Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 11–जून–2026–गुरुवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 11 Jun 2026

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

UP: जिन स्कूलों में महंगी दीं कॉपी-किताबें, उनकी जांच हुई पूरी; 30 विद्यालयों पर लगाया गया जुर्माना

Thu, 11 Jun 2026 09:54 AM

निजी स्कूलों में महंगी किताबें और चुनिंदा दुकानों से खरीदारी के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट में अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई हो सकती है।
Book Commission Probe Completed in 30 Schools Fine Up to one Lakh Possible
किताबें महंगी हुई – फोटो  F – फोटो AMMP 24 News Live TV

 निजी विद्यालयों में किताबों और स्टेशनरी के नाम पर कथित कमीशनखोरी की शिकायतों की जांच पूरी हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित 6 संयुक्त जांच टीमों ने शहर के 30 निजी स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। बृहस्पतिवार को सभी टीमें अपनी जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह को सौंपेंगी।

रिपोर्ट में अनियमितताएं मिलने पर विद्यालयों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। टीम पापा के संस्थापक मनोज शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया था कि कई निजी विद्यालय एनसीईआरटी और सीबीएसई की निर्धारित पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें पाठ्यक्रम में शामिल कर रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से ही पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 6 संयुक्त टीमों का गठन किया था। इन टीमों में अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम, द्वितीय, तृतीय, अपर उप जिलाधिकारी सदर, डिप्टी कलेक्टर, उपजिलाधिकारी किरावली और खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया। जांच के दौरान विद्यालयों के पुस्तक सूची, प्रकाशकों के नाम, अभिभावकों की शिकायतों और पुस्तकों की उपलब्धता से जुड़े बिंदुओं की पड़ताल की गई। कुछ विद्यालयों में नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं, जिनका उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है।

सभी जगह से आ गई रिपोर्ट
खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सभी जगह से रिपोर्ट मंगवा ली गई है। बुधवार को भी हमारी टीम जांच करने गई थी। बृहस्पतिवार तक पूरी रिपोर्ट बीएसए को सौंप देंगे।

UP: 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एक डोज, सर्वाइकल कैंसर का खतरा होगा दूर, 51 केंद्रों पर मुफ्त टीकाकरण शुरू

Thu, 11 Jun 2026 09:59 AM

14-15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है। अब जिले में 51 केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है।
Single-Dose Cervical Cancer Vaccine Now Available Free at 51 Centres in Agra
टीकाकरण – फोटो  F – फोटो AMMP 24 News Live TV

 वैक्सीन की एक डोज और सर्वाइकल कैंसर से छुट्टी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी सर्वाइकल वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। अब टीकाकरण के लिए 33 केंद्र और बढ़ा दिए हैं। 51 केंद्रों पर वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। 14 से 15 साल की बालिकाओं को वैक्सीन की एक ही डोज लगाई जा रही है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लायल में ही टीकाकरण हो रहा था। अब 33 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एंटी सर्वाइकल वैक्सीन की व्यवस्था की है। हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और हर महीने के तीसरे शुक्रवार को 550 उप केंद्रों पर टीकाकरण कराया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक आगरा में 451 बालिकाओं को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 14 -15 साल की बालिका को वैक्सीन की एक ही डोज लगाई जाएगी। आधार कार्ड लेकर इन केंद्रों पर टीका लगवा सकते हैं। uwin.mohfw.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।

वैक्सीनेशन में फिरोजाबाद अव्वल, मथुरा फिसड्डी
बालिकाओं को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने के मामले में फिरोजाबाद सबसे आगे चल रहा है। यहां अभी तक 2043 बालिकाओं को वैक्सीन लग चुकी है। मथुरा सबसे फिसड्डी है। यहां महज 206 को ही वैक्सीन लगी है। मैनपुरी में 503 बालिकाएं टीका लगवा चुकी हैं।

टीका लगवाकर बेटियों को दें सौगात
एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 60-70 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 7-10 मरीजों में सर्वाइकल कैंसर मिल रहा है। ऐसे में अभिभावकों को अपनी बच्चियों को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने की सलाह दे रहे हैं। इससे किसी भी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
जिलाआबादी (लाख में)लक्ष्य टीका करण आगरा 55.78/ 55,78/ 7451 फिरोजाबाद 30.99/ 30,992/ 2,043 मैनपुरी 22.59/ 22,592/ 503/

मथुरा 31.43/ 31,436/ 206

Varanasi News: सिपाही भर्ती परीक्षा, अनुपात, औसत से जुड़े सवालों में उलझे परीक्षार्थी, वाराणसी में 12661 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 11 Jun 2026 05:42 AM

