Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 26–अप्रैल–2026–रविवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 26 APR 2026

AMMP 24 News Live TV

सलीम वास्तिक – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

तप रहा पूरा देश: 40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के, यूपी का बांदा सबसे गर्म

Sun, 26 Apr 2026 03:44 AM

100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 37 शहर हैं। प. बंगाल के 18, पंजाब के सात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के छह-छह, बिहार और ओडिशा के पांच-पांच, महाराष्ट्र के चार, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के दो-दो शहर शामिल हैं। ज्यादातर शहरों में तापमान तापमान 42 से 45 डिग्री दर्ज किया गया।
scorching Heatwave 92 of world 100 hottest cities in India UP's Banda hottest Delhi Mumbai Chennai
लू का अलर्ट – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

गर्मी शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वैश्विक तापमान आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के हैं। इसके अलावा 6 शहर थाईलैंड और दो शहर नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दिल्ली में तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसमें और वृदि्ध की आशंका जताई जा रही है।

देश में शनिवार को सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस यूपी के बांदा का रहा। इसके बाद प्रयागराज में 45.5 डिग्री, वाराणसी में 45 डिग्री, झांसी में 44.8 डिग्री रहा। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे ऊपर है, जिससे हीट स्ट्रेस की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उत्तर भारत में रातें भी गर्म रह सकती हैं। यह स्थिति हीट डोम जैसे हालात की ओर इशारा करती है, जिसमें गर्म हवा एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है।

गाजियाबाद 43 डिग्री में तपा, सबसे गर्म शहरों में यूपी के 37
100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 37 शहर हैं। प. बंगाल के 18, पंजाब के सात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के छह-छह, बिहार और ओडिशा के पांच-पांच, महाराष्ट्र के चार, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के दो-दो शहर शामिल हैं। ज्यादातर शहरों में तापमान तापमान 42 से 45 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनी
दिल्ली में शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200 किलो बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।

दोपहर में काम नहीं कर सकेंगे मजदूर
उत्तर प्रदेश : आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम पर रोक।
ओडिशा : सोमवार से सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
केरल : लोगों से दिन में 11 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह। सेल्फ लॉकडाउन अपनाने के लिए कहा।
कर्नाटक : सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाने का आदेश। ये सभी यूनिट 31 जुलाई तक चालू रखी जाएंगी।
मध्य प्रदेश : नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने  हल्के कपड़े पहनने की सलाह
मौसम विभाग ने दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। सावधानी बरतने से हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

कश्मीर में बारिश और रोहतांग में बर्फबारी
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है, जबकि जोजिला दर्रे पर हल्की बर्फबारी भी हुई। वहीं, हिमाचल में रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।

सलीम वास्तिक गिरफ्तार: 31 साल पुराने इस मामले में आरोपी यूट्यूबर अरेस्ट, 1997 में हुई थी आजीवन कारावास की सजा

Sat, 25 Apr 2026 03:13 PM

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वास्तिक को गिरफ्तार किया है। सलीम वास्तिक हाल ही में अपने विवादास्पद बयानों और यूट्यूब वीडियो के कारण चर्चा में था।
Salim Vastik Arrested YouTuber Accused in 31 Year Old Case Apprehended Sentenced to Life Imprisonment in 1997
सलीम वास्तिक गिरफ्तार – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वास्तिक को गिरफ्तार किया है। सलीम वास्तिक हाल ही में अपने विवादास्पद बयानों और यूट्यूब वीडियो के कारण चर्चा में था। उसे 1995 में एक गंभीर अपराध का दोषी ठहराया गया था और वह कई वर्षों से कानून से बच रहा था।

यह मामला 1995 का है, जब पूर्वोत्तर दिल्ली के एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। 1997 में अदालत ने सलीम खान और उसके साथी अनिल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय से 2000 में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सलीम फरार हो गया था। वह उसके बाद कभी वापस नहीं लौटा। जांच में पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और तस्वीरों का उपयोग करके उसकी पहचान की पुष्टि की गई। पुलिस ने उसे लोनी से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ये था पूरा मामला  
यह गंभीर मामला 1995 में सामने आया था। उस समय पूर्वोत्तर दिल्ली के एक जाने-माने व्यापारी के बेटे संदीप बंसल का अपहरण हुआ था। संदीप की उम्र उस समय केवल 13 साल थी। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। अदालत ने 1997 में इस मामले में अपना फैसला सुनाया। सलीम खान और उसके सहयोगी अनिल को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

आरोपी की फरारी और गिरफ्तारी
सलीम को वर्ष 2000 में दिल्ली उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद वह कानून की गिरफ्त से फरार हो गया। इसके बाद वह कभी भी अदालत में पेश नहीं हुआ। हाल के दिनों में वह अपने विवादास्पद बयानों और यूट्यूब वीडियो के कारण सुर्खियों में रहा था। पुलिस ने उसकी पहचान पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और तस्वीरों से सुनिश्चित की। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे लोनी से गिरफ्तार कर लिया।

