Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 20–जून–2026–शनिवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 20 Jun 2026

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

 

अंगदवीर हत्याकांड: गुरप्रीत ने बहाने से बेटे को किया प्रेमी अर्पित के हवाले, गला काटकर किया मेसेज- काम हो गया

Sat, 20 Jun 2026 12:08 AM

Meerut News: मेरठ के बहसूमा में छह साल के मासूम अंगदवीर की हत्या उसकी ही अपनी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। उसने खुद अपने सगे बेटे को प्रेमी के हवाले किया। प्रेमी ने गला रेतकर और हाथों की नसें काटकर मासूम को मार डाला।
Angadveer Murder Case: Mother handed son over to lover under a pretext; Arpit slit the boy's throat
हत्यारोपी अर्पित, अंगदवीर की फाइल फोटो और उसकी मां गुरप्रीत कौर। – फोटो – F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज से छह साल के मासूम अंगदवीर की अपहरण कर हत्या की साजिश में शुक्रवार को उसकी मां गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गुरप्रीत वारदात के पहले और बाद में अपने प्रेमी मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर के संपर्क में थी। अर्पित ने अंगदवीर की हत्या के दस मिनट बाद ही गुरप्रीत को व्हाट्सएप पर मैसेज कर कहा कि काम हो गया है। गुरप्रीत ने मैसेज किया किसी ने देखा तो नहीं। इसके बाद बाद लिखा कि पुलिस के हाथ फुटेज लग गई है अब नहीं बचोगे…कॉल मत करना। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपनी व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी थी।

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि व्हाट्सएप चैट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया। उसने वारदात की साजिश में शामिल होने का जुर्म कबूल किया है। आरोपियों की डिलीट की गई चैट रिकवर की तो गुरप्रीत के साजिश में शामिल होने का पुख्ता साक्ष्य मिल गया।

जांच और पूछताछ में सामने आया है कि मंगलवार को गुरप्रीत ने अर्पित पाराशर को व्हाट्सएप कॉल कर अपने घर के पास बुलाया था। अर्पित के पहुंचने पर वह अपने बेटे अंगदवीर को लेकर घर से निकली थी। यहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर अर्पित कार लेकर खड़ा था। गुरप्रीत ने हाथ से इशारा कर अंगदवीर से कहा कि जा कार में अंकल बैठे हैं। उनके साथ चला जा वह तुझे घड़ी और चॉकलेट दिलाकर लाएंगे। अंगदवीर को आरोपी के साथ भेजकर गुरप्रीत अपने मायके नजीबाबाद दवा लेने चली गई थी।

अंगदवीर ने रात में देखा तो मार डाला
पूछताछ में गुरप्रीत ने यह भी बताया कि रविवार को अवकाश के दिन उसने अर्पित को रामराज स्थित अपने घर पर बुलाया था। रात के समय वह उसके घर पर पहुंचा था। पास में ही चारपाई पर सो रहे अंगदवीर की अचानक नींद खुल गई और उसने गुरप्रीत के साथ अर्पित को देख लिया था। इसके बाद से गुरप्रीत और अर्पित को डर सताने लगा था कि अंगदवीर अपने पिता और दादी को इसकी जानकारी न दे दे। इस संबंध दोनों की व्हाट्सएप चैट पर बात हुई। इसी के चलते दोनों ने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। गुरप्रीत चाहती थी कि गुरसेवक से पैसा आदि लेकर उसे तलाक दे दे, लेकिन उन्हें यह लगता था कि अंगदीवर के कारण गुरसेवक उसे तलाक नहीं दे रहा है। इसी कारण भी वह उसे रास्ते से हटाना चाहती थी।

फुटेज का पता चलते ही लिखा-तूने मारा है…मेरा नाम मत लेना
दादी बलजिंदर कौर के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद मंगलवार शाम पुलिस जांच करने पहुंच गई। गुरप्रीत कौर को पता चला कि पुलिस के पास फुटेज है। इसमें अर्पित अपनी कार में अंगदवीर को अगवा कर ले जाता दिख रहा है। उसने शाम साढ़े छह बजे अर्पित को मैसेज किया कि पुलिस आ गई है। गांव में हल्ला मच गया है। पुलिस के पास फुटेज है तुम फंसोगे, मैंने कुछ नहीं किया। तूने मारा है। मेरा नाम मत लेना। पुलिस को अंगदवीर को अगवा कर ले जाने की फुटेज उसके घर से कुछ दूर लगे सीसीटीवी से मिली थी।

ये बोले एसपी
चैट, जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गुरप्रीत की गिरफ्तारी की गई है। वह बेटे की हत्या की साजिश में शामिल थी। अंगदवीर ने गुरप्रीत और अर्पित पराशर को अपने घर में साथ देख लिया था। इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।
– अभिजीत कुमार, एसपी देहात

Meerut cyber crime: साइबर ठग ने सीबीआई अफसर बन दंपती से ठगे 1.41 करोड़ रुपये, 33 दिन रखा डिजिटल हाउस अरेस्ट; गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 12:07 AM

रोहटा रोड निवासी बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राधा कृष्ण और उनकी पत्नी को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर साइबर ठगी की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
Meerut: Shabbir Qureshi swindled ₹1.41 crore from a couple by posing as a CBI officer
cyber crime cyber fraud – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

सीबीआई अधिकारी बनकर बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राधा कृष्ण और उनकी पत्नी को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1.41 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झांसी निवासी शब्बीर कुरैशी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी राधा कृष्ण बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अप्रैल में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर नरेश गोयल नामक व्यक्ति ने मोबाइल सिम जारी कराया है। साथ ही उनके आधार कार्ड से दिल्ली स्थित एक बैंक में खाता खोलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

इसके बाद कॉलर ने उन्हें अपने अन्य मोबाइल नंबर बंद करने की सलाह दी थी। जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार किया तो उनकी वीडियो कॉल पर अन्य कथित सीबीआई अधिकारी से बात कराई गई। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए राधा कृष्ण को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। साइबर ठगों ने उन्हें 33 दिन तक डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा और जांच के नाम पर लगातार दबाव बनाते रहे।

पीड़ित ने डर के कारण कर दिए थे रुपये ट्रांसफर
पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने उन पर मानसिक दबाव बनाया था। इसके चलते पीड़ित दंपती ने अपने बैंक खातों से अलग-अलग किश्तों में कुल 1.41 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब खातों में धनराशि समाप्त हो गई और परिजनों को मामले की जानकारी हुई, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Sharavasti News: श्रावस्ती में बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस का किया घेराव!

