सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 14–जून–2026–रविवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 14 Jun 2026

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

Assembly Elections 2026: इसी साल हो सकते हैं यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानें वजह

Sun, 14 Jun 2026 04:43 AM

जनगणना के दूसरे चरण और विधानसभा चुनावों के संभावित टकराव को देखते हुए केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और संभवतः उत्तराखंड में निर्धारित समय से पहले चुनाव कराने पर विचार कर सकती है। फरवरी में शुरू होने वाली जनगणना के लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों की आवश्यकता होगी, जिससे चुनावी व्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है।

पांच राज्यों में चुनाव इसी साल होने की संभावना – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live tv

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में हो सकते हैं। दरअसल अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है।

भाजपा नेतृत्व ने तो इस संबंध में सभी राज्य इकाईयों को आगाह करते हुए चुनावी तैयारियों को इसी महीने अंतिम रूप देने का निर्देश भी दे दिया है। हां, इस संबंध में उत्तराखंड को राहत मिल सकती है। दरअसल इन राज्यों में अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव प्रस्तावित हैं। मुश्किल यह है कि इसी दौरान  जनगणना का दूसरा चरण शुरू होना है जो 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान राज्य के कर्मचारी इसके तहत सामाजिक और आर्थिक जानकारी एकत्रित करेंगे। इसके लिए यूपी में कम से कम 5.5 लाख, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में 50-50 हजार, पंजाब में दो लाख सरकारी कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में चुनावी  के लिए कर्मचारियों की जरूरत पूरी नहीं हो सकेगी।

अंतिम मतदाता सूची नहीं है बाधा
चुनाव आयोग के सूत्रों ने सरकार की ओर से इन राज्यों में जल्द चुनाव कराने की सूचना मिलने से इंकार किया। हालांकि सूत्र ने कहा कि अगर नवंबर में चुनाव होते हैं तो इसके लिए मतदाता सूची बाधा नहीं बनेगी। वह इसलिए कि इन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जरूरत पड़ने पर जनवरी में तैयार होने वाली अंतिम मतदाता सूची को तय समय से तीन महीने पहले ही अंतिम रूप दिया जा सकता है।

तीन राज्य इकाईयों ने की पुष्टि
तय समय से पहले चुनाव संबंधी चर्चाओं की पुष्टि भाजपा के तीन राज्यों के इकाईयों ने की। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब इकाई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व ने जल्द चुनाव के लिए तैयार रहने और इसके लिए बूथ कमेटियों को अंतिम रूप देने, संगठन की नियुक्तियां पूरी करने समेत सभी चुनावी तैयारियों को जुलाई के पहले सप्ताह तक अंतिम रूप देने के लिए कहा है। हालांकि उत्तराखंड राज्य इकाई के सूत्र ने कहा कि चूंकि यहां पहाड़ी इलाकों में दूसरे चरण की जनगणना सितंबर में ही हो जाएगी, ऐसे में इस राज्य को जल्द चुनाव से छूट मिल सकती है।

विपक्ष में भी हलचल
जल्द चुनाव की संभावनाओं के मद्देनजर विपक्षी खेमे में भी हलचल है। बीते सोमवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बैठक में इन संभावनाओं पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत भी हुई।

असम: वायुसेना विमान हादसे पर अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने जताया शोक

Sat, 13 Jun 2026 02:35 PM

IAF Aircraft Crashes in Assam: असम के जोरहाट में एयरबेस पर लैंडिंग के समय वायुसेना के एएन-32 कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में पांच जवान बलिदान हो गए हैं। भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब आपूर्ति सामग्री ले जा रहा यह मालवाहक विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था।
असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live tv

भारतीय वायु सेना की तरफ से बताया गया है कि असम के जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना में पांच जवान बलिदान हो गए हैं। वायुसेना की तरफ से जवानों के बलिदान पर गहरा दुख जताया गया है।

वायुसेना का कहना है कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर हादसा
बता दें कि, असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना का AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के तुरंत बाद आग की चपेट में आ गया था।

इस घटना के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने अपना काम शुरू कर दिया गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, उसमें अचानक आग लग गई और उससे घना धुआं उठने लगा। यह नजारा काफी भयावह था, जिसे देखते ही एयरपोर्ट और वायुसेना की फायर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया था।

अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने शोक जताया – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live tv

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने शोक जताया है,
इस दुर्घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान शोक जताते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, असम के जोरहाट में An-32 विमान दुर्घटना में पांच वायु सैनिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। देश उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है’।

तुगलकाबाद अग्निकांड में सनसनीखेज खुलासा: रहस्यमयी महिला ने लगाई आग! सामने आया VIDEO; दो मिनट में उजड़ा परिवार

Sat, 13 Jun 2026 04:21 PM

अब सीसीटीवी फुटेज में कैद महिला, बंद दरवाजों और सुरक्षा चूक के आरोपों ने तुगलकाबाद में हुए इस हादसे को महज दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित साजिश के एंगल से भी जांच के दायरे में ला दिया है।
F – फोटो AMMP 24 News Live tv

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में हुए भीषण अग्निकांड की जांच के बीच एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। फुटेज में एक अज्ञात महिला आग लगने से महज दो-तीन मिनट पहले इमारत में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। इसके कुछ ही देर बाद वह बिल्डिंग से बाहर निकलती नजर आती है और फिर इमारत में आग भड़क उठती है। इस खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने आगजनी के पीछे महिला की भूमिका होने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Tughlakabad fire incident woman set blaze cctv Video
घटना के बाद बिल्डिंग से बाहर निकलती महिला – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live tv

पड़ोसी मान रहे महिला को मुजरिम
स्थानीय निवासियों का दावा है कि महिला की गतिविधियां बेहद संदिग्ध हैं। पड़ोसियों का कहना है कि आग लगने के समय वह महिला इमारत में मौजूद थी और उसके बाहर निकलने के तुरंत बाद आग फैल गई। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।

गोविंदपुरी अग्निकांड – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live tv

आग के वक्त पांचों मंजिलों की लगी थी कुंडियां
हादसे के बाद सामने आए तथ्यों ने इमारत की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का दावा है कि आग लगने के समय इमारत की सभी पांचों मंजिलों के मुख्य दरवाजों पर बाहर से कुंडियां लगे हुए थे। ऐसे में अंदर फंसे लोगों के लिए बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार इमारत में बाहर निकलने का केवल एक रास्ता था, जो आग और धुएं की वजह से पूरी तरह बंद हो गया। इससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग जान बचाने के लिए संघर्ष करते रहे।

