैल तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं और इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
ईरान युद्ध पर पीट हेगसेथ बोले- राष्ट्रपति ट्रंप कभी मजाक नहीं करते

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 39वें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। ऐसे में जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को खुली धमकियों ने वैश्विक चिंताओं को बढ़ा रखा है।
कांग्रेस से निष्कासन के बाद भाजपा से भी नहीं बात

नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू। – फोटो :
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पूर्व विधायक पत्नी नवजोत कौर ने अपने नए सियासी संगठन ‘ भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ का एलान कर दिया है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू की यह नई सियासी पारी है। हालांकि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में ही हैं।
SIR: यूपी में शुक्रवार को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

एसआईआर पर सियासी बवाल – फोटो :
उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिन्वा ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अंतिम वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी। चुनाव आयोग एक सटीक और त्रुटि-रहित सूची सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बारामती में विरासत की लड़ाई: सुनेत्रा पवार बोलीं-अजित दादा का विकास रुकने नहीं दूंगी

सुनेत्रा पवार का नामांकन – फोटो :
महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते हुए साफ कहा कि वह अपने दिवंगत पति अजित पवार के विकास कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ एनसीपी के कई बड़े नेता, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ, मौजूद रहे। इसके अलावा शिवसेना के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले भी उनके साथ नजर आए। ये सभी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जो फिलहाल महाराष्ट्र में सत्ता में है।
आर्टेमिस II: इंसान ने चांद के उस हिस्से का किया दीदार

नासा का आर्टेमिस II मिशन – फोटो :
चांद मिशन के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। नासा के मिशन आर्टेमिस II ने इंसानों को पृथ्वी से अब तक की सबसे ज्यादा दूरी तक पहुंचा दिया है। इस मिशन ने अपोलो 13 का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नासा की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जैसे ही अंतरिक्ष यात्री चांद के पास पहुंचे, उनके सामने खिड़कियों से चांद का शानदार नजारा दिखाई देने लगा। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्हें चांद के उस हिस्से (फार साइड) को देखने का मौका मिला, जिसे पहले इंसानों ने कभी इस तरह करीब से नहीं देखा था।
बारिश के कारण बेनतीजा रहा मुकाबला, कोलकाता और पंजाब को बांटने पड़े अंक;