Fri, 19 Jun 2026 04:32 PM

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश श्रावस्ती से है
  भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों की सुध लेने और प्रशासन को जगाने के लिए आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अख्तियार किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता – फोटो – F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के जिला श्रावस्ती में
भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों की सुध लेने और प्रशासन को जगाने के लिए आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अख्तियार किया। श्रावस्ती के भजो रे पुरवा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और चरमराई विद्युत व्यवस्था से त्रस्त होकर भारी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।
हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम स्थानीय विद्युत पावर हाउस पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने “बिजली कटौती में मनमानी नहीं चलेगी” और “अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाओ” जैसे गगनभेदी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, फोटो – F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) को एक लिखित मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गईं:

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, फोटो – F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

 क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के की जा रही अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
 निर्धारित रोस्टर (समय सारणी) के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
 क्षेत्र में जितने भी खराब या फुके हुए ट्रांसफार्मर हैं और जो जर्जर विद्युत लाइनें (तार) हैं, उन्हें तुरंत बदला या ठीक किया जाए।
 बिजली की आंख-मिचौली से प्रभावित हो रहे किसानों, छात्रों और व्यापारियों को राहत दी जाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो जनता को साथ लेकर और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पीड़ित किसान और कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर: लल्लन  (श्रावस्ती)

PMGKAY: मुफ्त राशन की लिस्ट से 2.2 करोड़ अपात्र लोगों की छुट्टी, सरकार ने रद्द किए फर्जी राशन कार्ड, जांच जारी

Fri, 19 Jun 2026 09:03 AM

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन पाने वाले लोगों की सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। अलग-अलग राज्यों में 2.21 करोड़ ऐसे लोगों के नाम इस सूची से काट दिए गए हैं, जो मुफ्त राशन के असल हकदार नहीं थे।
मुफ्त राशन की लिस्ट से 2.2 करोड़ अपात्र लोगों की छुट्टी
मुफ्त राशन की लिस्ट से 2.2 करोड़ अपात्र लोगों की छुट्टी – फोटो : सोशल मीडिया फोटो – F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन पाने वाले लोगों की सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। अलग-अलग राज्यों में 2.21 करोड़ ऐसे लोगों के नाम इस सूची से काट दिए गए हैं, जो मुफ्त राशन के असल हकदार नहीं थे। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मुफ्त अनाज का लाभ सिर्फ गरीब और जरूरतमंदों तक ही पहुंचे।

अपात्र लोगों की हुई पहचान
खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि यह कदम सही लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने इसके उदाहरण देते हुए बताया कि कई राशन कार्ड मृत हो चुके लोगों के नाम पर चल रहे थे या फिर ऐसे लोग मुफ्त राशन ले रहे थे जो इनकम टैक्स भरते हैं।

हालांकि, मंत्री ने यह भी साफ किया कि राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे अयोग्य लोगों के नाम हटाने के साथ-साथ योजना में पात्र और जरूरतमंद लोगों के नाम भी तुरंत जोड़ें। उन्होंने कहा, कुछ राज्यों ने अयोग्य लाभार्थियों को हटाने का काम पूरा कर लिया है, जबकि कुछ राज्य अभी भी ऐसे लोगों की पहचान कर रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, सरकारी विभागों के अलग-अलग डेटा को मिलाने के बाद यह पाया गया कि वर्तमान में मुफ्त राशन ले रहे लगभग 10 प्रतिशत लोग राज्यों के नियमों के हिसाब से इसके हकदार नहीं हैं। इसके बाद राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों ने अयोग्य राशन कार्डों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार मालिक और कंपनियों के निदेशक भी ले रहे थे मुफ्त राशन
जानकारों के मुताबिक, खाद्य मंत्रालय अभी एक व्यापक जांच अभियान चला रहा है।  एक अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला है कि सबसे गरीब अंत्योदय अन्न योजना  के तहत, जिसमें हर महीने 35 किलो अनाज मिलता है, कई ऐसे अकेले रहने वाले लोग इसका फायदा ले रहे थे जिनकी उम्र 18 साल से भी कम थी। इसके अलावा मुफ्त अनाज लेने वालों में कई टैक्स देने वाले लोग, कार के मालिक और कंपनियों के निदेशक (डायरेक्टर) भी शामिल पाए गए हैं। इतना ही नहीं, करीब 60 लाख से 1 करोड़ लोग ऐसे भी मिले जिन्होंने योजना के तहत कई महीनों से अपने हिस्से का राशन ही नहीं उठाया था।
नई तकनीक से राशन वितरण में आई पारदर्शिता

खाद्य मंत्री जोशी के अनुसार, राशन वितरण को डिजिटल बनाने का बड़ा फायदा हुआ है। अब योजना के तहत बांटे जाने वाले 98.5 प्रतिशत अनाज की पहचान लाभार्थियों के आधार नंबर और ई-पॉस मशीनों के जरिए की जा रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के तहत, देश के 81.3 करोड़ (813 मिलियन) लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज मिल सकता है। लेकिन राशन कार्डों से अपात्र लोगों के नाम कटने के बाद, फिलहाल 79.2 करोड़ लोग ही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश भर में कुल राशन कार्डों की संख्या 19 करोड़ से अधिक है।

भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत

Fri, 19 Jun 2026 10:27 PM

भाई की हत्या करने के बाद आरोपी भोला खुद ही रोने-बिलखने का नाटक करता रहा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस पूछताछ के दौरान भाभी की घबराहट और आत्महत्या की कोशिश ने पूरे हत्या कांड का राज खोल दिया।
भाई की हत्या – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

आगरा के सदर के सुल्तानपुरा इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की कड़वाहट और अनैतिक संबंधों की पराकाष्ठा को उजागर किया है। रेस्तरां कर्मी अमित उर्फ सोमू की हत्या उसके अपने सगे भाई भोलू ने ही की थी। प्रेम संबंधों में बाधक बनने से नाराज भोलू ने अमित को पहले पत्थर से कूचकर अधमरा किया और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इस घिनौनी वारदात में पुलिस अमित की भाभी खुशी को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।

घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब सुल्तानपुरा क्षेत्र के एक खेत में अमित का रक्तरंजित शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे स्पष्ट था कि उस पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त छोटी बस्ती निवासी अमित उर्फ सोमू (22) के रूप में की, जो आगरा कैंट क्षेत्र के एक रेस्तरां में काम करता था। प्रारंभिक जांच में मृतक के छोटे भाई भोला ने साथ काम करने वाले एक युवक पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर ने सच्चाई को सामने ला दिया।

Killed His Brother Then Pretended to Mourn Sister-in-Law's Fear Exposed the Murder Plot
मृतक का फाइल फोटो – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अमित के घर से निकलने के बाद भोलू भी उसके पीछे जाता दिखाई दिया। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में हत्या के बाद भोलू को बदहवास हालत में भागते हुए भी देखा गया। पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार किया और उसके बाद घर आकर भोलू से पूछताछ की।

Killed His Brother Then Pretended to Mourn Sister-in-Law's Fear Exposed the Murder Plot
आरोपी छोटा भाई और भाभी – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

पूछताछ के दौरान, आरोपी भोलू ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। उसने बताया कि चार महीने पूर्व, 19 फरवरी को अमित की शादी प्रेमनगर निवासी खुशी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके और भाभी खुशी के बीच अनैतिक संबंध स्थापित हो गए थे। भाई के जीवित रहते हुए दोनों का साथ रहना मुश्किल हो रहा था। तीन दिन पहले अमित ने भोलू को भाभी खुशी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद, भाभी खुशी ने ही भोलू से अमित को रास्ते से हटाने की सलाह दी।

Killed His Brother Then Pretended to Mourn Sister-in-Law's Fear Exposed the Murder Plot
मृतक का फाइल फोटो – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

बुधवार की सुबह, जब अमित काम के लिए निकला, तो भोलू भी चुपके से उसके पीछे हो लिया। रास्ते में अमित खेत में शौच करने के लिए रुक गया। भोलू भी पीछे-पीछे खेत पर पहुंच गया। अमित को जरा भी शक नहीं हुआ। जैसे ही अमित शौच कर उठा, भोलू ने पास में पड़े एक पत्थर को उठाया और अमित के सिर और मुंह पर कई वार किए। अमित के बेसुध होते ही, भोलू ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। जब अमित की हरकतें बंद हो गईं, तो उसने गमछे से उसका चेहरा ढक दिया और वहां से भाग निकला।

Killed His Brother Then Pretended to Mourn Sister-in-Law's Fear Exposed the Murder Plot
जांच करती पुलिस – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

वारदात को अंजाम देने के बाद, भोलू ने एक सुरक्षित स्थान पर जाकर अपने हाथ-मुंह धोए और कपड़े साफ किए। इसके बाद वह घर लौटा और दूसरे कपड़े पहन लिए। जब लोगों को हत्या की जानकारी हुई, तो भोलू भी लोगों के बीच शामिल हो गया और रोने का नाटक करने लगा।विज्ञापन

Killed His Brother Then Pretended to Mourn Sister-in-Law's Fear Exposed the Murder Plot
जांच करती पुलिस – फोटो F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

उसने पुलिस को यह कहकर जांच को भटकाने का भी प्रयास किया कि उसका भाई किसी सहकर्मी के साथ विवाद में था। अमित की हत्या में भोलू के शामिल होने के शक में जब पुलिस ने घर आकर पूछताछ की, तो भाभी खुशी भी घबरा गई। पति की मौत के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन न देखकर पुलिस का शक और बढ़ गया।

Killed His Brother Then Pretended to Mourn Sister-in-Law's Fear Exposed the Murder Plot
विलाप करता पिता – फोटो : F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

खुद के इस घिनौने कृत्य में फंसने के डर से, खुशी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस अब इस मामले में भाभी खुशी को भी मुख्य आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। यह घटना प्रेम, विश्वासघात और अनैतिक संबंधों के ऐसे जाल को उजागर करती है, जिसने एक परिवार को बर्बाद कर दिया

Politics: मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति

Thu, 18 Jun 2026 04:56 AM

Politics: सरकार ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें जरूरी दो-तिहाई समर्थन जुटाने के लिए विपक्षी और गैर-एनडीए दलों से बातचीत तेज की गई है। द्रमुक को साधने के लिए हर राज्य में सीटें बढ़ाने और त्रिभाषा फॉर्मूले पर सहमति बनाने की कोशिश चल रही है। पढ़िए रिपोर्ट-
संसद की फाइल तस्वीर – फोटो – F – फोटो – AMMP 24 News Live TV

तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट से उत्साहित मोदी सरकार ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए सरकार की ओर से जहां गैरकांग्रेसी दलों से नए सिरे से संपर्क साधा जा रहा है, खासतौर पर द्रमुक को विधेयक में हर राज्य में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने संबंधी प्रावधान जोड़ने का आश्वासन दिया गया है। द्रमुक के साथ त्रिभाषा फाॅर्मूले पर भी बीच का रास्ता निकालने पर बातचीत हो रही है।

राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत की बाधा पार कर चुकी सरकार के सामने असली चुनौती लोकसभा की है। वहां द्रमुक के बिना सरकार की बात नहीं बनने वाली। यही कारण है कि उसे मनाने के मोर्चे पर खुद गृह मंत्री अमित शाह जुटे हैं। चूंकि तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के बाद द्रमुक ने विपक्षी इंडिया ब्लॉक से दूरी बना ली है। सरकार को उम्मीद है कि संबंधित बिल सहित कुछ अन्य सियासी मुद्दाें पर द्रमुक के साथ बीच की राह निकाली जा सकती है।विज्ञापन

दो तिहाई बहुमत के लिए भाजपा लगा रही एड़ी चोटी का जोर

तृणमूल-शिवसेना में टूट से बढ़ा हौसला, द्रमुक व अन्य दलों को साधने में जुटे शाह

द्रमुक पर दारोमदार 
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। अगर शिवसेना यूबीटी में टूट से सरकार के पास सांसदों के समर्थन का आंकड़ा 324 हो जाएगा, जो दो-तिहाई बहुमत (360) से 36 कम है। ऐसे में 22 सांसदों वाली द्रमुक की भूमिका अहम है।

गर सरकार को द्रमुक का साथ मिला तो समर्थन का आंकड़ा 346 तक पहुंच जाएगा। ऐसे में 14 अतिरिक्त सांसदों का आंकड़ा जुटाने के लिए पार्टी एनसीपी पवार (7), वाईएसआर (4), जेएमएम (3) जैसे कुछ गैरकांग्रेसी दलों से समर्थन जुटाने की मुहिम शुरू करेगी।

सपा से भी संपर्क साधेंगे : सरकार की रणनीति प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन के लिए सपा (37) से भी संपर्क साधने की है। एक मंत्री के मुताबिक, अगर द्रमुक का साथ मिला, तो संविधान संशोधन बिल की राह आसान हो जाएगी। तब कई दल या उसके सांसद समर्थन के लिए राजी हो जाएंगे

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  19 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

19-JUN-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

 

ब्रेकिंग न्यूज: 19-JUN-2026

 

पढ़ें 19 जून के मुख्य और ताजा समाचार

 

पढ़ें 19 जून के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

10:59 PM, 19-Jun-2026

Rajasthan News: एसीबी पर किरोड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस हमलावर, गहलोत और खाचरियावास ने भाजपा सरकार को घेरा

Rajasthan News: Congress attacks BJP over Kirori's ACB allegations; Gehlot, Khachariyawas seek answers

एसीबी को लेकर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूरे मामले पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है।

10:58 PM, 19-Jun-2026

उमर-फैजान की गिरफ्तारी से अलर्ट: पोस्टर लगते रहे, नेटवर्क पनपता रहा; आखिर खुफिया तंत्र को भनक क्यों नहीं लगी?

खुफिया विभाग के अधिकारी हर संदिग्ध गतिविधि की गहनता से जांच करने के साथ ही जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। उमर और फैजान की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय खुफिया एजेंसी पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों ने कई स्थानों पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट्ट के पोस्टर चस्पा किए। मगर ना तो खुफिया विभाग को और ना ही पुलिस को इस बारे में जानकारी लग सकी।

10:57 PM, 19-Jun-2026

Khargone News: मानसून की बेरुखी से मचा हाहाकार, मिर्च-कपास की फसल पर संकट; बढ़ी किसानों की परेशानी

खरगोन जिले में मानसून की देरी और लगातार बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश नहीं होने से मिर्च, कपास, मक्का और सब्जी फसलें प्रभावित हो रही हैं। कई क्षेत्रों में पौधों की बढ़वार रुक गई है और फसलें सूखने लगी हैं।

10:54 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: डीडीहाट की अंजली को राजनीति विज्ञान में मिला स्वर्ण पदक

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की स्नातकोत्तर परीक्षाओं में राजनीति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अंजली ने स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

10:54 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: ट्रक का बिल जांचने पहुंची टीम से व्यापारियों की नोकझोंक

Squabble between traders and the team that came to check the truck bill

Squabble between traders and the team that came to check the truck bill

10:53 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: प्रवेश के लिए पंजीकरण पांच जुलाई तक

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अस्कोट में प्रवेश के लिए विद्यार्थी पांच जुलाई तक पंजीकरण करा सकेंगे।

10:53 PM, 19-Jun-2026

Panipat News: ट्रांसफार्मर ओवरलोड, हर माह खराब हो रहे औसतन 225 ट्रांसफार्मर

ट्रांसफार्मर ओवरलोड, हर माह खराब हो रहे औसतन 225 ट्रांसफार्मर

10:53 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: रोजगार मेले में 27 युवाओं का हुआ चयन

सेवायोजन कार्यालय चंपावत की ओर से बाराकोट ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

10:53 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: शहर के साथ 200 गांवों की 24 घंटे गुल रही बिजली

Electricity running 24 hours in the city along with 200 villages

Electricity running 24 hours in the city along with 200 villages

10:52 PM, 19-Jun-2026

Panipat News: तेज धूप के चलते लोगों को फिर सताने लगी गर्मी

तेज धूप के चलते लोगों को फिर सताने लगी गर्मी

10:52 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: प्रशांत का सीएसए पद पर चयन

चौकी निवासी प्रशांत बोरा का उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में सीएसए (कैशियर) पद पर चयन हुआ है।

10:52 PM, 19-Jun-2026

Panipat News: असंध चौकी की ई-बस का रूट अब बल्ला और असंध तक

असंध चौकी की ई-बस का रूट अब बल्ला और असंध तक

10:52 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 50 हजार

Cheated of 50 thousand by promising a job

10:52 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: दीक्षांत समारोह में चंपावत के मोहित को मिली पीएचडी की उपाधि

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में चंपावत के शोधार्थी मोहित खर्कवाल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

10:51 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: तेज धूप और उमस से लोगों का बुरा बेहाल

People are badly suffering from the intense sun and humidity

People are badly suffering from the intense sun and humidity

10:51 PM, 19-Jun-2026

Bihar News: शादी के बाद युवती की मौत का खुला राज, गला दबाकर की हत्या; शव जलाकर मिटाए सबूत!

