सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 22–जून–2026–सोमवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 22 Jun 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

Smart TV Bill: AC-कूलर ही नहीं, आपका स्मार्ट TV भी बढ़ा रहा बिजली बिल? जानें हर महीने जेब पर पड़ता है कितना बोझ
Mon, 22 Jun 2026 07:00 AM
Energy Saving Tips: गर्मियों में जब बिजली का भारी-भरकम बिल आता है, तो ज्यादातर लोगों का ध्यान सबसे पहले AC, फ्रिज या कूलर पर जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि घर में मौजूद एक और डिवाइस भी लगातार बिजली की खपत करके बिल बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं आखिर वह क्या है? और इसकी खपत को कैसे कम किया जा सकता है।

Smart TV Power Consumption: बिजली का बिल बढ़ते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले एसी, कूलर या फ्रिज को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन हर घर में इस्तेमाल होने वाला स्मार्ट टीवी भी अच्छी खासी बिजली खपत कर सकता है। आज के समय में ओटीटी, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के बढ़ते चलन की वजह से स्मार्ट टीवी पहले से कहीं ज्यादा समय तक चालू रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके घर का टीवी कितनी बिजली खर्च करता है और इसका मासिक बिल पर कितना असर पड़ सकता है।
स्मार्ट टीवी की बिजली खपत किन बातों पर निर्भर करती है?
- आपके घर के स्मार्ट टीवी कितनी बिजली खर्च करेगा? यह कई बातों पर निर्भर करता है। इनमें स्क्रीन साइज, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और ब्राइटनेस सेटिंग सबसे अहम हैं।
- छोटे स्क्रीन वाले टीवी आमतौर पर कम बिजली खर्च करते हैं, जबकि बड़े स्क्रीन और ज्यादा ब्राइटनेस वाले मॉडल अधिक बिजली की खपत कर सकते हैं।
- कुछ स्मार्ट टीवी हाई ब्राइटनेस मोड में प्रति घंटे 300W से 500W तक बिजली इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और स्मार्ट फीचर्स का उपयोग भी बिजली खपत को प्रभावित करता है।

स्मार्ट टीवी हर घंटे कितना बिजली खर्च करता है?
- सामान्य तौर पर 43 इंच से 55 इंच का एलईडी स्मार्ट टीवी लगभग 50W से 120W तक बिजली खर्च करता है। इसका मतलब है कि ऐसा टीवी एक घंटे में करीब 0.05 से 0.12 यूनिट (kWh) बिजली की खपत कर सकता है।
- वहीं 32 इंच का सामान्य LED TV लगभग 30W से 60W प्रति घंटे बिजली उपयोग करता है। हालांकि वास्तविक खपत टीवी के मॉडल और सेटिंग्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
रोजाना इस्तेमाल का बिजली बिल पर क्या असर पड़ता है?
- देखिए आजकल स्मार्ट टीवी में लोग सिर्फ चैनल्स ही नहीं देखते हैं। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म, यूट्यूब, गेमिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
- ऐसे में कई घरों में टीवी रोज 6 से 8 घंटे या उससे अधिक समय तक चलता है। जितना अधिक समय टीवी चालू रहेगा, उसकी कुल बिजली खपत भी उतनी ही बढ़ेगी।
- यही वजह है कि लंबे समय तक इस्तेमाल का असर महीने के बिजली बिल में साफ दिखाई देता है।

महीने में कितना बढ़ सकता है बिजली बिल?
- अगर आपके घर में 100W का Smart TV रोजाना 8 घंटे चलता है, तो वह प्रतिदिन लगभग 0.8 यूनिट बिजली खर्च करेगा।
- इस हिसाब से महीनेभर में इसकी कुल खपत लगभग 24 यूनिट हो सकती है। अगर आपके क्षेत्र में बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो केवल टीवी चलाने का मासिक खर्च करीब 192 रुपये तक पहुंच सकता है।
- वहीं, 55 इंच या उससे बड़े स्मार्ट टीवी रोज 8 घंटे चलने पर महीने में लगभग 25 से 35 यूनिट तक बिजली खर्च कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल में 200 से 280 रुपये या उससे अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।
बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
- स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी आदतें बिजली की खपत कम कर सकती हैं।
- ध्यान रहे कि टीवी देखते समय ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार रखें।
- उपयोग न होने पर टीवी पूरी तरह बंद करें।
- Energy Saving Mode का इस्तेमाल करें।
- लंबे समय तक टीवी को बेवजह चालू न छोड़ें।
- जरूरत न होने पर ऑटो-प्ले और बैकग्राउंड फीचर्स बंद रखें
NEET Exam Live: नीट की महापरीक्षा संपन्न, छात्रों ने साझा किए अनुभव, करीब 20 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल
Sun, 21 Jun 2026 07:43 PM
NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates: लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों के लिए NEET-UG पुनर्परीक्षा आयोजित की गई, जो दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली। देशभर के परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में हिस्सा लिया।
इस वर्ष NEET UG परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी।