विराट कोहली – फोटो : ANI
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे। उसी वक्त हल्की बारिश के कारण मैच रुक गया। हालांकि, देखते ही देखते बारिश तेज हो गई जिससे मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। संयोग से पिछले सत्र में भी ईडन गार्डंस में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच हुआ मैच (26 अप्रैल को) बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था और दोनों टीम को एक-एक अंक बांटना पड़ा था।
News Flash 07 अप्रैल 2026
पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा
- 9:49 AM बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा
- 8:17 AMईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायरन
- 8:09 AMएअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा
- 7:57 AMनोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नई स्कीमों को मंजूरी, फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत
- 6:40 AMसुबह-सुबह दिल्ली-NCR में बारिश शुरू
- 6:07 AMईरान के काशान शहर में एयरपोर्ट पर हुआ हवाई हमला
- 2:26 AMमिडिल ईस्ट में अमेरिका को झेलना पड़ रहा है अपमान और बदनामी: ईरान
- 1:12 AMअसम, केरल और पुडुचेरी में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
- 1:04 AMईरान जंग में साथ न देने पर NATO समेत कई देशों की ट्रंप ने आलोचना की
- 12:10 AMबांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आज भारत आएंगे
News Flash 06 अप्रैल 2026
बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा
- दोपहर 3:45पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने जापान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की
- दोपहर 3:24दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसी और फिर बाहर निकली कार की तलाश में पुलिस जुटी
- दोपहर 3:08दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार
- दोपहर 2:40बांग्लादेश से संचालित शाहबाज आर्म्स मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों की बड़ी खेप बरामद
- दोपहर 2:17‘ईरानी नेताओं को एक-एक करके खत्म करने का संकल्प लिया’, बोले इजरायली रक्षा मंत्री
- दोपहर 1:28ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि की
- दोपहर 1:26ईरान के खूजस्तान में अमेरिकन-यूएस एक्सिस से जुड़े 42 संदिग्ध गिरफ्तार
- दोपहर 1:12‘अस्थायी सीजफायर’ के बदले होर्मुज को फिर नहीं खोला जाएगा: ईरानी अधिकारी
- दोपहर 1:01 बजेवेस्ट एशिया संघर्ष के बीच एयरफोर्स चीफ अमर प्रीत सिंह अमेरिका दौरे पर पहुंचे
- दोपहर 12:55WB चुनाव: ‘अगर कोई घुसपैठिया है तो यह आपकी जिम्मेदारी’, CM ममता का केंद्र पर वार
- दोपहर 12:52बंगाल चुनाव: ‘ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है बीजेपी’, नदिया में बोलीं CM ममता
- दोपहर 12:40 बजेमुंबई के दिंडोशी इलाके में दो गुटों के विवाद मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार
- दोपहर 12:36पंजाब: नवजोत कौर सिद्धू ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर किसानों को मदद का भरोसा दिया
- दोपहर 12:28दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेज को बम की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
- दोपहर 12:19छत्तीसगढ़ HC ने राम अवतार जग्गी मर्डर केस में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई
- दोपहर 12:15 बजेनीतीश के बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस कार्यक्रम में गूंजे निशांत जिंदाबाद नारे
- दोपहर 12:05SC ने कोझिकोड-वायनाड ट्विन टनल प्रोजेक्ट रोकने से किया इनकार, ‘दखल की जरूरत नहीं’
- सुबह 11:59गृह मंत्रालय ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को ‘एक्स’ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की
- सुबह 11:47 बजे‘पावर प्लांट्स पर हमले युद्ध अपराध’, ईरानी डिप्टी विदेश मंत्री की ट्रंप को चेतावानी
- सुबह 11:33 बजे’असम में बीजेपी की जीत की हैट्रिक होगी’, बरपेटा की रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी
- सुबह 11:08 बजेशराब घोटाला मामला: कुछ ही देर में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल
- सुबह 11:07 बजेCM पेमा खांडू के परिवार को मिले सार्वजनिक ठेकों की जांच हो- SC का CBI को आदेश
- सुबह 10:40 बजेचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, गांधी भवन समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
- सुबह 10:34जालंधर: DPS, मेयर वर्ल्ड समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
- सुबह 10:27 बजेपद्म पुरस्कार विजेता डॉ. मणि छेत्री का निधन, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- सुबह 10:06 बजेमिडिल‑ईस्ट युद्ध से खाना और दवा सहायता पहुंचना हुआ मुश्किल: Aid समूह की चेतावनी
- सुबह 9:27 बजेUAE में ईरान का हमला: एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किए मिसाइल-ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी
- सुबह 9:17 बजेईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल
- सुबह 9:08UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट
- सुबह 8:36बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी
- सुबह 8:01 बजेIRGC का अल्टीमेटम: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिका और इजरायल के लिए पहले जैसा नहीं रहेगा
