सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 30–मई–2026–शनिवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 30 MAY 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574
हरियाणा:दिल दहला देने वाला मामला भजन गायिका चिंकी सब कुछ सहती रही:अवैध संबंधों को सहते हुए भी पति की प्रेमिका संग रहने को हो गई थी राजी, बचा रही थी रिश्ता, पर नहीं बचा सकी जान
Sat, 30 May 2026 09:41 AM
यह अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के रोहतक का है। सिमरन (जो चिंकी नाम से भजन गायिका थीं) ने अपने पति के अवैध संबंधों को सहते हुए भी रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसी ने उसकी जान ले ली।
भजन गायिका चिंकी उर्फ सिमरन की पति गोविंदा और प्रेमिका पूजा ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। चिंकी ने रिश्ता बचाने की कोशिश की थी, आरोपी बच्चों संग फरार हैं।

पति गोविंद अपनी प्रेमिका पूजा के साथ – फोटो f -फोटो AMMP 24 News Live TV
भजन गायिका चिंकी उर्फ सिमरन अपना रिश्ता बचाने की उम्मीद में जान गवां बैठी। घर न उजड़े, इसके लिए पुलिस से लेकर पति की प्रेमिका के भाई तक से गुहार लगाई थी। कहती थी अपने दम पर बेटी नंदिनी (7) और बेटे यश (5) का पालन-पोषण कर लूंगी। उसे पता नहीं था पति अपनी प्रेमिका संग मिलकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर देगा। बेटी की मौत से आहत मां कमलेश ने यूं अपना दर्द बयां किया।
जींद के निडाना गांव निवासी चिंकी की मां कमलेश ने बताया कि पति विजेंद्र का पहले ही देहांत हो चुका है। बेटी चिंकी की शादी 10 साल पहले जींद के जुलाना निवासी गोविंदा से हुई थी। वह अभी रोहतक की नेहरू कॉलोनी में बच्चों संग किराये पर रह रही थीं। शादी के बाद सबकुछ सही चल रहा था। डेढ़ माह पहले चिंकी के पति गोविंदा ने सोशल मीडिया पर पूजा के साथ एक पोस्ट डाली थी।
सिमरन ने इस संबंध में ससुराल व मायके पक्ष को बताया था। तुरंत परिवार ने सिटी थाने में शिकायत देकर चिंकी की जान को खतरा बताया। पति की प्रेमिका पूजा के भाई को फोन कर अपना घर बचाने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद चिंकी की हत्या कर दी गई।
चिंकी की मां कमलेश व बहन रिंकी ने बताया कि वीरवार को चिंकी को लेकर गोविंदा गुरुग्राम गया और पूजा को साथ लेकर आया। तीनों साढ़े चार बजे किराये के मकान में पहुंचे। पड़ोसियों ने भी उनको आते हुए देखा था। रात साढ़े आठ बजे चिंकी की पड़ोस की महिला से बात हुई थी। उस समय झगड़ा नहीं हुआ था। रात करीब 12 बजे चिंकी ने जेठ राकेश को फोन पर कहा कि गोविंदा झगड़ा कर रहा है।
जेठ ने सुबह आकर समझाने की बात कही थी। इसके बाद चिंकी का मोबाइल फोन बंद हो गया। सुबह जब मां कमलेश ने कॉल की तो बात नहीं हो सकी। अनहोनी की आशंका के चलते कमरे पर जाकर देखा तो चिंकी का शव पड़ा मिला। आरोपी गोविंदा व पूजा बच्चों के साथ लापता मिले।
मां कमलेश ने बताया कि उसके बड़े बेटे दीपक उर्फ दीपू की सात जून को शादी होनी है। चिंकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित थीं। कहती थीं कि सारे इंतजाम खुद कर लूंगी क्योंकि पिता बिजेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है। वह गोविंदा की वजह से एक माह से तनाव में चल रही थीं।
तीन दिन पहले ही आखिरी बार मां से चिंकी की बात हुई थी। बताया था कि वह जुलाना जा रही है जहां गोविंदा भी आ रहा है। शायद समझाने से मान जाए। चिंकी की जेठानी सुनील ने बताया कि गोविंदा को अच्छी तरह से समझाया था। इसके बाद वे रोहतक आ गए। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ। वहीं, सिटी पुलिस ने पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच के लिए कब्जे में ले ली है।
बहादुरगढ़ में नौकरी करता है गोविंदा, चार माह से नहीं दिया खर्चा
परिजनों का कहना है कि गोविंदा बहादुरगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। चार माह से उसने चिंकी को परिवार के पालन-पोषण के लिए पैसा नहीं दिया। एक माह से तो कभी-कभी फोन को चालू करता था। वह आरोपी महिला के साथ ही रह रहा था।
चिंकी ने पूजा के भाई से कहा था-मैं भी तेरी बहन जैसी, पूजा से कहो कि उनका घर बसने दें
चिंकी की छोटी बहन रिंकी ने बताया कि दूसरी शादी का पता लगने के बाद चिंकी ने पूजा के भाई को कॉल करके बात की थी। उसकी रिकाॅर्डिंग उनके पास है जो पुलिस को सौंप दी है। इसमें चिंकी ने पूजा के भाई से कहा था कि मैं भी तुम्हारी बहन जैसी हूं, पूजा से कहो कि मेरा घर न उजाड़े।
चिंकी व पूजा के कथित भाई से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग
चिंकी : पूजा से बात करनी है।
युवक : मैं पूजा का भाई बोल रहा हूं।
चिंकी : ये पूजा मेरे घर वाले से बात करती है। दो मेरे बच्चे हैं फिर भी पीछा नहीं छोड़ रही है।
युवक : गोविंदा से बात करवाओ, पूछता हूं उसकी पहले शादी हो रखी है या नहीं।
चिंकी : मैं आपके पास अपनी शादी के कार्ड व अपना आधार कार्ड भेज देती हूं, उससे पता चल जाएगा।
युवक : दोनों ने लव मैरिज कर रखी है।
चिंकी : कोर्ट के कागजात हैं आपके पास, अगर शादी कर रखी है तो मैं खुद गोविंदा को आपके पास छोड़ दूंगी। ऐसे आदमी का क्या करना है। मुझे सबूत दे दीजिए।
युवक : गोविंदा के फोन को देख लो, उसमें सबूत मिल जाएगा।
चिंकी : गोविंदा फोन को हाथ लगाने नहीं देता।
युवक : गलती में होगा, थाने में रिपोर्ट करवाऊंगा।
चिंकी : मैं भी तेरी बहन जैसी हूं, मुझे शादी का सबूत दे दीजिए।
इसके बाद कॉल…कट गई। (स्रोत : चिंकी के परिजन)
यह खबर सोशल मीडिया से ली गई है हमारा चैनल ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता।

Betwa Bridge Accident in Hamirpur – फोटो : f -फोटो AMMP 24 News Live TV
पैर फिसला और वह नदी में जा गिरे
जिस जगह स्लैब गिरी थी, वहीं नीचे हाइड्रा मशीन खड़ी थी। यह देख राजेंद्र बिलख पड़े। उन्होंने हादसे को याद करते हुए कहा कि बेटे ने जरूर आवाज लगाई होगी, लेकिन आंधी का शोर इतना था कि कुछ सुनाई नहीं दिया। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। राजेंद्र बार-बार यह कहकर बिलख रहे थे कि काश वह उस वक्त बेटे तक पहुंच पाते, तो शायद उसे बचा लेते।

Betwa Bridge Accident in Hamirpur – फोटो : f -फोटो AMMP 24 News Live TV
पापा ने दिया बेटों सा प्यार कहते हुए बिलख पड़ीं बेटियां
हादसे ने अचपुरा गांव निवासी गनमैन राजेश पाल के परिवार की खुशियां भी छीन ली हैं। खबर घर पहुंची तो बदहवास हालत में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। यहां मलबे के बीच पिता को तलाशती बेटियों की आंखों में सिर्फ आंसू और बेबसी थी। बेटियां यह कहते हुए फफक कर रो रही थीं कि पापा हम बहनों को बेटों सा प्यार देते थे। हमारी खुशी के लिए मेहनत करते थे।

Betwa Bridge Accident in Hamirpur – फोटो : f -फोटो AMMP 24 News Live TV
पापा हमेशा कहते थे- मेरी बेटियां ही मेरे बेटे हैं
राजेश पाल की चारों बेटियां पिता की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। बड़ी बेटी शिवानी ने कांपती आवाज में कहा कि हमारा कोई भाई नहीं है। पापा हमेशा कहते थे कि मेरी बेटियां ही मेरे बेटे हैं। शिवानी ने आंसू पोंछते हुए बताया कि पिता अपनी दोनाली बंदूक के सहारे गनमैन की नौकरी करते थे। उसी कमाई से घर चलता था, बेटियों की पढ़ाई होती थी और भविष्य के सपने बुने जाते थे। परिवार के पास आमदनी का कोई दूसरा साधन नहीं है।

Betwa Bridge Accident in Hamirpur – फोटो : f -फोटो AMMP 24 News Live TV
परीक्षा परिणाम आया था, पापा सबसे ज्यादा खुश थे
शिवानी ने कहा कि पापा कहते थे कि तुम चारों खूब पढ़ो और तरक्की करो। खुद कितना भी परेशान रहे हों लेकिन हमारी जरूरत कभी अधूरी नहीं रहने दी। बताया कि उसने बीए चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दी है। छोटी बहन रेखा ने इंटर पास किया है। रेखा का जिस दिन परीक्षा परिणाम आया था, पापा सबसे ज्यादा खुश थे। 65 फीसदी अंक लाने पर वह मिठाई लाए थे।

Betwa Bridge Accident in Hamirpur – फोटो : f -फोटो AMMP 24 News Live TV
बेटियों की चीख-पुकार सुन लोगों की आंखें भी भर आईं
रीना कक्षा आठ और छोटी बहन अंशिका कक्षा सात में पढ़ती है। बेटियों की चीख-पुकार सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। गांव की महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती रहीं। बेटियों को ढांढस बंधाने के लिए मृतक की मां कल्ली देवी और दादी बिंदी देवी अपने आंसू रोकने का भरसक प्रयास करती रहीं, लेकिन जब वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची, तो धैर्य जवाब दे गया और दहाड़ मारकर रो पड़ीं।

Betwa Bridge Accident in Hamirpur – फोटो f -फोटो AMMP 24 News Live TV
27 को कमाने के लिए घर से निकला था सावंत
हादसे में बांदा जिले के भुरैड़ी भूरागढ़ निवासी सावंत उर्फ गंगाचरण यादव की भी मौत हुई है। घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से मिलने के बाद मृतक के पिता सोबरन सिंह अन्य परिजनों के साथ चार घंटे की दूरी तय करके घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पर उनकी आंखें अपने बेटे को तलाश रहीं थीं। वह बदहवास हालत में एक जगह बैठ गए। उन्हें साथ में आए गांव के लोग ढांढस बंधा रहे थे। आंखों के आंसू पोंछते हुए सोबरन ने कहा कि 27 मई को ही तो बेटा कमाने की बात कहकर घर से निकला था। मैं कितना दुर्भाग्यशाली हूं कि अब अपने बेटे का शव लेकर गांव जाऊंगा। बताया कि वह भी मजदूरी करते हैं और उनका छोटा बेटा भी प्राइवेट काम करता है। सावंत बड़ा था अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।

Betwa Bridge Accident in Hamirpur – फोटो f -फोटो AMMP 24 News Live TV
बेटे के घायल होने की मिली थी जानकारी
हादसे में भूरागढ़ गांव का सभाजीत भी अपने दोस्त सावंत के साथ काम करने के लिए 27 मई को आया था। यहां पर आकर उसे फौरन काम मिल गया। पिता नीलकंठ ने बताया कि मुझे फोन पर बेटे के घायल होने की जानकारी दी गई थी। यहां पर बेटे का शव मिला। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। दो छोटे बेटे भी मजदूरी करते हैं। नीलकंठ ने कहा कि बेटे की मौत से पूरा परिवार टूट गया। नीलकंठ की आंखों में आंसू तो जैसे सूख ही गए थे। वह गुमसुम एक स्थान पर बैठे रहे। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां जब अपनों को देखा तो फफक पड़े।



Betwa Bridge Accident in Hamirpur – फोटो f -फोटो AMMP 24 News Live TV
एक ही गाड़ी में गए दोनों दोस्तों के शव
बांदा जिला के मंटौध थाना क्षेत्र के गांव भुरैड़ी भूरागढ़ निवासी सावंत और सभाजीत अच्छे दोस्त थे। दोनों कमाने के लिए एक ही साथ घर से निकले थे। ठेकेदार हीरालाल ने उन्हें फौरन काम दे दिया था। रात में दोनों दोस्त एक साथ काम कर रहे थे उसी दौरान आई आंधी के बाद हुए हादसे में दोनों ही एक साथ मलबे में दब गए और मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस से एक प्राइवेट एंबुलेंस में उनके शव एक साथ रखे गए तो मौजूद परिजनों के मुख से निकल पड़ा देखो अब मरने के बाद भी दोनों एक साथ जा रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने: गर्मी व भूख से वृद्धाओं ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, 26 मई को खाया था आखिरी निवाला
Fri, 29 May 2026 10:22 PM
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से बताया था कि ननद सरोज बाला (80) की मौत के बाद सात से आठ घंटे बाद उनकी भाभी चंद्रकांता (91) की मौत हुई है। मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रकांता बैड पर थीं और वह उठ नहीं पाती थीं।

दिल्ली में बुजुर्ग ननद-भाभी की मौत – फोटो f -फोटो AMMP 24 News Live TV
हम कहते हैं कि हम सभ्य समाज में जी रहे हैं और आधुनिक हो रहे हैं। मगर मध्य दिल्ली के न्यू राजिंदर नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक घर के अंदर मृत मिलीं दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत ने इस सभ्य समाज व आधुनकिता पर करार तमाचा मारा है। गर्मी, भूख, लाचार व किसी तरह की सहायता नहीं मिलने से दोनों की वृद्धाओं ने तड़प तड़प का दम तोड़ा था। ये खुलासा शुक्रवार को दोनों वृद्धाओं के शवों के हुए पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। हालांकि इस मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।
सरोज के पैर में था फ्रैक्चर, चंद्रकांता को थी सांस की बीमारी
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से बताया था कि ननद सरोज बाला (80) की मौत के बाद सात से आठ घंटे बाद उनकी भाभी चंद्रकांता (91) की मौत हुई है। मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रकांता बैड पर थीं और वह उठ नहीं पाती थीं। उन्हें अस्थमा की बीमारी थी और सांस लेने में दिक्कत थी। उन्हें पीस मेकर लगता था। वहीं सरोज वाला के पैर में फैक्चर था और वह वॉकर से चलती थीं।
ब्रेन हेमरेज होने से हुई वृद्धा सरोज की मौत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरोज बाला भाभी के बैड से कुछ ही दूर पर मृत पड़ी मिली थीं। जांच में ये बात सामने आई कि वह फिसल कर गई थीं। वह माथे के बल जमीन पर गिरी थीं। इस कारण उनके माथे पर चोट व सूजन थी। डॉक्टरों बताया कि ऐसे में उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया और उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वह गिरी तो फिर वह उठ नहीं पाईं। हो सकता है उन्होंने कोई सहायता मांगी हो। या फिर कोई देखने वाला होता या सहायता मिल जाती तो शायद आज तस्वीर कुछ और होती।
दशहत से हुई वृद्धा चंद्रकांता की मौत
पीएम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि वृद्धा चंद्रकांता की मौत दहशत से हुई है। यानि की उन्हें एक दम शॉक लगा है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती थी। वह पीस मेकर लगाती थीं। हालांकि जब वह मृत मिली तो उनके चेहरे पर पीसमेकर नहीं था। ये भी हो सकता है कि जब सरोज बाला गिरीं तो उन्होंने उठने की कोशिश की हो, मगर वह कुछ नहीं कर पाई। ऐसे में सरोज वाला की मौत से वह सदमे में चलीं गईं।
नहीं था कूलर व एसी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस कमरे में दोनों वृद्धाएं मृत मिलीं उस कमरे में ऐसी सड़ी गर्मी में सिर्फ पंखा था। उस समय कमरे में कूलर या फिर एसी नहीं था। हो सकता है कि गर्मी भी इनकी मौत में सहायक बन गई हो।
26 मई को सुबह 9.30 बजे चाय पी थी
मध्य जिले के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों मृतकों की काम करने या रोटी बनाने वाली दो-तीन दिन पहले काम छोड़कर चली गई थी। ऐसे में सरोज बाला ने बाहर झाडू लगाने वाली महिला से 26 मई की सुबह अनुरोध कर चाय बनवाई थी। इसके बाद शायद इन्हें खाने को कुछ नहीं मिला।
सरोज बाला ही काम करती थीं
80 वर्षीय सरोज बाला ही घर में काम करती थी। हो सकता है वह 26 मई की सुबह चार पीने के बाद आते-जाते गिर गई। इसके बाद वह उठ नहीं पाईं। ऐसे में चंद्रकांता को खाना नहीं मिला। वह काफी देर तक भूखी रही और दम तोड़ दिया। सरोज बाला के पैर में फैक्टर था। ऐसे में वह वॉकर से चलती थीं।
कहां गए थे पड़ोसी
आसपास रहने वाले लोग कहां थे। क्या उनको पता नहीं था कि फलां घर में दो बहुत ही बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। क्या किसी पड़ोसी को उनकी सहायता करने के लिए तरस नहीं आया। हालांकि दोनों के संतानें नहीं थी, तो क्या और रिश्तेदार कहां गए थे। क्या किसी रिश्तेदार को उनकी सुध नहीं आई।
कहां है दिल्ली पुलिस का सीनियर सिटीजन सेल
दिल्ली पुलिस की सीनियर सिटीजन सेल दिल्ली में अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल करती है। पहले से सेल दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के तहत काम करता था और अब नानक स्थित स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वीमन एण्ड चिल्ड्रन के तहत काम करता है। क्या ये सेल या उसके पुलिस कर्मी इन वृद्धाओं तक पहुंचे थे।
काम वाली ने काम छोड़ दिया था
मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजिंदर नगर थाना पुलिस ने पीडि़तों के यहां काम करने वाली महिला से पूछताछ की थी। महिला ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले काम छोड़ दिया था। उनका कहना है कि इनको उसे सैलरी कम मिलती थी, दूसरा चंद्रकांता की हालत बैड पर होने के कारण बहुत ही दयनीय थी।
बृहस्पतिवार को दोनों वृद्धाओं के शव मिले थे
मध्य दिल्ली के न्यू राजिंदर नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक घर के अंदर दो बुजुर्ग महिलाओं 80 वर्षीय सरोज बाला और उनकी भाभी चंद्र कांता(91)के शव मिले थे। सरोज बाला फर्श पर मृत पड़ी हुई थी, जबकि चंद्रकांता बैड पर मृत मिली थीं। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया था कि पीडि़तों के घर में जबरन प्रवेश के कोई संकेत नहीं मिले हैं। सरोज बाला अविवाहित थीं और पिछले कई वर्षों से चंद्र कांता के साथ इस मकान में रह रही थीं। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया था कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से दुर्गंध आने की सूचना के बाद पुलिस को इनके मृत होने का पता लगा था।
Explainer: क्या रिजर्व बैंक ला रहा है प्लास्टिक के नोट? जानिए मैसूर प्रिंटिंग प्रेस में हुए परीक्षण का पूरा सच
Fri, 29 May 2026 06:58 PM
क्या आरबीआई प्लास्टिक के नोट लाने जा रहा है? जानिए मैसूर प्रिंटिंग प्रेस में हुए वार्निश किए गए नोटों के परीक्षण की सच्चाई। साथ ही जानें अर्थव्यवस्था, महंगाई और 500 रुपये के नोटों के दबदबे के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में क्या है।

Reserve Bank – फोटो f -फोटो AMMP 24 News Live TV
:
हाल ही में बाजार और सोशल मीडिया में यह चर्चा जोरों पर रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही देश में प्लास्टिक के नोट छापने जा रहा है। कुछ दावों के अनुसार रिजर्व बैंक की मुंबई और पटना में हुई बैठकों के दौरान इस पर चर्चा हुई है। लेकिन जब बात देश की मुद्रा (करेंसी) और अर्थव्यवस्था की हो, तो केवल अपुष्ट जानकारी पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
सच्चाई यह है कि आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में नोटों के सुरक्षा मानकों के आधुनिकीकरण की बात तो की है, पर प्लास्टिक या पॉलिमर के नोट छापने जैसी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) बैंक नोटों के डिजाइन, मुद्रण और आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीते वर्ष के दौरान, बीआरबीएनएमपीएल के मैसूरु प्रिंटिंग प्रेस में ‘वार्निश किए गए नोटों’ को छापने का सफल परीक्षण किया गया है।
आइए सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं कि नए नोटों की छपाई से जुड़ी असल सच्चाई क्या है, बाजार में फिलहाल कौन सी करेंसी सबसे ज्यादा चल रही है और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक का ताजा रुख क्या है।

भारतीय रिजर्व बैंक – फोटो : f -फोटो AMMP 24 News Live TV
सवाल: क्या सच में आरबीआई आने वाले समय में प्लास्टिक के नोट जारी करने वाला है?
जवाब: नहीं, फिलहाल सीधे तौर पर प्लास्टिक के नोट लाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरबीआई की ओर से जल्द ही प्लास्टिक के नोट छापने की जो खबरें चल रही हैं, उनकी सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में करेंसी के आधुनिकीकरण का जिक्र जरूर किया है, लेकिन प्लास्टिक या पॉलिमर के नोट छापने को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। हालांकि, नोटों की उम्र और उनकी ड्यूरेबिलिटी (टिकाऊपन) बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड के मैसूरु स्थित प्रिंटिंग प्रेस में वार्निश किए गए नोटों की छपाई का परीक्षण किया गया है। वार्निश कोटिंग से नोट जल्दी गंदे नहीं होते और उनकी लाइफ बढ़ जाती है। वार्निश किए गए नोट सामान्य कागजी नोट ही होते हैं, पर उनपर एक विशेष सुरक्षात्मक वार्निश की परत चढ़ाई जाती है। यह कोटिंग नोटों को पानी, धूल और तेल से बचाती है।
सवाल: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में करेंसी को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए क्या टिप्पणी की है?
जवाब: आरबीआई के लिए बैंक नोटों की सुरक्षा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। रिपोर्ट के अनुसार:
- कागज बनाने की प्रक्रिया में पेपर मिलों को एकीकृत किया गया है, जिसके असर से भारतीय बैंक नोटों के सुरक्षा और स्वच्छता मानकों में भारी सुधार देखने को मिला है।
- बीआरबीएनएमपीएल के तहत काम करने वाले मुद्रा अनुसंधान व विकास केंद्र (सीआरडीसी) ने बैंक नोटों के रिसर्च व डेवलपमेंट (आरएंडडी) के क्षेत्र में अनुसंधान संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की पहल शुरू कर दी है।
- केंद्रीय बैंक नए और उन्नत फीचर्स को लागू करके नोटों की सुरक्षा मजबूत करने पर लगातार काम कर रहा है।
- नोटों की सही तरीके से प्रोसेसिंग करने के लिए मौजूदा निर्गम कार्यालयों में सुधार किया जा रहा है और दो नए निर्गम कार्यालयों के उद्घाटन के कदम भी उठाए गए हैं।
- आरबीआई का आगे का लक्ष्य नोटों के मुद्रण में आत्मनिर्भरता बनाए रखना और प्रचलन में मौजूद नोटों की गुणवत्ता में सुधार करना है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा – फोटो :f -फोटो AMMP 24 News Live TV
सवाल: मौजूदा समय में देश में कौन सी करेंसी सबसे अधिक चलन में है?
जवाब: देश के नकदी तंत्र में मौजूदा समय में 500 रुपये के नोट का एकतरफा दबदबा कायम है।
- वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत (मार्च 2026) तक चलन में मौजूद 500 रुपये के नोटों की मात्रा 11.2 प्रतिशत बढ़कर 7,05,482 लाख पीस हो गई है, जो कि एक साल पहले 6,34,458 लाख पीस थी।
- वैल्यू के हिसाब से देखें, तो बाजार में मौजूद कुल करेंसी का 86 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सिर्फ 500 रुपये के नोटों का है।
- मार्च 2026 तक वैल्यू के मामले में 500 रुपये के नोटों का चलन 31.72 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 35.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
- मात्रा के नजरिए से भी 500 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 41.2 प्रतिशत है, जिसके बाद 10 रुपये के नोट 16.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर आते हैं।
- हालांकि, एक चिंता की बात यह है कि बीते वित्त वर्ष के दौरान 500 रुपये के जाली नोटों के पकड़े जाने के मामलों में 20 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
सवाल: तो क्या नए नोटों की छपाई पर आरबीआई का खर्च भी बढ़ गया है?
जवाब: दिलचस्प बात यह है कि नोटों की छपाई का खर्च बढ़ने के बजाय घट गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बैंक नोटों का इंडेंट (मांग) पिछले वर्ष के मुकाबले कम रहा। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, बीआरबीएनएमपीएल और एसपीएमसीआईएल की ओर से बैंक नोटों की कुल सप्लाई वित्त वर्ष 2025-26 में 2.81 लाख पीस रही, जो कि पिछले वर्ष 3.03 लाख पीस थी।
- इस गिरावट का मुख्य कारण बड़े नोटों की मांग में कमी आना है; 500 रुपये के नोटों का इंडेंट 1.2 लाख पीस से घटकर 1.1 लाख पीस रह गया, जबकि 200 रुपये के नोटों की छपाई में भारी गिरावट आई और यह 40,000 पीस से गिरकर 15,000 पीस हो गई।
- हालांकि, छोटे नोटों की मांग बढ़ी है, जिससे 10 रुपये के नोटों का उत्पादन 18,000 पीस से बढ़कर 46,000 पीस हो गया।
- कम इंडेंट के कारण नोटों की छपाई पर होने वाला कुल खर्च वित्त वर्ष 2026 में घटकर 4,875 करोड़ रुपये रह गया है, जो एक साल पहले 6,379 करोड़ रुपये था।

भारतीय रिजर्व बैंक – फोटो f -फोटो AMMP 24 News Live TV
सवाल: 2000 रुपये के नोटों की वापसी और बाजार में सिक्कों की क्या स्थिति है?
जवाब: मई 2023 में आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू की थी। आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक उस समय चलन में मौजूद 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोटों में से 98.45 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं।
सिक्कों की बात करें तो 2025-26 के दौरान चलन में सिक्कों के कुल मूल्य और मात्रा में क्रमशः 11.4 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बाजार में मौजूद कुल सिक्कों की मात्रा में एक रुपये, दो रुपये और पांच रुपये के सिक्कों की हिस्सेदारी 80.7 प्रतिशत है, जबकि मूल्य के हिसाब से ये 60.2 प्रतिशत बैठते हैं।
सवाल: देश की अर्थव्यवस्था और भविष्य की वृद्धि दर पर आरबीआई की क्या राय है?
जवाब: भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में चल रहे तनाव के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत स्थिति में है। आरबीआई की 2025-26 की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में भारत 7.6 प्रतिशत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहा (जो पिछले साल 7.1 प्रतिशत थी)।
आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। मजबूत घरेलू खपत, लगातार आ रहे निवेश और सरकार की नीतियों ने इस ग्रोथ को सहारा दिया है। साथ ही, कॉरपोरेट और बैंकिंग सेक्टर की मजबूत बैलेंस शीट और सरकार द्वारा लगातार पूंजीगत व्यय पर दिए जा रहे जोर के कारण भारत की विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक – फोटो : f -फोटो AMMP 24 News Live TV
सवाल: पश्चिम एशिया संकट और महंगाई को लेकर क्या चुनौतियां हैं?
जवाब: अर्थव्यवस्था मजबूत जरूर है, लेकिन वैश्विक जोखिमों से पूरी तरह अछूती नहीं है। आरबीआई ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष 2026 में वैश्विक विकास के लिए सबसे बड़ी रुकावट के रूप में फिर से उभरा है। इस भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, सप्लाई चेन में रुकावट और वैश्विक अनिश्चितता जैसी चुनौतियां महंगाई को बढ़ा सकती हैं।
आरबीआई ने अनुमान लगाया है कि 2026-27 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत तक रह सकती है, यह 2025-26 में मात्र 2.1 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन वैश्विक तनावों के कारण कमोडिटी की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे इनपुट कॉस्ट (लागत) और मजदूरी पर असर पड़ सकता है, साथ ही विनिमय दर में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।
सवाल: महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों और राजकोषीय घाटे पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
जवाब: महंगाई के लगातार बदलते जोखिमों के बीच आरबीआई मौद्रिक नीति को लेकर बेहद सतर्क है।
- वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान महंगाई में भारी कमी आने पर मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी।
- लेकिन, अप्रैल 2026 में भू-राजनीतिक जोखिमों को देखते हुए एमपीसी ने रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा और अपना ‘न्यूट्रल’ रुख बनाए रखा है।
- राजकोषीय मोर्चे पर, सरकार मजबूती से काम कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल राजकोषीय घाटा (जीएफडी) जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहा, जो 4.5 प्रतिशत के लक्ष्य से कम है। वहीं, सरकार ने 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रखा है, जो वित्तीय अनुशासन के प्रयासों को दर्शाता है।
आखिरकार, हम यह कह सकते हैं कि प्लास्टिक के नोटों की बात भले ही अभी दूर हो, लेकिन मैसूर प्रेस में वार्निश नोटों का परीक्षण इस बात का पक्का सबूत है कि आरबीआई आम जनता तक स्वच्छ और लंबे समय तक चलने वाली करेंसी पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। दूसरी तरफ, दुनिया भर में चल रहे युद्ध और महंगाई के दबाव के बावजूद, भारत का मजबूत बैंकिंग सिस्टम, बढ़ता निवेश और सरकार की नीतियां अर्थव्यवस्था को 6.9 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ की तरफ ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 30 मई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

30-MAY-2026
खबरों को बेहर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 30-MAY-2026
पढ़ें 30 मई के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 30 मई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
10:29 AM, 30-May-2026
Emergency Alert: अचानक घनघनाए मोबाइल, एक साथ सबने फोन में वाइब्रेशन के साथ बीप-बीप की आवाज, थम गए सिग्नल

सचेत ऐप पर अलीगढ़ सहित प्रदेश के 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया जिसके बाद दोपहर में प्रशासन ने जिले के लिए चेतावनी संदेश जारी किया। इसका उद्देश्य लोगों को संभावित खतरे से पहले सतर्क करना था। कई लोगों ने पहली बार इस तरह का इमरजेंसी अलर्ट अपने मोबाइल पर देखा।
10:29 AM, 30-May-2026
Train Rule: ट्रेन के डिब्बे, शौचालय या रेलवे परिसर में बीड़ी-सिगरेट पीने पर कितना जुर्माना? यहां जानें

ट्रेन में धूम्रपान करने पर कितना जुर्माना लगता है?
Train Mein Smoking Karne Par Kitna Fine: अगर आप भी ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको रेलवे के कुछ नियमों का पालन करना होता है। खासतौर पर धूम्रपान से जुड़े नियम के बारे में।
- अगर कोई व्यक्ति ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 500 रुपये तक का जु्र्माना लगाया जा सकता है
- वहीं, जुर्माना न देने की स्थिति में गिरफ्तारी भी हो सकती है
10:28 AM, 30-May-2026
CBSE: क्या री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर हुआ साइबर हमला? फीस में भारी गड़बड़ी, छात्रों को 68 हजार तक दिखा अमाउंट

CBSE: सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल के पेमेंट सिस्टम पर कथित मैलिशियस अटैक हुआ, जिससे करीब 50 छात्रों को अनधिकृत तरीके से सिस्टम तक पहुंच मिल गई। अब आईआईटी विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं और सिस्टम को एडब्ल्यूएस व नए बैंक गेटवे के जरिए मजबूत किया जा रहा है।
10:25 AM, 30-May-2026
पंजाब निकाय चुनाव में जनादेश के मायने क्या: छोटे चुनाव से भाजपा ने मजबूत की सियासी जमीन, 2027 में होगा ‘खेला’

पंजाब के 102 नगर निकायों के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) 925 सीटें जीतने के साथ पहले नंबर पर रही है। 374 सीटों जीतकर कांग्रेस ने दूसरा नंबर हासिल किया है। शिअद ने 189 और भाजपा ने 167 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 248 सीटों पर जीत दर्ज की है।
10:24 AM, 30-May-2026
प्री-मानसून की एंट्री: काशी में बंगाल की काल वैशाखी और मानसूनी चौमासा जैसी आंधी-बारिश, गरजते बादलों ने डराया

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और 45 मिनट में 30 मिमी बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है।
10:24 AM, 30-May-2026
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय 31 मई को दुर्ग में 259 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई को दुर्ग दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दुर्ग शहर में 259 करोड़ रुपये के 191 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
10:23 AM, 30-May-2026
सोलन जिले की 82 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी
सोलन जिले की 82 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी
10:22 AM, 30-May-2026
MP: भिंड में नौतपा के दौरान मौसम का दिखा रौद्र रूप, आंधी-तूफान व बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत; कई मकान गिरे
भिंड में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मवेशियों की भी जान चली गई। जिले के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
10:22 AM, 30-May-2026
बिलासपुर में सुबह नाै बजे तक हुआ 19.22 फीसदी मतदान, झंडूता सबसे आगे
Video: बिलासपुर में सुबह नाै बजे तक हुआ 19.22 फीसदी मतदान, झंडूता सबसे आगे
10:21 AM, 30-May-2026
White Dress Styling Tips: सफेद ड्रेस में कैसे दिखें एलिगेंट और ग्लोइंग? जानें स्टाइलिंग टिप्स
White Outfit Hacks: आपको सफेद रंग और इस रंग के आउटफिट पहनना पसंद है, लेकिन आपका रंग सफेद में फीका दिखता है। ऐसे में आपको सफेद आउटफिट को स्टाइल करने के कुछ टिप्स के बारे में जानना चाहिए, ताकि सफेद कपड़ों में आप और आपका आत्मविश्वास निखरकर सामने आए।
10:21 AM, 30-May-2026
Haryana Weather: आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से 9 डिग्री तक लुढ़का पारा, 60 से 70 KM/H रफ्तार से हवा चलने की संभावना
मौसम का असर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर पर 30-31 मई और 1 जून को भी रहेगा। 2 जून को रात्रि में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3-5 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
10:19 AM, 30-May-2026
Rohtak: प्रेमिका के लिए पत्नी का कत्ल! बच्चों को लेकर पति फरार
नेहरू कॉलोनी में वीरवार रात चिंकी की हत्या कर दी गई। उसके पति गोविंदा और प्रेमिका पूजा ने रस्सी से गला घोंटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
10:19 AM, 30-May-2026
Gurugram Encounter: मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर दबोचे, पैरों में गोली लगने से हुए घायल

गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश, करण और प्रवेश, हिमांशु भाऊ गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ दिल्ली में हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने और फिरौती वसूलने जैसे करीब 24 मामले दर्ज हैं।
10:19 AM, 30-May-2026
UP: लखनऊ को मिलेगी ‘नौसेना शौर्य वाटिका’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

लखनऊ में भारतीय नौसेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में Rajnath Singh और Yogi Adityanath शामिल होंगे। सीजी सिटी में विकसित इस परियोजना का मुख्य आकर्षण रिटायर्ड युद्धपोत INS Gomati होगा, जिसे पर्यटन और सैन्य विरासत के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
10:18 AM, 30-May-2026
Car Accident: चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और तीन घायल

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। देवाल के ल्वाणी गांव का मामला बताया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है घटना।
10:15 AM, 30-May-2026
Haryana: साइबर चालकों की अस्थायी तैनाती का मौका, इच्छुक पुलिसकर्मियों से मांगी गई सहमति

केवल उन्हीं कर्मचारियों पर विचार किया जाएगा जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो और वाहन संचालन का अच्छा अनुभव हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन के लिए उत्कृष्ट ड्राइविंग कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी।
10:14 AM, 30-May-2026
मोगा में बदला माैसम, तेज हवाओं से मिली राहत
मोगा में बदला माैसम, तेज हवाओं से मिली राहत
10:14 AM, 30-May-2026
Orai: वृद्ध महिला से छीना था मंगलसूत्र, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

Orai News: कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र और अवैध असलहा बरामद हुआ है।
10:14 AM, 30-May-2026
उरई में चेन स्नेचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
उरई में चेन स्नेचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
10:14 AM, 30-May-2026
रायबरेली में नवनिर्मित मकान में गिरने से युवक की मौत
रायबरेली में नवनिर्मित मकान में गिरने से युवक की मौत
10:14 AM, 30-May-2026
अयोध्या में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर सेना में शामिल
Video: अयोध्या में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर सेना में शामिल
10:13 AM, 30-May-2026
Ghazipur News: रंगदारी मांगने के आरोप में सपा नेता का जेठ गिरफ्तार, पुलिस ने खोली आरोपी की हिस्ट्रीशीट

गाजीपुर जिले की पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में सपा नेता के जेठ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अच्छेलाल बिंद की हिस्ट्रीशीट खोली। साथ ही उसे भू माफिया के रूप में चिह्नित किया।
10:08 AM, 30-May-2026
CBSE Scanned Answer Sheet on DigiLocker : अब छात्रों को डिजीलॉकर पर मिलेगी स्कैन की गई आंसर-शीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अगले साल यानी 2027 से बोर्ड परीक्षा के सर्टिफिकेट अंकों के साथ स्कैन आंसरशीट (उत्तरपुस्तिकाएं ) भी डिजिलॉकर में उपलब्ध करवाएगा।
10:08 AM, 30-May-2026
लगातार बारिश और बीमारी के बावजूद नहीं डिगा हौसला, पालकी में पहुंचकर डाला वोट
लगातार बारिश और बीमारी के बावजूद नहीं डिगा हौसला, पालकी में पहुंचकर डाला वोट
10:06 AM, 30-May-2026
ChatGPT: अब आकर्षक अंदाज में शेयर होंगी चैट, OpenAI ला रहा कलरफुल प्रीव्यू कार्ड्स और स्मार्ट स्क्रीनशॉट फीचर

ChatGPT New Share Feature Update: ओपनएआई अब अपने चैटजीपीटी के शेयरिंग फीचर को और भी मजेदार बनाने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही यूजर्स के लिए कलरफुल प्रीव्यू कार्ड्स लाने वाली है। आइए जानते है यह फीचर कैसे काम करेगा?
10:04 AM, 30-May-2026
फिरोजपुर में तेज आंधी के बाद हुई हल्की बरसात
फिरोजपुर में तेज आंधी के बाद हुई हल्की बरसात
10:03 AM, 30-May-2026
शाक्टी गांव में मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
Video: शाक्टी गांव में मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
10:02 AM, 30-May-2026
Meerut: हिस्ट्रीशीटर पर घर में घुसकर हमले का आरोप, अपहरण का प्रयास, पांच के खिलाफ मुकदमा

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमला, धमकी और अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
10:00 AM, 30-May-2026
UP: चारबाग रेलवे स्टेशन पर शेड गिरने में बड़ा खुलासा, आरएलडीए अफसरों की लापरवाही आई सामने; शेड में था होल

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शेड गिरने की घटना में आरएलडीए अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। कॉन्कोर्स निर्माण के लिए जर्जर शेडों में छेद कर पिलर बनाए जा रहे थे। सुरक्षा इंतजामों की कमी और यात्रियों की आवाजाही जारी रहने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
10:00 AM, 30-May-2026
Almora Accident: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, हादसे में चालक की गई जान
दुर्घटना चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला गया।
09:59 AM, 30-May-2026
Una News: चिंतपूर्णी थाना प्रभारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
चिंतपूर्णी क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपरोह में शनिवार को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
09:58 AM, 30-May-2026
Jalore News: भीनमाल हमले के आरोपी के घर छापा, 10 लाख से ज्यादा नकदी और कारतूस बरामद, आरोपी का भाई गिरफ्तार

भीनमाल में युवक पर हुए चर्चित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के घर से लाखों रुपए की नकदी और अवैध कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी का भाई पुलिस गिरफ्त में है, जबकि हिस्ट्रीशीटर मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
09:53 AM, 30-May-2026
‘मौत का पुल’: अंधेरी रात, आंधी-तूफान और नीचे बिछी लाशें, शोर में दब गईं आखिरी चीखें तक, रुला देंगी ये तस्वीरें

Hamirpur Bridge Accident News: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का सेगमेंटल स्पैन गिरने की घटना ने न केवल छह मजदूरों की जान ली, बल्कि पीछे छोड़ गई अनगिनत दर्द भरी दास्तानें। कहीं पिता अपने बेटे को नहीं बचा पाया, तो कहीं चार बेटियों ने अपने एकमात्र सहारा पिता को खो दिया।
09:53 AM, 30-May-2026
पठानकोट निगम चुनाव के बाद आप नेता ने अपनी ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
पठानकोट निगम चुनाव के बाद आप नेता ने अपनी ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
09:52 AM, 30-May-2026
Video: कुल्लू में 76 पंचायतों के लिए हो रहा मतदान, मतदाताओं में उत्साह
Video: कुल्लू में 76 पंचायतों के लिए हो रहा मतदान, मतदाताओं में उत्साह
09:51 AM, 30-May-2026
Kullu Accident: ब्रेक नहीं लगी तो पत्थर से टकराकर रोकने की कोशिश की…जब तक संभल पाते पलट गया
Kullu Accident: ब्रेक नहीं लगी तो पत्थर से टकराकर रोकने की कोशिश की…जब तक संभल पाते पलट गया
09:49 AM, 30-May-2026
IPL: नए सीजन में लखनऊ सुपर सुपरजायंट्स को नया कप्तान मिलता तय, इकाना स्टेडियम में 23 मई को ही मिले गए थे संकेत

IPL 2026: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत अब भविष्य में लखनऊ सुपर सुपरजायंट्स की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे।
09:47 AM, 30-May-2026
पठानकोट निगम के परिणाम के बाद शिअद नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप
पठानकोट निगम के परिणाम के बाद शिअद नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप
09:47 AM, 30-May-2026
ऊना में सुबह-सुबह बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना
Video: ऊना में सुबह-सुबह बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना
09:45 AM, 30-May-2026
‘कोई देश नहीं थोप सकता अपना वर्चस्व’:अमेरिका की चीन को दो टूक, पीट हेगसेथ ने भारत को बताया ताकतवर देश
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शांगरी-ला संवाद के दौरान भारत की सैन्य क्षमताओं और रणनीतिक महत्व की सराहना की। हेगसेथ ने अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय शक्ति संतुलन, चीन के प्रभाव और अमेरिका की दीर्घकालिक सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भी अपने विचार रखे।
09:44 AM, 30-May-2026
MP: केले के खेत में उग रही थी ‘नशे की फसल’, पुलिस ने व्यापारी बनकर मारा छापा; 50 हजार रुपये का गांजा जब्त

बुरहानपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाहपुर पुलिस ने केले के खेत में छिपाकर उगाई जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने 10.5 किलोग्राम वजन के पांच गांजे के पौधे जब्त कर आरोपी किसान को गिरफ्तार किया है।
09:43 AM, 30-May-2026
‘धुरंधर की सफलता से डरे…’, ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर के सपोर्ट में उतरे रामगोपाल वर्मा, बोले- FWICE पर बैन लगाएं

Ram Gopal Varma Support of Ranveer Singh: इस वक्त बॉलीवुड में ‘डॉन 3’ का विवाद चर्चा में हैं। फिल्म छोड़ने के कारण FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। इस बैन पर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा आग-बबूला हो गए हैं। रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरते हुए उन्होंने FWICE को खरी-खोटी सुनाई है।
09:42 AM, 30-May-2026
पठानकोट निगम चुनावों के बाद भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने आप पर धक्केशाही के लगाए आरोप
पठानकोट निगम चुनावों के बाद भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने आप पर धक्केशाही के लगाए आरोप
09:42 AM, 30-May-2026
चंबा में सुबह छह बजे ही मतदान करने बूथ पर पहुंचे लोग, दिखा उत्साह
Video: चंबा में सुबह छह बजे ही मतदान करने बूथ पर पहुंचे लोग, दिखा उत्साह
09:42 AM, 30-May-2026
फिरोजपुर में किसान मजदूर संगठन ने बिजली समस्या को लेकर किया रोष प्रदर्शन
फिरोजपुर में किसान मजदूर संगठन ने बिजली समस्या को लेकर किया रोष प्रदर्शन
09:41 AM, 30-May-2026
सिमरन सब कुछ सहती रही: पति की प्रेमिका संग रहने को हो गई थी राजी, बचा रही थी रिश्ता, पर नहीं बचा सकी जान

भजन गायिका चिंकी उर्फ सिमरन की पति गोविंदा और प्रेमिका पूजा ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। चिंकी ने रिश्ता बचाने की कोशिश की थी, आरोपी बच्चों संग फरार हैं।
09:41 AM, 30-May-2026
Azamgarh News: मदरसे की मान्यता में फर्जीवाड़े का शक, नोटिस जारी कर सात दिन में मांगा गया जवाब

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में मदरसे की मान्यता में फर्जीवाड़े का आरोप सामने आया है। ऐसे में मदरसा प्रबंधन को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण और मूल दानपत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
09:40 AM, 30-May-2026
Ranchi: वर्ल्ड क्लास टूरिज्म का सपना, लेकिन गांव में पानी नहीं! नेतरहाट की तलहटी में 12 दिन से प्यासे ग्रामीण

Ranchi: झारखंड के लातेहार जिले के नैना गांव में एकमात्र सरकारी कुआं धंस जाने के कारण पिछले 12 दिनों से करीब 300 ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। महिलाएं और बच्चे दो किलोमीटर दूर नदी से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन केवल निरीक्षण कर रहा है, जबकि अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिली है।
09:34 AM, 30-May-2026
Delhi: पूर्व IAS की आग में मौत! जन्मदिन से पहले घर में मातम
दक्षिण दिल्ली के पॉश हौज खास इलाके में मकान में आग लगने से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के पहले अध्यक्ष और पूर्व आईएएस धनेंद्र कुमार गर्ग (80) की मौत हो गई। उनका बेटा धुएं की चपेट में आने से गंभीर है
पढ़ें 29 मई के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज
Fri, 29 May 2026 10:30 PM

10:30 PM, 29-May-2026
Bhiwani News: जिले को मिले 4.19 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात

जिले को मिले 4.19 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात
10:29 PM, 29-May-2026
Hapur News: बिजलीघर में घुसकर लोगों का हंगामा, भागे कर्मचारी

महिलाओं ने फीडर के पास ही स्टाफ की सीटों पर बैठकर, प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले मोहल्ले में ही लोगों ने एकत्र होकर जोरदार हंगामा किया।
10:29 PM, 29-May-2026
Ambedkar Nagar News: जानलेवा हमले के मामले में छह आरोपियों पर दोष सिद्ध, दो बरी
In the case of a deadly attack, six accused found guilty, two acquitted पन
10:29 PM, 29-May-2026
Hapur News: ई-केवाईसी नहीं कराने पर रुकेगी किसान सम्मान निधि
30 जून तक किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील
10:28 PM, 29-May-2026
Meerut News: किठौर थाने के बाहर पशु व्यापारी को मारे थप्पड, सदमे में मौत
Cattle trader slapped outside Kithore police station, dies of shock
10:28 PM, 29-May-2026
31 मई का दुर्लभ ब्लू मून, मेष समेत 3 राशियों को मिलेगा सौभाग्य और सफलता का लाभ

31 मई 2026 को अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी, जिसे स्कॉर्पियो ब्लू मून कहा जा रहा है। यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, क्योंकि एक ही महीने में दो पूर्णिमा आने पर दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा, जिससे इसका प्रभाव और भी खास हो जाता है।
10:27 PM, 29-May-2026
Kanpur: वर्दी का रौब या खाकी का फ्री स्वाद? घाटमपुर में पुलिस की मुफ्तखोरी का वीडियो, जांच के घेरे में PRV टीम

Kanpur News: घाटमपुर में पीआरवी पुलिसकर्मियों द्वारा रेहड़ी दुकानदारों से मुफ्त सामान लेने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ है। व्यापार मंडल ने नोडल अधिकारी से शिकायत की है, जिस पर एसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
10:27 PM, 29-May-2026
कानपुर: पीआरवी पुलिसकर्मियों पर फ्री गोल गप्पे व आइसक्रीम खाने की शिकायत
कानपुर: पीआरवी पुलिसकर्मियों पर फ्री गोल गप्पे व आइसक्रीम खाने की शिकायत
10:26 PM, 29-May-2026
Hapur News: टोल प्लाजा की जांच के लिए पांच सदस्य समिति गठित
डीएम ने एसडीएम को दिया निर्देश, 15 दिन में मांगी आख्या
10:26 PM, 29-May-2026
Bhiwani News: सिटी में आज
10:26 PM, 29-May-2026
कानपुर में ‘ऑपरेशन दहन’: भट्टी में झोंका गया 270 किलो नशीला पदार्थ, 183 मुकदमों के माल का हुआ खात्मा

Kanpur News: कमिश्नरी पुलिस ने गुरुवार को ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में बरामद 270.077 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कराया।
10:25 PM, 29-May-2026
Meerut News: देश की समृद्धि का मार्ग खेत-खलियानों से होकर गुजरता है
The path to prosperity for the country passes through the fields and barns.
10:24 PM, 29-May-2026
Hapur News: मुख्य डाकघर में एक रुपये के टिकट खत्म होने से बढ़ी परेशानी
पांच रुपये वाले अंतर्देशीय लिफाफे भी नहीं मिल रहे
10:23 PM, 29-May-2026
Bulandshahar News: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
थाना डिबाई क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लापता हुए प्रेमी युगल के शव नरौरा थाना क्षेत्र में राजघाट कसेर कला मार्ग पर मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटके मिले हैं। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी।
10:23 PM, 29-May-2026
US-Iran Negotiations: ईरान परमाणु समझौते पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ट्रंप, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान परमाणु समझौते और युद्धविराम को लेकर बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए हैं। व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार और 60 दिन के युद्धविराम विस्तार पर चर्चा हुई। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार न बनाए।
10:23 PM, 29-May-2026
Maharashtra: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत, आठ आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आठ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
10:22 PM, 29-May-2026
Bulandshahar News: दो दोस्तों को मिली पांच-पांच साल की कैद
एडीजे कोर्ट के न्यायाधीश राजेश कुमार तृतीय ने विकास और सीटू को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल का सश्रम कारावास और 55-55 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर उन्हें अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
10:22 PM, 29-May-2026
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने: गर्मी व भूख से वृद्धाओं ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, 26 मई को खाया था आखिरी निवाला

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से बताया था कि ननद सरोज बाला (80) की मौत के बाद सात से आठ घंटे बाद उनकी भाभी चंद्रकांता (91) की मौत हुई है। मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रकांता बैड पर थीं और वह उठ नहीं पाती थीं।
10:22 PM, 29-May-2026
Meerut News: वेतन न मिलने से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
वेतन न मिलने से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
10:22 PM, 29-May-2026
वैभव सूर्यवंशी का कीर्तिमान: IPL के एक सीजन में प्लेऑफ में लगाए सर्वाधिक छक्के, तीसरी बार नर्वस 90 का शिकार

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक और कीर्तिमान बनाया। वह एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वहीं, इस सीजन वह तीसरी बार शतक लगाने से चूक गए।
10:21 PM, 29-May-2026
Bulandshahar News: गर्मी की मार, अस्पताल पहुंच रहे बीमार
– जिला चिकित्सालय की ओपीडी में गर्मी से बीमार मरीजों की लग रही भीड़- उल्टी, दस्त, वायरल समेत अन्य बीमारियों के प्रतिदिन पहुंच रहे 1200 से अधिक मरीज
10:21 PM, 29-May-2026
Meerut News: मलियाना के किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत
भोला झाल में अपने दोस्तों के साथ नहाने आया मलियाना मेरठ निवासी 16 वर्षीय वंश बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गंगनहर में डूब गया।
10:21 PM, 29-May-2026
Bulandshahar News: तेल, चीनी, आटा और दाल हुए महंगे

– पेट्रोल-डीजल व सीएनजी महंगे होने से बढ़ने लगी महंगाई – ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाद्य पदार्थ के दामों पर पड़ रहा असर
10:16 PM, 29-May-2026
Bulandshahar News: बदला मौसम का मिजाज, दो दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान

– रात में आंधी-बारिश के बाद गर्मी से मिली कुछ निजात- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी लगातार बन रही आंधी-बारिश की संभावना
10:15 PM, 29-May-2026
Tungnath: चंद्रशिला में बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत, लखनऊ और उन्नाव के दो पर्यटक घायल

रुद्रप्रयाग में आज सुबह से ही मौसम खराब था। देर रात चंद्रशिला में बिजली गिरी और इस दौरान दो सगे भाईयों की जान चली गई।
10:14 PM, 29-May-2026
गुरुग्राम: राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी रवाना
गुरुग्राम: राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी रवाना
10:14 PM, 29-May-2026
Una: युवक को किरपान और डंडे से किया लहूलुहान, टाहलीवाल के बीटन की घटना
ऊना जिले के पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत गांव बीटन में शुक्रवार सुबह एक युवक को तेजधार हथियार और डंडे से लहूलुहान करने का मामला सामने आया।
10:13 PM, 29-May-2026
Bulandshahar News: रात में आंधी-बारिश से गिरे पोल, 200 से अधिक गांवों बिजली गुल

– बृहस्पतिवार रात आई आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित- अधिकांश गांव में आंधी-बारिश समाप्त होने के बाद भी नहीं शुरू हो पाई आपूर्ति
10:13 PM, 29-May-2026
Rajsamand News: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन भारी पड़ा, लाला इलेवन गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खमनोर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
10:12 PM, 29-May-2026
UP News: पीएम आवास योजना-ग्रामीण में यूपी अग्रणी, केशव मौर्य बोले-हर गरीब व पात्र व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देशभर में अग्रणी राज्य है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि हर गरीब व पात्र व्यक्ति को पक्का मकान मिलेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर…
10:12 PM, 29-May-2026
ललितपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा की दिलाई शपथ
ललितपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा की दिलाई शपथ
10:11 PM, 29-May-2026
Meerut News: डेयरी में आग से भैंस, दो कटड़े मरे, कई पशु झुलसे

खादर के गांव तेजपुरी के जंगल में लगी आग से निकली चिंगारी ने एक पशु डेयरी को चपेट में ले लिया। डेयरी के छप्पर ने आग पकड़ ली। इसमें बंधी कई गाय-भैंस और बछड़े-कटड़े झुलस गए।
10:10 PM, 29-May-2026
Bulandshahar News: पांच साल पहले हत्या के मामले में भाई-बहन को आजीवन कारावास की सजा
– अभियुक्त महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर सहेली की गला रेत कर दी थी हत्या- अभियुक्तों से बरामद 2.12 लाख रुपये अर्थदंड का 80 प्रतिशत मृतका की बेटी को देने क आदेश
10:10 PM, 29-May-2026
अलीगढ़ के डालचंद में महिला ने की आत्महत्या, सीओ सिटी द्वितीय धनंजय सिंह ने दी जानकारी
अलीगढ़ के डालचंद में महिला ने की आत्महत्या, सीओ सिटी द्वितीय धनंजय सिंह ने दी जानकारी
10:10 PM, 29-May-2026
फरीदाबाद: प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में जीता गोल्ड, डिस्कस में सिल्वर
फरीदाबाद: प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में जीता गोल्ड, डिस्कस में सिल्वर
10:10 PM, 29-May-2026
दिल्ली में प्रदूषण पर होगी डिजिटल स्ट्राइक, जल्द लॉन्च होगा डस्ट पोर्टल 2.0
दिल्ली में प्रदूषण पर होगी डिजिटल स्ट्राइक, जल्द लॉन्च होगा डस्ट पोर्टल 2.0
10:08 PM, 29-May-2026
Auraiya News: आंधी-बारिश से 200 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल
बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के बाद कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इसकी चपेट में आई बिजली लाइनों में कई जगह फॉल्ट हुए।
10:08 PM, 29-May-2026
HPRCA: जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।
10:07 PM, 29-May-2026
श्रम शक्ति नीति और लेबर कोड्स पर मंथन, असंगठित श्रमिकों पर फोकस
Video: श्रम शक्ति नीति और लेबर कोड्स पर मंथन, असंगठित श्रमिकों पर फोकस
10:05 PM, 29-May-2026
Bihar News: LIC ऑफिस में अचानक चली गोली, गार्ड की बंदूक से फायरिंग, ग्राहक के पेट में लगी गोली

बगहा स्थित एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को गार्ड की लोडेड बंदूक से अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में पिपरिया निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
10:05 PM, 29-May-2026
30 दिन में रिपोर्ट देगी स्पेशल जांच टीम, कोई दोषी मिला तो होगी कार्रवाई : मंत्री गौरव गौतम

30 दिन में रिपोर्ट देगी स्पेशल जांच टीम, कोई दोषी मिला तो होगी कार्रवाई : मंत्री गौरव गौतम
10:04 PM, 29-May-2026
Sonipat News: जिला बार एसोसिएशन में फिर बदला सत्ता समीकरण

जिला बार एसोसिएशन में चल रहा कानूनी और सियासी संघर्ष एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंच गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के नए आदेश के बाद कमल हुड्डा ने पुन: अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है।
10:04 PM, 29-May-2026
Sonipat News: मौसम का बदला मिजाज, आज फिर सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रात तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के बाद भले ही शुक्रवार को दिनभर मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा हो लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