हमले के बाद से चर्चा में आया यूट्यूबर सलीम वास्तविक
सलीम वास्तविक ने यूट्यूब चैनल शुरू करने के बाद इस्माम धर्म और उसकी रूढ़िवादी प्रथाओं व कुरीतियों के खिलाफ कई वीडियो अपने चैनल पर प्रसारित किए। पहलगाम हमले का विरोध और ऑपरेशन सिंदूर की सराहना भी की। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को लोनी स्थित उसके कार्यालय पर जीशान और गुलफाम नामक दो व्यक्तियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया और गर्दन व पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद से ही सलीम वास्तविक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नाम बन गया। 1 मार्च 2026 को पहली मुठभेड़ में, यूपी एसटीएफ और गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। वहीं 3 मार्च 2026 को दूसरा आरोपी गुलफाम इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारा गया। कुछ दिन पहले ही यूट्यूबर सलीम वास्तविक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

मार्शल आर्ट शिक्षक से अपराधी बना सलीम वास्तिक: पहचान छिपाकर रह रहा यूट्यूबर गिरफ्तार, अपहरण और हत्या का आरोपी

Sat, 25 Apr 2026 01:36 PM

यट्यूबर सलीम वास्तिक ने वर्ष 1995 में एक 13 वर्षीय किशोर संदीप बंसल का अपहरण कर हत्या की थी। दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले में सलीम वास्तिक और उसके साथी अनिल कुमार को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यूट्यूबर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की लेकिन वर्ष 2000 में अंतरिम जमानत पर जेल से छूटने के बाद फरार हो गया।
सलीम वास्तिक गिरफ्तार – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

यूट्यूब चैनल शुरू करने के बाद इस्माम धर्म और उसकी रूढ़िवादी प्रथाओं व कुरीतियों के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। 27 फरवरी 2026 को लोनी स्थित कार्यालय में यूट्यूबर पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद से वह चर्चा में आया था। वह लोनी में पिछले 26 वर्षों से पहचान छिपाकर रह रहा था। स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं थी।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 24 अप्रैल की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सलीम वास्तिक के घर पहुंची थी। लोनी थाने में आमद भी कराई थी। जांच में पता चला कि यट्यूबर सलीम वास्तिक ने वर्ष 1995 में एक 13 वर्षीय किशोर संदीप बंसल का अपहरण कर हत्या की थी। दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले में सलीम वास्तिक और उसके साथी अनिल कुमार को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यूट्यूबर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की लेकिन वर्ष 2000 में अंतरिम जमानत पर जेल से छूटने के बाद फरार हो गया। इसके बाद उसने अपनी पहचान बदली और पंजाब, हरियाणा और अंबाला में छिपा रहा। यहां तक कि पुलिस रिकॉर्ड में सलीम मृत घोषित हो चुका है। फरवरी 2026 के बाद चर्चा में आए सलीम वास्तिक को जब क्राइम ब्रांच की टीम ने पहचाना तब एक बार फिर उसके पुराने अपराध की परतें खुलती चली गईं। एसीपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के अनुसार सलीम वास्तिक को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

वर्ष 2010 से लोनी में बसा 
वर्ष 2010 में वह गाजियाबाद के लोनी में स्थायी रूप से बस गया। यहां उसने सलीम वास्तिक उर्फ सलीम अहमद के नाम से नई पहचान बनाई। नसबंदी कॉलोनी में महिलाओं के कपड़ों और अन्य सामानों की एक दुकान खोली। इसके बाद जैकेट आयात-निर्यात व्यापार भी शुरू किया। कुछ समय पहले उसने अपना सलीम वास्तविक एक्स मुस्लिम नाम से यूट्यूब चैनल भी शुरू किया। धार्मिक रूढ़िवादिता और कट्टरता के खिलाफ कई पॉडकास्ट किए। यहां तक कि इस्लाम के खिलाफ मुहीम तक चलाई।

हमले के बाद से चर्चा में आया यूट्यूबर सलीम वास्तविक
सलीम वास्तविक ने यूट्यूब चैनल शुरू करने के बाद इस्माम धर्म और उसकी रूढ़िवादी प्रथाओं व कुरीतियों के खिलाफ कई वीडियो अपने चैनल पर प्रसारित किए। पहलगाम हमले का विरोध और ऑपरेशन सिंदूर की सराहना भी की। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को लोनी स्थित उसके कार्यालय पर जीशान और गुलफाम नामक दो व्यक्तियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया और गर्दन व पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद से ही सलीम वास्तविक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नाम बन गया। 1 मार्च 2026 को पहली मुठभेड़ में, यूपी एसटीएफ और गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। वहीं 3 मार्च 2026 को दूसरा आरोपी गुलफाम इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारा गया। कुछ दिन पहले ही यूट्यूबर सलीम वास्तविक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