 वाराणसी में सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन लाभ-प्रतिशत, अनुपात और औसत से जुड़े प्रश्नों ने कई परीक्षार्थियों को उलझन में डाल दिया। समय कम पड़ने की शिकायत भी सामने आई। जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा में 44,064 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,661 अनुपस्थित रहे, जबकि शेष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
Constable Recruitment Exam Candidates stumped questions ratios and averages 12661 skipped exam Varanasi
बिपिन बिहारी महिला इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी लाइन में लगे। – फोटो  F – फोटो AMMP 24 News Live TV

वाराणसी जिले के 50 केंद्रों पर पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन 28.5 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। यानी पंजीकृत कुल 44064 परीक्षार्थियों में से 12661 ने परीक्षा छोड़ी। हालांकि, परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को कठिन बताया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्न बेहद मुश्किल थे। प्रतिशत, दूरी-दिशा, लाभप्रतिशत, अनुपात और औसत से जुड़े सवाल हल करने में काफी समय लग गया।

अभ्यर्थियों ने बताया हिंदी, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान के करीब 120 प्रश्न पूछे गए। सामान्य ज्ञान में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म जैसे विषय शामिल थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में 15672 ने परीक्षा दी और 6360 ने छोड़ दी। दूसरी पाली में 15831 ने परीक्षा दी और 6201 ने छोड़ दी। दोनों ही पालियों में औसत 28.5 फीसदी ने परीक्षा छोड़ी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पेपर देने पहुंचे अभ्यर्थियों की केंद्र के बाहर गहन जांच की गई। शर्ट की बांह खुलवाकर, जूते उतरवाकर जांच होने के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद रेटिना और फिंगरप्रिंट स्कैन किया गया।

तीन दिन में 38 हजार से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा वाराणसी में भी 8 जून से 10 जून तक यह परीक्षा 6 पालियों में हुई। परीक्षा के लिए 1,32,192 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन तीनों दिन की परीक्षा में कुल 37976 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। कुल 93,616 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इसमें पहले दिन 13053, दूसरे दिन 12362 और अंतिम दिन 12561 अनुपस्थित रहे।

दिन भर कैंट रेलवे स्टेशन पर रही भीड़, जैसे-तैसे लोगों ने की यात्रा
परीक्षा के कारण लगातार तीन दिनों तक कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को कैंट स्टेशन से 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफाॅर्म तक यात्रियों के अलावा परीक्षार्थियों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा बिहार, गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ रूट की ट्रेनों में भीड़ दिखी।

एसी कोच में भी लोगों ने जनरल की तरह यात्रा की। स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही यूपी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के तहत आरक्षण कराने वाले यात्रियों को पहले जगह दिलाई गई।

Weather in UP: प्रदेश में मौसम कल से लेगा यू-टर्न, 56 जिलों में आंधी और ओले गिरने की चेतावनी; इन इलाकों में होगी बारिश

Wed, 10 Jun 2026 09:49 PM

यूपी के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज से माैसम में बदलाव की आहट है। बृहस्पतिवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आंधी बारिश का दाैर शुरु होने वाला है। माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 45 जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

वहीं तराई और पश्चिमी यूपी समेत 56 जिलों में ओलावृष्टि और बूंदबांदी की भी संभावना जताई गई है। इस माैसमी बदलाव से फाैरी ताैर पर तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। बुधवार को सुबह यूपी के नोएडा-गाजियाबाद, संभल जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा।

45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं झांसी, प्रयाराज, अमेठी और कानपुर में भी भयानक तपिश रही। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

इन जिलों में है गरज चमक और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

UP: Weather in the state will take a U-turn from tomorrow, warning of thunderstorms and hailstorms in 56 distr
कई जिलों में गिर सकते हैं ओले फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग: नागरिक समूह ने BJP अध्यक्ष को लिखा पत्र, नफरत फैलाने का आरोप लगाया

Wed, 10 Jun 2026 09:33 PM

नागरिक समाज संगठन ‘सिटिजन्स फॉर फ्रेटरनिटी-भारत’ ने भाजपा अध्यक्ष को पत्र भेजकर नाजिया इलाही खान के कथित विवादित बयानों पर कड़ा रुख अपनाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि उनकी टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द और सांविधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
Civil society group writes to BJP chief seeking action against leader's 'hate speeches'
नाजिया इलाही खान – फोटो : एक्स/नाजिया इलाही खान/फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

एक नागरिक समाज समूह ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र लिखा। इस समूह ने सत्तारूढ़ पार्टी की एक महिला नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समूह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण दिए हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए जाने चाहिए।

नागरिक संगठन ‘सिटिजन्स फॉर फ्रेटरनिटी-भारत’ ने नाजिया इलाही खान की ओर से कथित तौर पर ‘कई बार दिए गए भड़काऊ बयानों’ को लेकर नवीन को पत्र लिखा। संगठन का कहना है कि नाजिया इलाही खान खुद को सार्वजनिक रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी के रूप में पेश करती हैं।

