Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 15–जून–2026–सोमवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 15 Jun 2026

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

five arrested for fraud involving counterfeit flipkart goods rohtas bihar news
पुलिस गिरफ्त में पांच आरोपी – फोटो F – फोटो  AMMP 24 News Live TV

CJP Protest in Jaipur: प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके के साथ मारपीट, थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने; हंगामा

Mon, 15 Jun 2026 05:33 PM

जयपुर के शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक अज्ञात व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मौके पर हंगामा हुआ और पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
CJP Protest in Jaipur Abhijeet Deepke Allegedly Assaulted During Demonstration Slap Video Sparks Uproar
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिया – फोटो F – फोटो  AMMP 24 News Live TV

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ जयपुर में प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामे की घटना सामने आई है। सोमवार को शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

थप्पड़ की घटना के बाद बढ़ी हलचल
प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद और थप्पड़ मारने की घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कई मुद्दों को लेकर सीजेपी ने प्रदर्शन आयोजित किया था
कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी और अन्य छात्र-युवा मुद्दों को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।

व्यापक सुधार और जवाबदेही तय करने की थी मांग
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दे अब केवल परीक्षा अनियमितताओं तक सीमित नहीं हैं। छात्र, युवा और अभिभावक बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

अभिजीत दीपके रविवार देर रात जयपुर पहुंचे थे। प्रदर्शन को लेकर जयपुर पुलिस ने निर्धारित शर्तों के साथ अनुमति दी थी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में अधिकतम 800 लोगों को शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई थी। साथ ही आयोजकों को कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं करने के निर्देश भी दिए गए थे।

सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी पार्टी की शुरुआत
प्रदर्शन में शामिल होने जयपुर पहुंचे अभिजीत दीपके ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद ‘कॉकरोच’ शब्द चर्चा में आया था। इसी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर पार्टी बनाने की घोषणा की थी। दीपके ने दावा किया कि उस समय उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 हजार से अधिक फॉलोअर थे और बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके विचारों का समर्थन किया।

कई शहरों में हो चुके हैं प्रदर्शन
पार्टी की ओर से इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर, पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन किए जा चुके हैं। संगठन का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस? हर घर में हो रक्त मित्र: ऐसी संस्कृति हो विकसित, जो रक्तदान को माने सम्मानजनक नागरिक कर्तव्य

Mon, 15 Jun 2026 06:49 AM

जरूरत सिर्फ रक्तदान शिविरों को बढ़ाने की नहीं, बल्कि ऐसी संस्कृति विकसित करने की है, जिसमें रक्तदान को सम्मानजनक नागरिक कर्तव्य माना जाए।

क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस? जानिए इसके फायदे, महत्व और इस साल की थीम

जून 14, 2026 07:58 am

विश्व रक्तदाता दिवस समाज में मानवता, सहयोग और जीवन बचाने के संदेश को मजबूत बनाने का काम करता है.

क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस? जानिए इसके फायदे, महत्व और इस साल की थीम
हर साल 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. – फोटो F – फोटो  AMMP 24 News Live TV

हर साल 14 जून को दुनिया भर में विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) मनाया जाता है. ये सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि उन लाखों लोगों को सलाम करने का दिन है जो बिना किसी स्वार्थ के अपना खून दान करके किसी और की जिंदगी बचाते हैं.

अक्सर हम सुनते हैं कि अस्पतालों में खून की कमी है, किसी एक्सीडेंट में घायल मरीज को तुरंत ब्लड चाहिए, किसी मां को डिलीवरी के समय खून की जरूरत है या कैंसर के इलाज में बार-बार ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है. ऐसे वक्त पर अगर समय पर खून न मिले, तो जिंदगी और मौत के बीच का फर्क कम होने लगता है. यहीं पर रक्तदाता किसी फरिश्ते की तरह सामने आते हैं.

विश्व रक्तदाता दिवस की थीम-

विश्व रक्तदाता दिवस को हर साल एक थीम के द्वारा मनाया जाता है. इस साल की थीम की बात करें तो इस साल विश्व रक्तदाता दिवस 2026 की थीम है मानवता की एक बूंद. रक्तदान करें, जीवन बचाएं.