मार्शल आर्ट शिक्षक से अपराधी बना, गुमनाम होकर देता रहा चकमा 
शामली के नानूपुरा के मूल निवासी सलीम खान की शादी क्षेत्र की रहने वाली अफसाना से हुई। दोनों के एक बेटा और बेटी हैं। मुजफ्फर नगर जिले में संचालित शाओलिन कुंग फू केंद्र में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया। रोजगार की तलाश में वह परिवार के साथ दिल्ली आ गया। यहां उन्होंने दिल्ली के दरियागंज स्थित निजी स्कूल में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के पद पर नौकरी की। इसके बाद उन्होंने मुस्तफाबाद से दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जैकेट की आपूर्ति का व्यवसाय भी शुरू किया। तभी उसका संपर्क अनिल कुमार से हुआ था। उसने ही सलीम खान को एक अमीर परिवार से बच्चे का अपहरण करके फिरौती मांगने का सुझाव दिया।

20 जनवरी 1995 को सलीम खान ने दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी संदीप बंसल (13) का अपहरण किया। इसके बाद उसके पिता को फोन करके 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी और फिर मौत के घाट उतार दिया। अनिल ने 4 फरवरी 1995 को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सलीम को भी गिरफ्तार कर चुकी थी। वर्ष 1997 में उसे दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वर्ष 2000 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उसे अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। जेल से छूटने के बाद वह फरार हो गया और पहचान बदलकर चकमा देता रहा

UP: अमीर बनने का सपना लेकर सलीम वास्तिक ने 34 साल पहले छोड़ा था घर, शामली से है नाता

Sat, 25 Apr 2026 07:45 PM

शामली के नानूपुरा निवासी सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। सलीम करीब 34 साल पहले अमीर बनने का सपना लेकर घर से निकला था और बाद में गाजियाबाद के लोनी में बस गया था।
YouTuber Salim Arrested by Delhi Police in 31-Year-Old Kidnapping and Murder Case
सलीम वास्तिक – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live TV

शामली के मोहल्ला नानूपुरा से करीब 34 साल पहले ‘अमीर बनने’ का सपना लेकर घर छोड़ने वाला सलीम अब 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे हिरासत में लिया है। सलीम वास्तिक नाम से पहचाने जाने वाले इस आरोपी का कनेक्शन शामली से जुड़ा हुआ है।

नानूपुरा छोड़कर गाजियाबाद में बसाया ठिकाना
पुलिस के अनुसार सलीम का जन्म 1972 में शामली के नानूपुरा मोहल्ले में हुआ था। करीब 34 साल पहले वह घर छोड़कर गाजियाबाद चला गया था। जाते समय उसने परिवार से कहा था कि वह बड़ा आदमी बनकर लौटेगा, लेकिन इसके बाद वह कभी वापस नहीं आया।

बाद में शुरू किया कारोबार
मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग के बाद सलीम ने कारोबार की ओर रुख किया। उसने दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से जैकेट सप्लाई का काम भी शुरू कर दिया था।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उससे 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके नेटवर्क और किन-किन लोगों से जुड़े थे।

यूट्यूबर सलीम केस: गिरफ्तारी से बचने के लिए खान से बना वास्तिक उर्फ अहमद, पहचान बदलकर छिपा था; ऐसे खुली पोल

Sat, 25 Apr 2026 04:02 PM

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 31 साल पुराने अपहरण-हत्या केस में फरार सलीम खान को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पहचान बदलकर खुद को मृत घोषित किया था और 26 साल तक अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा।
आरोपी फेमस यूट्यूबर सलीम वास्तिक गिरफ्तार – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live TV

दिल्ली एआरएससी क्राइम ब्रांच ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में एक आजीवन कारावास फरार हत्यारे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर सलीम खान उर्फ सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (54 वर्ष) के रूप में हुई है। सलीम ने वर्ष 1995 में 30,000 रुपये की फिरौती के लिए एक व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी से हुई है।

यह मामला 21 जनवरी, 1995 को थाना गोकुलपुरी, दिल्ली में दर्ज किया गया था। मृतक संदीप बंसल 20 जनवरी, 1995 को अपने घर से रामजस स्कूल जा रहा था। वह शाम तक घर नहीं लौटा, जिससे परिवार चिंतित हो गया। अगले दिन 21 जनवरी को संदीप के पिता सीताराम को फिरौती के लिए फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि संदीप उनके कब्जे में है और 30,000 रुपये की फिरौती मांगी। यह रकम शाम 4:30 बजे लोनी फ्लाईओवर के पास बस स्टैंड पर रखने का निर्देश दिया गया।

