Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 04–मई–2026–सोमवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 04 MAY 2026

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3563

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज: असम-तमिलनाडु-केरल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, बंगाल में कौन मारेगा बाजी?

Mon, 04 May 2026 01:22 AM

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इन नतीजों से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, तमिलनाडु में स्टालिन, केरल में पी विजयन, असम में हिमंत बिस्व सरमा जैसे कद्दावर मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। सबकी नजरें चार मई यानी आज आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं। चुनावी समर के बाद आए एग्जिट पोल ने कहीं मौजूदा सरकारों की वापसी, तो कहीं सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं।
assembly-election-results-2026-vote-counting-west-bengal-assam-tamil-nadu-kerala-puducherry-bjp-tmc-dmk
पांच राज्यों में चुनावी नतीजे आज – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। नतीजे दोपहर तक आने की संभावना है।

सभी राज्यों में चुनावों के बाद सियासी दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। हालांकि, मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगा कि किसके दावों में कितना दम है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई है। मतगणना के एक दिन पहले पार्टियों ने जीत के दावे के साथ संभावित राजनीतिक परिदृश्यों पर चर्चा कर समीक्षा बैठकें भी कीं।

पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला, क्या सत्ता में चौथी बार लौटेंगी दीदी?
पश्चिम बंगाल में सबसे कड़ा मुकाबला देखा गया, वहां चुनावी सरगर्मी आखिरी पलों तक बनी रही। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक मंदिर में प्रार्थना करते हुए कहा, “ईश्वर हमारे साथ है। सनातन धर्म के हितों की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है।” भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सत्ता से हटाने का भरोसा जताया है। वहीं, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि ममता बनर्जी 200 से अधिक सीटों के साथ वापसी करेंगी। टीएमसी ने मतगणना एजेंटों के लिए व्यवस्थाओं को लेकर चिंताएं भी जताईं, साथ ही ईवीएम को लेकर सुरक्षा खामियों के आरोप भी लगाए। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

तमिलनाडु में डीएमके मजबूत, लेकिन ‘विजय’ रथ पर लग सकता है ब्रेक
तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन के सत्ता में बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य में हुए बंपर मतदान और एग्जिट पोल के नतीजों ने इस अनुमान को बल दिया है। वीसीके प्रमुख थोल. तिरुमावलवन ने कहा कि डीएमके गठबंधन निर्णायक जीत हासिल करेगा। राज्य में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

असम में सरमा की मजूबत दावेदारी, कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद
असम में भाजपा अपने शासन के रिकॉर्ड के आधार पर एक और कार्यकाल हासिल करने की उम्मीद कर रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत का भरोसा जताया है। वहीं, विपक्षी दलों ने भ्रष्टाचार के आरोपों को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस की वापसी की उम्मीद जताई है। असम में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया, जो नतीजों को प्रभावित कर सकता है।

केरल में एलडीएफ-यूडीएफ में कड़ा मुकाबला
केरल में सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है। हालांकि, एग्जिट पोल बंटे हुए हैं और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा पांचों राज्यों में सरकार नहीं बना पाएगी। केरल में बंपर मतदान और महिला मतदाताओं की भागीदारी ने राजनीतिक माहौल को गरमाया हुआ है।

पुडुचेरी में कड़ा संघर्ष
पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य बना रहा है। वहीं, कांग्रेस-डीएमके गठबंधन वापसी की कोशिश में है। यहां भी मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा है।

आज साफ हो जाएगी पांचों राज्यों की सियासी तस्वीर
इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, कड़ी सुरक्षा और लाइव वेबकास्टिंग जैसे तकनीकी नवाचारों ने चुनावी प्रक्रिया के विकसित होने का संकेत दिया है। हालांकि, आरोपों और प्रत्यारोपों ने संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल भी खड़े किए हैं। आज शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन सी पार्टी या गठबंधन सत्ता में आएगा। इन राज्यों के चुनावी नतीजों का केवल क्षेत्रीय नहीं राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा प्रभाव दिखेगा

Delhi Vivek Vihar AC Fire: एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोगों की मौत, दिल्ली के विवेक विहार में आधी रात मचा हड़कंप

May 03, 2026, 11:50 IST

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 7 से 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है
विवेक विहार इलाके में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत f – फोटो AMMP 24 News Live

दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. इस भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया.

फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकल विभाग के मुताबिक, आग बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था.

‘पापा मैं बहुत परेशान हूं’: जज अमन कुमार की मौत में बड़ा मोड़, पिता ने बयां की बेटे के अंतिम दिनों की दास्तां

Sun, 03 May 2026 09:05 PM IST

सफदरजंग एन्क्लेव थाने में जज अमन कुमार शर्मा मृतक के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में अमन की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है।
अमन कुमार शर्मा – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live

राजधानी के सफदरजंग इलाके में दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज (DJS) के 30 वर्षीय अधिकारी अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने किया केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, सफदरजंग एन्क्लेव थाने में मृतक के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में अमन की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है।

Hathras News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, लगाया जाम

Sun, 03 May 2026 02:24 AM

Women take to the streets in protest against smart meters, block traffic.
शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड पर स्मार्ट मीटर के विरोध में जाम लगातीं महिलाएं। संवाद – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live

जिले में स्मार्ट मीटरों पर असंतोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कई स्थानों पर महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए प्री-पेड स्मार्ट मीटर की खामियों पर नाराजगी जताई। महिलाओं ने आगरा-अलीगढ़ रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। सुबह करीब 10 बजे से लगे इस जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 25 मिनट बाद महिला पुलिस के सहयोग से जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेज चल रहे हैं और कुछ ही दिनों में उनका बैलेंस समाप्त हो जा रहा है। रिचार्ज खत्म होते ही तुरंत बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पहले नवीपुर बिजलीघर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं होने पर वे सड़कों पर उतर आईं।