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका के पति ने हत्या की आशंका जताई थी, जो पुलिस जांच में सही साबित हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने कथित तौर पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

10:51 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: मां उल्का लायंस ने छह विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल की तर्ज पर आयोजित सोरघाटी प्रीमियर लीग के छठे दिन के मुकाबले में मां उल्का लायंस ने माउंटेन वॉरियर धारचूला को छह विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले के मैन ऑफ द मैच विनय कापड़ी रहे।

10:51 PM, 19-Jun-2026

तृणमूल में पैसा-पॉलिटिक्स: अब ₹600 करोड़ के फंड पर बागी विधायकों की नजर; अपनों ने ही उठाए ‘दीदी’ पर सवाल

तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक बागी विधायकों ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पार्टी फंड वाले तीन बैंक खातों की साइबर पुलिस से जांच की मांग की है। उन्होंने इस पैसे के पीछे कट-मनी और जबरन वसूली का शक जताया है, जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। क्या है मामला? जानिए…

10:50 PM, 19-Jun-2026

Manipur: मणिपुर में जातीय हिंसा के मामलों में NIA, पुलिस और CRPF के जॉइंट ऑपरेशन में 10 लोग गिरफ्तार

10 people arrested by NIA, police and CRPF in connection with ethnic violence cases in Manipur

Manipur: मणिपुर में जातीय हिंसा के मामलों में NIA, पुलिस और CRPF के जॉइंट ऑपरेशन में 10 लोग गिरफ्तार 10 people arrested by NIA, police and CRPF in connection with ethnic violence cases in Manipur

10:50 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: विरेंद्र पीटीए तो गीता चुनी गईं एसएमसी की अध्यक्ष

मिशन इंटर कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ(पीटीए) और विद्यालय प्रबंधन समिति(एसएमसी) का गठन हुआ।

10:50 PM, 19-Jun-2026

Meerut News: सीबीआई अफसर बनकर 1.41 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested for swindling 1.41 crore by posing as a CBI officer.

10:50 PM, 19-Jun-2026

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने से छूटे न कोई पात्र नागरिक : उपायुक्त

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने से छूटे न कोई पात्र नागरिक : उपायुक्त

10:50 PM, 19-Jun-2026

Khandwa: राहुल को बर्थडे पर बनाया गया भगवान, क्या बोले जमाल सिद्दीकी

Khandwa: राहुल को बर्थडे पर बनाया गया भगवान, क्या बोले जमाल सिद्दीकी

10:50 PM, 19-Jun-2026

Panipat News: डीटीपी ने 35 एकड़ में कट रहीं चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, 43 डीपीसी पर चली जेसीबी

The DTP demolished four illegal colonies being developed across 35 acres; JCBs were used to raze 43 DPC-level structures.

डीटीपी ने 35 एकड़ में कट रहीं चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, 43 डीपीसी पर चली जेसीबी

10:50 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकला ऐतिहासिक जुलूस

A historic procession took place amidst the cries of Ya Hussain

A historic procession took place amidst the cries of Ya Hussain

10:49 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: सैन्य अधिकारी बने युवाओं को किया सम्मानित

महापौर कल्पना देवलाल ने नगर निगम सभागार में सैन्य अधिकारी बने युवाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया।

10:49 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: युवक को थाने में बेरहमी से पीटने का आरोप, भर्ती

10:49 PM, 19-Jun-2026

उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल: लेग स्पिनर प्रेमा रावत का टी-20 विश्व कप में चयन, सुमटी गांव में खुशी की लहर

Prema Rawat of Sumti village bageshwar selected in Indian team for T20 World Cup

सुमटी गांव की 24 वर्षीय प्रेमा रावत का चयन टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। दाएं हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज प्रेमा का यह चयन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है।

10:48 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: अंडर-15 क्रिकेट लीग के लिए कुनाल सिंह का चयन

नगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के पुत्र कुनाल सिंह का चयन फ्यूचर स्टार अंडर-15 चैंपियनशिप क्रिकेट लीग के लिए हुआ है।

10:48 PM, 19-Jun-2026

Panipat News: ऑफिस में घूसकर लाठी डंडों से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

10:48 PM, 19-Jun-2026

Pithoragarh News: दो केंद्रों में कड़े सुरक्षा के इंतजाम के बीच होगी नीट की परीक्षा

जिले में दो केंद्रों में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा 21 जून को होगी।

10:47 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: राजस्व वसूली करने गए अमीन को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Amin went to collect revenue was beaten, FIR filed

10:47 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: दुबई से गांव पहुंचा रोहित का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Rohit's body arrived from Dubai to the village, causing chaos among the family members

Rohit’s body arrived from Dubai to the village, causing chaos among the family members

10:47 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: डकैती समेत चार मामलों में दोषी को नौ वर्ष का सश्रम कारावास

Nine years of rigorous imprisonment for the convict in four cases including robbery

10:46 PM, 19-Jun-2026

Panipat News: 15 नव नियुक्त युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विज्ञान भवन से पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना

15 नव नियुक्त युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विज्ञान भवन से पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना

10:45 PM, 19-Jun-2026

Ambedkar Nagar News: बाढ़ से 200 से ज्यादा परिवार हो जाते हैं बेघर

More than 200 families become homeless due to the flood

More than 200 families become homeless due to the flood

10:40 PM, 19-Jun-2026

Meerut News: खाना खिलाने से इन्कार करने पर की फायरिंग, मची भगदड़

कस्बे में मवाना बस स्टैंड के पास स्थित एक ढाबा संचालक द्वारा खाना खिलाने से मना करने पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बचा।

10:39 PM, 19-Jun-2026

Meerut News: जमीन हड़पने के लिए फर्जी लीज और बैनामे करने का आरोप

Accusation of executing forged lease and sale deeds to grab land.