पुलिस को सूचना देने पर बच्चे को मारने की धमकी भी दी गई थी। जांच के दौरान रामजस स्कूल के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सलीम खान पर शक हुआ। एक पड़ोसी ने संदीप को ‘मास्टरजी’ नामक लंबे व्यक्ति के साथ रिक्शे में जाते देखा था। पुलिस ने सलीम खान से पूछताछ की, जिसके बाद उसने खुलासा किया। मुस्तफाबाद के भगीरथी वाटर पंप के पास एक नाले से संदीप का शव बरामद किया गया। पिता ने शव की पहचान की। आगे की जांच में सह-आरोपी अनिल का नाम सामने आया। अनिल ने 4 फरवरी, 1995 को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी झुग्गी से मृतक की घड़ी, टिफिन बॉक्स और स्कूल बैग बरामद हुए। जांच में पता चला कि फिरौती की कॉल अनिल ने की थी और उसी ने अपहरण का सुझाव दिया था।

कानूनी कार्रवाई और फरार होना
जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। 5 अगस्त, 1997 को कड़कड़डूमा कोर्ट, दिल्ली के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.एल. भायाना ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया। उन्हें आजीवन कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। दोनों आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील की। अपील लंबित रहने के दौरान सलीम खान को 24 नवंबर, 2000 को अंतरिम जमानत मिली। हालांकि, वह वापस अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। बाद में 19 जुलाई, 2011 को दिल्ली हाईकोर्ट ने उसकी सजा को बरकरार रखा। इस प्रकार वह 26 वर्षों से अधिक समय तक फरार रहा।विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए पहचान बदलना 
गिरफ्तारी से बचने के लिए सलीम खान ने खुद को मृत घोषित करवा लिया था। उसने अपनी पहचान बदलकर सलीम वास्तिक उर्फ सलीम अहमद कर ली। पिछले 26 वर्षों से वह हरियाणा के करनाल और अंबाला जैसे विभिन्न स्थानों पर ठिकाने बदलता रहा। अंततः वह वर्ष 2010 में गाजियाबाद के लोनी में स्थायी रूप से बस गया। वहां उसने नसबंदी कॉलोनी में महिलाओं के कपड़ों की दुकान खोली और अलमारी बनाने का काम भी करता रहा। एआरएससी क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की निगरानी कर रही थी। हेड कांस्टेबल मिंटू यादव को सूचना मिली कि यूट्यूबर सलीम खान इस मामले में शामिल है। कड़कड़डूमा कोर्ट से रिकॉर्ड प्राप्त किए गए और फिंगरप्रिंट व पुराने फोटो से पहचान की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में एक टीम ने थाना लोनी, गाजियाबाद की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का व्यक्तिगत विवरण
सलीम खान का जन्म वर्ष 1972 में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के मोहल्ला नानूपुरा में हुआ था। उसने शामली निवासी अफसाना से विवाह किया और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। उसने शामली में शाओलिन कुंग फू सीखा था। रोजगार की तलाश में वह अपने परिवार के साथ दिल्ली आया था। दिल्ली में उसने रामजस स्कूल, दरियागंज में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के रूप में काम करना शुरू किया। बाद में वह मुस्तफाबाद से जैकेट सप्लाई का काम भी करने लगा। यहीं उसकी मुलाकात सह-आरोपी अनिल से हुई थी। अनिल ने ही उसे अमीर परिवार के बच्चे का अपहरण करने का सुझाव दिया था।

हालिया घटना 
फरार रहने के दौरान भी सलीम खान पर 27 फरवरी, 2026 को लोनी में हमला हुआ था। जीशान और गुलफाम नामक दो लोगों ने उसके ऑफिस में घुसकर चाकू से हमला किया। उसे गर्दन और पेट पर कई बार चाकू मारा गया था। पहले उसका इलाज गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हुआ, फिर उसे मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत में भर्ती कराया गया। 25 मार्च, 2026 को वह ठीक होकर घर लौट आया था। इस हमले के संबंध में थाना लोनी में एफआईआर दर्ज की गई थी। उसे सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा अधिकारी भी उपलब्ध कराए गए थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को तिहाड़ जेल, दिल्ली में बंद कर दिया गया है।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  25 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

25 Apr -2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

ब्रेकिंग न्यूज: 25 Apr 2026
पढ़ें 25 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 25 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

10:30 PM, 25-Apr-2026

Ghaziabad News: वाहन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

खुर्जा। नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच बाइक बरामद हुई है।

10:29 PM, 25-Apr-2026

Shahjahanpur News: विश्व मलेरिया दिवस पर रेडक्रॉस ने बांटीं मच्छरदानी

Red Cross Distributes Mosquito Nets on World Malaria Day

शाहजहांपुर। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। रेडक्रॉस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी से पहले दिव्यांगजनों को मच्छरदानी, चादर और फुल आस्तीन की टी-शर्ट वितरित की गईं।

10:29 PM, 25-Apr-2026

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में पीआरडी जवान को पीटा, कान का पर्दा फटा

