Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 21–मई–2026–गुरुवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

AMMP 24 News Live TV

जानें देश के मौसम का हाल
जानें देश के मौसम का हाल – फोटो :F – फोटो AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

Weather in UP: मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।

यूपी में गर्मी बना रही है रिकॉर्ड – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live TV

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड और प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को बांदा, प्रयागराज, हमीरपुर और झांसी समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिला।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं से सड़कें सूनी रहीं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 13 अन्य जिलों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गर्म रातें लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 48 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज-46.4 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर-46.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.9 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 45.3 डिग्री सेल्सियस

Uttar Pradesh: The entire state is sweltering like a furnace, with a heatwave red alert issued for 23 district
यूपी के कई जिलों में लू का प्रकोप है। – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट

:

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट

प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, कासगंज व आस पास के क्षेत्र ।

Kanpur News:भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार, नौ सब स्टेशन ठप, 10 लाख लोग परेशान, 15 दिन और रुलाएगी बिजली

Thu, 21 May 2026 12:23 AM

Kanpur News: दक्षिण क्षेत्र में सीयूजीएल ने खोदाई में किदवईनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र की दो केबल काट दी।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो :

भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से शहर में हाहाकार मचा है। मंगलवार को दक्षिण के जिन सब स्टेशनों पर लोगों ने हंगामा किया था, बुधवार को भी वहां लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर नारेबाजी करते नजर आए। इन लोगों के लिए बुरी खबर यह है कि अभी दक्षिण के नौ सब स्टेशनों से जुड़े 10 लाख उपभोक्ताओं को 15 दिन बिजली और रुलाएगी।

ऐसा इसलिए है क्योंकि सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (यूपीपीटीएल) के किदवईनगर स्थित ट्रांसमिशन उपकेंद्र की दो केबल काट दी हैं। पनकी पावर हाउस से आईं ये केबल क्षतिग्रस्त होने से उपकेंद्र बैठ गया और इससे जुड़े नौ सब स्टेशन पूरी ठप हो गए। इस कारण लोग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। यूपीपीटीएल गुरुवार से मरम्मत कार्य शुरू कराएगा जिसमें 15 दिन का समय लगेगा। इस लापरवाही पर क्षतिपूर्ति व केस दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

यूपीपीटीएल का किदवईनगर में 220/33 केवी जीआईएस ट्रांसमिशन उपकेंद्र है जहां से पनकी पावर हाउस से 220 केवी की लाइनें डालकर बिजली पहुंचाई जाती है। इस उपकेंद्र से दक्षिण के नौ सबस्टेशन जुड़े हैं। तीन मई की सुबह सीयूजीएल किदवईनगर में पाइप लाइन डलवाने के लिए खोदाई करा रहा था। इस दौरान लापरवाही से खोदाई करते हुए पनकी पावर हाउस से इस उपकेंद्र में आई 220 केवी की एक-एक हजार एमएम की दो कॉपर केबल काट दीं।

इससे उपकेंद्र बैठ गया और इससे जुड़े सबस्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई। पनकी पावर हाउस से इस उपकेंद्र में आने वाली एक्सएलपी केबल से आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद खोदाई शुरू करा क्षतिग्रस्त केबल का वर्क ऑर्डर तैयार हुआ। फिर टेंडर प्रक्रिया कर मटेरियल मंगाया गया। अब गुरुवार से काम शुरू कराया जाएगा।

वैकल्पिक स्रोत से दी जा रही बिजली
किदवईनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र के ब्रेकडाउन होने पर इससे जुड़े उपकेंद्रों को नौबस्ता सहित अन्य उपकेंद्रों से जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग में वृद्धि हुई है। इससे वैकल्पिक स्रोतों पर लोड बढ़ने लगा जिससे रोस्टिंग शुरू की गई। स्थिति यह है कि रोस्टिंग के बाद जब सब स्टेशन पर बिजली आपूर्ति शुरू की जा रही है तो कमजोर जॉइंट वाली एबीसी केबल में आग लग रही है। इससे भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

ये सबस्टेशन हैं प्रभावित
ई-ब्लॉक गुजैनी, विद्युत कॉलोनी, विश्व बैंक बर्रा, पराग डेयरी, दबौली, हंसपुरम, मंडी परिषद, कर्रही और तात्याटोपेनगर। ये वहीं सबस्टेशन हैं जहां पिछले पांच दिन से बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। एक सबस्टेशन से करीब 20 हजार तक कनेक्शन हैं। एक परिवार में अमूमन पांच से छह लोग होते हैं, इस हिसाब से करीब दस लाख उपभोक्ता प्रभावित हैं।

केस्को ने की सहयोग की अपील
केस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने कहा है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त भूमिगत केबल की मरम्मत कार्य संबंधित इकाई शुरू करा रही है। बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तकनीकी वर्टिकल में दो अतिरिक्त अधिशासी अभियंताओं की तैनाती की गई है। पीक ऑवर्स में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपकेंद्रों पर अतिरिक्त अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ता सहयोग दें।