07:39 PM, 21-Jun-2026
10 हजार दिव्यांग और 81 गंभीर बीमार अभ्यर्थी हुए शामिल
एजेंसी के मुताबिक 10 हजार से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे करीब 81 अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई। इनमें एक अभ्यर्थी के साथ हाल ही में सड़क दुर्घटना भी हुई थी, जबकि एक अन्य अभ्यर्थी का कीमोथेरेपी का इलाज चल रहा था।
06:32 PM, 21-Jun-2026
पेपर आसान से मॉडरेट रहा
नीट री-एग्जाम खत्म होने के बाद कैंडिडेट एग्जाम सेंटर से निकलते हुए एक कैंडिडेट ने कहा, “एग्जाम आसान से मॉडरेट था… बायोलॉजी आसान थी, केमिस्ट्री मॉडरेट थी, और फिजिक्स पिछली बार से ज्यादा टफ थी…”
एक कैंडिडेट ने कहा, “बायोलॉजी ठीक थी। फिजिक्स और केमिस्ट्री मुश्किल थे। पहला NEET एग्जाम आसान था, यह मुश्किल था।”
06:08 PM, 21-Jun-2026
छात्रों का रिएक्शन
NEET-UG री-एग्जाम के बाद एक कैंडिडेट ने कहा, “पिछली बार से थोड़ा मुश्किल था। यह मेरा पहला अटेम्प्ट था, मुझे लगभग 500 मार्क्स मिलेंगे। अंदर का इंतजाम ठीक था।”
05:48 PM, 21-Jun-2026
पिछली परीक्षा से अधिक कठिन लगा पेपर
तमिलनाडु में NEET-UG पुनर्परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए। एक अभ्यर्थी तरुण ने कहा कि उनका पेपर अच्छा गया है, लेकिन अंतिम परिणाम का इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा पिछली बार की तुलना में थोड़ी ज्यादा कठिन लगी।
05:45 PM, 21-Jun-2026
परीक्षा के बाद अभ्यर्थी की प्रतिक्रिया
जम्मू और कश्मीर में NEET-UG पुनर्परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए। एक अभ्यर्थी ने परीक्षा को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि पेपर काफी अच्छा था और उनकी तैयारी भी मजबूत थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) का भाग थोड़ा कठिन लगा, बाकी सब ठीक था। कुल मिलाकर अच्छा अनुभव रहा।
05:20 PM, 21-Jun-2026
लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी ने दी परीक्षा
देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच NEET-UG पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा उपायों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।विज्ञापन
04:59 PM, 21-Jun-2026
छात्रों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी
रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने NEET परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली हवाई अड्डे से अपने प्रस्थान में देरी की। बताया गया कि वह दोपहर 1:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे आवास नहीं गए और कुछ समय वहीं रुके रहे।
04:36 PM, 21-Jun-2026
परीक्षा के बाद अगला चरण क्या?
परीक्षा समाप्त होने के बाद एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित होगी और इसके आधार पर NEET-UG का परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसके माध्यम से मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटों का आवंटन किया जाएगा।
04:22 PM, 21-Jun-2026
घायल छात्रा सृष्टि दुबे ने विशेष व्यवस्था के बीच दी परीक्षा
कोलकाता की NEET अभ्यर्थी सृष्टि दुबे ने गंभीर सड़क हादसे और बड़ी सर्जरी के बावजूद हार नहीं मानी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के हस्तक्षेप के बाद उन्हें विशेष मेडिकल व्यवस्था के साथ NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई, जिसके लिए परीक्षा केंद्र पर अलग कमरा, मेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी।
04:02 PM, 21-Jun-2026
परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें
NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान से 45-45 प्रश्न (180-180 अंक) तथा जीव विज्ञान से 90 प्रश्न (360 अंक) शामिल होते हैं। परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। किसी प्रश्न का उत्तर न देने पर कोई अंक नहीं दिया जाता और न ही कोई अंक काटा जाता है।
UP: आठ साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल, चार साल से पति को छोड़ प्रेमी संग बंगलूरु में रह रही थी मनीषा; पूरी कहानी
Sun, 21 Jun 2026 10:59 AM
यूपी के बागपत जिले में एक शख्स ने पत्नी की फरसे से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भर लिया। साथ ही उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। जब शव नहीं उठा तो आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने हरिद्वार में आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। चार साल से पति को छोड़कर पत्नी बंगलूरु में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रटौल के खैला गांव में मनीषा (26) की उसके पति राहुल ने शनिवार दोपहर फरसे से गर्दन और कमर पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंकने या दबाने के लिए बोरे में भर लिया। जब बोरा नहीं उठा तो पुलिस को फोन करके खुद ही पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।
खैला गांव का राहुल नौ साल पहले हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वहां पर उसका मनीषा निवासी बिजनौर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया, जो वहां किराये पर रहती थी। दोनों ने आठ साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली और वहां से गांव आ गए। कुछ दिन बाद ही राहुल और मनीषा बोपुरा जिला गाजियाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे, जहां राहुल ऑटो चलाता था।

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि बोपुरा में रहने के दौरान मनीषा किसी के संपर्क में आ गई थी। चार साल पहले वह, उसे और उसकी बेटी अनन्या उर्फ मिष्ठी को छोड़कर बंगलूरु चली गई। वह तब अपने साथ बेटे कविश को ले ले गई थी। दो साल बाद यहां वापस आई और कई दिन रहने के बाद वापस चली गई। दो साल बाद बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए शुक्रवार को मनीषा फिर से बंगलूरु से खेला गांव आ गई।