जिला अस्पताल में पीआरडी जवान को पीटा, कान का पर्दा फटा

10:28 PM, 25-Apr-2026

Meerut News: ईकड़ी में चौधरी जयंत से मिलने जिला महासचिव

गांव ईकड़ी में रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी की रैली में माछरा निवासी एवं नवनियुक्त जिला महासचिव बलराम त्यागी और अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा संघ के गो सेवक मयंक त्यागी समर्थकों के साथ बस में सवार होकर पहुंचे।

10:27 PM, 25-Apr-2026

पूर्व CJI मूल्यों से समझौते के खिलाफ: चिंता जताते हुए कहा- दुनिया में ईमानदारी-सिद्धांत छोड़ सौदेबाजी चिंताजनक

cji chandrachud speech on russian oil and global tariffs news

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वैश्विक कूटनीति में बढ़ते स्वार्थ पर चोट की है। आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदारी और न्याय अब सौदेबाजी का हिस्सा बन गए हैं, जो समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने और भी कई बड़ी बातें कही हैं। 

10:26 PM, 25-Apr-2026

Noida News: 5 मई को एनईए भवन में समस्याएं सुनेगा विद्युत निगम

The Electricity Corporation will hear grievances at the NEA building on May 5.

10:26 PM, 25-Apr-2026

Ghaziabad News: रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई

बुलंदशहर। महंगे दामों पर कोर्स बेचने, टैक्स चोरी की शिकायत पर शनिवार को जीएसटी और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से अंसारी रोड स्थित रस्तोगी बुकमार्ट पर छापा मारा।

10:26 PM, 25-Apr-2026

Champawat News: संस्थागत प्रसव व एचपीवी टीकाकरण पर दिया जोर

संस्थागत प्रसव व एचपीवी टीकाकरण पर दिया जोर

10:24 PM, 25-Apr-2026

Pithoragarh News: बली गांव के लोगों ने सड़क के लिए तहसील पर किया प्रदर्शन

लोगों ने सड़क के लिए तहसील पर किया प्रदर्शन

10:24 PM, 25-Apr-2026

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा तीन पार्किंग का संचालन

Operations at three parking facilities in Pithoragarh will commence in three days

पिथौरागढ़ में तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा तीन पार्किंग का संचालन

10:23 PM, 25-Apr-2026

Bhopal Crime: जिम खोलने के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी फरार; दोस्ती में भरोसा पड़ा भारी

32 Lakhs Swindled Under the Pretext of Gym Investment; FIR Filed a Year Later

भोपाल के ऐशबाग में जिम निवेश के नाम पर युवक से 32 लाख रुपये ठगे गए। घटना तीन साल पुरानी है, जबकि शिकायत के एक साल बाद एफआईआर दर्ज हुई। आरोपी शुभम गुप्ता फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

10:23 PM, 25-Apr-2026

दिल्ली: आईपीएल खिलाड़ी को महज 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान

दिल्ली: आईपीएल खिलाड़ी को महज 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान

10:23 PM, 25-Apr-2026

राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल महोत्सव स्थगित, फरीदाबाद के गांव गड़खेड़ा में होना था आयोजन

राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल महोत्सव स्थगित, फरीदाबाद के गांव गड़खेड़ा में होना था आयोजन

10:22 PM, 25-Apr-2026

महिला शौचालय में लटकी मिली पुरुष की लाश: दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप, बदबू आने पर बुलाई गई पुलिस

Body of a man found hanging in the womens restroom at Inderlok Metro Station

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखवा दिया है और उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

10:22 PM, 25-Apr-2026

Jaisalmer News: जीरे के लालच में हत्यारा बना युवक, 48 घंटे में महिला के खून का पर्दाफाश, पड़ोसी ही निकला आरोपी

झिनझिनियाली क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के घर में रखे जीरे के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया।

10:21 PM, 25-Apr-2026

महिला आरक्षण बिल में अड़ंगा डालने वालों को चुकानी होगी कीमत : जयंत

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

10:21 PM, 25-Apr-2026

आईजीआई पर एअर इंडिया की उड़ान में देरी: घंटों गर्मी में बिना एसी फंसे रहे यात्री, वापस टर्मिनल लाना पड़ा विमान

Passengers stranded at IGI due to delay in Air India flight

दिल्ली से इंदौर जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2515 तकनीकी खराबी के कारण करीब पांच घंटे देरी से चली। इस दौरान विमान में एसी बंद रहा, जिससे यात्री परेशान हो गए।

10:21 PM, 25-Apr-2026

Noida News: नवंबर-दिसंबर में जारी किए गए लाइसेंस आवेदकों को नहीं मिले

Licenses issued in November and December have not reached the applicants.