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटरों की जांच कराई जाए और उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। इसी तरह सिकंदराराऊ और हाथरस जंक्शन क्षेत्रों में भी लोगों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि जिले में जब से प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। मीटरों में किया जा रहा रिचार्ज तेजी से खत्म हो रहा है, जिससे आए-दिन उपभोक्ताओं की बिजली बंद हो जाती है। उपभोक्ता आए-दिन नजदीकी बिजलीघरों पर इसकी शिकायत भी दर्ज करा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिल रहा।

भोपतपुर बिजलीघर पर भी हंगामा

हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर बिजलीघर पर उपभोक्ताओं व महिलाओं ने हंगामा किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि रिचार्ज करने के बावजूद मीटर में बिजली नहीं आई, फिर भी उनके खाते से बैलेंस कट गया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बुधवार को वे मीटर उखाड़कर बिजलीघर पर ले आएंगे। बिजली घर पर काफी देर तक हंगामा रहा। भोपतपुर बिजलीघर के जेई पुष्पेंद्र सिंह ने लोगों को समझाया कि आप हमें लिखित में शिकायत दें, हम इसकी जांच कराएंगे। जो भी खामियां होंगी, उन्हें दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह है जनपद में स्मार्ट मीटर की स्थिति

2.70 लाख कुल संयोजन हैं जनपद में घरेलू।
1.45 लाख कुल संयोजनों पर लगाए जा चुके हैं स्मार्ट मीटर।
1.41 लाख स्मार्ट मीटर को किया जा चुका है प्रीपेड।
04 हजार स्मार्ट मीटर को अभी तक नहीं किया गया है प्रीपेड

जहां भी हंगामे हुए हैं, वहां उपभोक्ताओं को समझाया गया है। स्मार्ट मीटर के बारे में पूरी जानकारी न होने के चलते दिक्कत आ रही हैं। उनकी दिक्कतों को सुना जा रहा है, उन्हें विभाग की ओर से पूरा लेखा-जोखा दिया जा रहा है। बिजलीघरों पर भी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

-अजीत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत, हाथरस।

दिल्ली अग्निकांड: बच सकती थीं नौ जानें, AC फटने के बाद सभी भागे थे छत की तरफ; तीन की लाश तो सीढ़ी पर जली मिली

Sun, 03 May 2026 06:55 PM

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जान बचाने के लिए लोग छत की ओर भागे, लेकिन धुएं और आग की लपटों में फंस गए। तीन लोगों के शव सीढ़ियों पर जली अवस्था में मिले।
Delhi Fire Tragedy Nine Lives Could Saved Everyone Fled to the Rooftop After the AC Exploded
दिल्ली अग्निकांड – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने चार मंजिला रिहायशी इमारत को चंद मिनटों में आग के गोले में तब्दील कर दिया। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता के आगे प्रयास नाकाफी साबित हुए।

Delhi Fire Tragedy Nine Lives Could Saved Everyone Fled to the Rooftop After the AC Exploded
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live

लॉक थी सीढ़ियों, वहीं फंस गए 
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। इस बीच नौ जिंदगियां इस आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। चश्मदीदों ने बताया कि तीन लोगों के शव सीढ़ियों पर जले हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि आग में फंसे लोगों ने भाग कर सीढ़ियों के जरिए इमारत की छत पर दाखिल होने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही यह लोग छत पर बने दरवाजे तक पहुंचे, सीढ़ियां लॉक होने के कारण यह लोग वहीं फंस गए। आग उपर तक फैल गई और दरवाजा लॉक होने के कारण तीन लोग सीढ़ियों के दरवाजे पर ही मारे गए। अगर समय रहते दरवाजा खुल जाता तो शायद यह लोग जिंदा होते।

Delhi Fire Tragedy Nine Lives Could Saved Everyone Fled to the Rooftop After the AC Exploded
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live

पूरी बिल्डिंग में नहीं थी बिजली
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में आग की वजह से बिजली नहीं थी, पूरी बिल्डिंग में चारों तरफ अंधेरा था। लोगों के चीखने और बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाईं दे रहीं थी। धुंआ, इतना ज्यादा था कि फंसे लोगों की आंखों में जलन व दम घुट रहा था। चारों तरफ दहशत का माहौल था। लोगों को अपनी मौत साफ नजर आ रही थी। जान बचाने के लिए सब इधर उधर भागे लेकिन धुंऐ के कारण लोगों का दम घुट गया। जिसके बाद आग ने लोगों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और नौ लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

Delhi Fire Tragedy Nine Lives Could Saved Everyone Fled to the Rooftop After the AC Exploded
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन – फोटो f – फोटो AMMP 24 News Live

पहचान के लिए डीएनए सैम्पल लिए गए
दर्जनों लोग जो झुलसने व दम घुटने के कारण अचेत पड़े थे, उन्हें मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने निकाल कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों की पहचान के लिए परिजनों के डीएनए सैम्पल लिए गए हैं। ताकि शवों की शिनाख्त की जा सके

दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live

क्या बोले स्थानीय लोग
हाईराइज इमारतों में सुरक्षा के जितने भी इंतजाम किए जाते हैं, वो हादसे के वक्त जैसे बेकार हो जाते हैं। जिस पल एसी का कम्प्रेशर फटा और आग भड़की, हवा ने उसे कुछ ही मिनटों में चारों तरफ फैला दिया। ऐसे में दिमाग काम करना बंद कर देता है… बस एक ही ख्याल आता है, अपने बच्चों को उठाओ और भागो। अगर उस समय आपने एक पल भी देर कर दी, तो शायद जिंदा बचने का मौका न मिले। लेकिन यहां मारे गए लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला। -रितू भाटिया (स्थानीय निवासी)

Delhi Fire Tragedy Nine Lives Could Saved Everyone Fled to the Rooftop After the AC Exploded
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, शवों को लेकर जाते हुए – फोटो :f – फोटो AMMP 24 News Live