हालांकि, भाजपा सूत्रों ने कहा कि वह पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य नहीं हैं। सिटिजन्स फॉर फ्रेटरनिटी-भारत एक सामाजिक पहल है, जो समाज में जागरूकता, जिम्मेदार व्यवहार और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने पर काम करती है।

पत्र में किसने हस्ताक्षर किए?
इस पत्र पर पूर्व दिल्ली उपराज्यपाल नजीब जंग, लोक नीति विशेषज्ञ अमोघ देव राय, कारोबारी नावेद खान, पूर्व राजनयिक अशोक शर्मा, पत्रकार जावेद एम. अंसारी, उद्योगपति सईद शेरवानी और पूर्व आईएएस अधिकारी आशीष जोशी के हस्ताक्षर हैं।

नाजिया पर क्या आरोप लगाया गया?
पत्र में कहा गया कि हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाजिया इलाही खान ने कथित तौर पर मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की अपील की और उन्हें सरकारी तथा निजी क्षेत्र की नौकरियों और व्यावसायिक गतिविधियों से बाहर रखने की बात कही।

नागरिक समाज समूह ने कहा कि ऐसे बयान समाज में विभाजन पैदा करते हैं, सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देते हैं और समानता, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द जैसे सांविधानिक मूल्यों को कमजोर करते हैं।

समूह ने भाजपा से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या नाजिया इलाही खान पार्टी में कोई पद रखती हैं। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने, जरूरत पड़ने पर पार्टी से निष्कासन तक का कदम उठाने की भी मांग की गई।

संगठन ने मांग की कि सक्षम अधिकारी ‘नफरत फैलाने वाले भाषण’ और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने से जुड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करें।

MEA: ओमान तट पर जहाज पर हमले को लेकर भारत ने जताई चिंता; 21 भारतीय बचाए गए, तीन अब भी लापता

Wed, 10 Jun 2026 09:04 PM

ओमान के समुद्री क्षेत्र में एक मालवाहक पोत पर हुए हमले के बाद भारत ने घटना की निंदा की है। चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों में से 21 को बचा लिया गया है, जबकि तीन का अब भी पता नहीं चल सका है। नई दिल्ली ने हालात सामान्य करने, बातचीत के जरिये समाधान निकालने और वैश्विक जलमार्गों पर निर्बाध आवागमन बहाल करने पर जोर दिया है। पढ़िए रिपोर्ट-
mea condemn attack on commercial vessel off the coast of oman several Indian missing
रणधीर जायसवाल – फोटो : फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

भारत ने आज ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज सेटेबेलो पर हमले की कड़ी निंदा की। जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन भारतीयों के लापता होने की सूचना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जारी खोज एवं बचाव अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा,  क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और यह वहां जारी संघर्ष का सीधा परिणाम है। भारत ने एक बार फिर तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ताओं को सफलतापूर्वक पूरा करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस लौट सके।

भारत ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र आवाजाही तथा व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak

Aftab Khan Sampadak

 

मानवाधिकार मीडिया

 

AMMP 24 News live tv

 

मजलूम की आवाज़

 

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  11 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

 

11-JUN-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

 

ब्रेकिंग न्यूज: 11-JUN-2026

 

पढ़ें 11 जून के मुख्य और ताजा समाचार

 

पढ़ें 11 जून के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

09:59 AM, 11-Jun-2026

UP: 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एक डोज, सर्वाइकल कैंसर का खतरा होगा दूर, 51 केंद्रों पर मुफ्त टीकाकरण शुरू

Single-Dose Cervical Cancer Vaccine Now Available Free at 51 Centres in Agra

14-15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है। अब जिले में 51 केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है।

09:58 AM, 11-Jun-2026

Bihar : 14-15 बाइक सवार युवकों ने खनन विभाग के जांच दस्ते पर हमला बोला, जवान घायल; सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त

banka rajoun sand mafia attack on mining department team illegal sand mining rampur ghat

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जिला खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। रामपुर बालू घाट पर छापेमारी के दौरान 10 से 15 बाइक सवार तस्करों ने पथराव कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और खनन विभाग के जवान मनीष कुमार को घायल कर दिया।

09:57 AM, 11-Jun-2026

Himachal News: हिमाचल में सेंचुरी प्रवेश शुल्क बढ़ा, भारतीयों के लिए 300; विदेशियों के लिए 600 रुपये फीस

Himachal Revises Wildlife Sanctuary Entry Fees: Indians to Pay ₹300, Foreigners ₹600

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन्यजीव संरक्षण नियमों में संशोधन करते हुए अभयारण्य (सेंचुरी) क्षेत्रों के लिए नए प्रवेश और फोटोग्राफी शुल्क लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क 300 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 600 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। यह संशोधित शुल्क राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही लागू हो गया है।

09:57 AM, 11-Jun-2026

Baghpat: वरुण के अंतिम संस्कार से पहले इंसाफ की मांग, FIR दर्ज होने तक अड़े परिजन, क्षेत्र में पुलिस अलर्ट

Family Refuses Last Rites Until FIR Is Filed in Varun Shooting Case

बागपत के बड़ौत में हिस्ट्रीशीटर वरुण के परिजनों और समर्थकों ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है

09:53 AM, 11-Jun-2026

‘बंदूक उठाना चाहता था’; नक्सली बनने वाले थे पवन कल्याण! बोले- ‘भाई चिरंजीवी की प्रेरणा से बदला रास्ता’

Pawan Kalyan Wanted to Become Naxalite: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं एक्टर पवन कल्याण ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि वे नक्सली बनना चाहते थे। मगर, भाई ने उन्हें राह बदलने के लिए प्रेरित किया।

09:52 AM, 11-Jun-2026

Bihar News : अब बिहार में किस अफसर के पास आय से 208 प्रतिशत अधिक संपत्ति? दो ठिकानों पर EOU की पड़ताल

eou bihar raid on the house of accountant in hajipur nagar parishad vaishali bihar news

Vaishali Bihar : आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय के लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।

09:52 AM, 11-Jun-2026

UP: नवजातों के जन्म प्रमाणपत्र में आधार बना मुसीबत, अब आ रही ये समस्याएं; रिकॉर्ड में अंतर से माता-पिता परेशान

Mismatch in Aadhaar and Hospital Records Delays Birth Certificates

आधार कार्ड और अस्पताल रिकॉर्ड में नामों के अंतर के कारण जन्म प्रमाणपत्र जारी होने में परेशानी आ रही है। परिजन अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

09:51 AM, 11-Jun-2026

तलाक का केस स्थानांतरण की मांग खारिज: हाईकोर्ट ने कहा-कामकाजी पत्नी का यात्रा में असमर्थता का दावा अस्वीकार्य

Plea to transfer divorce case rejected High Court rules working wife claim unacceptable

मोहाली में काम करने वाली महिला के पति ने पटियाला की फैमिली कोर्ट में तलाक की मांग वाली याचिका दाखिल की थी। महिला ने मामला मोहाली में ट्रांसफर करने की मांग की थी।हाईकोर्ट ने कहा कि तीन घंटे की यात्रा को असाधारण कठिनाई नहीं माना जा सकता।

09:48 AM, 11-Jun-2026

हिमाचल प्रदेश: आईजीएमसी शिमला के आई बैंक ने बदली 390 दृष्टिबाधितों की जिंदगी, इच्छुक ऐसे भर सकते हैं फार्म

390 Lives Illuminated Through Eye Donation: IGMC Restores Vision to the Visually Impaired

शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आई बैंक में वर्ष 2010 से अब तक 460 लोगों ने मृत्यु के बाद नेत्रदान किया है। इनमें से 390 सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं, जिससे सैकड़ों दृष्टिबाधित लोगों को नई रोशनी और बेहतर जीवन मिला है।

09:47 AM, 11-Jun-2026

पहली बार सोनिया से मिले विजय, राहुल संग बन गई INDIA पर बात?

पहली बार सोनिया से मिले विजय, राहुल संग बन गई INDIA पर बात?

09:46 AM, 11-Jun-2026

Betul News: निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में उतरे दो सगे भाइयों की मौत, उन्हें बचाने गए मजदूर की हालत बिगड़ी

Betul News: Accident in under-construction septic tank: Two brothers dead, one laborer critical

बैतूल जिले के मुलताई में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। एक-एक कर तीनों टैंक में उतरे और फंस गए। हादसे से क्षेत्र में शोक फैल गया है।

09:46 AM, 11-Jun-2026

Team India: रोहित-विराट की मौजूदगी में गौतम नहीं बना पा रहे गंभीर योजनाएं, बीसीसीआई के संपर्क में हैं Ro-Ko

वनडे विश्व कप को होने में अभी एक साल से अधिक का समय शेष है, लेकिन भारत ने इसकी तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह बना पाएंगे या नहीं।

09:43 AM, 11-Jun-2026

पंजाब में बदला माैसम: सुबह हुई बरसात के बाद पारे में गिरावट, दो दिन ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट

Weather changes in Punjab Temperature drops following morning rain alert for hailstorms and strong winds

माैसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी दी है जबकि शनिवार से सोमवार तक तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

10:16 AM, 11-Jun-2026

Video: अम्बेडकरनगर में आंधी-बारिश का कहर, 100 बिजली खंभे टूटे, 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल

Video: अम्बेडकरनगर में आंधी-बारिश का कहर, 100 बिजली खंभे टूटे, 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल

10:14 AM, 11-Jun-2026

Bihar : मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मरीज ‘अगवा’; सुरक्षाकर्मियों के बीच से बाइक पर किसे ले भागे युवक?

Bihar News :Bullet riders flee patient DMCH emergency, security agencies begin investigation

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक युवक बुलेट बाइक लेकर सीधे इमरजेंसी वार्ड के अंदर पहुंच गया और वहां इलाज करा रहे अपने घायल दोस्त को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।

10:12 AM, 11-Jun-2026

Himachal Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, 5 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; जानें अपडेट

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने 16 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

10:12 AM, 11-Jun-2026

सीएसआईओ ने ढूंढा समाधान: अब आसमान में कोई भी उड़ती चीज नहीं होगा धोखा, एआई बताएगा पक्षी है या ड्रोन

CSIO finds solution No more confusion about airborne objects AI will identify whether bird or drone

मौजूदा विजन-आधारित ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम अक्सर छोटे आकार के ड्रोन और पक्षियों के बीच अंतर करने में चूक जाते हैं, विशेषकर तब जब वस्तु काफी दूर हो या उसका आकार छोटा हो। ऐसे मामलों में सुरक्षा एजेंसियों को कई बार फॉल्स अलर्ट मिलते हैं।

10:12 AM, 11-Jun-2026

एक संगठन, दो अध्यक्ष: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन में कुर्सी को लेकर मचा घमासान, सदस्यों के बीच बढ़ा भ्रम

One Association, Two Presidents: Leadership Row Deepens in SFCA

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन (SFCA) में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहरा गया है। कृपाल सिंह चाहर और मुनेंद्र जादौन दोनों खुद को वैध अध्यक्ष बता रहे हैं, जिससे संगठन के सदस्यों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

05:29 AM, 11-Jun-2026

Sports: 12 जून से बेनियाबाग में शुरू होगा मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट, जानें खास

Sports News Mohammad Shahid Memorial Open Nine-a-Side Football Tournament to begin Beniyabag 12 June

Varanasi News: वाराणसी के फुटबॉल के मक्का कहे जाने वाले बेनियाबाग मैदान में 12 जून से मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन नाइन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा। बनारस स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में काशी की 15 और प्रयागराज की एक टीम भाग लेंगी। नॉकआउट आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे।

05:27 AM, 11-Jun-2026

Varanasi News: जिला अस्पताल में गहराया बिजली संकट, एक घंटे तक अंधेरे में रहा पर्ची व दवा काउंटर; परेशानी

Power crisis worsens district hospital varanasi registration and medicine counters remained in dark

Varanasi District Hospital: वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पर्ची और दवा काउंटर करीब एक घंटे तक अंधेरे में रहे। इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। निरीक्षण के दौरान पहुंचे राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से फोन पर बात कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।

05:25 AM, 11-Jun-2026

Mandi News: चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग

Demand for prompt payment of medical bills

05:21 AM, 11-Jun-2026

Mandi News: प्रवेश की तिथि 30 जून तक बढ़ी

Admission date extended until June 30.

05:18 AM, 11-Jun-2026

आज के दिन: नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, जाली हस्ताक्षर मामले में दर्ज याचिका पर सुनवाई

आज है गुरुवार, 11 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…

11 June 2026 Major Events

आज 11 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जैकलीन फर्नांडीज से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, फर्जी हस्ताक्षर मामले दायर अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।

नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष का विषय- ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ है।  बैठक में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल समावेशी मानव विकास के ढांचे पर चर्चा करेंगे।

अभिषेक बनर्जी से जुड़े जाली हस्ताक्षर मामले में सुनवाई
कलकत्ता हाईकोर्ट तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में राज्य सीआईडी की किसी भी कठोर कार्रवाई से संरक्षण की मांग की है। दरअसल, यह मामला तृणमूल के कुछ विधायकों की ओर से शिकायत किए जाने के बाद दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रस्तुत आधिकारिक दस्तावेजों पर कई विधायकों के हस्ताक्षर जाली थे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का दिल्ली दौरा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय गुरुवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा होगी। अपनी पहली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस बार उनके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की संभावना है।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में दिल्ली की एक निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

आईबी अधिकारी हत्याकांड मामले पर आएगा फैसला
उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2020 में भड़के दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी। इस मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत 11 आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है। मामला दयालपुर थाने में अंकित शर्मा के पिता रविंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कोयला मंत्रालय का कार्यक्रम
कोयला मंत्रालय गुरुवार को हैदराबाद में रोड शो का आयोजन करेगा। इससे पूर्व कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं पर नई दिल्ली में आयोजित किए गए रोड शो की गति को आगे बढाने की दिशा में यह कार्यक्रम अगला कदम होगा।

05:18 AM, 11-Jun-2026

Mandi News: एचआरटीसी कर्मियों ने उठाई लंबित देयों के भुगतान की मांग

HRTC employees demand payment of outstanding dues.

HRTC employees demand payment of outstanding dues.

05:09 AM, 11-Jun-2026

G7 Summit: PM मोदी और ट्रंप की जी-7 में हो सकती है मुलाकात, व्यापार से H-1B वीजा समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। व्यापार, H-1B वीजा और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने के संकेत हैं।

05:09 AM, 11-Jun-2026

तीन दिन, तीन बड़ी मुलाकातें: सोनिया-ममता फिर ममता-सोनिया और अब राहुल-अभिषेक, टूटती तृणमूल की घर वापसी की कवायद

TMC merger in congress mamata banerjee sonia rahul gandhi meeting reason

राजनीतिक हलकों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है। हालांकि टीएमसी ने इन्हें खारिज किया है। लेकिन जिस तरह से टीएमसी के विधायक और सांसद टूट रहे हैं और ममता बनर्जी की सोनिया गांधी और अभिषेक बनर्जी की राहुल गांधी के साथ लंबी बैठकें हुई हैं, उनसे इन कयासों को बल मिल रहा है।

05:01 AM, 11-Jun-2026

Rohtak News: मिड-डे मील वर्कर्स 18 जून को निकालेंगी शव यात्रा, 4 अगस्त को करेंगी सीएम आवास का घेराव

Mid-day meal workers to stage funeral procession on June 18, gherao CM's residence on August 4

Mid-day meal workers to stage funeral procession on June 18, gherao CM’s residence on August 4

05:00 AM, 11-Jun-2026

मंडी सिया हत्याकांड: अदालत में पेश होगा 200 से अधिक पन्नों का चालान

Mandi Siya Murder Case: Charge sheet spanning over 200 pages to be presented in court.

सिया हत्याकांड में पुलिस की ओर से तैयार चार्जशीट से संबंधित कानूनी आपत्तियां दूर कर ली गई हैं। करीब 200 से अधिक पन्नों वाला चालान तैयार किया गया है।

05:00 AM, 11-Jun-2026

हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- माता-पिता के समझौते से नहीं छीना जा सकता है बच्चे का अधिकार

Himachal: High Court rules a child's rights cannot be taken away by an agreement between parents

अदालत ने स्पष्ट किया है कि माता-पिता के बीच तलाक के समय हुआ कोई भी आपसी समझौता या सहमति उनके नाबालिग बच्चों के भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) के अधिकार को जीवनभर के लिए सीमित या समाप्त नहीं कर सकती है।

05:00 AM, 11-Jun-2026

बल्क ड्रग पार्क: पहले चरण में 800 एकड़ में लगेंगी औद्योगिक इकाइयां, 50 कंपनियां तैयार करेंगी कच्चा माल

Bulk Drug Park: Production to begin on 800 acres of land in the first phase.

ऊना के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में पहले चरण में 800 एकड़ भूमि पर उत्पादन गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

05:00 AM, 11-Jun-2026

HP Permit Fees: हिमाचल में बढ़ेगा व्यावसायिक वाहनों का परमिट शुल्क, हर दो साल में होगी 10 फीसदी बढ़ोतरी

Permit fees for commercial vehicles in Himachal to rise; 10 percent hike every two years.

 परिवहन विभाग ने हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम में संशोधन का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

05:00 AM, 11-Jun-2026

हिमाचल: मेधावियों को कूपन की जगह 16 हजार रुपये देने की तैयारी, शिक्षा विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Himachal: Plans underway to provide 16,000 instead of coupons to meritorious students

शिक्षा निदेशालय ने अब विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कूपन या ई-वाउचर देने के बजाय उनके बैंक खातों में सीधे 16 हजार रुपये ट्रांसफर करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

05:00 AM, 11-Jun-2026

Himachal: नगर निकाय अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में विधायकों को वोट डालने से रोकने पर सुप्रीम कोर्ट गई सरकार

hp govt moves Supreme Court after MLAs are barred from voting in elections for local body chairmans and vice c

 नगर निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में विधायकों के वोट देने के अधिकार की बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर कर दी है।

05:00 AM, 11-Jun-2026

Himachal: जिस क्षेत्र में निवासी, उसी डिपो से मिलेगा राशन, स्थायी पते के आधार पर होगी व्यवस्था

 सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत डिपो में मिल रहे सस्ता राशन वितरण में बदलाव किया जा रहा है।

04:54 AM, 11-Jun-2026

मानसून ने बदली मौसम की चाल: पूर्वोत्तर-दक्षिण में भारी बारिश; दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-ओलों की चेतावनी

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश, जबकि दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में मानसून कई नए राज्यों में पहुंच सकता है।

04:47 AM, 11-Jun-2026

Mandi News: पार्षदों ने संभाली स्वच्छता अभियान की कमान

Councilors take charge of the cleanliness drive.

04:39 AM, 11-Jun-2026

Mandi News: प्रचंड गर्मी के बीच आधा सुंदरनगर शहर प्यासा

Half of Sundarnagar town parched amidst scorching heat.

04:37 AM, 11-Jun-2026

C-295: आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि, सैन्य परिवहन विमान सी-295 का पहला परीक्षण सफल

First made-in-India C-295 carries out maiden test flight iaf said big achievement

C-295: आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि, सैन्य परिवहन विमान सी-295 का पहला परीक्षण सफल first-made-in-india-c-295-carries-out-maiden-test-flight-iaf-said-big-achievement

04:32 AM, 11-Jun-2026

Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

Held a gate meeting in Sundarnagar and devised a strategy.

Held a gate meeting in Sundarnagar and devised a strategy.

04:18 AM, 11-Jun-2026

World: महिलाओं के पहनावे को लेकर अफगानिस्तान में बवाल, विरोध प्रदर्शन के दौरान एक की मौत; कई घायल

World: महिलाओं के पहनावे को लेकर अफगानिस्तान में बवाल, विरोध प्रदर्शन के दौरान एक की मौत; कई घायल world news updates today afghanistan protest un usa china west asia conflict

अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर हेरात में महिलाओं की कथित गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन पर की गई हिंसक कार्रवाई में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान मिशन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। हेरात इलाके में ड्रेस कोड नियमों के उल्लंघन के आरोप में 30 महिलाओं की गिरफ्तारी की गई थी। इन गिरफ्तारियों के खिलाफ मंगलवार को 100-150 लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान तालिबान पुलिस ने भीड़ पर गोलीबारी की।

गोली लगने से कम से कम एक किशोर की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटे जाने की भी रिपोर्ट है। साल 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं की वापसी के बाद अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन है। इसके बाद सरकार ने इस्लामी कानून (शरीयत) की सख्त व्याख्या पर आधारित कई नियम लागू किए हैं। देश में विरोध-प्रदर्शन दुर्लभ हैं और सरकार के खिलाफ असहमति को लगभग बर्दाश्त नहीं किया जाता।

महिलाओं और लड़कियों पर कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनमें प्राथमिक शिक्षा के बाद पढ़ाई पर रोक और सार्वजनिक स्थानों पर ड्रेस कोड शामिल है। नियमों के अनुसार महिलाओं को पूर्ण हिजाब—सिर से पैर तक ढका हुआ वस्त्र और चेहरा ढकने वाला नकाब—पहनकर ही बाहर निकलने की अनुमति है।

04:12 AM, 11-Jun-2026

Zimbabwe Accident: जिम्बाब्वे में स्कूली बच्चों से भरी मिनीबस में लगी आग, 24 में से सात बच्चों की दर्दनाक मौत

जिम्बाब्वे के ग्वेरू शहर में स्कूली बच्चों से भरी मिनीबस में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई। हादसे की जांच जारी है, शुरुआती जांच में पेट्रोल कैन को कारण माना जा रहा है।

04:07 AM, 11-Jun-2026

Mandi News: फुटबाल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

04:05 AM, 11-Jun-2026

Rohtak News: 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके थे तीनों शव

All three bodies were burnt to more than 80 percent.

04:02 AM, 11-Jun-2026

Mandi News: अंधड़ से घर की छत क्षतिग्रस्त, बिजली के खंभे टूटे

House roof damaged, electricity poles toppled by storm

03:59 AM, 11-Jun-2026

Yamuna Nagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Young man hangs himself after dispute with wife.

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

03:58 AM, 11-Jun-2026

Yamuna Nagar News: कॉलेजों में अभी तक 45 फीसदी से कम हुए आवेदन

कॉलेजों में अभी तक 45 फीसदी से कम हुए आवेदन

03:56 AM, 11-Jun-2026

Yamuna Nagar News: मानसिक तनाव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Youth consumes poisonous substance due to mental stress; dies during treatment.

मानसिक तनाव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

03:55 AM, 11-Jun-2026

भाजपा का एकमात्र उद्देश्य पंडित नेहरू को नीचा दिखाना है : सैलजा

The BJP's sole objective is to belittle Pandit Nehru: Selja

जगाधरी। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने बुधवार को जगाधरी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य पंडित जवाहरलाल नेहरू को नीचा दिखाने का रहा है, जबकि सच्चाई यह की आजादी के बाद देश की जर्जर व्यवस्था को पंडित जी ही पटरी पर लेकर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को कोसने की बजाय अपनी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं।

उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना भाजपा का एकमात्र एजेंडा है। एसआईआर की आड़ में भाजपा सही वोट काटना चाहती है। इसे लेकर हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की सोच देश व समाज के प्रति ठीक नहीं है। आज संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ गई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा समाज में नकारात्मकता फैला रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। व्यापारी, कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। पेपर लीक आए दिन की बात हो गई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में बच्ची से हैवानियत के बारे में सैलजा ने निष्पक्ष जांच करने की पैरवी की। किसानों सैलजा ने कहा कि महीनों से डीएपी खाद नहीं है। सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद होने का स्वांग रच रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनमानस की लड़ाई सड़क से सदन तक लड रही है। इस दौरान विधायक अकरम खान, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बलदेव श्योरान, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा, मोहन गुर्जर, सुरेश ढांडा, प्रो. राय सिंह, रवींद्र बबलू, मनोज जयरामपुर, मेम सिंह दहिया सहित अन्य मौजूद रहे

News Flash 11 जून 2026

तेहरान विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य और ओरिएंटलिज्म के प्रोफेसर ने ट्रंप पर विवादित टिप्पणी

4:14 AM
राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने वाले ऑफिसर के फैसले कांग्रेस ने SC का किया रुख

3:54 AM
अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज

2:46 AM
‘डरा-धमका कर कोई समझौता नहीं करा सकता USA’, UN में बोले ईरान के राजदूत

1:37 AM
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक

12:27 AM
‘हम ईरान पर जोरदार हमला करने वाले हैं’, बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

12:22 AM
PM मोदी आज NDA सरकार के राज्यों के CM और डिप्टी CM संग करेंगे बैठक

News Flash 10 जून 2026

  ग्रेटर नोएडा में तेज हवा के साथ बारिश

11:05 PM
‘मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को बधाई’, PM के 12 साल पूरे होने पर ट्रंप का पोस्ट

10:36 PM
शुभेंदु अधिकारी के साथ TMC के 4 बागी सांसदों की मीटिंग हुई

8:52 PM
मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

8:09 PM
हमें दुनिया से एक कदम आगे चलना है: PM मोदी

7:56 PM
कांग्रेस के समय में ना नीति थी, ना निर्णय: PM मोदी

7:46 PM
ये हम सबकी सामूहिक उपलब्धि है: PM मोदी

7:44 PM
मैं अभिभूत और कृतज्ञ हूं: PM मोदी

7:07 PM
PM के नेतृत्व में देश की सुरक्षा मजबूत, अभिनंदन प्रस्ताव में बोले राजनाथ सिंह

5:58 PM
PM मोदी शाम 7 बजे भारत मंडपम में NDA कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

5:39 PM
जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग मामले में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

5:26 PM
TMC के 19 बागी सांसदों के नाम सामने आए

5:03 PM
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद EC कांग्रेस की आपत्तियों पर जल्द फैसला लेगा

4:51 PM
NDA की बैठक में चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी के अभिनंदन वाला प्रस्ताव किया पेश

4:47 PM
पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश

3:51 PM
PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे

3:33 PM
भारत मंडपम में थोड़ी देर में NDA की बैठक

2:17 PM
MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट

1:50 PM
अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट

1:03 PM
मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक

12:39 PM
असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा

11:49 AM
बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र

11:17 AM
TMC राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

10:57 AM
बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक बेड़े पर ड्रोन अटैक: IRGC का दावा

10:21 AM
EC से मिलने आज जाएगी कांग्रेस की 10 सदस्यीय टीम, कई नेता रहेंगे मौजूद

9:59 AM
जॉर्डन का दावा, ईरान की 5 मिसाइलें हवा में मार गिराईं

9:24 AM
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 हमले के मामले में BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत

8:56 AM
ईरान पर अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई, करीब 20 ठिकाने निशाने पर

8:29 AM
अमेरिका में बॉर्डर सुरक्षा पर बड़ा फैसला, ICE फंडिंग बिल US हाउस से पास

8:14 AM
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP के 225 विधायकों के कटेंगे टिकट

7:43 AM
आर्टिलरी को मजबूत करने की दिशा में भारतीय सेना का बड़ा कदम

7:08 AM
ईरान की जवाबी कार्रवाई पर अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर: US अधिकारी

6:38 AM
अपाचे हेलीकॉप्टर पर ईरानी हमले का अमेरिका ने दिया जवाब, पूरी की सैन्य कार्रवाई

5:05 AM
हर हमले और धमकी का जवाब दिया जाएगा: US को ईरान की चेतावनी

4:08 AM
ईरान पर हमले शुरू, ट्रंप बोले- जवाब देना बहुत जरूरी था

3:10 AM
ईरान का दावा- केशम द्वीप पर हमला हुआ

1:25 AM
ईरान का दावा- अमेरिका के अपाचे हेलिकॉप्टर को हमने नहीं गिराया

12:18 AM
दिल्ली-NCR में चलीं 128 kmph की स्पीड से हवाएं, कई इलाकों में बारिश

12:08 AM
G7 समिट: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की 16-17 जून को मुलाकात हो सकती है

12:07 AM
समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज 11 बजे बुलाई गई अहम बैठक

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this