10:20 PM, 25-Apr-2026

Pithoragarh News: 28 तक कर सकेंगे परीक्षा के लिए आवेदन

28 तक कर सकेंगे परीक्षा के लिए आवेदन

10:20 PM, 25-Apr-2026

शिक्षा ही बदल सकती है युवाओं का भविष्य : भगवत प्रसाद मकवाना

खुर्जा। अनुशासन और शिक्षा ही देश के युवाओं का भविष्य बदल सकता है। इसलिए भारत देश में सभी समाज और धर्म के लोगों को एक सामान शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।

10:19 PM, 25-Apr-2026

Ghaziabad News: भूख से दो गोवंशों की मौत, अधिकारी को जानकारी नहीं

औरंगाबाद। नगर पंचायत औरंगाबाद की अस्थाई कान्हा गोशाला में शनिवार की सुबह दो गोवंशों की भूख से मौत हो गई। एक गोवंश जिंदगी ओर मौत से संघर्ष कर रही है। केयर टेकरों ने बगैर पोस्मार्टम कराए शवों को दफना दिया।

10:19 PM, 25-Apr-2026

Pithoragarh News: स्वरोजगार करने के लिए किया प्रेरित

स्वरोजगार करने के लिए किया प्रेरित

10:18 PM, 25-Apr-2026

IPL 2026: घरेलू मैदान पर हार का क्रम तोड़ना चाहेगी लखनऊ सुपरजायंट्स, लगातार हो चुकी हैं सात हार

Lucknow Supergiants: लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल के दो सीजन को मिलाकर लगातार सात हारों का सामना कर चुकी है। रविवार को होने वाले मैच में टीम की प्रतिष्ठा दांव पर है।

10:18 PM, 25-Apr-2026

Pithoragarh News: स्वतंत्रता सेनानी देने वाले आलम-दारमा के मरीज आज भी डोली के सहारे

Patients of Alam-Darma, which gave freedom fighters, still rely on doli

स्वतंत्रता सेनानी देने वाले आलम-दारमा के मरीज आज भी डोली के सहारे

10:18 PM, 25-Apr-2026

Ghaziabad News: जिला पंचायत की आय बढ़ाने की कवायद, शराब की दुकानों से लेगी शुल्क

बुलंदशहर। जिला पंचायत की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली शराब की दुकानों से लाइसेंस शुल्क के साथ ही संपत्ति कर के अनिवार्य रूप से भुगतान किए जाने का आदेश दिया है।

10:17 PM, 25-Apr-2026

Ghaziabad News: लू से बचाव के लिए बसों में रखे जाएंगे ओआरएस घोल

बुलंदशहर। बढ़ती गर्मी और लू से यात्रियों को बचाने को लेकर परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है।

10:16 PM, 25-Apr-2026

यूपी: भारत के सबसे गर्म जिलों में यूपी का ये जिला, भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक स्कूलों का समय बदलने की मांग

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों का समय बदलने की मांग की जा रही है। शनिवार को यूपी में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

10:15 PM, 25-Apr-2026

Ghaziabad News: लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकी प्रभारी और एक दरोगा निलंबित

ककोड़। थाना क्षेत्र में हुई एक मारपीट की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने कस्बा चौकी प्रभारी और एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ककोड़ थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

10:15 PM, 25-Apr-2026

Noida News: मीटिंग का समय मांगने पर महिला को लीगल नोटिस

Legal Notice Issued to Woman for Requesting a Meeting

10:14 PM, 25-Apr-2026

Ghaziabad News: बसपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक निष्कासित

बुलंदशहर/जहांगीराबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिला निवासी वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर की गई।

10:14 PM, 25-Apr-2026

Champawat News: डिजिटल तरीके से हो रही जनगणना, 24 मई तक होगा सर्वे

डिजिटल तरीके से हो रही जनगणना, 24 मई तक होगा सर्वे

10:13 PM, 25-Apr-2026

Pithoragarh News: नेचर फेस्टिवल में हुआ 92 प्रजातियों की तितलियों का दीदार

92 Butterfly Species Sighted at Nature Festival

नेचर फेस्टिवल में हुआ 92 प्रजातियों की तितलियों का दीदार

10:12 PM, 25-Apr-2026

Delhi NCR News: रोहिणी सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप

Bomb threat at Rohini Sector-18 Metro station creates panic

10:12 PM, 25-Apr-2026

Noida News: महंगी हो गईं धार्मिक यात्राएं, 7-8 फीसदी अधिक चुका रहे शहरवासी

Religious Journeys Have Become More Expensive

10:11 PM, 25-Apr-2026

गांव का विकास ही हमारी प्राथमिकता : अवधेश प्रसाद

Village Development Is Our Priority: Awadhesh Prasad

गांव का विकास ही हमारी प्राथमिकता : अवधेश प्रसाद

10:10 PM, 25-Apr-2026

जाति और धर्म के आधार पर विभाजन समाज को कमजोर करता है : चौधरी जयंत सिंह

जाति और धर्म के आधार पर विभाजन समाज को कमजोर करता है : चौधरी जयंत सिंह

10:10 PM, 25-Apr-2026

Ayodhya News: स्कूली वाहनों पर एक्शन, बिना फिटनेस-परमिट नहीं चलेगी कोई गाड़ी

स्कूली वाहनों पर एक्शन, बिना फिटनेस-परमिट नहीं चलेगी कोई गाड़ी

10:09 PM, 25-Apr-2026

Report: अमेरिका के लिए भरोसेमंद साथी नहीं, ‘सिरदर्द’ है पाकिस्तान; इस अमेरिकी रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे

Pakistan Not a Reliable Partner for US but Headache Major Revelations Emerge in American Report

क्या खुद को अमेरिका का रणनीतिक साझेदार बताने वाला पाकिस्तान असल में पीठ पीछे उसे धोखा दे रहा है? क्या अमेरिका-ईरान विवाद में पाकिस्तान कभी एक निष्पक्ष मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है? आखिर क्यों इस्लामाबाद ने अपनी धरती पर हमास के नेताओं-आतंकियों को खुली छूट दी थी और हर अहम मोर्चे पर अमेरिका के बजाय ईरान के साथ खड़ा नजर आया? आइए, इस खबर में जानते हैं…

10:09 PM, 25-Apr-2026

Noida News: सेक्टर-150 समेत 13 सेक्टरों से जल निकासी योजना के लिए साइन हुआ एमओयू

MoU signed for drainage scheme from 13 sectors including Sector-150

10:09 PM, 25-Apr-2026

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि के साथ हुई तेज बारिश

पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि के साथ हुई तेज बारिश

10:08 PM, 25-Apr-2026

शक्तिवर्धक गोली ने ली जान: शादी से पहले संबंध बनाना चाहता था रोहित, बार-बार फोन कर लड़की पर बना रहा था ये दबाव

प्रारंभिक आशंका है कि यौन क्षमता बढ़ाने वाली गोलियों के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने पर हार्ट अटैक से मौत हुई हो सकती है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर निवासी रोहित के रूप में हुई है।

10:07 PM, 25-Apr-2026

Delhi NCR News: हाई कोर्ट के आदेश पर शालीमार बाग में हटेंगे अवैध निर्माण

Illegal constructions in Shalimar Bagh will be removed on the orders of the High Court.

10:06 PM, 25-Apr-2026

Kotputli-Behror News: हल्दी की रस्म में भरभराकर गिरा डीजे फ्लोर, चार महिलाओं समेत 5 घायल, शादी की खुशियां थमी

Kotputli-Behror: DJ Floor Collapses During Haldi Ceremony, 5 Injured, Wedding Celebration Turns into Chaos

पाथरेड़ी गांव में शादी के दौरान हल्दी की रस्म के बीच डीजे फ्लोर गिर जाने से  कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10:05 PM, 25-Apr-2026

Bihar: ‘मुसलमानों को खुश करने के लिए हिंदुओं का जनेऊ उतरवाया गया’, गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर जुबानी हमला

Bihar News In Begusarai cabinet minister Giriraj singh on congress leader rahul gandhi

जनेऊ विवाद को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में परीक्षा के दौरान जनेऊ उतरवाने के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।

10:05 PM, 25-Apr-2026

लद्दाख में हिमस्खलन: जोजिला के पास शैतान नाले में कई वाहन दबे, राहत-बचाव कार्य जारी

avalanche struck several vehicles at Shaitan Nallah near Zojila Pass in Ladakh

लद्दाख के जोजिला पास के पास शैतान नाले में हिमस्खलन से कई वाहन प्रभावित हुए। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

10:04 PM, 25-Apr-2026

Delhi NCR News: मुरादाबाद में चला रहे थे अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, वजीराबाद से 3 गिरफ्तार

Three arrested from Wazirabad for running an illegal arms factory in Moradabad

10:04 PM, 25-Apr-2026

Jind News: दो माह से बंद पड़ा कोर्ट के पीछे निर्माणाधीन अंडरपास का काम

The work on the underpass behind the court has been stalled for two months.

शहर में कोर्ट परिसर के पीछे रेलवे लाइन के नीचे बन रहे अंडरपास का काम पिछले दो माह से पूरी तरह बंद पड़ा है। विभागों के बीच समन्वय की कमी और वन विभाग से पेड़ों की कटाई की मंजूरी लंबित होने के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।

10:03 PM, 25-Apr-2026

Jind News: हिसार के ध्यानार्थ) बैंक मैनेजर समेत पांच ने ग्राहक के साथ पी शराब फिर 9.90 लाख चुराए

ग्राहक को शराब पिलाकर 9.90 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में उचाना पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