मैं मुंबई में था, तभी फोन आया, आपकी बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया है।’ उस एक कॉल ने मुझे हिला कर रख दिया। मैं तुरंत पहली फ्लाइट लेकर यहां पहुंचा… लेकिन जो देखा, उसने अंदर तक तोड़ दिया। नौ लोग आग में जलकर मर चुके थे। शवों की हालत ऐसी थी कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा था… इंसान क्या से क्या बन जाता है, ये अपनी आंखों से देखा। ये मंजर जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा। -प्रतीक (स्थानीय निवासी)

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  04 मई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

04-MAY-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

ब्रेकिंग न्यूज: 04-MAY-2026
पढ़ें 04 मई के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 04 मई के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

Assembly Election Result: बंगाल में BJP और तमिलनाडु में विजय ने बाजी पलट दी, असम में भाजपा की हैट्रिक

Mon, 04 May 2026 10:31 AM

 देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में शुरुआती टक्कर के बाद यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की ओर मजबूती से बढ़ रही है।
Assembly Election Result Live Assam Tamil Nadu Puducherry Kerala Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News
विधानसभा चुनाव नतीजे – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live tv

Bengal, Assam, Tamil Nadu, Puducherry, Kerala Vidhan Sabha Chunav 2026 Result, Vote Counting Live:

10:24 AM, 04-May-2026

चुनाव आयोग के रुझानों के आंकड़ों में असम में भाजपा को बहुमत

चुनाव नतीजे – फोटो : f – फोटो AMMP 24 News Live tv

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10.30 बजे बंगाल में भाजपा 54 सीटों पर, टीएमसी 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाते हुए 85 सीटों पर बढ़त बना ली है। एआईडीएमके 61, डीएमके 35 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

असम में भाजपा 72 सीटों पर आगे है और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई है और सिर्फ 21 सीटों पर आगे है।

केरल में कांग्रेस 56 सीटों पर आगे है और सीपीआईएम 31, सीपीआई 11 सीटों पर आगे हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

पुदुचेरी में एआईएनआरसी 7, कांग्रेस 3 और भाजपा 2 सीटों पर आगे हैं।

10:15 AM, 04-May-2026

केरल में कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने रुझानों पर जताई खुशी

चुनाव आयोग के ताजा ट्रेंड्स के मुताबिक, कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, ‘हमने 89 पार कर लिए हैं, 100 के मुकाबले सिर्फ़ 11 सीटें। यह एग्ज़िट पोल के अंदाज़े से कहीं ज़्यादा है। केरलम के लोगों ने कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF को एक बड़ी जीत दी है। यह उत्साह, उमंग और गर्व का पल है। हम केरलम के लोगों के शुक्रगुज़ार हैं। यह इस बात का भी प्रतिबिंब है कि CPI(M) की लीडरशिप वाली LDF कितनी बुरी तरह फेल रही और एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर ने बहुत अच्छा काम किया।’

10:13 AM, 04-May-2026

थरूर बोले- ये बदलाव का समय है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल चुनाव के शुरुआती रुझानों पर कहा, ‘केरल के मतदाताओं ने समझा है कि बदलाव का समय है। कई बड़े नेता भी शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। यह बड़ा संकेत है। अभी के लिए यह अच्छी शुरुआत है। सरकार बदलने वाली है। केरल के विकास के लिए काम होगा।’

10:11 AM, 04-May-2026

गौरव गोगोई बोले- हमें सकारात्मक नतीजों का इंतजार

असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा, ‘हम असम में एक सकारात्मक नतीजे का इंतजार कर रहे हैं… हमने प्रदेश में विभिन्न ऑबजर्वर भेजे हैं ताकि अगर किसी को कहीं भी प्रशासन की ओर से कोई कमजोरी दिखती है तो वे हमें जानकारी दें… हमारी पूरे दिन की तैयारी रहेगी।’

09:59 AM, 04-May-2026

सुबह 10 बजे के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के करीब पहुंची

सुबह 10 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। भाजपा ने 150 सीटों पर बढ़त बना ली है। टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में सभी को चौंकाते हुए विजय की पार्टी टीवीके 103 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। द्रमुक 51 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी स्पीड पकड़ते हुए 72 सीटों पर बढ़त बना ली है।

केरल में यूडीएफ ने बढ़त मजबूत करते हुए 89 सीटों पर बढ़त बना ली है। एलडीएफ 47 सीटों पर आगे है। भाजपा ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ तेजी से बढ़ रही है। भाजपा 95 सीटों पर और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है।

पुदुचेरी में भी एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है और अन्य 1 सीट पर आगे हैं।

09:49 AM, 04-May-2026

असम में भाजपा नेता बोले- चुनाव नतीजे बहुत अच्छे होंगे

असम में भाजपा उम्मीदवार भूपेन कुमार बोरा बिहपुरिया विधानसभा सीट के काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘असम की जनता मुख्यमत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में इसलिए एकजुट हुई है क्योंकि असम को विकास चाहिए… चुनाव के नतीजे बहुत अच्छे होंगे।’

09:42 AM, 04-May-2026

सुबह 9.30 बजे के रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बनाई बढ़त

सुबह 9.30 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा 135 और टीएमसी 107 सीटों पर आगे चल रही हैं।

तमिलनाडु में सभी को चौंकाते हुए विजय की पार्टी टीवीके 84 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। द्रमुक 54 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी स्पीड पकड़ते हुए 60 सीटों पर बढ़त बना ली है।

केरल में यूडीएफ ने बढ़त मजबूत करते हुए 83 सीटों पर बढ़त बना ली है। एलडीएफ 54 सीटों पर आगे है। भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ तेजी से बढ़ रही है। भाजपा 80 सीटों पर और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है।

पुदुचेरी में भी एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।

09:38 AM, 04-May-2026

चुनाव अधिकारी बोले- नतीजों के बाद विजय रैली निकालने की नहीं होगी इजाजत

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जीत हासिल करने वाले नेताओं को विजय रैली निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने ये भी बताया कि कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें मिली हैं कि पोलिंग एजेंट्स  मतदान केंद्र नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को देख रहे हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

09:30 AM, 04-May-2026

शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में सत्ता विरोधी लहर, भाजपा को मिलेगी जीत

बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम से अपनी जीत का दावा किया है। शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि बंगाल में सत्ता विरोधी लहर है और साथ ही हिंदू वोट एकजुट हैं। उन्होंने राज्य में भाजपा की जीत की बात कही।

09:25 AM, 04-May-2026

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कही शिकायत की बात

नौपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, ‘अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट काउंटिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं और वे अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं। यह फ्रॉड करने की कोशिश है। हम अभी शिकायत करेंगे, हम ऑब्जर्वर के पास जा रहे हैं।’

09:22 AM, 04-May-2026

पांच राज्यों की हॉट सीटों की क्या है स्थिति?

पांच राज्यों की हॉट सीटों की बात करें तो बंगाल की भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी आगे हो गई हैं और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। बेलेघाटा सीट पर कुणाल घोष आगे चल रहे हैं।

वहीं तमिलनाडु की कोलाथुर सीट पर सीएम एमके स्टालिन, पेरम्बूर पर टीवीके प्रमुख विजय, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर उदयनिधि स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं।

केरल में त्रिशू, नेमोम, धर्मडोम, परवूर और अंबालापुझा सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

09:16 AM, 04-May-2026

चुनाव आयोग के आंकड़े आए सामने

;चुनाव आयोग के भी आधिकारिक आंकड़ें आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, असम में भाजपा एक सीट पर, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन एक सीट पर और तमिलनाडु में टीवीके एक सीट पर आगे चल रही है।

09:08 AM, 04-May-2026

सुबह 9 बजे तक पांचों राज्यों में क्या है रुझानों की स्थिति?

सुबह 9 बजे तक के शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा ने 120 सीटों पर बढ़त बना ली है और टीएमसी 109 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट पार्टी का खाता खुल गया है और वे एक सीट पर आगे हैं।

तमिलनाडु में द्रमुक 57 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी स्पीड पकड़ते हुए 41 सीटों पर बढ़त बना ली है। पहला चुनाव लड़ रही टीवीके भी 35 सीटों पर आगे है।

केरल में यूडीएफ ने फिर बढ़त बना ली है और 71 सीटों पर आगे चल रहा है। एलडीएफ 64 सीटों पर आगे है और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है।

असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 68 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।

पुदुचेरी में एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।

08:59 AM, 04-May-2026

‘पूरा बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार’

माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, ‘पूरा बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है।’

08:55 AM, 04-May-2026

शुरुआती रुझानों में बंगाल में मुकाबला टाई

सुबह 8.55 के शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है और स्थिति ये है कि दोनों पार्टियां 111 सीटों पर आगे चल रही हैं।

तमिलनाडु में द्रमुक 56 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक 25 सीटों पर आगे चल रही है। पहला चुनाव लड़ रही टीवीके भी 15 सीटों पर आगे है।

केरल में यूडीएफ ने फिर बढ़त बना ली है और 71 सीटों पर आगे चल रहा है। एलडीएफ 64 सीटों पर आगे है और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है।

असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 63 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है।

पुदुचेरी में एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।

08:50 AM, 04-May-2026

जालुकबारी सीट पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा आगे

बंगाल की सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की रूपा गांगुली आगे चल रही है। असम की जालुकबारी सीट से सीएम हिमंता बिस्व सरमा आगे चल रहे हैं। असम की ही जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई आगे चल रहे हैं।

08:47 AM, 04-May-2026

बंगाल के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बनाई बढ़त

बंगाल में भाजपा ने सुबह 8.45 बजे तक के शुरुआती रुझानों में 104 सीटों पर बढ़त बना ली है। हालांकि टीएमसी भी बहुत पीछे नहीं है और 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी अभी तक खाता भी नहीं खोल सकी है।

08:41 AM, 04-May-2026

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी आगे

शुरुआती रुझानों में भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला ममता बनर्जी से है। ऐसे में सभी की निगाहें इस सीट पर लगी हुई हैं।

08:37 AM, 04-May-2026

हुमायूं कबीर बोले- सब कुछ ठीक है

पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, ‘हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं और उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। हमें बहुत जल्द ट्रेंड्स पता चल जाएंगे। काउंटिंग एजेंट्स काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गए हैं। मैं भी वहां गया था। सब कुछ ठीक है।’

08:36 AM, 04-May-2026

सुबह 8.30 बजे के शुरुआती रुझानों में क्या है स्थिति

बंगाल में भाजपा 77 सीटों पर और टीएमसी 67 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का अभी खाता भी नहीं खुला है।

तमिलनाडु में द्रमुक 41 तो अन्नाद्रमुक 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। टीवीके चार सीटों पर आगे है।

केरल में यूडीएफ 55 और एलडीएफ 56 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई है।

असम में भाजपा 51 सीटों पर कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही हैं।

पुदुचेरी में एनडीए ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

08:26 AM, 04-May-2026

सुबह 8.25 बजे तक के शुरुआती रुझानों में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में क्या है स्थिति?

बंगाल में भाजपा 63 सीटों पर और टीएमसी 43 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का अभी खाता भी नहीं खुला है।

तमिलनाडु में द्रमुक 24 तो अन्नाद्रमुक 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं। टीवीके दो सीटों पर आगे है।

केरल में यूडीएफ 63 और एलडीएफ 52 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा ने भी तीन सीटों पर बढ़त बनाई है।

असम में भाजपा 41 सीटों पर कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही हैं।

पुदुचेरी में एनडीए ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

08:17 AM, 04-May-2026

असम में मतगणना शुरू

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। असम के शुरुआती रुझानों में असम में भाजपा 19 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। पुदुचेरी में भाजपा 9 पर तो कांग्रेस तीन सीटों पर आगे है।

08:16 AM, 04-May-2026

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार बोले हमारी स्पष्ट सरकार बनने जा रही

पश्चिम बंगाल की काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रितेश तिवारी ने कहा, ‘भारी जीत के लिए बंगाल की जनता ने हमें वोट किया है…डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है…वो(TMC) चुनाव हार चुकी है, जनता ने उन्हें नकार दिया है, यह स्पष्ट हो चुका है।’

08:13 AM, 04-May-2026

शुरुआती रुझानों में केरल में बराबरी का मुकाबला दिख रहा

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने शुरुआती रुझानों में 16 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं लेफ्ट के नेतृत्व वाली एलडीएफ गठबंधन ने भी 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

08:10 AM, 04-May-2026

तमिलनाडु में द्रमुक ने सात सीटों पर रुझानों में बढ़त बनाई

तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रमुक ने शुरुआती रुझानों में सात सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं अन्नाद्रमुक चार सीटों पर आगे चल रही है। टीवीके ने भी दो सीटों पर बढ़त बनाई है।

08:09 AM, 04-May-2026

बंगाल में रुझान आने शुरू, भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बनाई

शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं टीएमसी 10 सीटों पर आगे चल रही है।

08:06 AM, 04-May-2026

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव की मतगणना शुरू

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में शुरुआती रुझान आएगा।

07:45 AM, 04-May-2026

पश्चिम बंगाल में मामला बहुत करीबी

पश्चिम बंगाल में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां रिकॉर्ड 92.93 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। हालांकि, सोमवार को राज्य की 294 में से सिर्फ 293 सीटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है, जिसका परिणाम 24 मई को आएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा से है, जो पहले कमजोर थी लेकिन अब मजबूत चुनौती बन चुकी है। इस चुनाव में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता भी एक बड़ा मुद्दा बना।

तृणमूल कांग्रेस अपनी जमीनी पकड़ और लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं पर भरोसा कर रही है, जबकि भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी और प्रशासनिक कमियों को मुद्दा बना रही है। एग्जिट पोल के अनुसार मुकाबला बहुत करीबी है। थोड़े से वोट का अंतर भी तय करेगा कि ममता बनर्जी फिर से जीतेंगी या भाजपा पहली बार राज्य में सरकार बनाएगी।

07:43 AM, 04-May-2026

राज्य बनाम केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लिटमस टेस्ट

तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार से शुरू हो रही है। कई चरणों में गिनती के साथ रुझान सामने आएंगे और दिन के अंत तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम में करीब 25 करोड़ लोगों ने हाल ही में मतदान किया है। ये चुनाव हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में माने जा रहे हैं। ये सिर्फ राज्य स्तर के चुनाव नहीं हैं, बल्कि यह भी तय करेंगे कि जनता राज्य सरकारों की कल्याण योजनाओं को ज्यादा पसंद करती है या केंद्र सरकार की नीतियों को।

07:26 AM, 04-May-2026

असम चुनाव: दिसपुर से भाजपा उम्मीदवार का दावा- राज्य में फिर बनेगी एनडीए सरकार

असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू होने से पहले दिसपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने अपनी जीत का भरोसा जताया।  उन्होंने कहा, मतगणना बहुत जल्द शुरू होने वाली है। पूरे असम में यह महसूस किया जा सकता है कि लोगों ने भारी संख्या में भाजपा और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज शाम तक असम की जनता से एक मजबूत जनादेश मिलेगा और फिर से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। हिमंत बिस्व सरमा दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

07:22 AM, 04-May-2026

असम: स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगे विभिन्न दलों के मतगणना एजेंट

गुवाहाटी के मणिराम दीवान ट्रेड सेंटर में हलचल तेज हो गई है। कामरूप (मेट्रो) जिले के अंतर्गत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम पर विभिन्न राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंट पहुंचने लगे हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

07:19 AM, 04-May-2026

केरल विधानसभा चुनाव 2026: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, तिरुवनंतपुरम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह आठ बजे से राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी। तिरुवनंतपुरम जिले में मतगणना के लिए मार इवानियोस कॉलेज परिसर में विशेष केंद्र बनाया गया है, जहां जिले की सभी विधानसभा सीटों के मतों की गणना की जा रही है।

07:14 AM, 04-May-2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा, वोटों की गिनती शुरू

चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यह केंद्र कई अहम विधानसभा क्षेत्रों के लिए अहम माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यहां थाउजंड लाइट्स, अन्ना नगर, टी. नगर, मायलापुर, वेलाचेरी और सैदापेट विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना की जा रही है।

मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए हर हॉल में सीसीटीवी कैमरों के जरिये लगातार निगरानी की जा रही है। केवल अधिकृत कर्मियों को सख्त जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इनमें मतगणना एजेंट और चुनाव अधिकारी शामिल हैं,

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलेज परिसर के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही, तत्काल प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात हैं और पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। शुरुआती रुझानों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

07:00 AM, 04-May-2026

भवानीपुर में क्यों हुई कार्यकर्ताओं में कहासुनी? टीएमसी ने बताई वजह

भवानीपुर विधानसभा सीट के मतगणना केंद्र पर एक टीएमसी कार्यकर्ता ने कहा, “हमें फाइलें या कलम अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन भाजपा के चुनाव एजेंटों को अंदर ले जाने की अनुमति है। नियम सबके लिए समान होने चाहिए। हम ममता बनर्जी के लोग हैं। इससे बड़ी कोई पहचान नहीं है।”

वहीं, भाजपा एक मतगणना एजेंट ने कहा,वे अपने आईडी कार्ड लेकर नहीं आए हैं। हम अपने आईडी कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत से जीत रही है और भवानीपुर में भी।

06:58 AM, 04-May-2026

भवानीपुर सीट के मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के शेखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे शुरू होगी। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है।

06:56 AM, 04-May-2026

वी मुरलीधरन बोले- जनता केरल के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएगी, एनडीए के पक्ष में होगा फैसला

केरल चुनाव के लिए मतगणना से पहले कजाहकूटम से भाजपा उम्मीदवार वी मुरलीधरन ने कहा, “केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता के सामने बदलाव की जरूरत पेश की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 साल की सरकार, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन-आधारित राजनीति और वर्तमान में 10 साल की वामपंथी सरकार, उससे पहले के वर्षों, दोनों सरकारों के वैकल्पिक कार्यकाल और केरल की स्थिति की तुलना की है। इसलिए, मुझे विश्वास है कि लोग स्थिति को समझेंगे और देश के बाकी हिस्सों के साथ विकसित हो रहे केरल की आवश्यकता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनता सकारात्मक रुख अपनाएगी और एनडीए-भाजपा गठबंधन के पक्ष में फैसला देगी।

06:45 AM, 04-May-2026

भवानीपुर में भिड़े टीएमसी और भाजपा के मतगणना एजेंट

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर टीएमसी और भाजपा के मतगणना एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू होगी।

06:19 AM, 04-May-2026

तमिलनाडु: चेन्नई के लोयोला कॉलेज मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा व्यवस्था

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के लेकर चेन्नई के लोयोला कॉलेज के मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस केंद्र पर आज कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की जाएगी।

05:07 AM, 04-May-2026

चुनावी नतीजों से पहले वारिस पठान बोले- मैं एग्जिट पोल पर नहीं करता विश्वास

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा, ‘संविधान ने लोगों को वोट देने का अधिकार दिया है। लोगों ने पूरी ताकत से मतदान किया है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। जनता ने अपना वोट डाल दिया है। मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। यह एग्जिट पोल है, सटीक परिणाम नहीं है।’

03:27 AM, 04-May-2026

कांग्रेस सांसद बोले- केरल की जनता का फैसला है, यूडीएफ सरकार सत्ता में आए

केरल में मतगणना से ठीक पहले पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि यह एक शानदार जीत होगी और केरल की जनता की यही इच्छा और निर्णय है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार सत्ता में आए। मुख्यमंत्री एक कांग्रेस नेता होंगे जिनका चयन विधायकों और हाई कमांड द्वारा किया जाएगा। हम सभी यूडीएफ सरकार और कांग्रेस के मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं।’

03:26 AM, 04-May-2026

तमिलनाडु कांग्रेस प्रभारी बोले- हमें डीएमके गठबंधन की जीत का पूरा विश्वास

तमिलनाडु में आज (सोमवार, 4 मई) होने वाली मतगणना से ठीक पहले तमिलनाडु के एआईसीसी प्रभारी गिरीश चोडणकर ने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि हमारा डीएमके गठबंधन सरकार बनाएगा और तमिलनाडु में इतिहास रचेगा। हमें पूरा भरोसा है कि हम सत्ता में वापसी करेंगे।

02:53 AM, 04-May-2026

‘सतर्क रहें और नजर रखें’, सीएम ममता बनर्जी ने की कार्यकर्ताओं से अपील

पश्चिम बंगाल में आज (सोमवार, 4 मई) होने वाली निर्णायक मतगणना से ठीक पहले, ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और रात भर जागकर नजर रखने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कई जगहों से जानबूझकर बिजली काटने की खबरें मिल रही हैं। हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्धमान के औसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।

ममता बनर्जी के अनुसार, इन जगहों पर रुक-रुक कर बिजली काटी जा रही है और सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम के पास गाड़ियों की संदिग्ध आवाजाही हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसे वह खुद रात भर जागकर नजर रख रही हैं, वैसे ही कार्यकर्ता भी लोगों के वोटों की सुरक्षा करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति दिखे, तो तुरंत घेराव करें और शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मांग भी करें। ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर समय चौकन्ना रहने के लिए कहा है।

02:38 AM, 04-May-2026

पुदुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी ने मतगणना से पहले अप्पा पैथियम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने रविवार को अप्पा पैथियम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोमवार को होने वाली मतगणना से पहले उन्होंने मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टीवीके (TVK) प्रमुख विजय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजय ने तमिलनाडु में बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। रंगास्वामी ने पुदुचेरी के चुनावी नतीजों पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि पुदुचेरी में एनडीए (NDA) गठबंधन 20 सीटें जीतेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनना तय है।

02:13 AM, 04-May-2026

पुडुचेरी में राजग की बनी रह सकती है सरकार

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में राजग अपनी सत्ता बचाए रखने में कामयाब हो सकती है। एग्जिट पोलों के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 16 से 25 सीटें मिल सकती हैं। 30 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 16 है।

01:54 AM, 04-May-2026

केरल में एलडीएफ-यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) में कांटे की टक्कर है। कई एग्जिट पोलों में एलडीएफ के 10 साल के शासन के खात्मे का अनुमान और यूडीएफ की वापसी का दावा है।

01:31 AM, 04-May-2026

असम: भाजपा की हैट्रिक या कांग्रेस की होगी वापसी

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का जादू चलेगा या कांग्रेस के गौरव गोगोई कमाल करेंगे। ज्यादातर एग्जिट पोली में सरमा को तीसरा कार्यकाल मिलने का अनुमान है, लेकिन कांग्रेस को भी सत्ता में वापसी की उम्मीद है। 126 सीट के लिए वोटों की गिनती 40 मतगणना केंद्रों पर होगी।

01:08 AM, 04-May-2026

तमिलनाडु में स्टालिन की राह में विजय

तमिलनाडु की सियासत में सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके को छुपा रुस्तम माना जा रहा है। एक-दो एग्जिट पोल में उनको बहुमत मिलने की संभावना भी जताई गई है। सबसे बड़ा दांव मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन का है, जिन्हें अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन चुनौती दे रहा है। स्टालिन हिंदी और केंद्र विरोध के नाम के साथ महिला आरक्षण का फायदा उठाकर सत्ता कायम रखने में जुटे रहे। ज्यादातर एग्जिट पोल में द्रमुक की वापसी का अनुमान है।

12:25 AM, 04-May-2026

पश्चिम बंगाल में दीदी की वापसी या होगा बड़ा खेला?