रक्तदान करके आप किसी की जान बचा सकते हैं. – फोटो F – फोटो  AMMP 24 News Live TV

क्यों कहा जाता रक्तदान सबसे बड़ा दान है-

खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता. इसे मशीनों से तैयार नहीं किया जा सकता. यह सिर्फ इंसान ही इंसान को दे सकता है. आपकी एक छोटी सी पहल किसी अनजान इंसान के लिए जीवनदान बन सकती है. इसलिए कहा जाता है रक्तदान सबसे बड़ा दान है.

Bihar News: फ्लिपकार्ट के महंगे सामान बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, पांच आरोपी किए गए गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 10:02 PM

रोहतास पुलिस ने फ्लिपकार्ट के महंगे सामानों की अदला-बदली कर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
five arrested for fraud involving counterfeit flipkart goods rohtas bihar news
पुलिस गिरफ्त में पांच आरोपी – फोटो F – फोटो  AMMP 24 News Live TV

रोहतास से रविवार को ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों के लिए एक सावधान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने फ्लिपकार्ट के महंगे सामानों की अदला-बदली कर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है।

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा
मामले में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि फ्लिपकार्ट के सामानों की डुप्लीकेट पैकिंग कर हेराफेरी करने वाले कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दो आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे, जबकि एक आरोपी सामानों की डुप्लीकेट तैयार कर उन्हें पैक करने का काम करता था। पुलिस ने जब इन तीनों को गिरफ्तार किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

सामान की डुप्लीकेट तैयार कर करते थे हेराफेरी
एएसपी के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि वे असली सामान निकालकर पार्सल में नकली सामान पैक कर देते थे। इसके बदले उन्हें प्रतिमाह 40 हजार रुपये मिलते थे। उन्होंने सिंडिकेट के मुख्य संचालकों सत्यकाम और अमर राजा के बारे में भी जानकारी दी, जिन्हें डेहरी नगर थाना की विशेष टीम और डीआईयू टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

भारी मात्रा में सामान बरामद
पुलिस ने दोनों मुख्य संचालकों के पास से एक कार, सोनी कंपनी का एक कैमरा और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। इसके अलावा उनकी निशानदेही पर 03 गो-प्रो कैमरा गैजेट्स, 07 मोबाइल फोन, एप्पल कंपनी के 03 हेडफोन, 05 पीस ईयरबड्स, 06 पीस स्मार्ट वॉच, 15 पीस बॉडी कैमरा, 14 पीस मोबाइल चार्जर एवं डाटा केबल, 02 हार्ड एयर गन, प्लास्टिक सीलिंग मशीन तथा सिंकेज रोल भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
सत्यकाम उर्फ किशु(21)
अमर राजा
प्रदीप कुमार प्रिंस
चंदन कुमार
हर्षल कुमार

गिरोह में शामिल सभी पांच आरोपी समस्तीपुर जिले के निवासी बताए जाते हैं।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  15  जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

15-JUNE-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

ब्रेकिंग न्यूज: 15-JUN-2026
पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

07:00 AM, 15-Jun-2026

Bike Trip Tips: पहाड़ों की ट्रिप पर बाइक से जाने का प्लान? बैग पैक करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

anning a Mountain Ride? Check These Essentials Before Packing

Bike Trip Tips: अगर आप भी इस गर्मी में अपनी बाइक से पहाड़ों की शानदार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ लोकेशन और रूट तय करना ही काफी नहीं है। सफर पर निकलने से पहले अपनी बाइक की भी अच्छी तरह जांच कर लेना जरूरी है, ताकि रास्ते में कोई तकनीकी परेशानी आपकी ट्रिप का मजा किरकिरा न कर दे। इसलिए आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सी छोटी-छोटी लापरवाहियां आपकी पूरी यात्रा पर भारी पड़ सकती हैं?

06:58 AM, 15-Jun-2026

दूसरा पहलू: अमेजन के जंगलों के नीचे छिपा प्राचीन साम्राज्य उजागर, लिडार तकनीक ने खोला रहस्यमयी शहरों का राज

Lost Amazon Civilization Revealed Beneath Forest: Ancient Urban Network Discovered by Scientists

वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों के नीचे छिपी ऐसी दुनिया का खुलासा किया है, जिसने इतिहासकारों व पुरातत्वविदों को हैरान कर दिया है। कसारबे और अमेजन की ये लुप्त संस्कृतियां आज के जलवायु संकट से जूझ रहे आधुनिक विश्व को एक बहुत बड़ा सबक देती हैं। अमेजन के सीने में अब भी 10,000 से अधिक प्राचीन सभ्यताएं दफन है, जिन्हें खोजा जाना बाकी है। ये प्राचीन सभ्यताएं हमें विकास के सबक देती हैं।

06:58 AM, 15-Jun-2026

कैंची धाम का स्थापना दिवस आज: बाबा के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नजारा देख सभी हैरान; तस्वीरें देखिये

Kainchi Dham 62st Foundation Day is today

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। तस्वीरों में देखिये नजारा…

06:58 AM, 15-Jun-2026

जीवन धारा: अस्तित्व भी एक रहस्य ही है, क्या विज्ञान हर प्रश्न का उत्तर दे सकता है?

existence-is-also-a-mystery-science-spirituality-and-mystery-of-life-knowledge-humility-and-search-for-truth

प्रारंभिक ज्ञान कभी-कभी अहंकार उत्पन्न करता है। पर जब वह ज्ञान परिपक्व होता है, जब मनुष्य वास्तविकता की अथाह जटिलता और रहस्य का सामना करता है, तब उसका अहंकार टूटने लगता है।

06:56 AM, 15-Jun-2026

Kangra News: दूसरे दिन भी एचआरटीसी बस खराब, यात्री परेशान

HRTC bus breaks down for the second consecutive day

जयसिंहपुर से सुबह पालमपुर वाया हरोट चलने वाली एकमात्र एचआरटीसी बस तकनीकी खराबी के कारण लगातार दूसरे दिन रविवार को भी रूट पर नहीं जा सकी।

06:55 AM, 15-Jun-2026

Sonipat News: 20 किलोमीटर दौड़ कर छह साल की वेदिका ने दिया फिटनेस का संदेश

Six-year-old Vedika sends a fitness message by running 20 kilometers.

Six-year-old Vedika sends a fitness message by running 20 kilometers.

06:49 AM, 15-Jun-2026

हर घर में हो रक्त मित्र: ऐसी संस्कृति हो विकसित, जो रक्तदान को माने सम्मानजनक नागरिक कर्तव्य

every-home-needs-a-blood-friend-blood-donation-as-social-responsibility-promote-blood-donation-culture

जरूरत सिर्फ रक्तदान शिविरों को बढ़ाने की नहीं, बल्कि ऐसी संस्कृति विकसित करने की है, जिसमें रक्तदान को सम्मानजनक नागरिक कर्तव्य माना जाए।

06:45 AM, 15-Jun-2026

Kangra News: बीडीसी सदस्य पर दबाव डालने का आरोप, दो के खिलाफ एफआईआर

ब्लॉक समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले फतेहपुर की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

06:41 AM, 15-Jun-2026

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन ? यहां पढ़ें 15 जून का राशिफल

परिवार से किया गया कोई वादा निभाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी हाथ लग सकती है।

06:40 AM, 15-Jun-2026

Women Health: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बीमारियों का असर ज्यादा, एनएसएसओ रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Women More Affected by Diseases Than Men in India, Reveals NSSO Health Data

एनएसएसओ के ताजा स्वास्थ्य आंकड़ों के अनुसार भारत में महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक बीमारियों से प्रभावित हैं। हड्डी-मांसपेशी, थायरॉयड, हृदय रोग और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं महिलाओं में ज्यादा पाई गई हैं।

06:39 AM, 15-Jun-2026

06:35 AM, 15-Jun-2026

राम मंदिर दान राशि गबन मामला: ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों पर भी संदेह, संलिप्तता मिलने पर कम हो सकते हैं अधिकार

सूत्रों के अनुसार, मामले में केवल कर्मचारियों या बाहरी लोगों की भूमिका ही नहीं, बल्कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ प्रभावशाली पदाधिकारियों और ट्रस्टियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

06:34 AM, 15-Jun-2026

तुगलकाबाद अग्निकांड: दीपक की पत्नी के सामने अपनी बेइज्जती बर्दाश्त न कर पाई सरिता, प्रेमी हो उठा था आग बबूला

सरिता ने अपने अपमान की बात बॉयफ्रेंड निरंजन को बताई तो वह आग बबूला हो गया। उसने दीपक को नुकसान पहुंचाने के लिए इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी रहने वाली उसकी स्कूटी में आग लगाने की साजिश रची। इस साजिश में उसने अपने छोटे भाई राजकुमार को भी शामिल किया।

06:33 AM, 15-Jun-2026

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान आज, किसान-कामगारों को लखनऊ लेकर जाएगी उद्घाटन उड़ान

सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी।

06:31 AM, 15-Jun-2026

मोदी और मैक्रों की बढ़ती नजदीकी: बदलती विश्व व्यवस्था में भारत-फ्रांस साझेदारी का नया अध्याय

closeness between PM Modi and emmanuel macron new chapter in India France partnership changing global order

आज जब दुनिया गहरे बदलावों से गुजरते हुए नए शक्ति संतुलन की ओर बढ़ रही है, तब फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 को समेटे प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा एक बहुध्रुवीय और संवाद-आधारित विश्व व्यवस्था के निर्माण के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

06:23 AM, 15-Jun-2026

‘अमेरिका-ईरान के बीच हुआ शांति समझौता’: PAK पीएम के बाद ट्रंप ने की घोषणा; तेहरान ने भी गिनाई अपनी शर्तें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका–ईरान शांति समझौते की पुष्टि की है, जिसके औपचारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह मुक्त करने की घोषणा कर दी है।

06:15 AM, 15-Jun-2026

Rajasthan IMD Forecast:राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक तेज, अगले 5 दिन बारिश-आंधी का दौर; कई जिलों में अलर्ट

Pre-Monsoon Picks Up Pace in Rajasthan, Rain and Thunderstorm Alert Across Several Districts

राजस्थान में अगले 5 दिन आंधी और बारिश का दौर चलेगा। IMD के अनुसार पूर्वी राजस्थान में मौसम सक्रिय रहेगा। बीकानेर-चूरू समेत कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 

06:13 AM, 15-Jun-2026

Rohtak News: कुताना का सीईटीपी ठप, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगाया 3.20 करोड़ का जुर्माना

Kutana’s CETP stalled, Pollution Control Board imposed a fine of Rs 3.20 crore

06:12 AM, 15-Jun-2026

US-ईरान के बीच शांति समझौता: ट्रंप की घोषणा के बाद तेल बाजार में नरमी; जानिए डील से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स

US-Iran Peace Deal: क्या पश्चिम एशिया में महीनों से चला आ रहा तनाव अब सच में खत्म होने की ओर बढ़ रहा है? अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के दावे ने जहां वैश्विक तेल बाजार में भारी गिरावट आई है, वहीं कई देशों की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं। लेकिन सवाल यही है क्या यह डील स्थायी शांति की गारंटी बन पाएगी? जानिए इस समझौते से जुड़े बड़े अपडेट.

06:11 AM, 15-Jun-2026

Rohtak News: डॉ. सोनिया की बगिया में लहलहा रहे 150 पौधे

150 plants flourish in Dr. Sonia's garden

150 plants flourish in Dr. Sonia’s garden

06:10 AM, 15-Jun-2026

आज के दिन: स्लोवाकिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नोएडा हवाई अड्डे से शुरू होगी उड़ान

15 June 2026 Major Events

आज है सोमवार, 15 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऐतिहासिक यूरोपीय दौरे के तहत स्लोवाकिया पहुँचे हैं। दूसरी ओर, नोएडा स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान की शुरुआत हो रही है, जिसमें परियोजना के लिए जमीन देने वाले 172 किसान लखनऊ के लिए यात्रा करेंगे।

मुख्य घटनाओं का विवरण नीचे दिया गया है:

🇸🇰 स्लोवाकिया के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • ऐतिहासिक दौरा: 1993 में स्लोवाकिया के अलग देश बनने के बाद से यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा है।
  • मुलाकात: ब्रातिस्लावा में पीएम मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे।
  • उद्देश्य: इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा, व्यापार, आर्थिक संबंधों और नई तकनीकों (AI) के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
  • आगे का कार्यक्रम: स्लोवाकिया के बाद पीएम मोदी G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस (एवियन) रवाना होंगे।

✈️ नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों की शुरुआत

  • पहली उड़ान: जेवर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए पहली उड़ान सेवा की शुरुआत हो रही है।
  • विशेष यात्री: इस उद्घाटन उड़ान में 172 किसान सफर करेंगे। ये वे किसान हैं जिनकी जमीनें इस प्रमुख परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थीं।
  • मुलाकात: लखनऊ पहुँचने पर इन किसानों की मुलाकात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी

06:06 AM, 15-Jun-2026

एसआईआर की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाना जरूरी : दांगी

It is important to convey the correct information about SIR to the general public: Dangi

It is important to convey the correct information about SIR to the general public: Dangi

06:05 AM, 15-Jun-2026

पश्चिम एशिया संघर्ष खत्म: ईरान ने की अमेरिका के साथ शांति समझौते की पुष्टि, डील के बाद फिर गिनाई अपनी शर्तें

अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शांति समझौता होने की पुष्टि हुई है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह अंतिम और व्यापक समझौते पर आगे बढ़ने से पहले अमेरिका द्वारा युद्ध समाप्त करने, नाकाबंदी हटाने और उसकी जमी हुई संपत्तियों को जारी करने संबंधी वादों के क्रियान्वयन की जांच करेगा। समझौते के तहत आगे 60 दिनों की वार्ता का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें शेष विवादित मुद्दों पर चर्चा होगी।

06:05 AM, 15-Jun-2026

Kangra News: हटली के रोहित चंदेल सेना में लेफ्टिनेंट बने

Rohit Chandel from Hatli becomes a Lieutenant in the Army.

चंबा जिले की सिहुंता तहसील के गांव हटली निवासी रोहित चंदेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन हुए हैं।

06:03 AM, 15-Jun-2026

Sonipat News: दूषित जल ने छीना पशुओं का सहारा, मियांवाला जोहड़ झेल रहा बदहाली की मार

Contaminated water deprives livestock of their lifeline; Miyawala pond suffers the brunt of neglect.

Contaminated water deprives livestock of their lifeline; Miyawala pond suffers the brunt of neglect

05:19 AM, 15-Jun-2026

देश में मौसम के कई रंग: उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा, दक्षिण में भारी बारिश; इस राज्य में चलेंगी तूफानी हवाएं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य और पूर्वी भारत में आंधी तथा बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है।

05:00 AM, 15-Jun-2026

Bihar: रेलवे स्टेशन पर उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों की मंशा आई सामने, छह की गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश जारी

Six candidates arrested for creating disturbance at Pataliputra Junction railway station Bihar News

Bihar : लगभग सात घंटों तक अधिकारी उन अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उस भीड़ में कुछ ऐसे भी अभ्यर्थी थे जो कुछ और चाह रहे थे। उनकी मंशा थी कि परीक्षा रद्द हो जाए, लेकिन इसके पीछे का जो कारण था, वह हैरान करने वाला था।

04:55 AM, 15-Jun-2026

नायडू नहीं अब काकोली घोष होंगी अहम किरदार: बदलेंगे मोदी सरकार में सहयोगियों के समीकरण, बागी होंगे दमदार

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों द्वारा मोदी सरकार को समर्थन दिए जाने से एनडीए की राजनीतिक स्थिति और मजबूत होती दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम से सरकार की सहयोगी दलों पर निर्भरता कम होने के साथ गठबंधन के भीतर शक्ति संतुलन में भी बदलाव के संकेत मिले हैं। बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार का महत्व बढ़ा है और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में इस गुट को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चा तेज है।

04:53 AM, 15-Jun-2026

Sonipat News: राजलू गढ़ी के कार्तिक वायु सेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर, विधायक ने किया सम्मानित

Kartik from Rajlu Garhi becomes a Flying Officer in the Air Force; honored by the MLA.

Kartik from Rajlu Garhi becomes a Flying Officer in the Air Force; honored by the MLA

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this