वह रविवार को बंगलूरु वापस जाने की तैयारी कर रही थी। शनिवार को पति राहुल व पत्नी मनीषा के बीच बेटी को साथ ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया। पति उसे बेटी को लेकर जाने के लिए मना करता रहा और मनीषा बेटी को ले जाने की जिद पर अड़ी रही।

:
पुलिस पुलिस के अनुसार राहुल ने गुस्से में साइकिल के पैडल पर चेन चढ़ाने वाली धारदार चकरी लगवाकर बनवाए फरसे से मनीषा की गर्दन और कमर पर कई वार कर दिए। इससे मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।

खुद ही फोन करके घटना की जानकारी दी
पति राहुल ने हत्या के आधा घंटे बाद खुद ही डायल-112 पर पुलिस को फोन करके पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। वहां से चांदीनगर थाने को सूचना दी गई तो पुलिस की तीन गाड़ियां तुरंत ही गांव में पहुंच गई। वहां से शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।

आखिर में सोचा, थाने में ले जाता हूं शव
हत्यारोपी राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मनीषा ने शनिवार को घर में पनीर बनाकर खिलाया था। उस समय परिवार वाले काफी खुश थे। हत्या करने के बाद शव ठिकाने नहीं लगा पाने पर वह शव को बोरे में लेकर थाने ले जाने के बारे में सोचने लगा। इसके बाद बोरे में बंद शव को ले जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उठा नहीं पाया।

आपत्तिजनक वीडियो डालने पर होता था झगड़ा
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी राहुल मनीषा के वीडियो बनाने से भी नाराज रहता था। राहुल ने बताया कि सोशल मीडिया पर मनीषा फेमस होना चाहती थी। मनीषा दूसरी जाति से होने के बावजूद इंस्टाग्राम आईडी पर खुद को ठाकुर लिखती थी। इसके अलावा आपत्तिजनक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डालती रहती थी, जिसका राहुल ने कई बार विरोध किया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। इस तरह उनके बीच विवाद पहले से चल रहा था।

:
पति को शक था कि उसकी पत्नी बंगलूरु में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है और बेटी को लेकर जाने के बाद कभी वापस नहीं आएगी। इसलिए वह बेटी को लेकर जाने का विरोध कर रहा था और इसको लेकर हुए विवाद में उसने हत्या की। उसके पति को पत्नी के केवल बिजनौर की होने की जानकारी है और मनीषा के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। इसलिए उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। सूरज कुमार राय, एसपी
MP: ससुराल से लौटकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, स्पॉट पर कमरे में टूटे मिले मोबाइल; थाली परोसी हुई रखी थी
Sun, 21 Jun 2026 06:47 PM
ग्वालियर के हस्तिनापुर गांव में एक नवविवाहित दंपती के शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर बिखरा सामान, टूटे मोबाइल और बिना खाया रखा भोजन किसी विवाद की ओर इशारा कर रहे हैं।

ग्वालियर के हस्तिनापुर गांव में नवविवाहित जोड़े विनोद प्रजापति और लक्ष्मी प्रजापति के शव कमरे में ही एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना से पहले दोनों में काफी झगड़ा हुआ है।यह बात कमरे में बिखरे पड़े सामान और दोनों के टूटे पड़े मिले मोबाइल से हो रही है। साथ ही स्पॉट पर एक थाली रखी है जिस पर खाना परोसा तो गया है, लेकिन खाया नहीं गया है।
ऐसा भी पता लगा है कि नवदंपति रात को ही ससुराल से शादी में शामिल होकर घर लौटे थे। अब इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपने मोबाइल तोड़ दिया और यह आत्मघाती कदम उठा लिया।फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल खुदकुशी के पीछे के कारण पता नहीं चल सके हैं।
‘अब मैं कभी नहीं लाैटूंगी’: एक ही दुपट्टे से बंधे हाथ, नहर में मिली जीजा-सलहज की लाशें; इसलिए दी दोनों ने जान
Sun, 21 Jun 2026 10:27 AM
यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीजा और सलहज ने नहर में कूदकर जान दे दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को साैंप दिए।

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की भूड़ा नहर में शुक्रवार उतराते मिले शव जीजा और सलहज के थे। दोनों के हाथ एक ही दुपट्टे से आपस में बंधे हुए थे। पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि उनके बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। परिजन के विरोध के कारण जब उनका मिलना-जुलना बंद हो गया, तो दोनों ने नहर में छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

शिकोहाबाद के क्षेत्राधिकारी अम्बरीश कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय जितेंद्र निवासी सहनुवा, थाना अवागढ़, जिला एटा और थाना जसराना के गांव नगला फकीरा निवासी उदय सिंह ने 28 वर्षीय पत्नी फूलवती के रूप में हुई। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जितेंद्र के चचेरे भाई मनोज के साथ मृतका फूलवती की छोटी ननद ब्याही है। इसी रिश्तेदारी के चलते जितेंद्र अक्सर मनोज के साथ फूलवती के घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। फूलवती के पति उदय सिंह ने बताया कि दोनों पिछले तीन साल से चोरी-छिपे मिलते थे। कई बार समझाने के बाद भी वे नहीं माने, जिसके बाद परिजनों ने उन पर कड़ा पहरा लगा दिया था।