News Flash 26 अप्रैल 2026

भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान
  • 10:15 AMअमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका
  • 10:05 AMपंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी
  • 10:01 AMमुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए
  • 9:33 AMवॉशिंगटन होटल फायरिंग मामले में पीएम मोदी का बयान, कहा- ट्रंप सुरक्षित हैं जानकर राहत मिली
  • 8:43 AMगुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
  • 8:30 AMप्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन
  • 7:05 AMवाशिंगटन: ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले हमलावर को सीक्रेट सर्विस ने हिरासत में लिया
  • 6:34 AM वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला
  • 6:30 AMतेलंगाना: आलेर में चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग
  • 6:09 AMइजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर किए हमले
  • 4:35 AMकोलंबिया में एक बस में विस्फोट, 7 की मौत
  • 3:29 AMफिर पाकिस्तान लौट सकते हैं ईरान के विदेश मंत्री अराघची: रिपोर्ट
  • 2:44 AMआज से तीन दिवसीय दौरे पर अंडमान और निकोबार जाएंगे राहुल गांधी
  • 12:52 AMओमान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची, डिप्लोमैट और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से की मुलाकात
  • 12:08 AMबंगाल: बनगांव और आरामबाग में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी

News Flash 25 अप्रैल 2026

इजरायल का ‘ऑपरेशन हिज्बुल्लाह’, PM नेतन्याहू ने दिए लेबनान में भीषण हमले के आदेश
  • 10:45 PMगुरुग्राम में सिकंदरपुर मेट्रो के पास भीषण आग, सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख
  • 10:35 PMपाकिस्तान के बाद ओमान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री, ट्रंप की कूटनीति पर उठाए सवाल
  • 10:17 PMईरान के विदेश मंत्री ने कहा- पाकिस्तान का दौरा बहुत फायदेमंद रहा
  • 9:44 PMअहमदाबाद जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, कल स्थानीय निकाय चुनाव में डालेंगे वोट
  • 9:15 PM2 मार्च से जारी जंग में लेबनान में 2496 लोगों की मौत, 7725 घायल
  • 9:00 PMकर्णप्रयाग के SDM सोहन सिंह रांगण बने बद्री-केदार मंदिर समिति के नए CEO
  • 8:39 PMबंगाल चुनाव के लिए बड़ा कदम, दूसरे चरण में कड़े इंतजाम का ऐलान
  • 8:22 PM‘10 लाइट नहीं, सिर्फ 2 जलाओ’, ईरान के राष्ट्रपति की अपील, हमलों के बाद बिजली संकट गहराया
  • 7:22 PMअमेरिकी अधिकारियों से बिना मुलाकात किए पाकिस्तान से रवाना हुए ईरान के विदेश मंत्री: रिपोर्ट
  • 6:46 PMनफरत फैलाते हैं RSS-BJP के लोग, देश में 2 विचारधाराओं के बीच लड़ाई: राहुल गांधी
  • 6:19 PMपंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल, कोटला मैदान से एम्बुलेंस में ले जाया गया
  • 5:32 PMपहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह
  • 5:07 PM’भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी’, राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार
  • 4:33 PMदिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख
  • 4:03 PMहरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’, काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता
  • 3:59 PMकैलाश हिल्स मर्डर: ‘कातिल’ को लेकर ‘डेथ स्पॉट’ पर पुलिस, 6 घंटे तक चला क्राइम सीन रीक्रिएशन
  • 3:54 PMपश्चिम अफ्रीका: माली में धमाके-फायरिंग की खबर पर US एम्बेसी अलर्ट, नागरिकों को घर में रहने की सलाह
  • 3:32 PMअजरबैजान में रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए हम तैयार हैं: जेलेंस्की
  • 1:40 PMस्वाती मालिवाल बीजेपी में शामिल, केजरीवाल पर लगाए आरोप
  • 12:58 PMस्वाती मालिवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का किया ऐलान
  • 12:23 PMजेलेंस्की ने कहा- रूसी हमलों के चलते यूक्रेन में 30 से ज्यादा लोग घायल
  • 11:40 AMउत्तराखंड बोर्ड: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित
  • 11:15 AMलखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी
  • 10:13 AMलखनऊ: होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आज
  • 9:19 AMUP के मऊ में सड़क हादसा: पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत
  • 8:50 AMतेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी Vikram-1 रॉकेट के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे
  • 8:22 AMराशन घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के कोलकाता में कई ठिकानों पर छापे
  • 8:18 AMअमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- ईरान में युद्ध दुनिया के लिए एक तोहफा है
  • 7:35 AMपश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड
  • 7:01 AMअमेरिका से जुड़े होने के आरोप में IRGC ने जब्त किए दो जहाज
  • 5:19 AMहैदराबाद में आज अपनी नई पार्टी लॉन्च करेंगी के. कविता
  • 3:21 AMRLD प्रमुख जयंत चौधरी मेरठ के सिवालखास निर्वाचन क्षेत्र में आज करेंगे रैली
  • 1:17 AMतुर्की के अधिकारियों ने ड्रग तस्कर और दाऊद के सहयोगी सलीम डोला को हिरासत में लिया
  • 12:48 AMपाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे ईरानी विदेश मंत्री, क्षेत्रीय घटनाक्रमों और शांति प्रयासों पर करेंगे चर्चा
  • 12:11 AMबंगाल विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में कर सकते हैं रैली

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this: