Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 09–जून–2026–मंगलवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 09 Jun 2026

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

LPG: गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की जा रहीं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी

Tue, 09 Jun 2026 09:52 AM

जिले में 50 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है, जो पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। आधार से डेटा मिलान के बाद इनके एलपीजी कनेक्शन निलंबित किए जाएंगे, हालांकि जरूरत पड़ने पर इन्हें दोबारा बहाल कराया जा सकेगा।
रसोई गैस सिलिंडर – फोटो  F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति पहले से मौजूद है, वहां एलपीजी (LPG) कनेक्शन को निलंबित कर दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद, पूर्ति विभाग ने ऐसे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को बंद करने की तैयारी कर ली है, जिनके पास दोहरे कनेक्शन हैं। इस महत्वपूर्ण कदम को उठाने के लिए, पीएनजी और एलपीजी दोनों के डेटाबेस का आधार कार्ड से मिलान किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे।

इसके साथ ही जिले में नए पीएनजी कनेक्शन देने का काम भी तेज कर दिया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आनंद कुमार ने बताया कि जिले में कुल 87 गैस वितरक हैं और करीब 13.57 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 3.40 लाख लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हैं। वहीं, शहर में 75 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ता भी हैं। जांच में सामने आया है कि इनमें से 50 हजार से अधिक लोगों ने पीएनजी के साथ-साथ एलपीजी कनेक्शन भी चालू रखा है और वे सिलिंडर भी ले रहे हैं।

LPG Connections to Be Suspended for Consumers Already Using PNG Aadhaar Verification Underway
एलपीजी गैस सिलिंडर। – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

पूर्व में मंत्रालय ने ऐसे उपभोक्ताओं से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की अपील की थी, जिन्होंने ऐसा नहीं किया है, अब उनके एलपीजी कनेक्शन सीधे तौर पर निलंबित कर दिए जाएंगे। पूर्ति विभाग के अनुसार, एलपीजी कनेक्शन को पूरी तरह निरस्त करने के बजाय निलंबित किया जा रहा है। यदि भविष्य में उपभोक्ता को किसी कारणवश एलपीजी सिलिंडर की आवश्यकता पड़ती है, तो वे अपने निलंबित कनेक्शन को अस्थायी या स्थायी रूप से दोबारा बहाल भी करा सकेंगे।

LPG Connections to Be Suspended for Consumers Already Using PNG Aadhaar Verification Underway
एलपीजी गैस कनेक्शन – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

कैसे हो रहा है मिलान?
पूर्ति विभाग द्वारा की जा रही इस प्रक्रिया में, पीएनजी कनेक्शन से जुड़े उपभोक्ताओं के डेटा को एलपीजी कनेक्शन के डेटाबेस से मिलाया जा रहा है। इस मिलान के लिए आधार कार्ड को एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उपयोग किया जा रहा है। आधार कार्ड की विशिष्ट पहचान संख्या के आधार पर, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी व्यक्ति के पास एक ही पते पर पीएनजी और एलपीजी दोनों का कनेक्शन न हो। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, दोहरे कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं की पहचान कर ली जाएगी।

LPG Connections to Be Suspended for Consumers Already Using PNG Aadhaar Verification Underway
पीएनजी मीटर। F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

पीएनजी कनेक्शन को मिल रही प्राथमिकता
एक तरफ जहां दोहरे कनेक्शन हटाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रीन गैस लिमिटेड (गेल) नए पीएनजी कनेक्शन देने पर जोर दे रही है। गेल को 30 जून तक पांच हजार नए पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला है। डीएसओ के मुताबिक, पांच जून तक करीब तीन हजार नए कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

LPG Connections to Be Suspended for Consumers Already Using PNG Aadhaar Verification Underway

पीएनजी कनेक्शन – फोटो : Adobe Stock F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

तत्काल करें आवेदन
विभाग ने अपील की है कि जो उपभोक्ता सुरक्षित और सस्ती पीएनजी लेना चाहते हैं, वे तत्काल आवेदन करें।

Explainer: भारत में गिरती प्रजनन दर पर मस्क क्यों चिंतित, इससे कितना नुकसान; खतरे से कैसे निपट रहीं सरकारें?

Tue, 09 Jun 2026 03:14 PM

भारत में दशक दर दशक घटी प्रजनन दर। – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

भारत में गिरती प्रजनन दर का मुद्दा इस वक्त चर्चा में है। इसकी वजह है भारत से करीब 14 हजार किलोमीटर अमेरिका में बैठे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क का एक बयान। मस्क ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट में चिंता जताते हुए कहा था कि भारत में जन्म दर अब रिप्लेसमेंट स्तर से नीचे गिर गई है। हालिया वर्षों की बात करें तो मस्क ने ऐसी ही कुछ चेतावनियां जापान और दक्षिण कोरिया को लेकर भी दी थीं। लेकिन अब उनका ध्यान दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश- भारत की तरफ है।

ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर एलन मस्क का पूरा बयान क्या था और इसमें किस ओर इशारा किया गया? भारत में प्रजनन दर गिरने की वजह क्या है? इसका भारत पर क्या असर पड़ सकता है? अब देश में इस समस्या से निपटने के लिए क्या किया जा रहा है? इससे पहले गिरती प्रजनन दर की समस्या किन देशों के सामने खड़ी हुई और उन्होंने इससे निपटने के लिए क्या किया है? आइये जानते हैं…

क्या है एलन मस्क का पूरा बयान?

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने एक्स पर अमेरिकी मैगजीन द इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट साझा करते हुए अपना बयान दिया था। उन्होंने जिस रिपोर्ट का ग्राफिक साझा किया उसका शीर्षक था- ‘भारत की आबादी जल्द ही कम होने लगेगी, शायद काफी तेजी से।’ विज्ञापन

किस ओर एलन मस्क का इशारा?

रिप्लेसमेंट स्तर से नीचे जाती प्रजनन दर: मस्क इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की है कि भारत की कुल प्रजनन दर (टोटल फर्टिलिटी रेट) अब 2.1 के रिप्लेसमेंट स्तर से नीचे आ गई है। रिप्लेसमेंट स्तर 2.1 होने का मतलब है कि एक दंपति औसतन इतने बच्चे पैदा कर रहा है जो अगली पीढ़ी में उनकी जगह ले सकें। मौजूदा समय में, भारत की प्रजनन दर गिरकर 1.9 रह गई है।

इसे सीधे शब्दों में समझें तो भारत में जितने लोगों की मृत्यु हो रही है, उनकी जगह लेने लायक नए जन्म नहीं हो रहे। इससे भारत की आबादी में जल्द ही युवाओं की कमी देखने को मिल सकती है, जो कि लंबी अवधि में भारत की आबादी घटाने वाला साबित होगा। मस्क लंबे समय से यह तर्क देते आ रहे हैं कि दुनिया भर में तेजी से गिरती प्रजनन दरें मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक हैं।

भारत में प्रजनन दर गिरने की वजह क्या है? 

भारत में आजादी के बाद गरीबी का एक लंबा दौर देखा गया। 1950 में भारत की आबादी लगभग 36 करोड़ थी। इसी दौरान देश में कम संसाधनों के बीच जनसंख्या विस्फोट हुआ, जिससे देश की आबादी तेजी से बढ़ने लगी और 1970 तक यह 54 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। इसका असर यह हुआ कि 1970 के दशक में भारत सरकार और नीति निर्माताओं ने इसे अत्याधिक आबादी की समस्या के तौर पर चिह्नित करना शुरू किया, जिनके लिए संसाधनों की कमी एक बड़ा मुद्दा बनता चला गया। उस समय सरकार का मानना था कि एक अपेक्षाकृत गरीब देश के लिए इतनी बड़ी आबादी का प्रबंधन करने के लिए संसाधन कम पड़ जाएंगे।

इसके बाद भारत में जनसंख्या विस्फोट की चिंताएं और उसे नियंत्रित करने के प्रयास शुरू हो गए। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से कई बड़े कदम उठाए गए, जिनमें लोगों की जबरन नसबंदी करने का एक संक्षिप्त लेकिन बहुत ही विवादास्पद अभियान भी शामिल था। हम दो, हमारे दो जैसे जनसंख्या नियंत्रण अभियान के जरिए सरकार ने परिवार नियोजन का संदेश फैलाने की कोशिश शुरू कर दीं। इन अभियानों का मकसद कम शिक्षित समूहों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कैसे लगातार गिर रही भारत में प्रजनन दर?

1950-2000: जनसंख्या विस्फोट और सरकारी दखल का दौर

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य और अर्थशास्त्री संजीव सान्याल के मुताबिक, भारत में जीवित जन्मों की अधिकतम संख्या वर्ष 2001 में ही अपने चरम पर पहुंच गई थी, और उसके बाद से जन्म लेने वाले बच्चों की कुल संख्या में कमी आ रही है।

2010 से 2019: शहरी और ग्रामीण विभाजन के साथ दर में कमी

साल 2014 में भारत की कुल प्रजनन दर 2.3 दर्ज की गई थी। इस दौरान ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्पष्ट अंतर देखा गया; जहां ग्रामीण भारत में यह दर 2.5 थी, वहीं शहरी भारत में यह गिरकर 1.8 पर आ गई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, शहरी भारत में प्रजनन दर पिछले 25 वर्षों से रिप्लेसमेंट स्तर (2.1) से नीचे बनी हुई है।

इसके बावजूद 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंख्या विस्फोट को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन वास्तव में 2019-2021 की अवधि तक भारत की कुल प्रजनन दर पहले ही गिरकर 2.0 पर आ चुकी थी।

2020 से अब तक: रिप्लेसमेंट स्तर का और गोता लगाना

  • जनसांख्यिकी विशेषज्ञों का अनुमान था कि भारत 2030 से 2035 के बीच रिप्लेसमेंट स्तर (2.1) से नीचे जाएगा। लेकिन, गिरावट की रफ्तार इतनी तेज रही कि भारत ने 2020 के आसपास ही इस आंकड़े को छू लिया।
  • 2022 में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों से यह स्पष्ट हो गया कि सभी समुदायों- हिंदू, मुस्लिम, अन्य में प्रजनन दर तेजी से गिर रही है।
  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की 2025 की रिपोर्ट और हालिया सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कुल प्रजनन दर अब गिरकर 1.9 रह गई है। एक स्थिर जनसंख्या बनाए रखने के लिए 2.1 प्रजनन दर को रिप्लेसमेंट स्तर माना जाता है। यानी इसके बाद से भारत में जनसंख्या का गिरना शुरू होगा।

भारत के कौन से राज्यों में प्रजनन दर सबसे कम, कहां सबसे ज्यादा?

ताजा सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट और अन्य जनसांख्यिकीय आंकड़ों के मुताबिक, भारत के राज्यों में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) में बड़ा अंतर देखा गया है।

सबसे कम प्रजनन दर वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

  • दिल्ली में प्रजनन दर भारत में सबसे कम है। यहां टीएफआर 1.2 बच्चे प्रति महिला दर्ज की गई है।
  • इसके बाद केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का स्थान आता है, जहां प्रजनन दर गिरकर 1.3 पर आ गई है।
  • केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी यह दर काफी कम, लगभग 1.4 है।

सबसे ज्यादा प्रजनन दर वाले राज्य

  • बिहार में प्रजनन दर पूरे भारत में सबसे आगे है। यहां टीएफआर 2.9 बच्चे प्रति महिला का है।
  • इसके बाद उत्तर प्रदेश (2.6), मध्य प्रदेश (2.4), राजस्थान (2.3), छत्तीसगढ़ (2.2) और झारखंड (2.1) का नंबर आता है।

पूरे भारत में मौजूदा समय में सिर्फ यही छह राज्य- बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड हैं, जहां प्रजनन दर 2.1 के रिप्लेसमेंट स्तर के बराबर या उससे ऊपर है। देश के बाकी सभी राज्यों में प्रजनन दर इस स्तर से नीचे जा चुकी है।

राज्यों में अलग-अलग प्रजनन दर की वजह क्या है?

भारत के अलग-अलग राज्यों (खासकर उत्तर, दक्षिण भारत और ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों) में प्रजनन दर के इस भारी अंतर के पीछे मुख्य रूप से आर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर जिम्मेदार है।

1. शिक्षा और मानव विकास का स्तर
दक्षिण भारत के राज्य, जैसे- केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली जैसे क्षेत्र जो मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां प्रजनन दर काफी कम है। इसका सीधा संबंध उच्च शिक्षा और बढ़ती आय से है। इसके विपरीत, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे जिन उत्तरी राज्यों में प्रजनन दर सबसे अधिक है, वे देश के सबसे गरीब राज्य हैं और वहां शिक्षा का स्तर अपेक्षाकृत कम है।

2. शिशु मृत्यु दर और स्वास्थ्य सुविधाएं
कम प्रजनन दर वाले राज्यों, जैसे दिल्ली और दक्षिणी राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बाकी भारत से बेहतर हैं और वहां शिशु मृत्यु दर बहुत कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब शिशु मृत्यु दर कम होती है और माता-पिता को यह विश्वास होता है कि उनके बच्चे वयस्क होने तक जीवित रहेंगे, तो  बच्चे पैदा करने की इच्छा कम हो जाती है। इसके उलट बिहार जैसे राज्यों में शिशु मृत्यु दर अधिक होने के कारण प्रजनन दर भी अधिक बनी हुई है।

3. समाज में महिलाओं की स्थिति

दक्षिणी राज्यों में अर्थव्यवस्था के साथ-साथ समाज में महिलाओं की स्थिति और स्वायत्तता का तेजी से विकास हुआ है। जब महिलाओं की शिक्षा तक बेहतर पहुंच होती है, वे कार्यबल में अधिक भाग लेती हैं और घर के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ती है, तो प्रजनन दर अपने आप कम होने लगती है।

4. शहरी जीवनशैली और बढ़ती महंगाई

राज्यों के बीच यह अंतर सिर्फ उत्तर और दक्षिण का नहीं, बल्कि शहरी और ग्रामीण इलाकों का भी है। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे पूरी तरह से शहरी क्षेत्रों में प्रजनन दर बहुत कम (क्रमशः 1.2 और 1.4) है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहरों में ऐसा होने की मुख्य दो वजहें हैं…

  • शादियों में देरी और करियर पर अधिक ध्यान केंद्रित करना।
  • शहरों में आवास का बहुत महंगा होना और घरों का आकार छोटा होना।
  • बच्चों की परवरिश में लगने वाले भारी वित्तीय निवेश का दबाव।

संक्षेप में कहा जाए तो विशेषज्ञ विकास को ही सबसे अच्छा गर्भनिरोधक मानते हैं। जिन राज्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य (खासकर शिशु मृत्यु दर में कमी) और महिलाओं के सशक्तिकरण में जितनी अधिक प्रगति की है, वहां प्रजनन दर उतनी ही तेजी से नीचे आई है।

गिरती प्रजनन दर का भारत पर क्या असर पड़ सकता है?

एनएफएचएस और इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट को देखा जाए तो स्पष्ट है कि भारत में गिरती प्रजनन दर का असर तुरंत नहीं दिखेगा, लेकिन लंबी अवधि में यह देश के जनसांख्यिकीय, आर्थिक और राजनीतिक ढांचे में बड़े बदलाव लाएगा।

1. आबादी तुरंत कम नहीं होगी

भारत की कुल आबादी अगले कुछ दशकों तक बढ़ती रहेगी। इसके पीछे मुख्य कारण जनसंख्या गति है। भारत की आबादी अभी भी काफी युवा है, जिसका अर्थ है कि हर साल करोड़ों लोग प्रजनन आयु में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए प्रति महिला बच्चों की संख्या कम होने के बावजूद जन्मों की कुल संख्या उच्च बनी रहेगी।

2. देश में बढ़ेगा उम्र का बोझ

अनुमान है कि 2050 तक भारत की लगभग 20% आबादी (करीब 30 करोड़ लोग) 60 वर्ष से अधिक उम्र की हो जाएगी। इससे देश का निर्भरता अनुपात (डिपेंडेंसी रेश्यो) बदल जाएगा, यानी सिकुड़ती हुई कामकाजी आबादी पर आश्रित बुजुर्गों का बोझ काफी बढ़ जाएगा।

3. डेमोग्राफिक डिविडेंड से चूकने की आशंका

फिलहाल भारत की कामकाजी आबादी (15-59 वर्ष) बढ़ रही है और देश डेमोग्राफिक डिविडेंड यानी आर्थिक विकास का वह दौर जब काम करने वाले लोगों की संख्या आश्रितों से ज्यादा होती है के दौर से गुजर रहा है। लेकिन विशेषज्ञों को डर है कि अगर जन्म दर इसी तरह गिरती रही, तो 30 से 40 वर्षों में भारत का श्रम बल छोटा होने लगेगा। इसके कारण भारत इस डेमोग्राफिक डिविडेंड का पूरी तरह से आर्थिक लाभ उठाने से पहले ही इसे खो सकता है।

4. राजनीतिक और वित्तीय विवाद (दक्षिण बनाम उत्तर)

इस जनसांख्यिकीय बदलाव का एक बहुत बड़ा असर भारत की राजनीति पर पड़ता दिख रहा है। दक्षिण भारतीय राज्यों, जिन्होंने अपनी प्रजनन दर को तेजी से कम किया है, में यह चिंता बढ़ रही है कि आने वाले परिसीमन में जनसंख्या के आधार पर संसद में उनकी सीटों की संख्या कम हो सकती है। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दिए जाने वाले वित्तीय संसाधनों के बंटवारे को लेकर भी उत्तर भारत, जहां आबादी ज्यादा है और दक्षिण भारत के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो सकता है।

देश में इस समस्या से निपटने के लिए क्या किया जा रहा है?

भारत में गिरती प्रजनन दर की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अभी तक कोई राष्ट्रव्यापी नीति का एलान नहीं किया है। हालांकि, इस जनसांख्यिकीय बदलाव के प्रभावों को देखते हुए कुछ राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

वित्तीय प्रोत्साहन की शुरुआत
दक्षिण भारतीय राज्यों में प्रजनन दर काफी तेजी से गिरी है, इसलिए वहां के नेता सक्रिय रूप से परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उदाहरण के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि वह तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवारों को 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

मुफ्त आईवीएफ सुविधाएं 
गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों ने पहली बार माता-पिता बनने वाले लोगों के लिए राज्य-वित्तपोषित आईवीएफ केंद्र शुरू किए हैं। इसका उद्देश्य उन जोड़ों की मदद करना है जो बच्चा पैदा करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें चिकित्सा संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

पहले कौन से देश देख चुके हैं घटती आबादी की समस्या?

जापान और दक्षिण कोरिया: ये दोनों देश घटती आबादी और बुढ़ापे के संकट से जूझने वाले सबसे प्रमुख देश हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में प्रजनन दर गिरकर लगभग 0.75 बच्चों प्रति महिला रह गई है, जो दुनिया में सबसे कम है। वहीं, जापान दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होने के बावजूद दशकों से इस संकट से जूझ रहा है।

चीन और ताइवान: कभी अपनी बड़ी आबादी के लिए जाना जाने वाला चीन भी अब तेजी से घटती प्रजनन दर का सामना कर रहा है। विश्व बैंक के मुताबिक, चीन की प्रजनन दर 1.0 पर आ गई है, जबकि ताइवान में यह आंकड़ा और भी नीचे लगभग 0.86 तक पहुंच गया है।

यूरोपीय देश: इटली और जर्मनी जैसे कई उन्नत और विकसित यूरोपीय देश भी घटती जन्म दर और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी की समस्या से लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

वियतनाम: यहां दशकों तक प्रजनन दर में गिरावट जारी रही, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए सरकार को 2025 में अपनी दो-बच्चों की नीति को खत्म करना पड़ा।

सिंगापुर और हांगकांग: इन देशों ने भी 1960 के दशक के बाद अपनी जनसांख्यिकी में बड़े बदलाव देखे और विकसित अर्थव्यवस्था बनने के साथ ही वहां प्रजनन दर में कमी आई।

क्या इन देशों को मिला घटती आबादी की समस्या का हल?

जनसंख्या के घटने की समस्या से जूझ रहे देशों ने कई तरीके आजमाए हैं, जिनके जरिए वे अपनी आबादी को फिर बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, इसमें कोई खास सफलता अब तक नहीं मिली है। अलग-अलग स्टडीज के मुताबिक, एक बार जब किसी समाज में कम बच्चे पैदा करने का चलन स्थापित हो जाता है, तो सरकारों के लिए इसे पलटना बहुत मुश्किल होता है। चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की सरकारों ने लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए भारी वित्तीय सहायता और परिवार-समर्थन कार्यक्रमों पर अरबों डॉलर खर्च किए, लेकिन फिर भी वे इस गिरावट को रोकने में नाकाम रहे हैं।

————–
नोट: यह ख़बर सोशल मीडिया से लिया गया है

संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।  लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं  है और न ही हमारा चैनल इस तरह कि कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Ebola Outbreak: एक महीने से भी कम समय में विकराल रूप ले चुका है इबोला, जानिए क्या चीजें बनाती हैं इसे खतरनाक

Tue, 09 Jun 2026 02:21 PM

इबोला की सबसे डरावनी बात सिर्फ इसका संक्रमण नहीं, बल्कि इसकी तेजी और गंभीरता है। यह शरीर के अंदर गंभीर ब्लीडिंग, अंगों के फेल होने और तेज बुखार जैसी गंभीर स्थितियों को जन्म देता है। एक महीने के भीतर इबोला ने कम से कम 100 लोगों की जान ले ली है।
इबोला वायरस का खतरा – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

अफ्रीकी देश कांगो और यूगांडा में लोगों के लिए काल बनकर फैला इबोला वायरस, अब यूरोप सहित एशियाई देशों के लिए भी चिंता बढ़ाता जा रहा है। जारी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के कारण भारत में भी इबोला का खतरा लगातार बना हुआ है। वैसे तो भारत में अभी तक इसके किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में विदेशों से लौटे कुछ संदिग्ध मामले जरूर सामने आए हैं।

जयपुर और हैदराबाद में संदिग्ध मामले की जानकारी दी थी। इससे पहले बंगलूरू और गुजरात में भी संदिग्धों की खबर सामने आई थी।

संक्रमण के प्रसार और जोखिमों को देखते हुए अमेरिका, भारत सहित कई देशों ने हवाई अड्डों पर यात्रियों की जांच बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस पहले ही कह चुके हैं कि इबोला विशेषज्ञों की सोच से भी तेज गति से फैल रहा है।

कांगो से आ रही हालिया जानकारी के मुताबिक यहां एक महीने से भी कम समय में इबोला ने जो रूप लिया है वो काफी डराने वाला है।

100 people have died from Ebola outbreak know latest update why ebola is so dangerous
इबोला साबित हो रहा घातक – फोटो : F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

कांगो में 550 से अधिक केस, 100 की मौत

हालिया रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी कांगो में इस बीमारी के फैलने की घोषणा के एक महीने से भी कम समय में कम से कम 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • सोमवार देर रात आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार तक बीमारी के 550 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 101 लोगों की मौत हुई है और 19 लोग ठीक हुए हैं।
  • हालांकि, माना जा रहा है कि मामलों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है क्योंकि बीमारी के फैलने की पुष्टि कई हफ्तों बाद हुई थी।
  • इससे निपटने में इसलिए भी मुश्किल आ रही है क्योंकि इस वायरस के लिए अब तक कोई प्रमाणित वैक्सीन या इलाज नहीं है।

इबोला का ये प्रकोप दुर्लभ बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के कारण फैला है। कांगों में पहले भी इस बीमारी के करीब 16 प्रकोप देखे जा चुके हैं, लेकिन पुराने स्ट्रेनों के विपरीत इस नई स्ट्रेन को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि पुराने टीके इसपर काम नहीं कर रहे और मौजूदा स्ट्रेन को रोकने के लिए कोई वैक्सीन नहीं है।

100 people have died from Ebola outbreak know latest update why ebola is so dangerous
इबोला हो सकता है खतरनाक – फोटो : F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

क्यों खतरनाक माना जाता है इबोला?

इबोला को लेकर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ स्थितियां इबोला को बहुत खतरनाक बना देती हैं।

इबोला की सबसे डरावनी बात इसका संक्रमण और गंभीरता है। यह शरीर के अंदर गंभीर ब्लीडिंग, ऑर्गन फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। कई बार मरीज को शुरुआती लक्षण समझ ही नहीं आते और स्थिति अचानक गंभीर हो जाती है। आइए जान लेते हैं कि इबोला को इतना खतरनाक क्यों माना जाता है?

शरीर पर तेजी से करता है अटैक

  • इबोला वायरस की संक्रमण दर कोरोना जैसे श्वसन वायरस की तरह तेज नहीं है, हालांकि एक बार यह शरीर में प्रवेश कर जाए तो कुछ ही दिनों में यह पूरे शरीर को प्रभावित करना शुरू कर देता है।
  • शुरुआती लक्षण जैसे बुखार, कमजोरी और सिरदर्द सामान्य फ्लू जैसे लगते हैं, लेकिन वायरस अंदर ही अंदर खून की नसों और अंगों को प्रभावित करता रहता है।
  • जैसे ही वायरस बढ़ता है, शरीर में गंभीर रक्तस्राव, अंगों के फेल होने जैसी स्थिति पैदा कर देता है।
100 people have died from Ebola outbreak know latest update why ebola is so dangerous
इबोला का खतरा – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

मृत्यु दर अधिक

इबोला की सबसे खतरनाक बात इसकी उच्च मृत्यु दर है। कई प्रकोपों में देखा गया है कि संक्रमित लोगों में इससे मौत का खतरा 35-50% तक रहा है।

  • यह वायरस शरीर के पूरे तंत्र लिवर, किडनी और ब्लड सिस्टम को प्रभावित कर देता है।
  • जब शरीर के जरूरी अंग एक साथ काम करना बंद कर देते हैं तो इलाज मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे घातक वायरसों में गिना जाता है।

सीमित इलाज और शुरुआती पहचान की कठिनाई

इबोला का कोई पुख्ता इलाज नहीं है। कुछ दवाएं और वैक्सीन उपलब्ध हैं, लेकिन वे आमतौर पर पुराने स्ट्रेन्स के खिलाफ सुरक्षा देने वाली मानी जाती रही हैं।

  • सबसे बड़ी चुनौती इसकी शुरुआती पहचान है क्योंकि इसके लक्षण सामान्य वायरल फीवर जैसे लगते हैं।
  • कई बार मरीज अस्पताल देर से पहुंचते हैं, जिससे इलाज का असर कम हो जाता है।
  • बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के लिए कोई वैक्सीन नहीं है जो इसे और भी खतरनाक संक्रामक बीमारी बना देती है।

————–
नोट: यह ख़बर सोशल मीडिया से लिया गया है

संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।  लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं  है और न ही हमारा चैनल इस तरह कि कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  09 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

09-JUN-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

ब्रेकिंग न्यूज: 09-JUN-2026
पढ़ें 09 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 09 जून के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

06:55 AM, 09-Jun-2026

जीवन किसी एक नियम से संचालित नहीं होता: परिस्थितियों की बदली लय को सीखना जरूरी

Life is not governed by a single rule it is essential to learn the changing rhythm of circumstances

जीवन अक्सर उन्हीं का साथ देता है, जो परिस्थितियों की बदलती लय के साथ स्वयं को बदलना सीख लेते हैं। शायद यही वह सूक्ष्म ज्ञान है, जो मनुष्य को केवल सफल नहीं, बल्कि सचमुच बुद्धिमान बनाता है।

06:52 AM, 09-Jun-2026

Delhi: गीजर में छिपाकर ला रहे थे 5 करोड़ का गांजा, एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को कस्टम ने पकड़ा

Two passengers caught by Customs at the airport while smuggling cannabis worth 5 crore hidden inside a geyser

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15.38 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा/वीड तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया।

06:52 AM, 09-Jun-2026

Delhi: वॉच टावर और पेट्रोलिंग ट्रैक से होगी विधानसभा की सुरक्षा, सरकार ने शुरू की नई सुरक्षा परियोजना

Watchtowers and patrolling tracks to secure the Legislative Assembly government launches new security project

अप्रैल में दिल्ली विधानसभा परिसर में हुई सुरक्षा चूक के बाद अब इसकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विधानसभा परिसर की चारदीवारी के साथ एक वॉच टावर, विशेष पेट्रोलिंग ट्रैक बनाया जाएगा।

06:52 AM, 09-Jun-2026

Kangra News: जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण पूरा, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी पर निगाहें

The oath-taking ceremony of the Zila Parishad members is complete, now all eyes are on the chair of the President and Vice President.

जिला परिषद कांगड़ा के 54 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को जिला परिषद सभागार धर्मशाला में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

06:51 AM, 09-Jun-2026

अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का ऐलान, जांच-सर्वे के नाम पर उत्पीड़न बंद न हुआ तो चाबी सौंप कर देंगे कारोबार बंद

अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का ऐलान, जांच-सर्वे के नाम पर उत्पीड़न बंद न हुआ तो चाबी सौंप कर देंगे कारोबार बंद

06:50 AM, 09-Jun-2026

Rajasthan Weather: कहीं बरसेंगे बादल, कहीं बरसेगी आग; राजस्थान में मौसम दो हिस्सों में बंटा

राजस्थान में मौसम दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में आंधी-बारिश और 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि 11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

06:49 AM, 09-Jun-2026

आग लगने की घटनाओं का पैटर्न समझें: मालवीय नगर अग्निकांड का बड़ा सबक

malviya nagar fire tragedy impact on india medical tourism corruption system failure

देश में लगातार आग लगने की घटनाएं एक गहरे पैटर्न को उजागर करती हैं, जिसे पहचानना और उसका तोड़ निकालना जरूरी है।

06:46 AM, 09-Jun-2026

Sonipat News: घरेलू गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी न करने पर की शिकायत

Complaint on non-home delivery of domestic gas cylinders

Complaint on non-home delivery of domestic gas cylinders

06:40 AM, 09-Jun-2026

Karim Khan: आईसीसी के मुख्य अभियोजक करीम खान निलंबित, यौन दुराचार के आरोपों पर बढ़ी मुश्किलें

ICC Chief Prosecutor Suspended Over Sexual Misconduct Allegations Pending Disciplinary Review

क्या अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की साख पर अब तक का सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है? यौन दुराचार के आरोपों से घिरे ICC के मुख्य अभियोजक करीम खान को निलंबित कर दिया गया है। अब दुनिया की नजर उस फैसले पर है, जो उनके राजनीतिक और कानूनी भविष्य को तय करेगा।

06:38 AM, 09-Jun-2026

Kullu News: पलचान-ओल्ड मनाली सड़क पर थमे वाहनों के पहिये

अटल टनल से मनाली तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना लग रहे लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन चालक अब पलचान-ओल्ड मनाली सड़क का सहारा ले रहे हैं।

06:34 AM, 09-Jun-2026

सिर्फ बातों से बात नहीं बनेगी: अवसरों के मोड़ पर भारत-नेपाल संबंध

india nepal relations sisir khanal delhi visit importance china threat

नेपाल की घरेलू राजनीति अभी परिवर्तनशील है। ऐसे में भारत-नेपाल संबंधों के पुनर्संयोजन की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा के दौरान दिखी सकारात्मकता ठोस नतीजों में बदल पाती हैं या नहीं।

06:31 AM, 09-Jun-2026

DRDO Internship: डीआरडीओ में 355 इंटर्न्स की भर्तियां, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए मौका, 30000 स्टाइपेंड भी मिलेगा

DRDO Paid Internship 2026: वर्तमान में देशभर में स्थित डीआरडीओ की 11 लैब्स में कुल मिलाकर 355 इंटर्न पदों पर भर्ती चल रही है। इंटर्नशिप की अवधि 6 माह रहने वाली है। इस दौरान 30,000 रुपये स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। स्टाइपेंड के साथ वैज्ञानिकों संग लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का यह बेहतरीन मौका है।

06:30 AM, 09-Jun-2026

India Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक के विपक्षी दलों पर जमकर बरसे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह!

India Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक के विपक्षी दलों पर जमकर बरसे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह!

06:25 AM, 09-Jun-2026

एक जगह 23: एकजुटता का संदेश, मगर चुनौतियों से घिरा इंडिया गठबंधन

opposition parties meeting in delhi show unity but still faces challenges

लंबे अरसे बाद इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी दलों ने एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश तो की, पर विपक्षी एकजुटता की दरारें भी उभरकर सामने आईं। देखना होगा कि गठबंधन आगे अंतर्विरोधों से उठकर एक सुसंगत राजनीतिक विकल्प बन पाता है या यह एकता सिर्फ बयानों तक सीमित रह जाती है।

06:21 AM, 09-Jun-2026

काशी में एयर शो: अक्तूबर में नमो घाट पर गूंजेगी जेट विमानों की गर्जना, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे दर्शक

air show will be held at Namo Ghat in October nine Surya Kiran jets at varanasi airport

Varanasi News: नमो घाट पर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एयर शो होगा। इसके लिए 20 अक्टूबर से एयरपोर्ट पर नौ सूर्य किरण जेट खड़े होंगे। एयर शो में प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज दर्शक होंगे।

06:14 AM, 09-Jun-2026

प्रॉपर्टी के लिए प्रोफेसर का कत्ल: डेढ़ माह पहले रची साजिश, दो बार दिल्ली आकर की रेकी, आरोपियों का कबूलनामा

वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंट में 3 जून को डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्थिता पॉल (39) की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए किरायेदार दंपती राम प्रसाद दास और इसकी पत्नी बनश्री दास ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

06:06 AM, 09-Jun-2026

NEET UG री-एग्जाम: वायुसेना के हेलिकॉप्टर 18 जगह पहुंचाएंगे प्रश्नपत्र, GPS निगरानी और पासवर्ड से होगी सुरक्षा

क्या इस बार NEET परीक्षा में पेपर लीक की कोई गुंजाइश बचेगी? 21 जून को होने जा रही दोबारा परीक्षा के लिए सरकार ने सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है, जिसमें वायुसेना के हेलिकॉप्टर से लेकर सेना, GPS निगरानी और पासवर्ड सिस्टम तक शामिल हैं।

06:06 AM, 09-Jun-2026

Sonipat News: जीपीएल-1 का महामुकाबला आज, गन्नौर रॉयल्स और गन्नौर चैंपियंस में होगी खिताब की जंग

GPL-1 Grand Finale Today: Gannaur Royals and Gannaur Champions to Clash for the Title

GPL-1 Grand Finale Today: Gannaur Royals and Gannaur Champions to Clash for the Title

06:02 AM, 09-Jun-2026

Sonipat News: दहेज मुक्त विवाह का संकल्प, महिलाओं ने ली दहेज न लेने-देने की शपथ

Pledge for a dowry-free marriage; women took an oath neither to give nor accept dowry.

05:57 AM, 09-Jun-2026

Weather: देश के 16 राज्यों तक पहुंचा मानसून, उत्तर भारत में 11 जून से बरसेंगे बादल

weather news today monsoon reach sixteen states north india still facing scorching heat

देश के 16 राज्यों तक मानसून पहुंच गया है। वहीं उत्तर भारत को अभी भी कुछ दिन और भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया।

05:56 AM, 09-Jun-2026

Rohtak News: तीन सड़क हादसों में मां-बेटे सहित पांच की मौत

Five people, including a mother and son, died in three road accidents.

Five people, including a mother and son, died in three road accidents.

05:55 AM, 09-Jun-2026

Sonipat News: हाईवे पर रात का ‘लेनलेस ट्रैफिक’, नियम तोड़ रहे भारी वाहन चालक

Night 'laneless traffic' on the highway, heavy vehicle drivers breaking rules

Night ‘laneless traffic’ on the highway, heavy vehicle drivers breaking rules

05:55 AM, 09-Jun-2026

Rohtak News: सात की जगह 75 हजार का भेजा बिजली बिल, आयोग ने लगाया जुर्माना

Electricity bill of 75 thousand rupees was sent instead of 7 thousand rupees, commission imposed fine

05:53 AM, 09-Jun-2026

UP: ‘सास का जादू और दामाद बेकाबू’, ब्याह के बाद आशीर्वाद मांगा, बोले-रिश्ते को स्वीकार करें, मर्यादा पर सवाल

Viral Wedding Story In Kanpur Dehat: कानपुर देहात के अकबरपुर में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक दामाद अपनी सास के साथ कोर्ट मैरिज करने का दावा कर रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

05:52 AM, 09-Jun-2026

Rohtak News: युवक का मोबाइल हैक कर निकाले 3.78 लाख रुपये

Youth’s mobile phone hacked and Rs 3.78 lakh withdrawn

05:51 AM, 09-Jun-2026

Rohtak News: दो चमकीले ग्रहों का मिलन आज रात

Two bright planets meet tonight

Two bright planets meet tonight

05:48 AM, 09-Jun-2026

Rohtak News: सुबह का भोजन छोड़ना, तनाव, अधूरी नींद बना रहा माइग्रेन मरीज

Skipping breakfast, stress, and lack of sleep are making migraine patients more likely.

Skipping breakfast, stress, and lack of sleep are making migraine patients more likely.

05:47 AM, 09-Jun-2026

Sonipat News: सीएम विंडो की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Negligence in resolving complaints through CM Window will not be tolerated.

05:47 AM, 09-Jun-2026

Rohtak News: 60 रुपये में पूरे विषय का सार, परीक्षा केंद्रों के बाहर लगी पर्चियों की मार्केट

Summary of the entire subject for Rs 60, market of handouts outside examination centres

Summary of the entire subject for Rs 60, market of handouts outside examination centres

05:43 AM, 09-Jun-2026

आज के दिन: सीमा पार व्यापार होगा ज्यादा सुरक्षित और सुगम, नीट पेपर लीक की मुख्य साजिशकर्ता की जमानत पर फैसला

09 June 2026 Major Events

नमस्कार! आज है मंगलवार, 9 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…

05:43 AM, 09-Jun-2026

Rohtak News: सात नशा तस्करों की कुर्क होगी 50 लाख की संपत्ति

Seven drug smugglers will have their property worth Rs 50 lakh confiscated.

05:35 AM, 09-Jun-2026

Sonipat News: जीटी रोड पर मिला व्यक्ति का शव

Man’s body found on GT Road

05:32 AM, 09-Jun-2026

चिकित्सा बिलों और 13 फीसदी डीए का जल्द भुगतान करे सरकार : प्रीतम शर्मा

सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर खंड बंजार की मासिक बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बंजार में प्रधान प्रीतम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

05:31 AM, 09-Jun-2026

Sonipat News: परिवार पहचान पत्र धारक स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस जारी करने के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्य शुरू

Document verification work started for issuing licenses to street vendors holding family identity cards.

Document verification work started for issuing licenses to street vendors holding family identity cards.

05:31 AM, 09-Jun-2026

Kangra News: फिलीपींस में गरजे कांगड़ा के आयरनमैन, अंजेश जोशी ने पूरी की सबसे कठिन रेस

हिमाचल प्रदेश के युवा एंड्योरेंस एथलीट अंजेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

05:29 AM, 09-Jun-2026

Kullu News: सीमांत क्षेत्रों की चुनौतियों और महत्व से रूबरू हुए युवा

Youth exposed to challenges and importance of border areas

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश से आए प्रतिभागियों ने रविवार को स्पीति की चीन की सीमा से सटे क्षेत्रों की भौगोलिक, सामरिक एवं पर्यावरणीय विशेषताओं की जानकारी ली।

05:28 AM, 09-Jun-2026

विकास की राह से व्यापार पर ग्रहण : बहालगढ़ चौक पर खुले नाले और मिट्टी के ढेर से दुकानदार बेहाल

Business eclipsed by the path of development: Shopkeepers are distressed due to open drains and heaps of mud at Bahalgarh Chowk.

Business eclipsed by the path of development: Shopkeepers are distressed due to open drains and heaps of mud at Bahalgarh Chowk.

05:27 AM, 09-Jun-2026

इतिहास रचने को तैयार जोजिला सुरंग: आज होगा बहुप्रतीक्षित ब्रेकथ्रू ब्लास्ट, नितिन गडकरी बनेंगे साक्षी

भारत के बुनियादी ढांचा विकास के इतिहास में मंगलवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित और सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब द्वि-दिशात्मक जोजिला सुरंग में वह बहुप्रतीक्षित ब्रेकथ्रू ब्लास्ट होने जा रहा है।

05:27 AM, 09-Jun-2026

Delhi: सीलिंग, तोड़फोड़ और नोटिसों की कार्रवाई तेज, 42 संपत्तियां सील, 26 पर चला प्रशासन का बुलडोजर

राजधानी में अवैध निर्माण, भवन उपविधियों के उल्लंघन और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई।

05:27 AM, 09-Jun-2026

‘छीनना चाहते हैं बची-खुची हरी जमीन’: दिल्ली HC ने केंद्र की योजना पर उठाए सवाल, कहा- छोटी हो जाएंगी सांसें

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की दिल्ली जिमखाना क्लब, इंडियन पोलो क्लब और दिल्ली रेस क्लब की मूल्यवान जमीन से जुड़ी योजना पर कड़े सवाल पूछे हैं।

05:27 AM, 09-Jun-2026

लपटों से पहले बेनकाब होता सिस्टम: अग्निशमन सेवा कर्मचारियों, फायर स्टेशनों और उपकरणों की कमी से जूझ रही दिल्ली

Delhi Grappling with a Shortage of Fire Service Personnel Fire Stations and Equipment

राजधानी में आग घटनाओं से ज्यादा सिस्टम की वह खतरनाक सुस्ती है जो हादसे दर हादसे के बाद भी नहीं टूटती। सैकड़ों मौतों, दर्जनों बड़ी घटनाओं और लगातार मिलती चेतावनियों के बावजूद आज भी अधूरे फायर नेटवर्क, खाली पदों और घनी बस्तियों में फायर ब्रिगेड की दम तोड़ती त्वरित प्रतिक्रिया के साथ जी रही है।

05:26 AM, 09-Jun-2026

Delhi: अग्निवीरों से दूर होगी दमकल विभाग में कर्मियों की कमी, एलजी टीएस संधू ने दिया सुझाव

Shortage of fire department personnel to be addressed through Agniveers LG TS Sandhu makes the suggestion in D

उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली अग्निशमन सेवा में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए पूर्व अग्निवीरों की सेवाएं लेने का सुझाव दिया है। सोमवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) डीडीएमए की बैठक में यह सुझाव एलजी ने दिया।

05:26 AM, 09-Jun-2026

Delhi: फ्लोरिश स्टे होटल में कैसे और कहां से लगी आग? नहीं मिली सटीक जानकारी, आईआईटी दिल्ली की मदद लेगी पुलिस

How and where did the fire at Flourish Stay Hotel start No precise information available in Delhi

मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में आग कैसे और कहां से लगी फिलहाल इसकी सही वजह पता नहीं चल सकी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो अब आग की वजहों का पता लगाने के लिए आईआईटी दिल्ली की मदद लेने की तैयारी की जा रही है।

क्या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जनता का गुस्सा अब सरकार के लिए चुनौती बन गया है? एक प्रदर्शनकारी की मौत के बाद भड़की हिंसा ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। चुनाव से पहले सड़कों पर उतरे लोगों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव में कई जानें चली गईं।

05:21 AM, 09-Jun-2026

Climate: चार दशक में चार गुना क्षेत्रों तक बढ़ा उमस भरी गर्मी का दायरा, अध्ययन में बड़ा दावा

climate change impact summer days increase in larger geography

अध्ययन के मुताबिक, असहनीय गर्मी का प्रकोप मार्च-जून के महीनों में अधिक पाया गया, जिससे भारत का आठ प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ और यह वार्षिक गर्मी से संबंधित मृत्यु दर से भी जुड़ा है।

05:20 AM, 09-Jun-2026

Sonipat News: तीन सदियों का सफर, भाईचारे, शिक्षा और विकास की जीवंत मिसाल है गढ़ी उजाले खां

Garhi Ujale Khan is a living example of three centuries of journey, brotherhood, education and development.

Garhi Ujale Khan is a living example of three centuries of journey, brotherhood, education and development.

05:20 AM, 09-Jun-2026

Kullu News: फुटबाल में हिमालयन एंजेल प्रथम

शाढ़ाबाई के होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय मां फुंगनी फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्राम पंचायत परगाणु के उपप्रधान नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

TOP News: वायुसेना पहुंचाएगी NEET UG के प्रश्नपत्र; H-1B वीजा पर बड़ी राहत; उज्ज्वला योजना पर भी जंग का असर

Tue, 09 Jun 2026 06:05 AM

आज की बड़ी खबरें  – फोटो  F – फोटो AMMP 24 News live tv

आज की बड़ी खबरों में नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। वायुसेना के हेलिकॉप्टर 18 स्थानों तक प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे, जबकि जीपीएस निगरानी और पासवर्ड सिस्टम से सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, अमेरिकी अदालत ने H-1B वीजा पर प्रस्तावित 1 लाख डॉलर शुल्क को कानून के खिलाफ बताते हुए रद्द कर दिया, जिससे भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को झटका लगा है क्योंकि अब सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर साल में केवल चार बार ही मिलेंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को फिर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दुनिया को गुमराह करने की उसकी कोशिशें सफल नहीं होंगी। 

इस बार नीट में नहीं होगी चूक! – फोटो F – फोटो AMMP 24 News live tv

हेलिकॉप्टर, GPS और सेना… नीट की सुरक्षा अभेद्य
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 21 जून को दोबारा होने जा रही नीट-यूजी की परीक्षा के प्रश्नपत्र वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर दिल्ली से देश के 18 लोकेशन पर पहुंचाएंगे। यहां से पेपर को सेना के लॉजिस्टिक सेंटर और वहां से 551 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी सेना और अर्द्धसैनिक बलों को दी गई है। इसके अलावा, पहली बार सरकारी प्रोफेसरों व वरिष्ठ शिक्षकों से पेपर तैयार करवाकर हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में अनुवाद कराया गया। इसमें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने वाली प्रौद्योगिकी का भी प्रयोग हुआ है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates on amar ujala

H-1B वीजा (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो F – फोटो AMMP 24 News live tv

H-1B वीजा: भारतीय पेशेवरों को राहत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने नए H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क अमेरिकी कानून के अनुरूप नहीं है और इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए। न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने अपने फैसले में कहा कि संघीय सरकार के पास इस प्रकार का शुल्क लगाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार नहीं था। इसलिए यह निर्णय कानून की सीमाओं से बाहर माना जाएगा। अदालत ने आदेश दिया कि इस शुल्क को निरस्त किया जाए।

सब्सिडी के सिलिंडरों की संख्या घटी। – फोटो F – फोटो AMMP 24 News live tv

उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी वाले सिलिंडर सिर्फ चार मिलेंगे
केंद्र सरकार ने प्रमुख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडरों की संख्या घटाकर चार कर दी है। यह निर्णय औसत घरेलू खपत के स्तर को देखते हुए लिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण माल खनूजा ने सोमवार (8 जून 2026) को इसकी जानकारी दी। शुरुआत में लाभार्थियों को प्रति वर्ष 12 सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलिंडर मिलते थे। पिछले साल सब्सिडी कोटा घटाकर नौ सिलिंडर कर दिया गया था, और अब इसे और कम करके चार कर दिया गया है।

पर्वथानेनी हरीश, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि – फोटो F – फोटो AMMP 24 News live tv

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने फिर पाकिस्तान को लगाई फटकार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा है। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार और गलत सूचना अभियान करार दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ही देश के भीतर सक्रिय समूहों को ‘फिटना अल हिंदुस्तान’ बताना तथ्यों से परे एक ऐसा नैरेटिव है, जिसे धार्मिक शब्दावली का सहारा देकर पेश किया जा रहा है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates on amar ujala

मानसून की दस्तक – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News live tv

देश के 16 राज्यों तक पहुंचा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन अटकने के बाद रफ्तार पकड़ लिया है। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद से अब तक यह 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। अगले तीन-चार दिनों के भीतर मानसून के उत्तरी बंगाल तक पहुंचने का अनुमान है। इसके प्रभाव से केरल और तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates on amar ujala

सोनिया गांधी से गले लगतीं ममता बनर्जी – फोटो F – फोटो AMMP 24 News live tv

ममता पर दांव लगा रही है कांग्रेस?
इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू होने से पहले का एक दृश्य राजनीतिक घटनाक्रम पर भारी पड़ गया। बैठक स्थल पर तय समय से कुछ मिनट पहले पहुंचीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, उसने विपक्षी राजनीति में बदलते समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। ममता के पहुंचते ही सोनिया ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच करीब दस मिनट तक बातचीत हुई। बैठक में मौजूद नेताओं के अनुसार, दोनों के बीच हुई सहज और आत्मीय बातचीत केवल औपचारिक शिष्टाचार भर नहीं थी।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान – फोटो F – फोटो AMMP 24 News live tv

Delhi: 42 संपत्तियां सील, 26 पर चला प्रशासन का बुलडोजर
राजधानी में अवैध निर्माण, भवन उपविधियों के उल्लंघन और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। एमसीडी और जिला प्रशासन की कार्रवाई में एक ही दिन में 26 संपत्तियों पर तोड़फोड़ और 42 संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 41 संपत्तियों को नोटिस और नौ संपत्तियों को ध्वस्तीकरण करने के आदेश दिए। दिल्ली सरकार व एमसीडी के अनुसार सोमवार को अनधिकृत निर्माण से जुड़े मामलों में 22 शो-कॉज नोटिस जारी किए गए, जबकि सीलिंग से संबंधित 19 कारण बताओ नोटिस दिए गए। इसके अलावा नौ ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी किए गए।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 09 June 2026 Updates on amar ujala

रक्षा अलंकरण समारोह – फोटो F – फोटो AMMP 24 News live tv

मरणोपरांत बेटे को पदक मिलने पर भावुक हुई मां
राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में सोमवार को वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। भारतीय सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में एक सैन्य अभियान के दौरान असाधारण साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।

मानव सुथार – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News live tv

IND vs AFG: डेब्यू में ही मानव सुथार का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने डेब्यू मुकाबले को यादगार बना दिया। भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के केंद्र में रहे 22 वर्षीय मानव सुथार, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल सात विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करते हुए छह विकेट अपने नाम किए, जबकि दूसरी पारी में भी एक सफलता हासिल की।

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this