जितेंद्र, नागपुर में अपने बड़े भाई रोहित के साथ शटरिंग का काम करता था। वह 17 जून को घर से नागपुर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन शाम को भाई को ट्रेन छूटने की बात बताने के बाद उसका फोन बंद हो गया। फूलवती 18 जून को थाना फरिहा के गांव इटारी स्थित अपनी बड़ी ननद उमा के घर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम को उसने पति को फोन कर कहा कि अब वह कभी वापस नहीं लौटेगी और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। पुलिस के अनुसार शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र का शव उसके परिवार वाले एटा ले गए। वहीं, फूलवती का शव उसके ससुराल वाले ले गए।

अंतिम संस्कार के दौरान जमीन नाम करने पर हंगामा
मृतका फूलवती के दो बच्चे (नैतिक और जगन) हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव नगला फकीरा पहुंचा, तो मृतका के भाई रामपाल ने बच्चों की परवरिश का हवाला देते हुए उनके नाम खेती की जमीन और रुपए करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान डीवी सिंह और अन्य लोगों ने भाई को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रधान ने कहा कि महिला ने खुदकशी की है, किसी ने उसकी हत्या नहीं की है। बच्चे अपने पिता और दादा के पास सुरक्षित रहेंगे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ और दोनों का अंतिम संस्कार किया जा सका। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मायके में छह माह से रह रही थी फूलवती
फूलवती का शव शनिवार दोपहर जब उसकी ससुराल ग्राम नगला फकीरा पहुंचा, तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। प्रेम प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाने की खबर से हर कोई सन्न था। दोपहर बाद मृतका के पति उदयवीर ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, फूलवती की शादी नगला फकीरा निवासी उदयवीर के साथ करीब 10 से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके दो बेटे हैं। पति उदयवीर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार और बच्चों का भरण-पोषण कर रहा था। पत्नी के प्रति लगाव के कारण उसका पति उदयवीर भी उसके साथ मायके में ही रह रहा था और वह दोनों कभी-कभार ही अपने पैतृक गांव नगला फकीरा आते थे।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

22-JUN-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 22-JUN-2026
पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
07:00 AM, 22-Jun-2026
Suzuki vs Yamaha: भरोसेमंद बैटरी या दमदार रेंज? इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले जान लें इन दोनों में ये फर्क

Electric Scooter Comparison: क्या आप भी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना हैं, तो बाजार में इस समय Suzuki e-Access और Yamaha EC-06 चर्चा का विषय बने हुए हैं। आइए जानते हैं दोनो में कौन ज्यादा पैसा वसूल है?
07:00 AM, 22-Jun-2026
Smart TV Bill: AC-कूलर ही नहीं, आपका स्मार्ट TV भी बढ़ा रहा बिजली बिल? जानें हर महीने जेब पर पड़ता है कितना बोझ

Energy Saving Tips: गर्मियों में जब बिजली का भारी-भरकम बिल आता है, तो ज्यादातर लोगों का ध्यान सबसे पहले AC, फ्रिज या कूलर पर जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि घर में मौजूद एक और डिवाइस भी लगातार बिजली की खपत करके बिल बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं आखिर वह क्या है? और इसकी खपत को कैसे कम किया जा सकता है।
06:59 AM, 22-Jun-2026
दूसरा पहलू: क्या पेड़ वाकई शहरों की गर्मी कम करते हैं

प्रकृति के सबसे प्रभावी ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’ पेड़ ‘अर्बन हीट आइलैंड’ से पैदा होने वाली गर्मी को लगभग आधा कर देते हैं।
06:54 AM, 22-Jun-2026
Balochistan: अंतरराष्ट्रीय अखाड़ा बनता बलूचिस्तान, तेल-खनिज और समुद्री मार्ग पर प्रभाव बढ़ाने की होड़

बलूचिस्तान में चीन के हस्तक्षेप को देखते हुए अमेरिका भी ग्वादर और बलूचिस्तान के अन्य हिस्सों में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है।
06:51 AM, 22-Jun-2026
फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: स्पेन ने चखा जीत का स्वाद; केप वर्डे का फिर दिखा दम, उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका

फीफा विश्व कप 2026 के 11वें दिन कई बड़े उलटफेर और यादगार प्रदर्शन देखने को मिले। स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह लगभग पक्की कर ली, जबकि विश्व कप की पहली बार प्रतिभागी टीम केप वर्डे ने उरुग्वे को 2-2 से रोककर एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया। वहीं ईरान ने पूरे दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बेल्जियम टीम के खिलाफ 0-0 की बराबरी हासिल की।
06:43 AM, 22-Jun-2026
पिक्चर अभी बाकी है: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की जवाबदेही कब तय होगी

हाईकोर्ट के फैसले को टेलीग्राम द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी, पर राष्ट्रीय सुरक्षा, सोशल मीडिया के नियमन व साइबर अपराधों को रोकने के लिहाज से सरकार द्वारा पेश दस्तावेजों और हाईकोर्ट के फैसले का महत्व सदैव बना रहेगा। लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है।
06:37 AM, 22-Jun-2026
Climate Change: जल संकट से जूझ रहे हैं हिमालय के गांव, ग्लेशियरों के गायब होने के बीच नई तकनीक से मिल रहा पानी

इस चुनौती से निपटने के लिए लद्दाख में विकसित की गई कृत्रिम बर्फ भंडारण तकनीक किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है।
06:33 AM, 22-Jun-2026
Indore News: मध्य भारत का सबसे बड़ा आईटी सेंटर, 22 मंजिल भवन में दुनिया की शीर्ष कंपनियां आएंगी

इंदौर में डिजिटल और आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए आईटी पार्क-3 और आईटी पार्क-4 का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए यह ग्रोथ इंजन का काम करेगा।
06:31 AM, 22-Jun-2026
CISF: जम्मू-कश्मीर में पांच जेलों की सुरक्षा होगी सीआईएसएफ के हवाले, आंतरिक स्थिति के मद्देनजर फैसला

बल ने बताया कि उसे जल्द ही केंद्र शासित प्रदेश की पांच अन्य जेलों की भी सुरक्षा सौंपी जाएगी। इनमें उच्च सुरक्षा जेल, महानपुर (कठुआ), जिला जेल जम्मू, अनंतनाग, कुपवाड़ा और बारामूला शामिल हैं।
06:29 AM, 22-Jun-2026
स्थायी शांति की पहेली: अमेरिका-ईरान समझौते से जगी उम्मीदें, दरकती नजर आ रही हैं
अमेरिका इस्राइल को लेबनान पर हमले करने से रोक नहीं पा रहा है और दुनिया अनिश्चितता से जूझ रही है, जिससे स्थायी शांति की उम्मीद अभी धूमिल नजर आ रही है। इस जटिल संघर्ष में बड़बोलेपन से ज्यादा कूटनीतिक लचीलापन ही एकमात्र स्थायी समाधान हो सकता है।
06:27 AM, 22-Jun-2026
Rajasthan News:कोटा की गूंज अब जिलों तक, युवाओं के सहारे नई सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस

कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद को मिले सकारात्मक रेस्पॉन्स के बाद कांग्रेस ने अभियान पूरे राजस्थान में विस्तार देने का फैसला किया है। कार्यकर्ताओं को शिक्षा, रोजगार और युवा मुद्दों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
06:21 AM, 22-Jun-2026
Delhi: आज CISF के नए मुख्यालय की आधारशिला रखेंगे गृहमंत्री अमित शाह, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा दिल्ली परिसर

यह परियोजना देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
06:18 AM, 22-Jun-2026
आज के दिन: राष्ट्रपति का मध्य प्रदेश दौरा, चुनाव से पहले संगठन दुरुस्त करने पंजाब पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष

नमस्कार! आज है सोमवार, 22 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…
06:17 AM, 22-Jun-2026
Hormuz: ईरान कब तक बंद रखेगा होर्मुज? लेबनान-तेल बिक्री को लेकर छूट पर फंसा पेच; इस्राइल रुकने को नहीं तैयार

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना अगले आदेश तक जहाजों को होर्मुज मार्ग से गुजरने के लिए आवश्यक परमिट जारी नहीं कर रही है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर इस्राइल की ओर से सैन्य कार्रवाई और तेज होती है तो ईरान अतिरिक्त और अधिक कठोर कदम उठा सकता है।
06:13 AM, 22-Jun-2026
Railway News: बरेली-आगरा और रोजा-दिल्ली के बीच इंटरसिटी चलाने की तैयारी, जयपुर के लिए वंदे भारत चलाने का कवायद

रेलवे ने बरेली-आगरा और रोजा-शाहजहांपुर-दिल्ली के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल के अंत तक इन दोनों ट्रेनों के मिलने की उम्मीद है।
06:07 AM, 22-Jun-2026
Rohtak News: डॉ. रमन सुखीजा की बगिया में खुशबू का बसेरा

Dr. Raman Sukhija’s garden is a haven of fragrance
06:02 AM, 22-Jun-2026
अमेरिका-ईरान वार्ता: तकनीकी बातचीत का पहला दौर समाप्त, लेबनान युद्धविराम-होर्मुज समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में लेबनान में युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य और परमाणु समझौते के मुद्दे पर चर्चा हुई। बातचीत को आगे जारी रखने पर सहमति बनी और दोनों पक्ष शुरुआती दौर से संतुष्ट दिखे। विस्तार से पढ़िए रिपोर्ट-
06:00 AM, 22-Jun-2026
UP: बरेली के सिटी सेंटर एलए मॉल की लिफ्ट में फंसे 13 लोग, 35 मिनट तक दहशत में रहे, किशोरी हुई बेहोश

बरेली के सिटी सेंटर एलए मॉल में रविवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मॉल अटकने से 13 लोग उसमें फंस गए। इससे चीख-पुकार मच गई। ये लोग 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। दरवाजा तोड़कर बाहर निकले।
05:56 AM, 22-Jun-2026
Rohtak News: चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच 4793 ने दी नीट, 532 ने छोड़ी परीक्षा

Amid tight security, 4793 students appeared for NEET, 532 skipped the exam
05:40 AM, 22-Jun-2026
Rohtak News: तीन हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों से टीबी स्क्रीनिंग होगी आसान

Three handheld X-ray machines will make TB screening easier
05:39 AM, 22-Jun-2026
नीट पेपर लीक के नाम पर साजिश : एसटीएफ ने रोहतक से दो डॉक्टर और एमडीयू के प्रोफेसर को उठाया
Conspiracy in the name of NEET paper leak: STF picks up two doctors and an MDU professor from Rohtak
05:37 AM, 22-Jun-2026
ब्रिक्स: एनएसए बैठक आज से, चीनी विदेश मंत्री भी होंगे शामिल; चीन की कथनी-करनी का होगा कूटनीतिक परीक्षण

ब्रिक्स देशों के एनएसए की दो दिवसीय 16वीं बैठक सोमवार से भारत में होगी। बैठक में सुरक्षा, आतंकवाद और तकनीकी खतरों पर चर्चा होगी। इसमें अजीत डोभाल और चीन के वांग यी शामिल होंगे। भारत सीमा विवाद पर सख्त रुख रखते हुए डैपसांग और डेमचोक से चीनी सैनिकों की वापसी का मुद्दा उठा सकता है।
05:04 AM, 22-Jun-2026
UK Prime Minister: स्टार्मर पर इस्तीफे का बढ़ा दबाव, एंडी बर्नहम हो सकते हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री

UK Prime Minister: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ता दिख रहा है और उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। अगर ऐसा होता है तो लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता एंडी बर्नहम नए प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार बन सकते हैं। पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और कई नेताओं के समर्थन ने ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। पढ़िए रिपोर्ट
04:57 AM, 22-Jun-2026
Rohtak News: खरावड़ के ग्रामीणों ने उठाई पेयजल किल्लत और दूषित पानी की निकासी की समस्या

The villagers of Kharavar raised the issue of drinking water shortage and drainage of contaminated water
04:30 AM, 22-Jun-2026
Ram Mandie Donation Scam:राम मंदिर चढ़ावा मामले में अखिलेश का SIT पर तंज, जांच टीम को दी ये चेतावनी!

Ram Mandie Donation Scam:राम मंदिर चढ़ावा मामले में अखिलेश का SIT पर तंज, जांच टीम को दी ये चेतावनी!
04:29 AM, 22-Jun-2026
Water Crisis: पंजाब-राजस्थान समेत नौ राज्यों में तेजी से खाली हो रहे जल भंडार; यूपी और दिल्ली में भी बढ़ा दबाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 34 मूल्यांकन इकाइयों में से 29.41 प्रतिशत अत्यधिक दोहन और 32.35 प्रतिशत गंभीर श्रेणी में हैं। केवल 20.59 प्रतिशत इकाइयां सुरक्षित मानी गई हैं। यह दर्शाता है कि शहरीकरण और बढ़ती आबादी का दबाव भूजल पर लगातार बढ़ रहा है।
04:16 AM, 22-Jun-2026
हृदय के लिए फलों की मात्रा नहीं, सही चयन जरूरी; जानें फ्लैवानॉल युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने वाले कितने

चौंकाने वाली बात यह रही कि कई लोग प्रतिदिन पांच बार फल और सब्जियां खाने के बावजूद भी पर्याप्त फ्लैवानॉल नहीं ले पा रहे थे। प्रमुख लेखक डॉ. जेवियर ओटावियानी के अनुसार लोग अक्सर मान लेते हैं कि फल और सब्जियां खाने से उन्हें सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं, लेकिन वास्तविकता अलग है। भोजन में कुछ विशेष फलों, सब्जियों और पेयों को शामिल करने से फ्लैवानॉल की मात्रा काफी बढ़ सकती है।
04:06 AM, 22-Jun-2026
मानसून आगे बढ़ा: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; इन राज्यों में चलेगी आंधी

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई राज्यों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
04:06 AM, 22-Jun-2026
Supreme Court: ‘सरकारी नौकरियों में निष्पक्ष विज्ञापन और पारदर्शी चयन जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Supreme Court: ‘सरकारी नौकरियों में निष्पक्ष विज्ञापन और पारदर्शी चयन जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
03:54 AM, 22-Jun-2026
Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले पर कार्रवाई को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, टिन्नू समेत कई पर जल्द कसेगा शिकंजा

एसआईटी की जांच की आंच ट्रस्ट के कई बड़े पदाधिकारियों तक पहुंची है। दूसरी तरफ आपराधिक कृत्य में गणनाकर्मी समेत करीब तीस लोगों की भूमिका सामने आई है। किस पर क्या और किस तरह की कार्रवाई की जानी है, अब इसको लेकर चर्चा जारी है।
Top News:
ब्रिक्स की आज से एनएसए स्तर की बैठक, ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान, वार्ता रुकी; पढ़ें सुर्खियां
Mon, 22 Jun 2026 05:46 AM

आज की बड़ी खबरें
भारत की मेजबानी में ब्रिक्स देशों के एनएसए स्तर की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है, जिसमें चीनी विदेश मंत्री की मौजूदगी भी चर्चा में है, जबकि दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जहां ईरानी नेता ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है। देश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है और एसआईटी अपनी रिपोर्ट जल्द मुख्यमंत्री को सौंप सकती है, वहीं मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का असर दिखा रहा है। खेल में बेल्जियम और ईरान का मुकाबला ड्रॉ रहा, जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर, भाजपा ने पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक रणनीतिक तेज कर दी है। इसके साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अहम वार्ता जारी है और इस्राइल ने दक्षिण लेबनान में अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखने के संकेत देते हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख दोहराया है।

दिल्ली में सामने आएगा बीजिंग का असली चेहरा
ब्रिक्स: एनएसए स्तर की बैठक आज से, चीनी विदेश मंत्री भी होंगे शामिल; चीन की कथनी-करनी का होगा कूटनीतिक परीक्षण
भारत की मेजबानी में सोमवार से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। सितंबर में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित यह बैठक सदस्य देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक सहमति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ
US Iran Talks: ट्रंप ने दी फिर हमला करने की धमकी, भड़का ईरान; गालिबाफ बोले- बयानों को लेकर सावधान रहें
ईरान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते के बाद एक बार फिर से टकराव के आसार नजर आने लगे हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य को धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा। गालिबाफ ने कहा, ”उन्हें अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी सशस्त्र सेनाएं उन्हें अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं। वे चाहे कुछ भी कहें, कार्रवाई हम करते हैं।”

राम मंदिर में चढ़ावा विवाद
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: गणनाकर्मी हटे, ट्रस्ट से जुड़े लोगों को अयोध्या न छोड़ने का निर्देश
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है। अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है। निगरानी भी बढ़ा दी गई है। एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है। वहीं, छह दिन की जांच के बाद लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी।

जल संकट
मानसून आगे बढ़ा: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; इन राज्यों में चलेगी आंधी
देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी लू का असर बना हुआ है।

बेल्जियम बनाम ईरान
Belgium vs Iran: रेड कार्ड के बावजूद बेल्जियम ने बचाया एक अंक, ईरान से खेला ड्रॉ; ग्रुप-जी में रोमांचक हुई जंग
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाया गया और टीम को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान भी बढ़त हासिल नहीं कर सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

गांदरबल पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
Jammu: खीर भवानी मेला आज से, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; श्रद्धालुओं की निर्बाध यात्रा के लिए शासन ने किए कई दावे
खीर भवानी मेला आज शुरू हो रहा है। मेले और अमरनाथ यात्रा -2026 के मद्देनजर गांदरबल पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारु यात्रा का अनुभव मिल सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा विभिन्न स्थानों पर नाकों, गश्त और वाहन जांच को तेज कर दिया गया है। तीर्थयात्रा मार्गों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
BJP: योग-किसान और इतिहास के बहाने भाजपा ने साधे कई निशाने, दक्षिणी राज्यों पर निगाह; विपक्ष की चाल का भी जवाब
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह लगातार बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए राज्य को चुना है, उसे राजनीतिक गलियारों में महज संयोग नहीं माना जा रहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन कोलकाता के रेड रोड पर करना, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बंगाल से जारी करना और इसके साथ बंगाल दिवस पर कांग्रेस तथा विभाजन की राजनीति को लेकर तीखे बयान देना भाजपा की दीर्घकालिक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता का निर्णायक दौर, कल से दो दिन अहम बैठक; देंगे अंतिम रूप
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में इस सप्ताह महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नई दिल्ली में 23 से 24 जून तक दो दिन वार्ता करेंगे। इससे पहले दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच 2 से 4 जून तक नई दिल्ली में विस्तृत बातचीत हुई थी।

बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री
Israel: नेतन्याहू बोले- दक्षिण लेबनान में बनाए रखेंगे सैन्य मौजूदगी; ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फिर दिया बयान
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अपने संकल्प पर कायम रहेगा। दक्षिण लेबनान में उसके सहयोगी हिजबुल्ला पर सैन्य दबाव बनाए रखेगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच सीधी वार्ता हो रही है, जिससे इस्राइली की यह चिंता बढ़ गई है कि इससे उसकी रणनीतिक स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है।
News Flash 22 जून 2026
सर्वे में ट्रंप को झटका, ईरान मुद्दे पर अधिकांश अमेरिकियों ने जताई नाराजगी
7:43 AM
कच्चे तेल की कीमतों में 3% उछाल, ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर के करीब पहुंचा
7:14 AM
‘वार्ता हो या युद्ध, ईरान अपने सम्मान की रक्षा करेगा’: अराघची
6:43 AM
US-ईरान बातचीत में सहमति, तकनीकी समूहों का काम जारी
6:22 AM
इजरायली पीएम नेतान्याहू बोले- हम आजाद और खुद्दार देश हैं, हर बात पर सहमत होना जरूरी नहीं
5:49 AM
स्विट्जरलैंड वार्ता में बढ़े तनाव का असर: कच्चे तेल के बाजार में उबाल, $1 से ज्यादा महंगा हुआ ब्रेंट क्रूड
4:22 AM
चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज भारत दौरे पर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में होंगे शामिल
3:50 AM
ब्रिटेन में बड़े राजनीतिक उलटफेर के संकेत: पीएम की कुर्सी छोड़ सकते हैं कीर स्टार्मर
3:38 AM
तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन विवाद मामले में मद्रास हाईकोर्ट में आज सुनवाई
3:03 AM
लैमिन यामाल ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले आठवें सबसे युवा खिलाड़ी बने
2:51 AM
लेबनान से पीछे नहीं हटेगी इजराइली सेना; रक्षा मंत्री का एलान – ‘ब्यूफोर्ट और सुरक्षा क्षेत्र पर नियंत्रण रहेगा जारी’
2:05 AM
ट्रंप के तीखे बयानों के बाद वार्ता से वॉकआउट; ईरान बोला- ‘पहला दौर सिर्फ रुका है, खत्म नहीं हुआ’
1:27 AM
दोहा में सुनाई दी धमाके की तेज आवाज
1:21 AM
‘जब परीक्षा की घड़ी आई, तो साथ छोड़ दिया’, नाटो और इटली पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
1:18 AM
देवघर में आज से श्रावणी मेले की शुरुआत
12:26 AM
नागालैंड में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्थगित कार्यक्रम
12:09 AM
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के चुनाव नतीजे आज घोषित होंगे
News Flash 21 जून 2026
मुंबईकर्स के लिए बड़ी राहत: 3 दिन बाद खत्म हुई BEST बसों की हड़ताल, कल से फिर दौड़ेंगी बसें
11:25 PM
ईरान-US बातचीत में ब्रेक, लेकिन डील की उम्मीद बाकी, ईरानी सूत्र बोले- वार्ता खत्म नहीं हुई
11:00 PM
‘नो चेंज’ वाले छात्रों को अब उत्तर पुस्तिकाएं देखने की अनुमति मिली, CBSE का बड़ा फैसला
10:35 PM
‘लेबनान मुद्दा सुलझे बिना बातचीत नहीं’, US को ईरान की दो टूक, डेलीगेशन बाहर निकला
10:27 PM
ट्रंप की धमकियों से भड़का ईरान, बातचीत छोड़कर बाहर निकला डेलीगेशन- सूत्र
9:36 PM
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर महाजाम, घंटों फंसे वाहन; रेंग-रेंग कर चलीं गाड़ियां
9:14 PM
किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे: नेतन्याहू
8:47 PM
स्विट्जरलैंड: अमेरिका-ईरान के बीच पहले दौर की शांति वार्ता खत्म
8:32 PM
वोटर्स से माफी मांगता हूं, उम्मीदवार चुनने में गलती हुई: पार्टी में टूट पर बोले उद्धव ठाकरे
8:21 PM
ट्रंप ने दी होर्मुज पर कब्जे की धमकी, बोले- वे डील नहीं करेंगे, तो हम टोल वसूलेंगे
8:07 PM
भीषण गर्मी का कहर: पटना में 27 जून तक सभी स्कूल बंद, DM का आदेश जारी
7:41 PM
हैंडशेक से इनकार: ईरान ने US के साथ फोटो-ऑप और औपचारिक मुलाकात से दूरी बनाई
7:02 PM
राम मंदिर दान चोरी केस: SIT की CM योगी से मुलाकात, प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी
6:03 PM
नोएडा सेक्टर-9 स्थित प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
5:13 PM
JDU की कमान फिर नीतीश के हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय परिषद की मुहर
4:59 PM
ईरान-US के बीच बातचीत शुरू, कतर-PAK की मध्यस्थता में हो रही बैठक पर दुनिया की नजर
4:53 PM
हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत, तीन अत्याधुनिक युद्धपोत नौसेना में शामिल
4:12 PM
US से डील से पहले ईरान ने कहा- न्यूक्लियर बम नहीं बनाएंगे, यूरेनियम एनरिचमेंट पर समझौता नहीं
4:03 PM
JDU की राष्ट्रीय परिषद बैठक में पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
3:46 PM
तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 65 वर्कर प्रभावित, 6 की हालत गंभीर
3:36 PM
गाजा पर फिर बरसा कहर, इजरायली हमलों में 24 घंटे में 9 फिलिस्तीनियों की मौत
5:54 AM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान
5:37 AM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में 29 स्थानों पर योग कार्यक्रम, 18 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद
3:09 AM
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस स्विट्जरलैंड के लिए रवाना, ईरान और लेबनान संकट पर होगी बैठक
2:38 AM
अमेरिका के डेलावेयर में 21 जून को योग दिवस घोषित, गवर्नर ने नागरिकों से योग करने की अपील की
1:56 AM
हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज
1:17 AM
पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव
12:38 AM
तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 1 की मौत, 26 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
12:25 AM
प्रधानमंत्री मोदी आज कोलकाता में तीन स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में शामिल करेंगे
12:02 AM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी का विशेष योग कार्यक्रम
-————–
–—————————————————-
–—————————————————-
नोट: यह ख़बर सोशल मीडिया से लिया गया है
————————————————— —————————————————-
संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं है और न ही हमारा चैनल इस तरह कि कोई जिम्मेदारी लेता है।
—————————————————


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