किदवईनगर जीआईएस ट्रांसमिशन उपकेंद्र के केबल बनाने का मटेरियल एकत्र करने में समय लगता है। उसके बाद एक सप्ताह टेंडर प्रक्रिया में लगते हैं। अब मटेरियल एकत्र हो गया है और गुरुवार से काम शुरू होगा। इसमें 10 से 15 दिन लग सकते हैं। केबल क्षतिग्रस्त करने पर सीयूजीएल के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। – शैलेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, यूपीपीटीएल

बिजली न आने पर सब स्टेशन पर पथराव कर कुर्सियां तोड़ीं, चार हिरासत में
झुलसा देने वाली गर्मी में शहर के दक्षिणी इलाके के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। बर्रा विद्युत कॉलोनी सब स्टेशन, शास्त्री चौक पर बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बुधवार रात करीब 12 बजे पथराव कर दिया। करीब 48 घंटे से बिजली कटौती का दंश झेल रहे लोगों का आक्रोश देखकर सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। आक्रोशित भीड़ ने कई कुर्सियां तोड़ दीं। पुलिस ने लाठी पटक कर आक्रोशित भीड़ को खदेड़ा। हंगामा और पथराव कर रहे चार लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई है।

दक्षिण क्षेत्र में लोग बीते तीन दिन से बिजली संकट झेल रहे है। चौथे दिन बुधवार रात भी कर्रही और विद्युत कॉलोनी सबस्टेशन पर लोगों ने हंगामा किया। ठाकुर चौराहे पर पसीने में तर-बतर लोगों ने जाम लगा दिया। गुंजन विहार में लोगों का गुस्सा उस समय फूटा जब 48 घंटे बाद नया ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे केस्को कर्मी ने केबल व औजार भूल जाने की बात कही। आक्रोशित लोगों ने उसे बंधक बनाने की कोशिश की। केस्को कर्मी ने अधिकारियों को कई बार फोन कर मदद मांगने की कोशिश की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। करीब तीन घंटे तक लोग उसे घेरकर खड़े रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हो सका।

बार-बार आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए लोगों ने कर्रही और विश्व बैंक, बर्रा-2 स्थित विद्युत कॉलोनी सबस्टेशन का घेराव कर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि चार दिन से यह समस्या झेल रहे हैं, कई इलाकों में तो 48 घंटे से बिजली आई ही नहीं, जहां आई भी तो बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। इस भीषण गर्मी में न दिन में सुकून है और ना ही रात को राहत, करें तो क्या करे और कहां जाएं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। देर रात तक भारी पुलिस बल तैनात था।

उत्तर भारत में गर्मी का दौर जारी : UP-दिल्ली समेत कई राज्यों में लू और पहाड़ों पर बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Wed, 20 May 2026 08:27 AM

उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 25 मई तक गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है।
जानें देश के मौसम का हाल
जानें देश के मौसम का हाल – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live TV

उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 25 मई तक हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

19 मई को देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाओं का असर लगातार बना रहेगा और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 20 से 25 मई तक गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 20 और 21 मई को हीट वेव से गंभीर हीट वेव की स्थिति बन सकती है, जबकि 22 से 25 मई तक सामान्य हीट वेव चलने का अनुमान है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 20 से 25 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक 20 मई को कुछ इलाकों में गंभीर हीट वेव की स्थिति बन सकती है। राजस्थान में भी 25 मई तक गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
जम्मू-कश्मीर में 20 से 22 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 21 मई को जम्मू-कश्मीर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में 22 और 23 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 मई को इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड में 20 और 21 मई को कुछ इलाकों में हीट वेव की स्थिति भी बन सकती है।

मानसून को लेकर क्या कहा गया
दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल दक्षिणी हिस्सों में बनी हुई है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं

BSP-Congress alliance:यूपी, बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी, मायावती के घर भेजे अपने दूत; बसपा सुप्रीमो ने वापस लौटाए

Wed, 20 May 2026 07:09 AM

राहुल गांधी आने वाले चुनावों में बसपा ने गठबंधन करना चाहते हैं। इस बारे में बातचीत करने के लिए उन्होंने बाराबंकी सांसद सहित कई लोगों को उनके घर भेजा।
राहुल गांधी और मायावती – फोटो :  F – फोटो AMMP 24 News Live TV

 कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर मायावती के दरवाजे पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। मायावती ने मिलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता गेट पर अपना नाम लिखवाकर लौट आए। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि वे सिर्फ औपचारिक मुलाकात के लिए गए थे।

बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इन दिनों लखनऊ में हैं। यह जानकारी मिलने पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया व अन्य नेता मायावती के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मिलने का संदेशा भेजवाया। चर्चा है कि वे कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का संदेशा लेकर गए थे।

वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मायावती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस नेताओं से मिलने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कांग्रेस नेताओं को बिना बुलाए मायावती के दरवाजे पर जाने को लेकर प्रदेश की सियासत में तरह- तरह की चर्चाएं हैं।

इस संबंध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का कहना है वह दलित समाज की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनका हालचाल लेना हमारा दायित्व है। हमने अपना नाम गेट पर लिखवा दिया है। जब बुलाएंगी तो दोबारा मिलने जाएंगे।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  21 मई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