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। चुनावी राज्य में भाजपा जीती, तो पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्मे और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को और धार मिलेगी। वहीं, ममता बनर्जी जीतीं, तो विपक्षी गठबंधन में पीएम के चेहरे के तौर पर उनकी दावेदारी मजबूत होगी। ममता की हार राष्ट्रीय राजनीति में उनके कद को छोटा कर सकती है।

12:01 AM, 04-May-2026

Assembly Election Result Live: बंगाल में BJP और तमिलनाडु में विजय ने बाजी पलट दी, असम में भाजपा की हैट्रिक

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आने वाले हैं। इन राज्यों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल यानी 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल और असम, केरल और पुदुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में सबसे ज्यादा निगाह व उत्सुकता बंगाल को लेकर है। यहां पहली बार भगवा परचम लहराएगा या ममता बनर्जी चौथी बार अपनी सरकार बनाने में कामयाब होंगी? वहीं असम, केरल और तमिलनाडु में मौजूदा सत्ताधारी पार्टियां वापसी करने में सफल होंगी? इसका भी पता सोमवार को चल जाएगा। चुनाव नतीजें से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें

पढ़ें 03 मई के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

08:23 PM, 03-May-2026

Sagar News: झूला झूलते समय पेड़ की रस्सी बनी काल, 14 वर्षीय मासूम की मौत; घर का इकलौता चिराग था देवांश

A 14-year-old boy died while swinging on a tree rope; Devansh was the only hope in his family

सागर के देवरी में 14 वर्षीय देवांश यादव की झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। वह इकलौता बेटा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, घटना से परिवार में मातम है

09:00 PM, 03-May-2026

Tehri: टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर रोक लगी, पांच सदस्यीय जांच समिति चार दिन में रिपोर्ट देगी

Operation of floating huts in Tehri Lake halted five-member inquiry committee to submit report

तेज आंधी-तूफान के दौरान फ्लोटिंग हट्स के एक्सल ज्वाइंट निकलने से हट्स तिरछे हो गए थे। उस समय हट्स में ठहरे करीब 30 पर्यटक दहशत में आ गए। इसके चलते सुरक्षा को देखते हुए फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर रोक लगाई गई है।

08:30 PM, 03-May-2026

Banswara News: खेत में संदिग्ध हालात में मिला शिक्षक का शव, सिर पर वार कर हत्या की आशंका; धरने पर बैठे परिजन

Teacher's body found in suspicious circumstances in field, fear of murder due to deep head injury

Banswara News: मादलदा गांव में सरकारी शिक्षक का शव उनके ही खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सिर के पीछे गहरी चोट के निशान से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर परिजन मौके पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

09:00 PM, 03-May-2026

नोएडा में महिला का हंगामा: कार डिवाइडर से टकराई तो गुस्से में आई, गार्ड को धक्का देकर गिराया; CCTV वायरल

Woman pushes guard in dispute over car hitting divider in Noida Society video goes viral

नोएडा के सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट में कार सवार महिला ने मामूली विवाद के बाद सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर दी। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

09:00 PM, 03-May-2026

Meerut News: गंदगी से अटे नाले, सड़क पर आया पानी

Drains clogged with dirt, water came on the road

08:59 PM, 03-May-2026

Meerut News: मवाना में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

A young man riding a scooter died in a road accident in Mawana.

08:59 PM, 03-May-2026

कानपुर: भैंस व्यापारी से 83 हजार की टप्पेबाजी, जेब कतर ले गए जेबकतरे

कानपुर: भैंस व्यापारी से 83 हजार की टप्पेबाजी, जेब कतर ले गए जेबकतरे

08:57 PM, 03-May-2026

वसी हत्याकांड : 13 मई को महापंचायत का एलान

लोईया गांव में 25 अप्रैल को हुई वसी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी और पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

08:56 PM, 03-May-2026

Noida News: बंद कमरे में मिला चालक का शव

बंद कमरे में मिला चालक का शव

08:55 PM, 03-May-2026

Yamunotri Dham: स्वच्छता के नाम पर शुल्क वसूली, यमुनोत्री मार्ग पर लगा गंदगी का अंबार, हजारों टन कूड़ा जमा

Yamunotri Dham Fees Collected in Name of Cleanliness Yet Route Full with Tons of Garbage

पालीगाड़ में जिला पंचायत प्रत्येक वाहन से 100 रुपये पर्यावरण शुल्क लेती है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर मजदूरों व घोड़ा-खच्चर संचालकों से भी स्वच्छता शुल्क लिया जाता है। लेकिन इसकी हकीकत पैदल मार्ग की तस्वीरें बयां कर रही हैं।

08:54 PM, 03-May-2026

MI vs LSG Playing 11: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने उतरेंगे मुंबई-लखनऊ, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

MI vs LSG Playing 11 Today Prediction: मुंबई इंडियंस को आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस दौरान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार याद की फॉर्म पर भी नजरें होंगी।

08:54 PM, 03-May-2026

Noida News: फर्जी वसीयत बनाकर जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली

08:54 PM, 03-May-2026

Meerut News: जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

गांव रोहटा में घर में घुसकर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।