10:39 PM, 19-Jun-2026

Chamba News: अपनों को विदाई देते फूटा दर्द… हर आंख रोई

Anguish spilled over while bidding farewell to loved ones... every eye wept.

एक ही हादसे में अपनों को खोने का दर्द क्या होता है, यह दृश्य उस समय साफ दिखाई दिया जब घर के हॉल में एक साथ रखी पार्थिव देहों के सामने पूरा परिवार और गांव बिलख उठा।

10:38 PM, 19-Jun-2026

Politics: ‘खाल ओढ़ लेने से भेड़िया बाघ नहीं बन जाता’, सांसदों की बगावत पर शिंदे बोले- ये तो सिर्फ ट्रेलर

शिवसेना (यूबीटी) एक बार फिर बड़े राजनीतिक संकट का सामना करती दिख रही है। पार्टी के छह सांसदों की बगावत के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मौजूदा घटनाक्रम सिर्फ ट्रेलर है और पूरी फिल्म अभी बाकी है। बागी सांसदों ने लोकसभा में अलग समूह के रूप में मान्यता की मांग की है, जबकि उद्धव ठाकरे खेमे ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। 

10:38 PM, 19-Jun-2026

Fatehabad News: गलियों में जमाया कारोबार, पैदल चलना हुआ दुश्वार

Business set up in the streets, walking has become difficult

फतेहाबाद। शहर के रिहायशी क्षेत्र एमसी कॉलोनी और भट्ठा कॉलोनी की गलियाें अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। दुकानदारों ने गलियों को अपने व्यावसायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे आम नागरिकों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

10:37 PM, 19-Jun-2026

Chamba News: पति-पत्नी की एक साथ घर से निकली अंतिम यात्रा

The final journey of the husband and wife, leaving home together.

पति-पत्नी की एक साथ घर से निकली अंतिम यात्रा

10:37 PM, 19-Jun-2026

Fatehabad News: पानी का कारोबार…21 अवैध कनेक्शन काटे, सर्विस स्टेशन संचालकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Water business...21 illegal connections cut, uproar by service station operators, police had to be called

पानी का कारोबार…21 अवैध कनेक्शन काटे, सर्विस स्टेशन संचालकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

10:37 PM, 19-Jun-2026

Chamba News: जिस्म दो, चिता एक, मोती राम, बबली की विदाई ने हर दिल को झकझोर दिया

Two bodies, one funeral pyre the final farewell of Moti Ram and Babli has shaken every heart.

गांव और क्षेत्र के लिए बीते मंगलवार का दिन बेहद दर्दनाक रहा। शोक और गमगीन माहौल के बीच अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी में सेवारत मोती राम और उनकी पत्नी बबली देवी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

10:36 PM, 19-Jun-2026

माइकल जैक्सन के ऑफिशियल पेज पर भारतीय डांसर का वीडियो, ताजमहल के सामने ‘बीट इट’ पर थिरके थे DID फेम अक्षय पाल

Michael Jackson Instagram Page Share Akshay Pal Dance Video On Beat It Son Front of Taj Mahal

Akshay Pal Viral Dance Video: एक कलाकार की कला उसे दुनिया के हर कोने में तारीफ का हकदार बना देती है। हाल ही में डांस आइकॉन माइकल जैक्सन के इंस्टाग्राम पेज पर एक इंडियन डांसर अक्षय पाल का डांस वीडियो साझा किया गया। यह देखकर डांसर खुशी से झूम उठा। यहां, देखें वीडियो।

10:36 PM, 19-Jun-2026

Chamba News: खाइयों के हवाले सड़कें, किस्मत के भरोसे सफर

Roads riddled with potholes; journeys left to fate.

जिले में लगातार बढ़ रहीं दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जर्जर सड़कें, क्रैश बैरियरों का अभाव और लोक निर्माण विभाग की कथित लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

10:35 PM, 19-Jun-2026

Bihar News: रिशु श्री टेंडर घोटाला केस में IAS अफसरों पर बड़ा खुलासा!

Bihar News: रिशु श्री टेंडर घोटाला केस में IAS अफसरों पर बड़ा खुलासा!

10:35 PM, 19-Jun-2026

Kolakata Airport: अभिषेक बनर्जी के स्वागत से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल, TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर उस समय तनाव फैल गया, जब TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हुई कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं… 

10:35 PM, 19-Jun-2026

Chamba News: मेहल गांव में 35 घंटे नहीं जला एक भी घर में चूल्हा

Not a single hearth was lit in any house in Mehal village for 35 hours.

अल सुबह हुए दर्दनाक वाहन हादसे की खबर ने मेहल गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे के बाद गांव में ऐसा मातम पसरा कि करीब 35 घंटे तक किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।

Top News:

 

News Flash 19 जून 2026

 

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने विरोध में निकाला मशाल जुलूस

9:09 PM
पार्टी में टूट के बीच उद्धव ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- जिसे चाहे अध्यक्ष बना दें

7:40 PM
UP के प्रयागराज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बांदा और गाजीपुर में लू चलने के आसार

7:18 PM
जब तक हिज्बुल्लाह से खतरा, बफर जोन में तैनात रहेगी सेना- इजरायली आर्मी प्रवक्ता

7:14 PM
एनटीए ने 21 जून को होने वाले Re-NEET एग्जाम के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए

7:10 PM
TMC के बांगी सांसदों को डिसक्वालीफाई करने की मांग, लोकसभा स्पीकर जल्द लेंगे फैसला

7:08 PM
IDFC बैंक घोटाला मामले में हरियाणा के IAS अधिकारी आरके सिंह 3 दिन की CBI कस्टडी में

6:51 PM
एनटीए की 21 जून को होने वाले Re-NEET UG एग्जाम से पहले कल देशभर में मॉक ड्रिल

6:34 PM
‘इजरायल अब लेबनान पर हमला नहीं करेगा’, अमेरिका ने ईरान को दिलाया भरोसा

6:28 PM
हिमाचल सरकार ने NEET अभ्यर्थियों के लिए 20-22 जून तक फ्री बस यात्रा की घोषणा की

6:23 PM
लोकसभा स्पीकर से मिले अभिषेक बनर्जी, बागी MP’s को अयोग्य ठहराने की याचिकाएं सौंपीं

6:14 PM
डेमोक्रेट्स का ईरान की हालत को पहले बेहतर बताना बेवकूफी: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

6:12 PM
‘युद्ध ने ईरान को कमजोर किया, उसके पास एयर फोर्स-नेवी कुछ नहीं बचा’, बोले ट्रंप

5:45 PM
मेलोनी पर ट्रंप के अपमानजनक शब्दों पर इटली नाराज, उपराष्ट्रपति का US दौरा रद्द

5:06 PM
बंगाल: बागी नेताओं ने TMC के फंड की जांच की मांग की, थाने में दर्ज कराई शिकायत

5:04 PM
TMC MP अभिषेक बनर्जी पार्टी के सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से मिलने संसद पहुंचे

5:01 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे

4:41 PM
कर्नाटक: सलीम अहमद को मंत्री बनाने की मांग को लेकर समर्थकों का हुबली में प्रदर्शन

4:29 PM
BJP अध्यक्ष चुनावी तैयारियों को लेकर 20 जून से 3 दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे

4:19 PM
बिहार: भोजपुर एनकाउंटर मामले में SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए

4:10 PM
‘इजरायली डिफेंस फोर्सेज़ फिलहाल दक्षिणी लेबनान में तैनात रहेंगी’, बोले रक्षा मंत्री

4:05 PM
महाराष्ट्र कांग्रेस ने बॉम्बे HC में MSPS एक्ट की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी

3:47 PM
पंजाब: BSF ने बॉर्डर पर हथियार तस्कर पकड़ा, AK-47, 25 पिस्तौल और 368 कारतूस बरामद

3:27 PM
दिल्ली को मिला पहला ऑल-वुमन पुलिस थाना, LG सरदार तरनजीत सिंह संधू ने किया उद्घाटन

3:14 PM
हरियाणा सरकार ने 13 नए NDPS फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएं, अब इनकी संख्या बढ़कर 21 हुई

3:09 PM
BJP आलाकमान ने कर्नाटक में पार्टी विधायकों की क्रॉस वोटिंग को लेकर नाराजगी जताई

3:06 PM
टीएमसी के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

3:04 PM
दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार और नॉर्थ बंगाल के अन्य जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

2:36 PM
लेबनान के जमालिया शहर में इज़रायली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत

1:58 PM
अफगानिस्तान का बदला… पाकिस्तान पर ड्रोन अटैक, ISIS के अड्डों में मचाया कोहराम

1:37 PM
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकी सपोर्ट नेटवर्क ध्वस्त, गिरफ्त में आए दो आरोपी

1:36 PM
NEET UG री-एग्जाम: NMC ने मेडिकल कॉलेजों को जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

1:28 PM
कर्नाटक: योग नरसिम्हा मंदिर में हुंडी चोरी मामले में मुख्य पुजारी सहित 5 लोग सस्पेंड

1:16 PM
4 सैनिकों के मारे जाने के बाद इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर भीषण हमले तेज किए

1:02 PM
ईरान के अधिकारों का कोई भी उल्लंघन होने पर और भी कड़ा सैन्य जवाब दिया जाएगा: IRGC

12:23 PM
पीएम मोदी 20 जून को हुगली में आयोजित पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे

12:19 PM
बिहार टेंडर घोटाला: IAS ऑफिसर योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी

12:15 PM
तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन TG-20 लीग से जुड़े होने पर विजय देवरकोंडा को नोटिस भेजेगा

12:02 PM
AAP नेताओं का चंडीगढ़ BJP अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

11:46 AM
‘राम मंदिर चंदा चोरी पर SIT जांच से सब साफ हो जाएगा’, अयोध्या में बोले सीएम योगी

11:45 AM
UP: ‘गोली चलवाने वाले आज उपदेश दे रहे हैं’, अयोध्या में सीएम योगी का सपा पर वार

11:40 AM
पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी नगर पालिका के मेयर गौतम देब ने अपने पद से इस्तीफा दिया

11:01 AM
बंगाल: कोयला तस्करी मामले में ED ने ADPC अधिकारी मनोरंजन मंडल को किया गिरफ्तार

10:38 AM
अयोध्या पहुंचे CM योगी, राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ करेंगे अहम बैठक

10:34 AM
टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

9:37 AM
केरल में 50 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा मिनरल कॉरिडोर, CM वीडी सतीसन का ऐलान

8:37 AM
मुंबई: सैलरी बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर धारावी डिपो में BEST बस कर्मचारियों का प्रदर्शन

8:11 AM
UK में लेबर पार्टी के एंडी बरनहम ने जीता स्पेशल इलेक्शन, PM स्टार्मर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

7:50 AM
‘पीस डील बिना शर्त ईरान का सरेंडर है’, ट्रंप का बड़ा दावा

6:04 AM
नाइजर एयरपोर्ट पर हमला, अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

5:09 AM
FIFA वर्ल्ड कप 2026: ग्रुप B के मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बोस्निया और हर्जेगोविना को 4-1 से हराया

3:31 AM
TMC में टूट मामले में अभिषेक बनर्जी आज लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे

2:08 AM
केरल के CM सतीशन आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे

1:01 AM
US ने ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले समुद्री यातायात पर नौसैनिक नाकेबंदी हटाई

12:27 AM
PM मोदी पेरिस से भारत के लिए रवाना

12:17 AM
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर होंगे

Top News:

शांति समझौते के मसौदे पर अमेरिका-ईरान ने किए हस्ताक्षर, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव आज; सुर्खियां

Thu, 18 Jun 2026 05:55 AM

अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ ही पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में नई उम्मीद जगी है। वहीं, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक फिर से लाने की तैयारी में है। फीफा विश्व कप में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। जबकि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति सभी 17 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को पश्चिम एशिया संकट से निपटने में अहम और भरोसेमंद साझेदार बताया। उधर, दिल्ली-एनसीआर में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में टेलीग्राम को संगठित अपराध गतिविधियों का बड़ा केंद्र बताया गया है। महाराष्ट्र में शिवसेना में लगातार हो रही टूट से ठाकरे परिवार की राजनीतिक साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की नई गाइडलाइन में मोटापे को केवल वजन बढ़ने की समस्या नहीं, बल्कि दिल, किडनी और मेटाबॉलिक बीमारियों की प्रमुख जड़ बताया गया है।

अमेरिका ईरान शांति समझौता

US Iran Peace Deal: ट्रंप और पेजेशकियन ने अमेरिका-ईरान समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानें मसौदे की 14 शर्तें
पश्चिम एशिया में शांति की ओर एक और कदम आगे बढ़ चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने बुधवार शाम को वर्साय पैलेस में आयोजित रात्रिभोज के दौरान अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए।

अब तक की जांच में कई नामों का खुलासा, क्या दर्ज होगी एफआईआर

राम मंदिर चंदा चोरी: एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत, टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ
श्रीराम मंदिर की दान की राशि में हेरफेर के मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) की तफ्तीश तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे आशंका है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई थी ताकि रकम पार कर सुबूत मिटाए जा सकें। जांच टीम ने रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से भी लंबी पूछताछ की है। वहीं, निगरानी करने वाले असल जिम्मेदार एसआईटी के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2026 Updates on amar ujala

संसद

Politics: मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन को हर हाल में लागू करने की रणनीति
तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट से उत्साहित मोदी सरकार ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए सरकार की ओर से जहां गैरकांग्रेसी दलों से नए सिरे से संपर्क साधा जा रहा है, खासतौर पर द्रमुक को विधेयक में हर राज्य में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने संबंधी प्रावधान जोड़ने का आश्वासन दिया गया है। द्रमुक के साथ त्रिभाषा फाॅर्मूले पर भी बीच का रास्ता निकालने पर बातचीत हो रही है।

इंग्लैंड ने क्रोएशिया को हराया

England vs Croatia: हाफ टाइम तक बराबरी, दूसरे हाफ में इंग्लैंड का हमला; क्रोएशिया की वापसी पर फिरा पानी
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दी। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर, क्रोएशिया के लिए मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव आज: महायुति गठबंधन का 12 सीटों पर दबदबा बनाने का प्रयास, पांच पर निर्विरोध जीते
भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन गुरुवार को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में सभी 17 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीटों पर ही मतदान होना है, क्योंकि पांच सीटों पर महायुति उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति

G7 Summit: पश्चिम एशिया संकट में भारत की भूमिका पर ट्रंप ने कही ऐसी बात, पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत को क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने में एक अहम साझेदार बताया। कहा कि भारत एक ‘भरोसेमंद सहयोगी’ है और पश्चिम एशिया के संकट से निपटने में ‘बड़ी भूमिका’ निभा रहा है। ट्रंप ने यह बात फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद कही। इस बातचीत में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और खाड़ी क्षेत्र की बदलती भू-राजनीतिक स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

कुछ दिन मौसम सुहावना बने रहने की भी संभावना है।

दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम: आज नया पश्चिम विक्षोभ देगा दस्तक, इतने दिन बारिश की संभावना, पढ़ें पूर्वानुमान
दिल्ली में अगले छह दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यही नहीं, कुछ दिन मौसम सुहावना बने रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा। इसका असर रात या 19 जून की सुबह देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, 17 से 22 जून के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसे में 18, 19, 20 और 21 जून को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2026 Updates on amar ujala

Telegram App

नीट-यूजी : टेलीग्राम संगठित अपराध का केंद्र, कई देश लगा चुके हैं रोक; एजेंसियों की पहुंच से दूर करता है काम
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय का दावा है कि टेलीग्राम एप संगठित आपराधिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बन चुका है। इस पर ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय हैं, जो डाटा चोरी, फेक फ्रॉड टूल्स व मनी लॉन्ड्रिंग के जरिये सालाना 27-36 अरब डॉलर कमाते हैं। टेलीग्राम का एक दशक से भी ज्यादा समय का रिकॉर्ड रहा है कि यह बिना किसी देश के अधिकार क्षेत्र में आए एजेंसियों की पहुंच से दूर रहकर काम करता रहा है।

शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे

ठाकरे ब्रांड की साख पर लगा बट्टा: बाल ठाकरे के समय एक बार, उद्धव के कार्यकाल में चार बार टूट चुकी शिवसेना
महाराष्ट्र की राजनीति में खुद को बाघ के रूप में पेश करने वाली शिवसेना में टूट का इतिहास बनता जा रहा है। 1966 में शिवसेना के संस्थापक प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने संगठन को मजबूत जनाधार दिया, लेकिन पार्टी में कई बार बड़े विभाजन भी हुए। बाल ठाकरे के समय में जहां शिवसेना में एक बड़ी टूट दर्ज हुई, वहीं उद्धव के नेतृत्व में पार्टी को कई बड़े झटके झेलने पड़े। ताजा मामला शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों का विद्रोह है जिससे ठाकरे ब्रांड की साख को एक बार फिर बट्टा लगा हैं।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2026 Updates on amar ujala

मोटापा बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा

दिल और किडनी की बीमारियों की भी जड़ है मोटापा, हृदय रोग विशेषज्ञों के संगठन ने पहली बार जारी की गाइडलाइन
अगर आप सोचते हैं कि मोटापा सिर्फ शरीर का वजन बढ़ने की समस्या है, तो तुरंत इस सोच को बदल दीजिए। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने पहली बार एक गाइडलाइन जारी किया है। इसमें कहा है कि मोटापा सिर्फ एक जोखिम कारक नहीं, बल्कि दिल, किडनी और मेटाबॉलिक बीमारियों की जड़ भी है।

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this