21-MAY-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

 

ब्रेकिंग न्यूज: 21-MAY-2026

 

पढ़ें 21 मई के मुख्य और ताजा समाचार

 

पढ़ें 21 मई के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

05:00 AM, 21-May-2026

Hospital Fire: बेबस बेटे के सामने लपटों के बीच तड़पती रही मां, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर का हाल

Dehradun Panacea Hospital Fire Mother Died amidst  flames in front Of her helpless son eyewitnesses told scene

Dehradun Panacea Hospital Fire: पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आए 16 लोग अभी उपचार ले रहे हैं। इनमें से चार की हालत बेहद नाजुक है। वहीं, एक महिला की जान जा चुकी है।

04:40 AM, 21-May-2026

ममता बनर्जी की पार्टी में सब ठीक?: टीएमसी में बढ़ी टूट की अटकलें, विरोध प्रदर्शन में पहुंचे सिर्फ 35 विधायक

बंगाल में चुनावी हार के बाद क्या टीएमसी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा? विरोध प्रदर्शन में आधे से ज्यादा विधायकों की गैरमौजूदगी ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सिर्फ संयोग है या संगठन के भीतर बढ़ते मतभेदों का बड़ा संकेत?

04:38 AM, 21-May-2026

Tsunami: ग्रीनलैंड में पहाड़ टूटने से उठी सुनामी तरंगों ने नौ दिन हिलाई थी धरती, वैज्ञानिकों ने सुलझाया रहस्य

वैज्ञानिकों के अनुसार सितंबर 2023 में दुनिया भर के भूकंपीय सेंसरों ने एक असामान्य संकेत दर्ज करना शुरू किया। यह संकेत सामान्य भूकंप जैसा नहीं था। हर 92 सेकंड पर एक समान कंपन रिकॉर्ड हो रहा था और यह क्रम लगातार 9 दिनों तक जारी रहा। इसकी तरंगें अलास्का से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक पृथ्वी की चट्टानों में दर्ज की गईं।

04:32 AM, 21-May-2026

China-Russia: ट्रंप की नीतियों के खिलाफ चीन-रूस मुखर, कहा- दुनिया बहुध्रुवीय हो रही है; गोल्डन डोम की भी निंदा

चीन और रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की कड़ी आलोचना की है। शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन ने बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का समर्थन करते हुए पश्चिमी प्रभुत्व को चुनौती दी और गोल्डन डोम योजना की भी निंदा की।

04:22 AM, 21-May-2026

Cyber Threat: इंटरनेट सुरक्षा पर मंडरा रहा अब तक का सबसे बड़ा साइबर खतरा, 2029 तक टूट सकती है सुरक्षा प्रणाली

कनाडा स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी इवोल्यूशनक्यू के सह-संस्थापक और सीईओ मिशेल मोस्का के अनुसार क्यू-डे वह समय होगा जब किसी देश, संगठन या विरोधी समूह के पास ऐसा क्वांटम कंप्यूटर होगा जो वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे क्रिप्टोग्राफिक कोड को तोड़ सकेगा। क्रिप्टोग्राफी वह तकनीक है जो इंटरनेट पर भेजी जाने वाली जानकारी को एन्क्रिप्ट यानी कूटबद्ध करके सुरक्षित बनाती है

04:02 AM, 21-May-2026

Una News: मैहतपुर में अध्यक्ष पद की तीन दावेदार

Three contenders for the post of president in Mehtpur

03:48 AM, 21-May-2026

Una News: पुलिस कर्मियों के लिए भी हिम बस पास जरूरी

Him Bus Pass is also necessary for police personnel

03:39 AM, 21-May-2026

समुद्री ताकत बढ़ी: नौसेना को मिला अगली पीढ़ी का पहला गश्ती पोत संघमित्रा, कोलकाता में हुआ युद्धपोत का जलावतरण

भारतीय नौसेना की ताकत में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। अगली पीढ़ी का आधुनिक गश्ती पोत संघमित्रा अब समुद्र में उतर चुका है। यह अत्याधुनिक जहाज न केवल सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा, बल्कि भारत की समुद्री शक्ति को भी नई ऊंचाई देगा।

03:32 AM, 21-May-2026

Union Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, मंत्री देंगे दो साल का रिपोर्ट कार्ड

पीएम मोदी के पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र करने की संभावना है और वह मंत्रालयों तथा विभागों को निर्देश दे सकते हैं कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए किस तरह से आगे बढ़ा जाए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

03:30 AM, 21-May-2026

India-Bangladesh Border Fencing: बंगाल में घुसपैठिए पर शुभेंदु सरकर का बड़ा एक्शन, फेंसिंग का काम होगा शुरू!

India-Bangladesh Border Fencing: बंगाल में घुसपैठिए पर शुभेंदु सरकर का बड़ा एक्शन, फेंसिंग का काम होगा शुरू!