08:52 PM, 03-May-2026

नागौर में हिंसक झड़प: होली की कहासुनी से भड़का विवाद, कैम्पर-ट्रैक्टर से किए हमलों और पत्थरबाजी में सात घायल

Nagaur Violent Clash Over Holi-Related Dispute: 7 Injured in Attacks Involving Campers-Tractors Stone-Pelting

Nagaur Violent Clash: नागौर के मूडी गांव में होली की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। कैम्पर-ट्रैक्टर हमलों और पत्थरबाजी में 7 लोग घायल हुए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है, जांच जारी है।

08:52 PM, 03-May-2026

सुभासपा में टूट: प्रदेश अध्यक्ष समर्थकों संग वीआईपी में शामिल, राजभर पर साधा निशाना

Split in Subhaspa: State president joins VIP with supporters, targets Rajbhar

सुभासपा छोड़कर वीआईपी पार्टी में शामिल हुए प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि राजभर की पार्टी अपने संकल्प पर खरा नहीं उतरी है। वहीं, मुकेश सहनी ने कहा कि संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह समाज की लड़ाई लड़ने के बजाय भाजपा को मजबूत करने और अपने परिवार को स्थापित करने में लगे हैं।

08:52 PM, 03-May-2026

Prayagraj : जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग, प्रयागराज के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें, प्रयागराज आने वाली कई गाड़ियां

Yard remodeling in Jaunpur; many trains will run via Prayagraj, many trains coming to Prayagraj will be affect

उत्तर रेलवे के जौनपुर स्टेशन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित होने जा रहा है। रेल प्रशासन ने बुनियादी ढांचे के सुधार और तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए जौनपुर स्टेशन पर मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

08:51 PM, 03-May-2026

Meerut News: बेटे समेत चार पर धमकी व झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

नगर के एक बुजुर्ग ने अपने ही छोटे बेटे समेत चार लोगों पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराकर फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से शिकायत की है।

08:51 PM, 03-May-2026

औरैया: हवाई फायरिंग से दहशत, रंजिश में युवक ने चलाई गोली

औरैया: हवाई फायरिंग से दहशत, रंजिश में युवक ने चलाई गोली

08:49 PM, 03-May-2026

विवेक विहार अग्निकांड: नौ शवों का पोस्टमार्टम बाकी, 10 साल पहले परिवार हुआ था शिफ्ट

विवेक विहार अग्निकांड: नौ शवों का पोस्टमार्टम बाकी, 10 साल पहले परिवार हुआ था शिफ्ट

08:45 PM, 03-May-2026

Noida News: सेक्टर-21 में मनाया विश्व हास्य दिवस

World Laughter Day celebrated in Sector-21

08:44 PM, 03-May-2026

Punjab: जेल में बंद कैदी ने किया सुसाइड, बैरक में लगाई फांसी; नशा तस्करी के मामले में था गिरफ्तार

Prisoner commits suicide in jail at Fairdkot

रविवार सुबह आठ बजे कैदी ने बैरक के अंदर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कैदी नशा तस्करी के आरोप में साल 2017 से जेल में बंद था।

08:44 PM, 03-May-2026

Noida News: परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी अब मिलेंगे ग्रेेड

Now, students of council schools will also get grades.

08:42 PM, 03-May-2026

Noida News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 20 लोग गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 20 लोग गिरफ्तार

08:40 PM, 03-May-2026

Noida News: सेक्टर-12, 36, 71 के पार्कों से हरियाली गायब, जिम उपकरण खराब

Sector 12, 36, 71 parks are devoid of greenery, and gym equipment is out of order.

08:37 PM, 03-May-2026

Muzaffarnagar News: जमीन के विवाद में पलायन का पोस्टर, कब्जा मुक्त कराई भूमि

Poster of migration in land dispute, land freed from occupation

08:36 PM, 03-May-2026

Khargone News: भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

Nephew Murders Uncle in Collusion with Female Friend

खरगोन के डुडगांव में ओमप्रकाश की हत्या का खुलासा हुआ। भतीजे रोहित और उसकी महिला मित्र ने गला दबाकर हत्या की और शव खेत में फेंक दिया। विवाद और बदनामी से परेशान होकर वारदात की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

08:36 PM, 03-May-2026

Delhi NCR News: ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म की अनिवार्यता का विरोध

08:36 PM, 03-May-2026

Noida News: घर में घुसकर हमला करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

घर में घुसकर हमला करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

08:34 PM, 03-May-2026

दिल्ली अग्निकांड: कब घर का AC बन जाता है बम, ब्लास्ट के पीछे होते हैं ये मुख्य कारण; इन 11 बातों का रखें ध्या

vivek vihar Fire When Does a AC Turn into Bomb Main Causes Behind Blast in ac

एसी में धमाके का सबसे आम कारण कंप्रेसर के अंदर बहुत ज्यादा प्रेशर बनना है। जब सिस्टम ठीक से काम नहीं करता जैसे ज्यादा गर्म होने, हवा का बहाव रुकने या अंदरूनी खराबी की वजह से तो यूनिट के अंदर का प्रेशर खतरनाक लेवल तक बढ़ सकता है। अगर इस प्रेशर को समय पर बाहर नहीं निकाला जाता, तो इससे धमाका हो सकता है।

08:33 PM, 03-May-2026

Dehradun News: आपदा प्रबंधन ने जिलों को सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

आपदा प्रबंधन ने जिलों को सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

08:33 PM, 03-May-2026

Meerut News: आरोपी से 2.7 किलो अवैध गांजा बरामद

थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.690 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

08:31 PM, 03-May-2026

Shahjahanpur News: आमने-सामने बाइकें टकराने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल

08:30 PM, 03-May-2026

Shahjahanpur News: आरोग्य मेलों में तमाम मरीजों की जांच कर दी गईं जरूरी दवाएं

शाहजहांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेलों में तमाम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर डॉक्टरों ने उन्हें जरूरी दवाएं सुलभ कराईं।

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this