Tughlakabad fire incident woman set blaze cctv Video
तुगलकाबाद में भीषण आग – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live tv

छत का गेट भी था बंद, तोड़कर बनाया गया रास्ता
स्थानीय निवासी रेनू भूटानी और उनके बेटे मानव भूटानी ने राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई। रेनू के मुताबिक, जब वह मौके पर पहुंचीं तो पूरी इमारत धुएं से घिरी हुई थी। भूतल पर सीढ़ियों के पास खड़े सात मोटरसाइकिल, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक साइकिल आग की चपेट में आ चुके थे। मुख्य रास्ते से अंदर जाना संभव नहीं था, इसलिए स्थानीय लोग इमारत के पीछे पहुंचे और छत के रास्ते लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छत का गेट भी बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था। आग की भीषण गर्मी से लोहे का गेट क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसे तोड़कर रास्ता बनाया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया।

Tughlakabad fire incident woman set blaze cctv Video
मौके पर दिल्ली पुलिस व फॉरेंसिक की टीम जांच करते हुए। – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live tv

धुएं से बचाने के लिए टंकियां फोड़ी गईं
रेनू भूटानी ने बताया कि छत पर रखी पानी की टंकियों में छेद कर पानी सीढ़ियों की ओर बहाया गया ताकि धुएं का असर कम किया जा सके। इसके बाद राहतकर्मियों और स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। उनका दावा है कि तीसरी मंजिल के मुख्य दरवाजे पर बाहर से लगी कुंडी खोली गई, जिसके बाद वहां फंसे लोगों को बाहर निकालना संभव हो सका। इसी मंजिल पर पंकज और उनका परिवार रहता था।

Tughlakabad fire incident woman set blaze cctv Video
पंकज के परिजन – फोटो  F – फोटो AMMP 24 News Live tv

आग की वजह पर दो दावे, जांच जारी
आग लगने के कारणों को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। स्थानीय निवासी मानव भूटानी का कहना है कि शुरुआती तौर पर आग इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग के दौरान हुई स्पार्किंग से लगी प्रतीत होती है। उनका दावा है कि मौके पर बिजली के बोर्डों पर शॉर्ट सर्किट या आग लगने के स्पष्ट निशान नहीं मिले। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया गया है। अब सीसीटीवी फुटेज में सामने आई रहस्यमयी महिला और आग के वास्तविक कारणों को लेकर जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को खंगाल रही हैं।

Tughlakabad fire incident woman set blaze cctv Video
परिवार संग पंकज – फोटो – F – फोटो AMMP 24 News Live tv

एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान
गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित इस पांच मंजिला रिहायशी इमारत में बृहस्पतिवार देर रात लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज (28), उनकी नानी सुशीला देवी (70) और बहन सोनी (20) के रूप में हुई है। वहीं पंकज की मां गुड्डी देवी (50) और बहन मोनी (18) गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल और पुलिस की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  14 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

 

 

14-JUN-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

 

ब्रेकिंग न्यूज: 14-JUN-2026

 

पढ़ें 03 जून के मुख्य और ताजा समाचार

 

पढ़ें 14 जून के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

Sun, 14 Jun 2026 06:30 AM IST

06:28 AM, 14-Jun-2026

Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- विकसित भारत में माहेश्वरी समाज निभाएगा अग्रणी भूमिका, संकल्प

Om Birla said the Maheshwari community will play a leading role in a developed India

राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देशभर से आए समाज के प्रबुद्धजन, उद्योगपति, युवा उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण, उद्यमशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।

06:27 AM, 14-Jun-2026

Uttarakhand: चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय, चेहरे पर दिखा उत्साह

Pushkar Singh Dhami toured the reservoir in a motorboat with MLA Arvind Pandey

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा जाते समय गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय विधायक अरविंद पांडेय के साथ मोटर बोट से भ्रमण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जलाशय के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

06:27 AM, 14-Jun-2026

फीफा विश्वकप में घुसा चोर!: इंग्लिश कैंप में मची खलबली; स्विटजरलैंड और ब्राजील की उम्मीदों पर क्यों फिरा पानी?

FIFA World Cup 2026 Chaos: England Hit by Major Theft, Switzerland Stunned Late and Brazil Held by Morocco

फीफा विश्वकप 2026 के शुरुआती दिनों में मैदान के अंदर और बाहर कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। एक ओर इंग्लैंड की टीम के उपकरण और खिलाड़ियों के जूते चोरी होने से टीम प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीं मैदान पर ब्राजील को मोरक्को ने 1-1 की बराबरी पर रोककर बड़ा झटका दिया। दूसरी तरफ स्विटजरलैंड भी जीत के करीब पहुंचकर कतर के खिलाफ केवल एक अंक हासिल कर सका। इन घटनाओं ने विश्वकप के शुरुआती मुकाबलों को और भी रोमांचक बना दिया है।

06:21 AM, 14-Jun-2026

क्या आप भी ऐसा महसूस करते हैं: हर असहज अनुभव ‘ट्रिगर’ नहीं होता

what-does-trigger-really-mean-in-psychology-mental-health-understanding-everyday-stress

मनोविज्ञान में ट्रिगर शब्द का उपयोग किसी पुराने तनाव या बुरी स्मृति को फिर से सक्रिय करने वाली चीजों के लिए होता है। पर, इसका बढ़ता चलन खतरनाक है।

06:17 AM, 14-Jun-2026

Tughlaqabad Fire: बंद कुंडियों ने खोला सवालों का पिटारा, लगने के बजाय आग लगाने की तरफ मुड़ी पुलिस की जांच

बंद कुंडियों ने कई सलाव खड़े कर दिए है। कुंडियां क्यों लगी थीं या किसने लगाईं यह बड़ा सवाल है।

06:16 AM, 14-Jun-2026

Uttarakhand: पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, भड़के लोग

कैंची धाम में स्थापना दिवस से पहले शनिवार देर रात करीब 11 बजे भारी तनाव पैदा हो गया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पीटने का गंभीर आरोप लगाया।

06:16 AM, 14-Jun-2026

मध्य प्रदेश में डेंगू नियंत्रण का नया मॉडल: एआई तकनीक से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी; 38 लाख घरों का सर्वे

मध्य प्रदेश में डेंगू नियंत्रण के लिए पहली बार एआई आधारित प्रेडिक्शन सिस्टम लागू किया गया है। यह संभावित प्रभावित क्षेत्रों की पहले पहचान करेगा। अब तक 38.70 लाख घरों का सर्वे, 18 हजार जांचें और 303 डेंगू मरीज सामने आए हैं।

06:16 AM, 14-Jun-2026

Varanasi News: कार्यों की रफ्तार धीमी होने पर नाराज हुए नगर आयुक्त, तेजी लाने को कहा; अब तक 58 फीसदी हुए काम

Varanasi News Municipal Commissioner displeased slow work orders acceleration work completed so far

वाराणसी में दीनापुर जोन पेयजल आपूर्ति योजना के निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। योजना का अब तक करीब 58 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। नगर आयुक्त ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से काम पूरा करने को कहा।

06:05 AM, 14-Jun-2026

MP News: ‘समृद्ध MSME-विकसित मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम आज, सीएम मोहन यादव देंगे उद्योग और रोजगार को नई उड़ान

मध्यप्रदेश में उद्यमिता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में “समृद्ध एमएसएमई–विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर उद्यमियों, स्टार्टअप्स और युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित करेंगे।

06:01 AM, 14-Jun-2026

आज के दिन: फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, महिला टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मैच

14 June 2026 Major Events

नमस्कार! आज है रविवार, 14 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…

06:01 AM, 14-Jun-2026

आखिरी सांसें: ‘हम हिंदू हैं, बहन मान जाओ’; ये कह डेढ़ मिनट में भाई ने घोंटा गला, फिर शान से थाने में सरेंडर

Honor Killing In Fatehpur: फतेहपुर में एक भाई ने अपनी बहन की केवल इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी। आरोपी ने गला दबाकर बहन को मारने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

06:01 AM, 14-Jun-2026

TOP News: US-ईरान शांति समझौते पर संशय; UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं चुनाव; IND W vs PAK W आज

TOP News: US-ईरान शांति समझौते पर संशय; UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं चुनाव; IND W vs PAK W आज

06:00 AM, 14-Jun-2026

Explainer: सरकार लाई नई सुविधा, क्या अब ऑनलाइन ठगी के बाद घर बैठे मिलेगा पैसा, कैसे काम करेगा ये सिस्टम?

Lost Money in an Online Scam? Here's How the New MRM System Works

साइबर ठगी के बाद फंसी रकम वापस पाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार ने मोबाइल रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) शुरू किया है। इसके जरिए पीड़ित ऑनलाइन रिफंड के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि पैसा तभी वापस मिल सकेगा, जब समय पर शिकायत दर्ज हुई हो और रकम अपराधी के खाते में फ्रीज हो गई हो। 

06:00 AM, 14-Jun-2026

Weather Forecast 14 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

Today Weather Forecast: देशभर में 14 जून को मौसम की स्थिति में बदलाव का अनुमान है। दिल्ली में बादल छाने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य राज्यों में भी आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

देशभर में मौसम रोजाना बदल रहा है। किसी दिन नीले आसमान में धूप चमक रही है, तो वहीं किसी दिन बादल झमाझम बरस रहे हैं। मौसम के इस अतरंगी रूप के बीच आज यानी 14 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 18 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही

05:59 AM, 14-Jun-2026

काशी में तीसरा नमो वन: अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सारंग तालाब की जमीन, लगेंगे 40 हजार पौधे; तैयारी शुरू

Third Namo Van in Kashi Sarang Talab land cleared of illegal encroachment 40000 saplings planted

Varanasi News: वाराणसी में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सारंग तालाब की जमीन पर शहर का तीसरा ‘नमो वन’ विकसित किया जाएगा। यहां 40 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। शनिवार को अभियान की शुरुआत करते हुए पीपल, पाकड़, जामुन, बरगद, गुलमोहर, अमलताश और मौलश्री समेत 20 प्रजातियों के 501 पौधों का रोपण किया गया।

05:50 AM, 14-Jun-2026

Kangra News: रोहतक के सोमवीर पहलवान ने जीती दंगल की बड़ी माली

ढसोली के कन्याट में आयोजित जय पीर बाबा दंगल की बड़ी माली का खिताब रोहतक के सोमवीर पहलवान ने अपने नाम कर लिया है।

05:49 AM, 14-Jun-2026

Sonipat News: तीन कॉलोनियों में बिछेगी पेयजल लाइन, बूस्टिंग स्टेशन की बनेगी चहरादीवारी

Drinking water lines will be laid in three colonies, a boundary wall will be built around the boosting station.

Drinking water lines will be laid in three colonies, a boundary wall will be built around the boosting station.

05:44 AM, 14-Jun-2026

Rohtak News: नुक्कड़ नाटक कर दिया स्वच्छता का संदेश

Spread the message of cleanliness through street plays.

05:44 AM, 14-Jun-2026

UP: खाद्यान्न घोटाले में तीन कोटेदारों को EOW ने किया अरेस्ट, दो दशक पुराने मामले में एक्शन; आरोपियों को जेल

EOW arrests three ration dealers in food grain scam action taken two-decade-old case accused sent jail

Varanasi News: खाद्यान्न घोटाले के करीब दो दशक पुराने मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कोटेदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जौनपुर से की गई। जांच में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं।

05:43 AM, 14-Jun-2026

Kangra News: जिलेभर में कल 12 घंटे तक होगी व्यापक मेगा मॉक ड्रिल

आपदा प्रबंधन की तैयारियों और विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से 15 जून को व्यापक मेगा मॉक ड्रिल होगी।

05:42 AM, 14-Jun-2026

आग कैसी होती है: जलता घर, टूटती उम्मीदें और बचती जिंदगी

terrifying-two-hours-trapped-in-fire-hong-kong-fire-survivor-emotional-escape-story

आज हर दूसरे दिन कहीं न कहीं आग लगने की निराशाजनक खबरें सुनाई दे ही जाती हैं। लेकिन, कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो भुलाए नहीं भूलतीं। हांगकांग में वह आग ऐसी ही थी, जो वहां दशकों में नहीं देखी गई थी। विलियम ली उस वक्त सो रहे थे, जब उनकी पत्नी ने फोन पर बताया कि आग लग गई है। उसके बाद दो घंटे तक उनके साथ जो कुछ हुआ, वह यह समझने के लिए काफी है कि आग लगने का अनुभव असल में होता क्या है।

05:35 AM, 14-Jun-2026

Assembly Elections 2026: यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव!

Assembly Elections 2026: यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव!

05:35 AM, 14-Jun-2026

Kangra News: धर्मशाला के गौरव ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने

Gaurav Thakur from Dharamshala becomes a Lieutenant in the Army.

श्यामनगर निवासी गौरव ठाकुर ने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

05:31 AM, 14-Jun-2026

Rohtak News: झज्जर रोड पार्क में 21 तक चलेगा योग शिविर

05:28 AM, 14-Jun-2026

Kangra News: पर्यटन नगरी की साख पर गंदगी का दाग

Filth stains the reputation of the tourist town.

Filth stains the reputation of the tourist town.

05:15 AM, 14-Jun-2026

Railway News : सूबेदारगंज से मुंबई और वलसाड के लिए दो नई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यू

Railway News: Two new summer special trains from Subedarganj to Mumbai and Valsad

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें सूबेदारगंज से दादर (मुंबई) और सूबेदारगंज से वलसाड के लिए साप्ताहिक सेवाएं शामिल हैं।

05:14 AM, 14-Jun-2026

News Updates: तेलंगाना में देर रात भूकंप से कांपी धरती, लोगों ने दहशत में घरों से बाहर गुजारी रात

News Updates: तेलंगाना में देर रात भूकंप से कांपी धरती, लोगों ने दहशत में घरों से बाहर गुजारी रात news-updates-earthquake-in-telangana-north-east-west-south-india-politics-crime-national-news-in-hindi

05:12 AM, 14-Jun-2026

Kainchi Dham Mela: चार सुपर जोन…14 क्षेत्र में बांटा कैंची धाम, तीन दिन के लिए ट्रैफिक प्लान भी लागू

Preparations for Kainchi Dham fair complete

कैंची धाम स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शनिवार सुबह से 16 जून तक भवाली से खैरना मार्ग को जीरो जोन घोषित कर दिया गया है, जहां किसी भी वाहन की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

05:09 AM, 14-Jun-2026

Assam: ‘सिर्फ असम नहीं, पूरी बांग्लादेश सीमा की होनी चाहिए थी घेराबंदी’; असम समझौते पर CM हिमंत का बड़ा बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 1985 के असम समझौते में केवल असम नहीं बल्कि भारत-बांग्लादेश की पूरी सीमा पर बाड़ लगाने की मांग होनी चाहिए थी। उन्होंने अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर चिंता जताई।

05:08 AM, 14-Jun-2026

Kangra News: नगरोटा सूरियां में दुकानदारों ने लगाई छबील

Shopkeepers set up a *chabeel* in Nagrota Surian.

Shopkeepers set up a *chabeel* in Nagrota Surian.

05:05 AM, 14-Jun-2026

Kangra News: मांगें न मानीं तो 25 जून से थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिये

If demands are not met, government buses will come to a halt starting June 25.

If demands are not met, government buses will come to a halt starting June 25.

05:02 AM, 14-Jun-2026

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज: उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD का यलो अलर्ट जारी

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री नमी के प्रभाव से मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल के दिनों में उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अनेक हिस्सों में वर्षा, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

04:48 AM, 14-Jun-2026

चेतावनी: कम उम्र में बूढ़ा हो रहा भारतीयों का दिल, मोटापा और खराब जीवनशैली बढ़ा रहे हृदय रोग का खतरा

Rising Obesity Making Indian Hearts Age Faster, Doctors Warn of Growing Cardiac Risks

भारत में बढ़ते मोटापे और खराब जीवनशैली के कारण लोगों के दिल समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इससे कम उम्र में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।

धूम्रपान छोड़, वक्त पर इलाज से हृदय को रखा जा सकता है जवां
इस सबके बीच अच्छी खबर यह है कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों और शर्करा युक्त पेयों से दूरी, 7–8 घंटे की नींद, वजन नियंत्रण, धूम्रपान छोड़ना और वक्त पर इलाज अपनाकर हृदय को जवां रखा जा सकता है। वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ एचएस इस्सर ने कहा कि पेट के आसपास की अतिरिक्त चर्बी सूजन, खराब कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और उच्च रक्तचाप को बढ़ाती है, जिससे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है।

04:48 AM, 14-Jun-2026

Kangra News: बरसात में बगीचों की सफाई और जलनिकासी पर दें ध्यान

Pay attention to garden cleaning and drainage during the rainy season.

04:43 AM, 14-Jun-2026

Assembly Elections 2026: इसी साल हो सकते हैं यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानें वजह

जनगणना के दूसरे चरण और विधानसभा चुनावों के संभावित टकराव को देखते हुए केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और संभवतः उत्तराखंड में निर्धारित समय से पहले चुनाव कराने पर विचार कर सकती है। फरवरी में शुरू होने वाली जनगणना के लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों की आवश्यकता होगी, जिससे चुनावी व्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है।

04:34 AM, 14-Jun-2026

Kangra News: शाहपुर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शानदार

Shahpur College’s exam results are excellent.

04:19 AM, 14-Jun-2026

Rohtak News: जिला परिषद की जनरल बैठक में उठा जिंदरान स्कूल में शिक्षक की शिकायतों का मामला

Issue of complaints regarding a teacher at Jindran School raised at the Zila Parishad general meeting.

04:06 AM, 14-Jun-2026

Maharashtra Politics: आप और तृणमूल के बाद शिवसेना यूबीटी में टूट की सुगबुगाहट; उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

महाराष्ट्र की सियासत में ऑपरेशन टाइगर को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) में दलबदल की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों की आपात बैठक बुलाई है।

03:52 AM, 14-Jun-2026

अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर संशय के बादल: ट्रंप का दावा- आज होगी डील; तेहरान बोला- अभी इंतजार करना होगा

अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक संभावित शांति समझौते को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान ने जल्द समझौते की उम्मीद जताई है, जबकि ईरान ने हस्ताक्षर की समय-सीमा पर सतर्क रुख अपनाया है। प्रस्तावित व्यवस्था में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने, अमेरिकी नाकाबंदी हटाने, ईरानी संपत्तियों की रिहाई और तेल निर्यात पर राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं।

03:51 AM, 14-Jun-2026

Regional Party Merger In Congress : क्षेत्रीय पार्टियों के कांग्रेस में विलय की मांग पर कांग्रेस ने सबको चौंका

Regional Party Merger In Congress : क्षेत्रीय पार्टियों के कांग्रेस में विलय की मांग पर कांग्रेस ने सबको चौंकाया!

कांग्रेस से टूटकर बनी क्षेत्रीय पार्टियों (जैसे TMC, NCP) के कांग्रेस में विलय की मांग पर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिया है कि विपक्षी एकजुटता और संविधान की रक्षा के लिए इन दलों को कांग्रेस के साथ मिलकर काम करना चाहिए, जिस पर दलों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

इस विषय की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • कांग्रेस नेताओं का रुख: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और नाना पटोले ने खुले तौर पर मांग की है कि जो क्षेत्रीय दल कभी कांग्रेस से अलग हुए थे, उन्हें अब पार्टी के साथ फिर से विलय कर लेना चाहिए ताकि भाजपा का मुकाबला किया जा सके।
  • टी.एम.सी. (TMC) का खंडन: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने कांग्रेस में विलय की सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी बैठकें केवल ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के भीतर समन्वय के लिए थीं, न कि सांगठनिक विलय के लिए।
  • एन.सी.पी. (NCP) का रुख: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने भी विलय की खबरों को खारिज किया।
  • अन्य दलों का समर्थन: शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने भी विलय के सुझाव का समर्थन करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के झंडे के तले आकर अपनी नई शुरुआत करनी चाहिए।

03:46 AM, 14-Jun-2026

AUNO 2026: हर शानदार कॅरिअर की नींव है विज्ञान; डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने की शुरुआत हमेशा साइंस से

विज्ञान आज केवल एक विषय नहीं बल्कि भविष्य के हर बड़े कॅरिअर की नींव बन चुका है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, AI और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक सोच और नवाचार बेहद जरूरी है।

03:42 AM, 14-Jun-2026

Lucknow News: ट्रेन की पटरी पर रखी थी लोहे की चौखट, पलटने से बची पंजाब मेल

Iron frame placed on train tracks; Punjab Mail narrowly escapes derailment

ट्रेन की पटरी पर रखी थी लोहे की चौखट, पलटने से बची पंजाब मेल

03:40 AM, 14-Jun-2026

पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार, कार्यकर्ता बढ़ती नशे की समस्या को बनाए मुद्दा : डॉ. गुप्ता

BJP government will be formed in Punjab; party workers should make the growing drug problem an issue: Dr. Gupta.

पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार, कार्यकर्ता बढ़ती नशे की समस्या को बनाए मुद्दा : डॉ. गुप्ता

03:30 AM, 14-Jun-2026

हरिद्वार चिंतन शिविर में शामिल होंगे हरियाणा के हजारों किसान : रतनमान

Thousands of farmers from Haryana to participate in Haridwar Chintan Shivir: Ratanman

हरिद्वार चिंतन शिविर में शामिल होंगे हरियाणा के हजारों किसान : रतनमान

TOP News:

TOP News: US-ईरान शांति समझौते पर संशय; UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं चुनाव; IND W vs PAK W आज

Sun, 14 Jun 2026 06:01 AM

आज की बड़ी खबरें

आज रविवार, 14 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ  फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर सस्पेंस बरकरार है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच आज समझौता हो सकता है, वहीं तेहरान ने साफ किया है कि किसी भी डील पर हस्ताक्षर को लेकर अभी इंतजार करना होगा। देश की राजनीति में भी हलचल तेज है, क्योंकि यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले इसी साल कराए जाने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत-पाकिस्तान महिला टी20 मुकाबले पर टिकी हैं। 

अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर संशय के बादल

अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर संशय के बादल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मध्यस्थ पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे। हालांकि, ईरान ने इस बात से इनकार किया कि समझौते पर इतनी जल्दी हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। हालांकि शनिवार को इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने हस्ताक्षर की समय-सीमा को लेकर सावधानी बरतने की बात कही। सरकारी मीडिया के अनुसार, बघाई ने कहा, “समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की सटीक तारीख के बारे में हमें इंतजार करना होगा, हालांकि यह कल नहीं होगा।”

पांच राज्यों में चुनाव इसी साल होने की संभावना

UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में हो सकते हैं। दरअसल अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है। भाजपा नेतृत्व ने तो इस संबंध में सभी राज्य इकाईयों को आगाह करते हुए चुनावी तैयारियों को इसी महीने अंतिम रूप देने का निर्देश भी दे दिया है।

कतर बनाम स्विट्जरलैंड

FIFA World Cup 2026: कतर ने स्विट्जरलैंड के मुंह से छीनी जीत
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में कतर ने आखिरी लम्हों में शानदार वापसी करते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन इंजरी टाइम में बुआलेम खुखी के गोल ने मैच का रुख बदल दिया और कतर को टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण अंक दिला दिया।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर
उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने का सिलसिले आगे भी जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में होते बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रभावित इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटों के दौरान भी उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई, 60-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे

आप और तृणमूल के बाद शिवसेना यूबीटी में टूट की सुगबुगाहट
आम आदमी पार्टी (आप) और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों में टूट के बाद अब महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा शुरू हो गई है। इससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में हड़कंप मच गया है। चिंतित उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी के सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों का दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इनमें से कुछ सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह सहित अहम प्रस्ताव दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल में हुए ताजा घटनाक्रम से ऑपरेशन टाइगर यानि दलबदल की चर्चा तेज हुई है।

यमुना की सफाई के लिए अभियान

दिल्ली के 28 घाटों पर यमुना की सफाई के लिए अभियान, CM  रेखा गुप्ता संभालेंगी मोर्चा
राजधानी दिल्ली में यमुना की सफाई और संरक्षण को लेकर रविवार को बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सुबह छह बजे से दस बजे तक यमुना के 28 प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, सामाजिक संगठन और हजारों स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। सरकार के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यमुना तटों की सफाई के साथ लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी घाट (ठोकर नंबर-14) से अभियान का नेतृत्व करेंगी।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14 June 2026 Updates on amar ujala
बैठक में भि़ड़े कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी

बैठक में अभिषेक और कुणाल घोष में तीखी नोकझोंक
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक बदलावों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर चर्चा के दौरान पार्टी नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आए। सूत्रों के अनुसार, संगठन में बदलाव की गति और कुछ नेताओं की भूमिका को लेकर अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद ममता बनर्जी को हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

100% एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने वाली फाइल को मंजूरी:- गडकरी का एलान
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने संबंधी नियमों की फाइल को मंजूरी दे दी है। उनका कहना है कि इससे देश की आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा, “कल रात 8 बजे मैंने 100 प्रतिशत एथेनॉल के लिए नियम बनाने और उसे कानूनी प्रक्रिया देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए।”

भारत बनाम पाकिस्तान

इतने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारतीय महिला टीम रविवार को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत का सामना पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने उतरेंगे। भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है, लेकिन विश्व कप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम अच्छी तरह जानती है कि पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी है।

UP Big News:

UP Big News: अखिलेश की बेटी के मामले में योगी सख्त, जेल में अब गमछे पर रोक; राम मंदिर से गबन के 12 लाख बरामद

Sat, 13 Jun 2026 06:02 PM

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़ें’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।विज्ञापन

आजमगढ़ में सीएम योगी

अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी मामले में तुरंत FIR करवाई- सीएम योगी

CM Yogi Azamgarh Visit: ”मैं पिछले दिनों देख रहा था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। जैसे मेरे संज्ञान में आया। पुलिस से मैंने कहा इसमें एफआईआर दर्ज कराओ, बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी, बेटी होती है और हम तो संस्कार में हैं।” उक्त बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

जेल में अब गमछे पर रोक, बंदी तौलिये का करेंगे इस्तेमाल

जौनपुर में जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है। जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब जेल परिसर के भीतर गमछा ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह नियम कैदियों, बंदियों और उनसे मिलने आने वाले मुलाकातियों के साथ सभी पर समान रूप से लागू होगा। अब गमछे के विकल्प के तौर पर केवल तौलिए के इस्तेमाल की ही अनुमति होगी।

राम मंदिर गबन मामला।

राम मंदिर के दान में गबन के 12 लाख रुपये बरामद हुए

अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान पात्र से धन गबन के आरोप में रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठकुरन फगौली गांव में छापेमारी करके 10-12 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कार्रवाई राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई। बरामदगी आरोपी लवकुश मिश्रा के घर से हुई, जो मंदिर में कर्मी के रूप में कार्यरत रहा है।

Yogi takes tough stance regarding Akhilesh daughter incident 12 lakh embezzled from Ram Mandir funds recovered
पीएम मोदी

कानपुर के छात्र का PM मोदी को भावुक खत

दुनियाभर में जारी उथल-पुथल, ईरान-इजरायल संघर्ष और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच कानपुर से देश प्रेम और प्रधानमंत्री के प्रति अगाध श्रद्धा की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। कानपुर के एक युवा छात्र आशुतोष यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद भावुक पत्र लिखकर वैश्विक संकट के इस दौर में उनके नेतृत्व के प्रति देश के आम नागरिक के अटूट विश्वास को प्रकट किया है। आशुतोष ने लिखा है कि देश की गरिमा और आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए हम हर तरह की कमी और मुश्किलें बर्दाश्त करने को तैयार हैं, लेकिन आपकी सुरक्षा में रत्ती भर भी समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।

हादसे में मारे गए सदस्यों के फाइल फोटो

सहारनपुर में हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत

सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोठड़ी-धौलाकुआं मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Yogi takes tough stance regarding Akhilesh daughter incident 12 lakh embezzled from Ram Mandir funds recovered
अमन की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस।

मौत के मुंह तक ले गया इंस्टाग्राम का इश्क

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास जंगल में एक पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे युवक का शव लटका मिला। मोबाइल फोन और आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान की। उसकी पहचान बदायूं के हरगनपुर गांव, पोस्ट-सिरासौल, बिल्सी निवासी अमन (20) के रूप में हुई। घटना निगोहां थाना क्षेत्र के ब्रह्मदासपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। पुलिस को मोबाइल फोन से कुछ वॉइस मैसेज भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि अमन ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।

Yogi takes tough stance regarding Akhilesh daughter incident 12 lakh embezzled from Ram Mandir funds recovered
सपा कार्यालय पर छात्रसभा के महासचिव की ओर से लगवाया गया विवादित पोस्टर।

सपा नेता ने विवादित पोस्टर लगाकर केंद्रीय शिक्षा पर साधा निशाना

प्रयागराज में सपा कार्यालय के बाहर लगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के प्रमुख जिला महासचिव सद्दाम अंसारी कामरेड की ओर से लगवाया गया है। इसमें भाजपा का वास्तविक शपथ ग्रहण के नाम से नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा गया है।

Yogi takes tough stance regarding Akhilesh daughter incident 12 lakh embezzled from Ram Mandir funds recovered
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अतरौली में योगी पर साधा निशाना

अलीगढ़ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यूपी में ‘गविष्टि गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा’ निकल रही है। गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर  81-दिवसीय यात्रा अलीगढ़ जनपद के अतरौली पहुंची। वहां उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें 13 जून के मुख्य और ताजा समाचार-ब्रेकिंग न्यूज

Sat, 13 Jun 2026 10:00 PM

09:59 PM, 13-Jun-2026

Tehri: घनसाली के कोट गांव में भीषण अग्निकांड, बेघर हो गए छह परिवार, 12 कमरों का मकान जलकर राख

Massive fire broke out in Kot village of Ghansali  12-room house was reduced to ashes Tehri garhwal

घनसाली गोनगढ़ पट्टी के कोट गांव में देर रात हुए भीषण अग्निकांड में 12 कमरों का एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

09:57 PM, 13-Jun-2026

कैथल: गुरु तेग बहादुर जी की याद में स्थापित गुरु द्वारा नीम साहिब, सभी धर्मों के लोगों के लिए बना आस्था का केंद्र

कैथल: गुरु तेग बहादुर जी की याद में स्थापित गुरु द्वारा नीम साहिब, सभी धर्मों के लोगों के लिए बना आस्था का केंद्र

09:57 PM, 13-Jun-2026

दिल्ली अग्निकांड: बांग्लादेशी पीड़िता बोली- मुफ्त में शव भेजने का किया वादा, फिर दूतावास में वसूले 1.80 लाख

Malviya Nagar Fire Tragedy Promise to transport dead body for free Embassy charged 1.80 lakh

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद पीड़ितों और उनके परिजनों के सामने राहत, मुआवजे और शवों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल खड़े हो गए हैं। शमिया चौधरी के आरोपों के बाद अब संबंधित एजेंसियों और दूतावास की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

09:56 PM, 13-Jun-2026

केंद्रीय मंत्री के संपर्क में असंतुष्ट गुट: ममता खेमे का अगला कदम क्या, कल्याण बनर्जी और सौगत रॉय क्या बोले?

kalyan banerjee on tmc internal rift and sudip bandyopadhyay leaving party kolkata

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर जारी अंदरूनी कलह पर सांसद कल्याण बनर्जी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सुदीप बंदोपाध्याय के जाने को बेअसर बताते हुए इसे नेताओं के लालच का परिणाम और बंगाल की राजनीति का काला अध्याय घोषित किया है। साथ ही भाजपा पर विपक्ष को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

09:54 PM, 13-Jun-2026

Noida News: अर्धविकसित इलाकों में खुले में पड़े कूड़े उठाएगा प्राधिकरण

अर्धविकसित इलाकों में खुले में पड़े कूड़े उठाएगा प्राधिकरण

09:54 PM, 13-Jun-2026

Lucknow News: अहिबारनपुर उपकेंद्र पर 15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

lucknow city news

09:53 PM, 13-Jun-2026

Faridabad: महान शूटर व कोच जसपाल राणा की अंतिम यात्रा निकाली गई

Faridabad: महान शूटर व कोच जसपाल राणा की अंतिम यात्रा निकाली गई

09:52 PM, 13-Jun-2026

लखनऊ: इमरजेंसी के डॉक्टर ने बताया कि इमरजेंसी में ये पांच मिथ न करें इस्तेमाल, जा सकती है जान

लखनऊ: इमरजेंसी के डॉक्टर ने बताया कि इमरजेंसी में ये पांच मिथ न करें इस्तेमाल, जा सकती है जान

09:52 PM, 13-Jun-2026

Meerut News: कार-बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, एक दिल्ली रेफर

Car-bike collision: two youths critically injured, one referred to Delhi.

09:52 PM, 13-Jun-2026

Noida News: मेट्रो के दोनों रूट के टेंडर में 10 दिन का समय बढ़ाया गया

मेट्रो के दोनों रूट के टेंडर में 10 दिन का समय बढ़ाया गया

09:51 PM, 13-Jun-2026

Jharkhand: राज्यसभा चुनाव में ‘नाथवानी’ की एंट्री से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला; आंकड़ों के खेल में फंसा महागठबंधन

Jharkhand Polls Parimal Nathwani Entry Makes Rajya Sabha Race High-Stakes Triangular Fight

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव में मुकाबला रोचक हो गया है। एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के मैदान में उतरने से चुनाव त्रिकोणीय बनता दिख रहा है। जीत के लिए 28 वोट जरूरी हैं, जबकि एनडीए के पास 24 विधायक हैं।

09:50 PM, 13-Jun-2026

Barwani News: सालखेड़ा में पागल कुत्ते का हमला, देर रात घरों के बाहर सो रहे ग्रामीणों को काटा; छह घायल

Rabid dog attacks villagers sleeping outside their homes late at night in Salkheda, Barwani; 6 injured.

बड़वानी जिले की राजपुर तहसील के ग्राम सालखेड़ा में एक पागल कुत्ते के हमले से छह ग्रामीण घायल हो गए। घटना देर रात की है, जब घरों के बाहर सो रहे लोगों को कुत्ते ने काट लिया। सभी घायलों का उपचार जारी है और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

09:49 PM, 13-Jun-2026

कारोबारी की करतूत: बिजली का फर्जी बिल लगा बनाई फर्म, 1.62 करोड़ की कर चोरी; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Firm set up using fake electricity bill more than one crore tax evasion

टोरंट पावर कंपनी का जो बिल लगाया गया था उस पर सर्विस नंबर गलत था, इससे सत्यापन नहीं हो सका। फर्म का कोई कार्यालय और गोदाम भी नहीं दिखाया गया था। जांच में सामने आया कि बोगस व अस्तित्वहीन फर्मों से खरीद घोषित की गई है।

09:46 PM, 13-Jun-2026

Meerut News: डॉ. मोनिका मेहरोत्रा को स्वामी विवेकानंद समाज सुधारक पुरस्कार से किया सम्मानित

Dr. Monica Mehrotra honored with the Swami Vivekananda Social Reformer Award.

09:45 PM, 13-Jun-2026

Noida News: एंथूरियम वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीकरण रद्द, गतिविधियों पर उठे सवाल

Anthurium Welfare Association’s registration cancelled; questions raised over its activities.

09:45 PM, 13-Jun-2026

Meerut News: पर्चा खोने पर भी मरीजों को इलाज में नहीं होगी परेशानी, कंप्यूटर में दर्ज रहेगा रिकॉर्ड

Patient will get treatment, though lost prescription

09:45 PM, 13-Jun-2026

PM मोदी सरकार के 12 वर्ष: भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, सीएम और केंद्रीय मंत्री ने  गिनाईं उपलब्धियां

12 Years of PM Modi's Government: 'Viksit Bharat Sankalp' Conference held in Bhopal; CM and Union Minister hig

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा नेताओं ने सुशासन, विकास और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

09:45 PM, 13-Jun-2026

Ratlam: पलसोड़ी में पथराव के बाद प्रशासन सख्त, दूसरे दिन शुरू हुआ निर्माण कार्य; पथराव करने वालों की तलाश जारी

Work has commenced in the investment zone; raids are being conducted to locate those who pelted stones

ग्राम पलसोड़ी में पथराव की घटना के बाद दूसरे दिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पथराव करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस उनकी तलाश में दबिशें दे रही है।

09:42 PM, 13-Jun-2026

Noida News: 15 घंटे बिजली गुल, निवासियों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

15 घंटे बिजली गुल, निवासियों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

09:41 PM, 13-Jun-2026

Vikasnagar: खेत में पानी डालने को लेकर विवाद, मारपीट में तीन भाई गंभीर घायल, एक की मौत से गांव में तनाव

Man dies after clash over Irrigation Water Dispute three brothers seriously injured Vikasnagar Dehradun News

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में ट्यूबवेल से खेत में पानी डालने को लेकर दो पक्षियों में विवाद हो गया।

09:41 PM, 13-Jun-2026

नर्सिंग प्रवेश परीक्षा: अंजली बनीं प्रदेश टॉपर, अरूण दूसरे और हेमा तीसरे स्थान पर रहीं; ऐसा रहा पूरा रिजल्ट

UP Nursing Entrance Exam:अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने शनिवार को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। गौतमबुद्ध नगर की अंजिली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

09:40 PM, 13-Jun-2026

UP: आम बीनने गई महिला और बालिका पर गिरी बिजली, झुलस गया पूरा शरीर, मौत; तहसीलदार ने किया मुआयना

Woman and girl struck lightning while gathering mangoes both suffered severe burns died Tehsildar inspected

Chandauli News: चकिया क्षेत्र के धनावल कला स्थित वनवासी बस्ती में शनिवार शाम आंधी और बारिश के दौरान आम बीनने गई महिला रूबी (35) और बालिका लक्ष्मी (12) पर आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। प्रशासन ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।

09:40 PM, 13-Jun-2026

Noida News: आम महोत्सव में दिखा स्वाद और सौहार्द का संगम

A confluence of taste and camaraderie witnessed at the Mango Festival.

09:39 PM, 13-Jun-2026

Meerut News: बिजली की ट्रिंपिंग और कटौती से परेशान रहे लोग

People were troubled by frequent power tripping and outages.

09:38 PM, 13-Jun-2026

SP अभिनव विश्वकर्मा की पहल: कटनी के 17 थानों को मिलेगा ISO सर्टिफिकेशन, पुलिसिंग में शुरू हुआ बड़ा बदलाव

MP : इन एसपी ने अपराध पर लगाम लगाने के साथ सुधारी थाने की व्यवस्था, जिले के 17थानों को अब मिलेंगे ISOऑवर्ड; जाने मामला।

09:38 PM, 13-Jun-2026

Meerut News: घर के बार लूडो खेलने के विरोध में युवक पर किया जान लेवा हमला

09:38 PM, 13-Jun-2026

थाना समाधान दिवस : तीन फरियादी पहुंचे, दो समस्याओं का निपटारा

Police Station Grievance Redressal Day: Three complainants arrived; two issues resolved.

मुंडाली थाने पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

09:35 PM, 13-Jun-2026

Bihar : नगरपालिका निर्वाचन में बिहार रचेगा नया इतिहास, मतगणना में पहली बार होगा टोटलाइजर का लाइव इस्तेमाल

Bihar : नगरपालिका निर्वाचन को पूरी तरह सुरक्षित और  पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग युद्ध स्तर पर तैयारी रही हैं। बिहार के निर्वाचन इतिहास में पहली बार में अत्याधुनिक ई.वी.एम. और टोटलाइजर मशीन का उपयोग किया जाएगा।

09:35 PM, 13-Jun-2026

Noida News: कॉकरोच से जंग में पेस्ट कंट्रोल बना सहारा, 30% बढ़ी मांग

Pest control emerges as an ally in the battle against cockroaches; demand rises by 30%.

09:35 PM, 13-Jun-2026

Meerut News: बूथ कमेटी के साथ नए सदस्य बनाने में जुटे बसपाई

BSP workers are busy enrolling new members alongside booth committees.

09:35 PM, 13-Jun-2026

Explainer: मस्क पर बरसे डॉलर, लेकिन क्या आप भी भारत में बैठकर खरीद सकते हैं स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयर?

भारत में बैठकर एलन मस्क की स्पेसएक्स और टेस्ला में निवेश कैसे किया जा सकता है? समझें आसान चरणवार प्रक्रिया, RBI के LRS नियम, TCS, W-8BEN फॉर्म, कैपिटल गेन टैक्स और ITR अनुपालन से जुड़ी पूरी जानकारी। पढ़ें विस्तृत बिजनेस एक्सप्लेनर।

09:33 PM, 13-Jun-2026

UP: हाथ दुपट्टे से बांधकर यमुना में कूद थे युवक-युवती, पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म की प्राथमिकी; आरोपी भेजा जेल

FIR against young man who jumped into Yamuna with young woman

युवती के परिजन ने थाने में तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। बयान में लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

09:33 PM, 13-Jun-2026

50 साल का शख्स आगरा नहर में कूदा: बल्लभगढ़ पुलिस ने शव बरामद किया, परिजन बोले- जगबीर था बीमार

50-year-old man commits suicide by jumping into Agra Canal in Ballabhgarh.

बल्लभगढ़ में जगबीर (50) पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

09:32 PM, 13-Jun-2026

MP News: सीएम मोहन बोले- समान नागरिक संहिता पर जनता की राय से बनेगी नीति, 22 जून तक दे सकेंगे सुझाव

MP News: CM Mohan says policy on Uniform Civil Code will be formulated based on public opinion; suggestions ca

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर नीति निर्माण जनता के सुझावों और सहभागिता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

09:32 PM, 13-Jun-2026

संकट में मानवाधिकार: ‘1990 के कश्मीर जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं’, POJK को लेकर जावेद अहमद बेग का बड़ा बयान

जावेद अहमद बेग ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस संकट की घड़ी में भारत और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लोग पीओजेके के अपने उन भाइयों और बहनों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। बेग एक कश्मीरी मानवाधिकार रक्षक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता हैं।

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this

Related posts

बड़ी खबर-बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा 6 साल के लिये पार्टी से सस्पेंड पैगंबर मुहम्मद साहब पर विवादित बयान के चलते बीजेपी ने की कार्रवाई।

Shahrukh Khan

लखीमपुर खीरी में बवाल: अब तक आठ लोगों ने गंवाई जान, बड़ी संख्या में जुटने लगे किसान, इंटरनेट सेवाएं बंद

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ओसामा अंसारी को तहसील सचिव बिजनौर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Leave a Comment