03:21 AM, 21-May-2026

US Iran War: ‘समझौता नहीं तो अमेरिका की कड़ी कार्रवाई तय’, ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम; बातचीत अंतिम चरण में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु डील को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने डील पर हस्ताक्षर नहीं किए तो अमेरिका कठोर कार्रवाई कर सकता है।

03:04 AM, 21-May-2026

Strike: ई-फार्मेसी के विरोध में हड़ताल से ढाई हजार करोड़ का कारोबार ठप, दिल्ली में 90 फीसदी दुकानें रहीं बंद

Strike: Business worth Rs 2500 crore stalled due to strike against e-pharmacy, 90% shops closed in Delhi

देशभर में 12.40 लाख से अधिक केमिस्टों और ड्रगिस्टों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं, व्यापारिक संगठनों के अनुसार, इस बंद से पूरे देश में करीब ढाई हजार करोड़ रुपये का खुदरा कारोबार प्रभावित हुआ।

03:02 AM, 21-May-2026

Rudraprayag: मुनकटिया में भारी भूस्खलन से बंद हुआ केदारनाथ यात्रा मार्ग, 10,500 श्रद्धालु फंसे; फिर मिली मदद

Rudraprayag: Kedarnath Yatra route closed due to massive landslide in Munkatiya, 10,500 pilgrims stranded

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस के राहत दल मौके पर पहुंचे।

02:58 AM, 21-May-2026

Baghpat News: भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया

The episode of the marriage of Lord Krishna and Rukmini was narrated during the Bhagavat Katha.

02:56 AM, 21-May-2026

Agra News: सिकंदरा में एक हजार कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम

सिकंदरा में एक हजार कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम

02:56 AM, 21-May-2026

Baghpat News: एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट बने वृदांत को सम्मानित किया

Vridant, who became an Assistant Commandant in the SSB, was honored.

02:56 AM, 21-May-2026

लेखपाल भर्ती परीक्षा आज : 35 केंद्रों पर शामिल होंगे 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी

लेखपाल भर्ती परीक्षा आज : 35 केंद्रों पर शामिल होंगे 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी

02:55 AM, 21-May-2026

Hathras News: सत्या ट्रेडर्स पर सीजीएसटी टीम का छापा, दस्तावेज संग बुलाया

CGST team raids Satya Traders, summons them with documents

आईटीआई रोड स्थित जस्ते की सिल्ली का कारोबार करने वाली प्रमुख फर्म सत्य ट्रेडर्स पर बुधवार को सीजीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा।

02:55 AM, 21-May-2026

Agra News: खूंखार हो रहे हैं कुत्ते, एआरवी लगवाने आ रहे 500 मरीज

खूंखार हो रहे हैं कुत्ते, एआरवी लगवाने आ रहे 500 मरीज

02:55 AM, 21-May-2026

Panipat News: ताइक्वांडो में पानीपत का नाम रोशन कर रहीं उन्नति

Unnati is bringing laurels to Panipat in Taekwondo

ताइक्वांडो में पानीपत का नाम रोशन कर रहीं उन्नति

02:55 AM, 21-May-2026

Agra News: स्वगणना का आज अंतिम मौका, कल से होगी मकानों की गिनती

स्वगणना का आज अंतिम मौका, कल से होगी मकानों की गिनती

02:55 AM, 21-May-2026

Siddharthnagar News: रसोई से ज्यादा बाजार में जल रही घरेलू गैस, उपभोक्ता हलकान

बुकिंग कराने पर कई दिन तक इंतजार के बाद कुछ लोगों को रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।

02:55 AM, 21-May-2026

Aligarh News: आन के लिए बेटी की हत्या करने वाले पिता को जेल भेजा

क्षेत्र के गांव जरारा में आन की खातिर बेटी शिवानी (19) की हत्या करने वाले पिता पूरन को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

02:54 AM, 21-May-2026

Agra News: भीषण गर्मी का प्रकोप, अस्पताल में बीमार नवजातों की संख्या बढ़ी

The number of sick newborns in the hospital has increased due to the severe heat.

भीषण गर्मी का प्रकोप, अस्पताल में बीमार नवजातों की संख्या बढ़ी

पढ़ें 20 मई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज में

Wed, 20 May 2026 08:30 AM

08:29 AM, 20-May-2026

एमबीबीएस छात्र की हत्या: पैसे देने से इनकार पर दोस्त ने ली थी जान, सीसीटीवी में पीजी से निकलता दिखा आरोपी

Murder of MBBS Student Friend Killed Him After He Refused to Pay patiala

24 वर्षीय कमलदीप सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चौथे वर्ष का छात्र था। वह पिछले दो वर्षों से पटियाला में रह रहा था और करीब दो हफ्ते पहले न्यू लाल बाग कॉलोनी स्थित एक पीजी में शिफ्ट हुआ था।

08:28 AM, 20-May-2026

UP Weather: यूपी में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी!

बुंदेलखंड और कई दक्षिणी जिलों में मंगलवार को आसमान से आग बरसी। 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा दूसरे दिन भी देश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा। गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन किया।

08:27 AM, 20-May-2026

Kangra News: नशा तस्कर रोली को तीन माह के लिए भेजा धर्मशाला जेल

नशा तस्करी के आरोप में पकड़े जाने और जेल से जमानत पर रिहा होते ही फिर से काले कारोबार में सक्रिय होने वाले तस्कर पर कांगड़ा पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है।

08:25 AM, 20-May-2026

पंजाब निकाय चुनाव: बैलेट पेपर से वोटिंग के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य चुनाव आयोग से पूछा-औचित्य क्या है

Punjab Civic Body Elections High Court Strict Stance on Decision to Use Ballot Papers

पंजाब में 26 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। इस चुनाव को बैलेट पेपर से करवाने के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनाैती दी गई है।

08:24 AM, 20-May-2026

ट्रांसपोर्टर हत्याकांड: आरोपी रवि यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, बी वारंट पर रिमांड लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

Asgar Ali Murder Accused Ravi Yadav Surrenders in Court

ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में आरोपी रवि यादव ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में समर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस बी वारंट पर रिमांड लेकर पूछताछ और वायरल ऑडियो की एआई जांच कराने की तैयारी कर रही है।

08:24 AM, 20-May-2026

Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड की जांच में भी खुलासा, उत्तरपुस्तिकाओं से हुई छेड़छाड़, निदेशालय भेजी फाइल

Himachal: School Education Board probe reveals tampering with answer sheets; file forwarded to the Directorate

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2025 की वार्षिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता को केंद्र व क्लेक्शन सेंटर बनाया था।

08:22 AM, 20-May-2026

PM Kisan Yojana 23rd Installment: किस तारीख को आपके बैंक खाते में आ सकती है 23वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan Yojana Ki 23 Kist Kab Release Hogi: क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त तारीख को रिलीज होगी? योजना से जुड़े किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

08:18 AM, 20-May-2026

UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज; नंबर ट्रेस करने में जुटी पुलिस

SP Leader Ramjilal Suman Receives Death Threats on Mobile

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को मोबाइल पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। डीजीपी से शिकायत के बाद आगरा के हरीपर्वत थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मोबाइल नंबरों की जांच में जुट गई है।

08:17 AM, 20-May-2026

UP Politics: बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर मायावती के दरवाजे पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। मायावती ने मिलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता गेट पर अपना नाम लिखवाकर लौट आए

08:15 AM, 20-May-2026

B.C Khanduri: संसद में अलग राज्य गठन की मांग पर हुए थे मुखर, कहा था-सरकार मौन है, हम कब तक लाठी व गोली खाएंगे

संसद में अलग राज्य गठन की मांग पर  बीसी खंडूड़ी मुखर हुए थे। उन्होंने संसद में कहा था, सरकार मौन है, हम कब तक लाठी व गोली खाते रहेंगे। तब अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी ने उनकी मांग का समर्थन किया था।

08:14 AM, 20-May-2026

Kangana Ranaut Case: कंगना रणौत केस में आज आएगा नया मोड़? आगरा कोर्ट में सुनवाई

Agra MP-MLA Court to Hear Kangana Ranaut Case Today

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर रिवीजन पर आज आगरा की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली तारीख पर कंगना की ओर से आदेश रोकने का प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके बाद मामला फिर चर्चा में आ गया।

08:13 AM, 20-May-2026

200 रुपये के लिए हत्या: एकनूर से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था आरोपी, नहीं देने पर किरच से किया वार

जब एकनूर सिंह ने नशा और पैसे देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उससे 200 रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। नौजवान बेटे के मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

08:09 AM, 20-May-2026

Challan Rules: क्या चप्पल पहनकर बाइक-कार चलाने पर कट सकता है चालान? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Chappal Phenkar Bike Chalane Par Kya Challan Cut Sakta Hai: क्या अगर आप बाइक या कार चप्पल पहनकर चलाते हैं, तो क्या ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है? चलिए नियम जानते हैं।

08:08 AM, 20-May-2026

South Korea: राजनाथ सिंह ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, भारत-दक्षिण कोरिया रक्षा सहयोग बढ़ाने पर फोकस

Rajnath Singh pays tribute to martyred soldiers in Seoul, focus on defence cooperation Updates Hindi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया के सियोल नेशनल सेमेट्री में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कोरियाई युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों को याद करते हुए पुष्पांजलि दी और मौन रखकर सम्मान प्रकट किया। राजनाथ सिंह की यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित है।

08:01 AM, 20-May-2026

भुवन चंद्र खंडूड़ी: भावुक हुए राजनेताओं ने याद किया उनका अनुशासन, जहन में आज भी ये किस्से, विपक्ष भी था मुरीद

Former CM BC Khanduri emotional politicians remembered his discipline and punctuality Uttarakhadn news

विपक्ष भी पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी की ईमानदारी, अनुशासन व सख्त निर्णय लेने का मुरीद था। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने विपक्ष को राजनीति की भावना से नहीं देखा, बल्कि सरकार की ओर से कोई भी फैसला लेने से पहले विपक्ष को विश्वास में लेते थे।

08:00 AM, 20-May-2026

‘60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’, आखिर किस पर भड़के सलमान खान? बोले- पिक्चर से ज्यादा जिंदगी जरूरी है

Salman Khan: आखिर किस पर आधी रात को सलमान को आया गुस्सा? सोशल मीडिया पर ही सुना डाली खरी-खोटी, अपनी फिल्म तक की नहीं की परवाह। जानें क्या है पूरा मामला…

07:54 AM, 20-May-2026

Bihar : झरने में डूबा IIT रुड़की का छात्र; बिहार में कैसे-कहां हुआ हादसा?

nawada amjhar waterfall iit roorkee student dharmraj drowning death kakolat waterfall bihar news

नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात के पास स्थित अमझर झरना में स्नान के दौरान आईआईटी रुड़की के छात्र धर्मराज की डूबने से मौत हो गई। धर्मराज वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव का रहने वाला था और छुट्टी में घर आया हुआ था।

07:48 AM, 20-May-2026

एम्स: गाड़ी पार्क करने के लिए दो घंटे पहले निकलना पड़ता है अस्पताल, पार्किंग व्यवस्था पर तीमारदारों की शिकायत

Parking arrangements at AIIMS pose a major problem for patients and their relatives

एम्स में गाड़ी पार्क करने में जहां कुछ ही मिनट लगने चाहिए वहां लोगों को एक से दो घंटे तक कतारों में लगना पड़ता है। वाहनों की लंबी कतार में फंसे मरीज और उनके तीमारदारों को गर्मी और भीड़ के बीच इंतजार करना पड़ता है।

07:45 AM, 20-May-2026

Uttarakhand: मैदानी इलाकों में सताएगी गर्म हवाएं, इन तीन जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

Heat wave warning in plains yellow alert possibility of light rain in the higher reaches Uttarakhand News

उत्तराखंड में गर्मी बीते कुछ दिनों से अपने खूब तेवर दिखा रही है। गर्मी और लू के चलते लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

07:43 AM, 20-May-2026

Ujjain: चंदन से हुआ बाबा श्री महाकाल का श्रृंगार, त्रिपुंड और त्रिनेत्र ने मोहा मन; भस्म आरती में लगे जयकारे

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा महाकाल का चंदन, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के दिव्य दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो उठे।

07:41 AM, 20-May-2026

Salumber: दावों की खुली पोल, सरकारी स्कूल में कागजी विकास, पानी डालते ही रिसने लगी शौचालय की छत

सलूंबर जिले के सराड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत निम्बोदा स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में निर्माणाधीन शौचालय की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विद्यालय के प्रिंसिपल ने एसडीएम और बीडीओ को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।

07:40 AM, 20-May-2026

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का झूठ: जिन एयरबेस को तबाह करने का किया दावा, भारत में उनका वजूद ही नही; हो रही फजीहत

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने भारत के राजौरी और मामून एयरबेस पर हमले का झूठा दावा किया है। सच यह है कि इन जगहों पर कोई एयरबेस है ही नहीं। अब पाकिस्तान के इस दावे का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे है। फिलहाल पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

07:36 AM, 20-May-2026

अलविदा जनरल साहब: पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आज श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे घर

Vice President Radhakrishnan expressed grief over demise of former CM Khanduri arrived to pay tribute dehradun

49 दिनों से अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। आज उपराष्ट्रपति उन्हें श्रद्धांजलि देने दून पहुंचेंगे।

07:34 AM, 20-May-2026

Una News: 12 साल पुराने सड़क हादसा मामले में आरोपी बरी

तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने से जुड़े 12 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को सभी दंडनीय अपराधों से बरी कर दिया है।

07:34 AM, 20-May-2026

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, 47 डिग्री पहुंचा पारा; अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट

MP Weather Today: Scorching Heat in Madhya Pradesh; Mercury Hits 47 Degrees, Heatwave Alert for the Next 4 Day

मध्यप्रदेश में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नौगांव में तापमान 47 डिग्री पहुंच गया, जबकि 22 शहरों में पारा 44 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। अगले चार दिन तक प्रदेशभर में लू का अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

07:33 AM, 20-May-2026

Italy: पीएम मोदी का रोम में भव्य स्वागत, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बोलीं- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया। रोम में भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

07:33 AM, 20-May-2026

Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में बीबीए-बीसीए के लिए आठ जून तक करें आवेदन

राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।

07:28 AM, 20-May-2026

अमेठी में राहुल का दौरा आज, शहर में केएल शर्मा को लेकर लगे पोस्टर

अमेठी में राहुल का दौरा आज, शहर में केएल शर्मा को लेकर लगे पोस्टर

07:25 AM, 20-May-2026

यूपी: राहुल गांधी के आज अमेठी पहुंचने से पहले पूरे शहर में लगे पोस्टर, सांसद केएल शर्मा को बनाया गया निशाना

UP: Posters put up across the city ahead of Rahul Gandhi's arrival in Amethi today, targeting MP KL Sharma

Rahul Amethi visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अमेठी दौरे पर हैं। उनके अमेठी पहुंचने से पहले शहर में विवादित पोस्टर लगा दिए गए हैं।

07:19 AM, 20-May-2026

घर की छत पर हनुमान ध्वज और द्वार पर चौपाई लिखवाने से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां

हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी पूजा करने और घर पर हनुमान ध्वज लगाने से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

07:15 AM, 20-May-2026

Delhi Murder: पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बदला लेने के लिए हत्या, पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर

वेलकम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशव चौक के पास हत्या की घटना की खबर है।

07:09 AM, 20-May-2026

यूपी: बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी, मायावती के घर भेजे अपने दूत; बसपा सुप्रीमो ने वापस लौटाए

BSP-Congress alliance: राहुल गांधी आने वाले चुनावों में बसपा ने गठबंधन करना चाहते हैं। इस बारे में बातचीत करने के लिए उन्होंने बाराबंकी सांसद सहित कई लोगों को उनके घर भेजा।

07:08 AM, 20-May-2026

IMD Alert Rajasthan: राजस्थान में लू का लंबा दौर, मौसम विभाग आज 18 जिलों में जारी किया अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलने और कई जिलों में हीटवेव जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।

07:08 AM, 20-May-2026

Una News: लग्जरी कार से 15 पेटियां अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंचायत चुनाव के बीच क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से 15 पेटी शराब बरामद की है।

07:07 AM, 20-May-2026

US: ‘ईरान हर हाल में चाहता है समझौता’, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगी जंग; तेल की कीमतों पर भी कह दी ये बड़ी बात

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता करना चाहता है और युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा, जिससे तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। दूसरी तरफ, अमेरिकी सीनेट ने 50-47 वोटों से एक प्रस्ताव पास कर ट्रंप के युद्ध अधिकारों को सीमित कर दिया है।

07:05 AM, 20-May-2026

Una News: गोंदपुर जयचंद में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

गोंदपुर जयचंद क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

07:03 AM, 20-May-2026

यूपी: 48 डिग्री पारे के साथ यूपी का यह जिला एशिया में सबसे गर्म, आज गर्मी और लू का रेड अलर्ट; जानिए चेतावनी

Weather in UP: यूपी में गर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश का बांदा जिला देश ही नहीं एशिया में सबसे गर्म रहा। 19 मई को यहां पारा 48 डिग्री के ऊपर चला गया।

07:03 AM, 20-May-2026

Una News: गर्मी बढ़ते ही मक्की की फसल बचाने में जुटे किसान, दिन-रात कर रहे सिंचाई

उपतहसील जोल क्षेत्र में इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण किसान मक्की की फसल को बचाने के लिए दिन-रात खेतों में मेहनत कर रहे हैं।

06:56 AM, 20-May-2026

Indore: शुक्रवार को भोजशाला में हिंदू समाज की महाआरती, मुस्लिम पक्ष ने कहा कोर्ट आदेश में नमाज प्रतिबंधित नहीं

Indore: Maha Aarti of Hindu community in Bhojshala on Friday, Muslim side said not banned in court order

धार की ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद जहां हिंदू समाज इसे अपनी धार्मिक आस्था की जीत बता रहा है। वहीं, मुस्लिम समाज का कहना है कि आदेश में नमाज पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। 

06:56 AM, 20-May-2026

अब खुद काम करेगा AI: गूगल ने पेश किया एजेंटिक जेमिनी एरा, जानें आपके स्मार्टफोन से लेकर यूट्यूब तक क्या बदलेगा

Google I/O 2026: Sundar Pichai Unveils Agentic Gemini Era AI

Google AI Updates: गूगल I/O 2026 में सुंदर पिचाई ने एजेंटिक जेमिनी एरा का एलान करते हुए एआई का नया विजन पेश किया है। इन्होंने दावा किया कि अब जेमिनी सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि Search, YouTube, Android और Workspace में काम करने वाला स्मार्ट AI एजेंट बन चुका है।

06:53 AM, 20-May-2026

यूपी: प्रदेश में खुला पंचायत चुनाव का रास्ता, ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए बनाया गया समर्पित आयोग

UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव कराने के लिए ओबीसी आरक्षण के लिए एक अलग से आयोग बना दिया गया है। इस आयोग को तीन महीने में रिपोर्ट देनी होगी।

06:50 AM, 20-May-2026

जीवन धारा: चुनौतियां हमारे रास्ते की दीवार नहीं, जीवन को निखारती हैं

challenges-are-not-barriers-they-shape-and-refine-life

चुनौतियां और कठिनाइयां उन भ्रमों को मिटा देती हैं, जिनमें हम जी रहे होते हैं। वे मजबूर करती हैं कि हम अपने भीतर उस जगह तक जाएं, जहां हमारी असली शक्ति छिपी होती है।

06:46 AM, 20-May-2026

Kangra News: नवीन ने कैनवास पर उकेरा इंसान का दर्द

Naveen paints human pain on canvas

इंसान अपने चेहरे पर हंसी का मुखौटा पहनकर अपने भीतर के दर्द, तनाव और नफरत को कैसे छुपाए रखता है, इस भावना को होशियारपुर के कलाकार नवीन ने कैनवास पर बेहद खूबसूरती से उकेरा है।

06:45 AM, 20-May-2026

दूसरा पहलू: ऑनलाइन दुनिया और बढ़ती बेचैनी, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के असर को लेकर चिंताएं

social-media-impact-on-youth-mental-health-and-anxiety

युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के असर को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, लेकिन इसका प्रभाव हर युवा पर एक जैसा नहीं पड़ता।

06:38 AM, 20-May-2026

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान पुलिस में आधी रात बड़ा फेरबदल, 17 IPS अफसरों के तबादले; 7 जिलों के SP बदले

Major IPS Reshuffle in Rajasthan, Seven District SPs Transferred Overnight

Rajasthan IPS Transfer:राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सात जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि एटीएस, एसीबी, एसओजी और आरएसी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

06:37 AM, 20-May-2026

नए श्रम कानून और नई संभावनाएं: भारत तेजी से व्यापार समझौते और उनके लाभप्रद क्रियान्वयन की राह पर आगे बढ़ रहा

new-labour-laws-and-trade-agreements-to-boost-india-growth

पश्चिम एशियाई संकट से बढ़ती वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत के नए श्रम कानून आर्थिक मजबूती और औद्योगिक विकास का नया आधार बन रहे हैं।

06:36 AM, 20-May-2026

Kangra News: सीबीएसई में शिफ्ट होने वाले स्कूल प्रमुखों का प्रशिक्षण शुरू

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सीबीएसई में शिफ्ट होने वाले सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के लिए मंगलवार से पांच दिवसीय विशेष प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है

News Flash 20 मई 2026

पूर्वी प्रशांत सागर इलाके के पास 6.6 तीव्रता का भूकंप आया

10:11 PM
पीएम मोदी इटली से रवाना, पांच देशों की यात्रा कर देश लौट रहे

10:02 PM
हिमाचल में गर्मी का कहर, ऊना में पारा 44°C तक पहुंचा

9:13 PM
कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप

8:22 PM
विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे

8:12 PM
रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला

8:08 PM
भारत की बिजली की अधिकतम मांग लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर, आज 265.44 GW पर पहुंची

7:49 PM
‘होर्मुज एक कोशिश में खोल देंगे, लेकिन मुझे कोई जल्दी नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप

6:42 PM
भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज

6:26 PM
ईरान का दावा- बीते 24 घंटे में होर्मुज से गुजरने दिए 26 जहाज

6:12 PM
दिल्ली में भयंकर गर्मी, आज 45 डिग्री तक पहुंचा पारा

5:34 PM
केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू

5:21 PM
मुंबई: गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन खाली कराने के दौरान हंगामा, हुआ लाठीचार्ज

4:51 PM
भारत और इटली एक दूसरे के विकास में सहयोग करेंगे: पीएम मोदी

4:49 PM
मेलोनी के नेतृत्व में इटली से साझेदारी को नई गति मिली: पीएम मोदी

4:43 PM
पाकिस्तान एयरफोर्स का ट्रेनिंग जेट मियांवाली के पास क्रैश, जांच का आदेश दिया गया

4:30 PM
पाकिस्तान के गृह मंत्री तेहरान पहुंचे, एक हफ्ते में दूसरा दौरा

4:10 PM
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 96.83 पर बंद हुआ

4:05 PM
NEET लीक: सीबीआई कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

3:55 PM
पंजाब: NEET री-एग्जाम के लिए बसों से सफर करने वाले छात्रों से किराया नहीं लिया जाएगा

3:24 PM
उत्तर प्रदेश में 23 मई तक पड़ेगी भयंकर गर्मी, IMD की चेतावनी

1:06 PM
आरक्षण भिक्षा नहीं अधिकार है, PDA की आवाज दबाई जा रही है: अखिलेश यादव

12:37 PM
एक महीने के अंदर नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे: राहुल गांधी

11:12 AM
देहरादून: पनासिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, कई झुलसे

10:35 AM
तमिलनाडु में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, सत्ता साझेदारी के लिए तैयार है TVK

9:49 AM
पुतिन और जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट की स्थिति पर की चर्चा, बोले- लड़ाई रोकना जरूरी

8:44 AM
जापान के कागोशिमा में 5.9 तीव्रता का भूकंप

8:26 AM
ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट फार्मेसी के विरोध में आज मेडिकल स्टोर्स का बड़ा प्रदर्शन

7:21 AM
UK ने रूसी कच्चे तेल से बने डीजल और जेट फ्यूल के आयात को दी हरी झंडी

5:52 AM
IRS मुकदमे के समझौते के तहत ट्रंप के खिलाफ टैक्स के दावों को हमेशा के लिए वापस ले लेगी US सरकार

5:39 AM
मुंबई: NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई

4:01 AM
साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स का मुंबई और दिल्ली का दौरा आज से शुरू हो रहा है

3:10 AM
अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने होर्मुज को लेकर चर्चा की

2:22 AM
दिल्ली की एक अदालत आज अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की पत्नी के खिलाफ आरोप तय करेगी

1:22 AM
अमेरिका के साथ मिलकर किए गए हमलों में इस्लामिक स्टेट के 175 आतंकवादी मारे गए: नाइजीरिया

12:03 AM
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर रहेंगे

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this