- सुबह 7:48तेहरान के साउथ-ईस्ट में बड़ा हमला, रिहायशी इलाके में 13 लोगों की मौत
- सुबह 7:47 बजेतेहरान पर तड़के एयरस्ट्राइक, धमाकों की आवाज से गूंजी ईरान की राजधानी
- सुबह 7:45 बजेईरान युद्ध रोकने की आखिरी कोशिश, मध्यस्थों ने रखा 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव
- सुबह 7:04 बजेकोम पर अमेरिका-इजरायल का जोरदार हमला, 5 लोगों की मौत
- सुबह 6:38अमेरिका में व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग, ट्रंप भी थे मौजूद
- सुबह 6:08अमेरिका ने अपने जवान को सफलतापूर्वक बचाने के बाद ईरान पर तेज किए हमले
- सुबह 5:16 बजेIPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला
- 2:46 पूर्वाह्नप्रधानमंत्री मोदी आज असम जाएंगे, होजाई जिले में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
- 12:12 पूर्वाह्नसुनेत्रा पवार आज बारामती उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी
4 Apr 2026
इजरायल का ईरान पर बड़ा वार, नेतन्याहू बोले – स्टील के बाद पेट्रोकेमिकल प्लांट भी निशाने पर
- 11:01 PMIndiGo ने कहा – मिडिल ईस्ट के लिए शेड्यूल लगातार रिव्यू में, अथॉरिटी के साथ समन्वय जारी
- 10:35 PMहिमाचल के कुल्लू में बस हादसा, कई घायल, 3 की मौत की पुष्टि
- 9:59 PMपश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी की
- 9:45 PMहिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा, टूरिस्टों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 3 की मौत
- 9:26 PMअमेरिका में IRGC के पूर्व सैन्य कमांडर सुलेमानी की भतीजी गिरफ्तार
- 8:23 PMUAE का सख्त विरोध, दमिश्क में दूतावास पर हमले को बताया शर्मनाक
- 8:05 PM’48 घंटे बाद कहर टूट पड़ेगा’, होर्मुज नाकेबंदी पर ट्रंप की ईरान को धमकी
- 7:56 PM345 मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते ईरान से चेन्नई पहुंचे
- 7:44 PMईरान ने बहरीन पोर्ट के पास इजरायल से जुड़े एक जहाज को निशाना बनाया
- 7:14 PMMP: चार मंजिला होटल गिरा, 1 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- 6:45 PMरूस की LNG सप्लाई में बड़ा उछाल, यूरोप को मार्च में रिकॉर्ड निर्यात
- 6:24 PMलखनऊ: आतंकी साजिश मामले में गिरफ्तार 4 आरोपी 5 दिन की ATS रिमांड पर भेजे गए
- 5:48 PMबंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए TMC ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
- 5:35 PMइजरायल के रमत गन और तेल अवीव में ईरानी हमलों से कई इमारतों को नुकसान
- 5:08 PM’झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF’, केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना
- 4:27 PMराजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका
- 3:56 PMकेरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा
- 3:45 PMईरान के हमलों के बाद इराक ने बंद किया दक्षिणी शलामचेह बॉर्डर क्रॉसिंग
- 2:46 PMईरान से तेल पेमेंट की खबरों को सरकार ने बताया अफवाह, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
- 2:15 PMचुप रहता तो झूठ सच लगने लगता’, राघव चड्ढा का बड़ा बयान
- 2:13 PMईरान के बुशेहर में बड़ा धमाका, एक की मौत
- 2:01 PMबंगाल में सभी ‘कच्चे मकान’ बनेंगे पक्के, सीएम ममता बनर्जी का बड़ा एलान
- 12:52 PMदादरा नगर हवेली में फटा गैस सिलेंडर, हादसे में 4 की मौत
- 12:33 PMतमिलनाडु चुनाव: मदुरै नॉर्थ सीट के लिए AIADMK प्रत्याशी पी. सरवनन का नामांकन
- 12:02 PMइजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई ठिकानों को बनाया निशाना
- 11:38 AMमुर्शिदाबाद में चुनावी तनाव, अधीर रंजन चौधरी का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला
- 11:04 AMलखनऊ में बड़ी साजिश नाकाम, रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की फिराक में थे ISI संदिग्ध
- 10:24 AMईरान में दो लोगों को दी गई फांसी, विपक्षी गुट से जुड़े होने और हमलों का था आरोप
- 9:55 AMकनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा दावा
- 9:50 AMबंगाल चुनाव: वोटरों की सुविधा के लिए 4660 नए पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव आयोग की मंजूरी
- 9:06 AMअमेरिकी दूतावास पर ईरानी हमले में भारी तबाही, WSJ का दावा
- 8:45 AMदेहरादून: ब्रिगेडियर केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
- 8:10 AM’दुनिया देखे वॉशिंगटन का असली चेहरा’, ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका पर बयान
- 7:44 AMकेदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, साफ किए गए रास्तों पर फिर जमी सफेद चादर
- 7:33 AMईरान के पुल पर अमेरिका-इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
- 6:51 AMस्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी
- 6:45 AMकेरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट
- 6:38 AMइजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना
- 2:14 AMअमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप
- 1:17 AMफारस की खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी वायुसेना का दूसरा लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट बचाया गया
- 12:11 AMअफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत
- 12:08 AMईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज किया
- जाएगा

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx




AMMP 24 News Live TV

Share this:






