सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 07–जुलाई–2026–मंगलवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 07 Jul 2026
AMMP 24 News Live TV

पिछला समाचार देखने के लिए इसे क्लिक करें,
https://ammp24newslivetv.com/?p=3654
Bahraich News: मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 09:37 AM
बहराइच में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर…

यूपी के बहराइच में सोमवार रात कैसरगंज पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गोवध के मामले में वांछित आरोपी ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैसरगंज भेजा गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को रात 12 बजे के आसपास मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध के मामले में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश टन्ने (40) निवासी बढ़ोली चौकीदारनपुरवा, थाना कैसरगंज, हरनी गांव से प्यारेपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास मौजूद है।
जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया
सूचना पर थानाध्यक्ष कैसरगंज, गंडारा चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख अशरफ अली ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और कुछ नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, अशरफ अली के खिलाफ कैसरगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलित किए गए और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार टन्ने के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में गोवध से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। A.U.N
गजब की लापरवाही: हाईकोर्ट के रिमाइंडर को भी किया नजरअंदाज, एसएसआई और चौकी प्रभारी सस्पेंड
Tue, 07 Jul 2026 08:30 AM
हत्या के एक मामले में हाईकोर्ट द्वारा मांगी गई रिपोर्ट समय पर दाखिल न करने और रिमाइंडर के बाद भी लापरवाही बरतने पर थाना सिकंदरा के एसएसआई और प्राक्षी टावर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को कोर्ट से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी।

हत्या के मामले में आरोपी के जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने थाना सिकंदरा पुलिस से रिपोर्ट मांगी लेकिन दो दरोगाओं ने लापरवाही की। थाने आए कागज को एक ने दूसरे के पास भेज दिया। बाद में कागज को फाइल में रखकर भूल गए। समय पर जवाब दाखिल नहीं हो सका। रिमाइंडर आया मगर इस बार भी दरोगाओं ने ध्यान नहीं दिया। जवाब दाखिल नहीं किया। हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत करने के आदेश पुलिस आयुक्त को दिए। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसआई रामकृष्ण पाल और प्राक्षी टावर चाैकी प्रभारी आलोक तिवारी को निलंबित कर दिया गया।
वर्ष 2015 में थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक हत्या हुई थी। आरोपी के जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई होनी थी। सुनवाई से पहले थाना पुलिस से जवाब मांगा गया था मगर दरोगा जवाब दाखिल नहीं कर सके। रिमाइंडर आने पर भी भूल गए। मामला पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के संज्ञान में आया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाना सिकंदरा के एसएसआई और प्राक्षी टावर चाैकी के प्रभारी पर गंभीर लापरवाही का आरोप है। उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश किए गए हैं। इस मामले में पुलिस आयुक्त ने अपना व्यक्तिगत शपथपत्र भी हाईकोर्ट में दाखिल किया है। इसमें पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का उल्लेख किया है।
कोर्ट के कागजों को गंभीरता से ले थाना पुलिस
हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने थाना प्रभारी और एसीपी के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि कोर्ट से आने वाले कागजों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसा कोई करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाने और चाैकी से हटा दिया जाएगा।
हाईकोर्ट में पेश हुए थे तत्कालीन पुलिस आयुक्त
पूर्व में भी ऐसा मामला सामना का चुका है। थाना सदर में तैनात एक तत्कालीन इंस्पेक्टर ने लापरवाही की थी। हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी। तत्कालीन पुलिस आयुक्त ने अपने स्थान पर अपर पुलिस आयुक्त को भेज दिया था मगर हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त को ही पेश होने की आदेश किए। इस पर तत्काल पुलिस आयुक्त पेश होने गए थे। मामले में इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था।
सीएम योगी का निर्देश: मंत्री स्कूलों में अभिभावकों संग करें बैठक, रिपोर्ट कार्ड और सुविधाओं की लें जानकारी
Mon, 06 Jul 2026 09:36 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में जमीनी स्तर पर दी जा रही जनसुविधाओं की पड़ताल करें और अभिभावकों के साथ बैठक करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों से कहा कि वह स्कूलों में जाकर अभिभावकों के साथ बैठक करें। बच्चों का रिपोर्ट कार्ड देखने के साथ स्कूल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल करें। विकास योजनाओं का भी जमीनी स्तर पर जायजा लेते रहें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर गांवों तथा कस्बों में विद्यालयों, अस्पतालों आदि की स्थिति और जनसुविधाओं की पड़ताल करें। प्रत्येक जिले के महिला स्वयं सहायता समूहों से भी संवाद बनायें।
सीएम ने इस दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत रोड कटिंग से जुड़े मामलों का तय समय में निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि 12 जुलाई को प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान संचालित होगा। सुबह 7 बजे से शाम तक कुल 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग अभियान का नोडल विभाग है। पौधरोपण के लिए फलदार, छायादार, औषधीय तथा इमारती लकड़ियों के पौधे प्रयोग करें।
Set Back For Nirav Modi: 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट में अंतिम कानूनी जंग हार गया। कानूनी विकल्प खत्म, क्या जल्द लाया जाएगा भारत?
Mon, 06 Jul 2026 09:38 PM
Set Back For Nirav Modi: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को अंतिम कानूनी जंग में भी शिकस्त मिली है। माना जा रहा है कि अब नीरव मोदी को जल्द भारत लाया जा सकता है। दरअसल, यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट ने एक अहम फैसले में किसी भी तरह की राहत देने से इन्कार कर दिया। जानिए पूरा मामला

13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट में अंतिम कानूनी जंग हार गया है। इसके साथ ही उसके भारत प्रत्यर्पण में बची आखिरी कानूनी रुकावट भी दूर हो गई। सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन सरकार की ओर से नीरव के प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और उसे जल्द ही भारत लाया जा सकता है।
यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट में कैसे पहुंचा मुकदमा?
ब्रिटेन की अदालतों में अपील के सभी रास्ते खत्म होने जाने के बाद नीरव ने इस साल अप्रैल में स्ट्रॉसबर्ग स्थित यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने मोदी की याचिका को गुमनाम रखने की अनुमति दी थी। इससे पूरी प्रक्रिया गोपनीय बनी रही। यह कोर्ट ऐसे मामलों के लंबित रहने के दौरान उनसे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं करता है।
क्या भारत की ओर से दिए गए आश्वासन पर्याप्त?
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नीरव को कोई राहत देने से इन्कार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रत्यर्पण को चुनौती देने के उसके सारे कानूनी रास्ते अब आधिकारिक रूप से बंद हो गए हैं। उसने यह याचिका तब दायर की गई थी जब ब्रिटेन हाईकोर्ट ने उसे प्रत्यर्पण को चुनौती देने की इजाजत देने से मना कर दिया था। कोर्ट ने माना था कि जेल की स्थितियों और व्यवहार के बारे में भारत की ओर से दिए गए आश्वासन पर्याप्त हैं।
2019 से जेल में बंद है, भारत प्रत्यर्पण कब?
नीरव मार्च 2019 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। राजनयिक सूत्रों ने यह भी बताया कि ब्रिटिश अधिकारियों की ओर से उसे सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण कभी भी हो सकता है
Kanpur News: ठेकेदार समेत दो ने फंदा लगाकर तो महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 06 Jul 2026 07:46 PM
कानपुर के चकेरी, गोविंदनगर और गोविंदपुरी जीआरपी क्षेत्र में घटनाएं हुईं। एक महिला उरई तो दूसरी बांदा जिले की रहने वाली थी।

घरेलू कलह और शराब की लत ने 24 घंटे के भीतर तीन परिवारों को उजाड़ दिया। ठेकेदार समेत दो ने फंदा लगाकर तो महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। मूलरूप से फतेहपुर के थाना जाफरगंज के गांव हसनपुर निवासी रामआसरे के अनुसार, उनका बेटा रामनारायण (42) सिविल ठेकेदार था। काम के सिलसिले में दो साल से चकेरी के सतबरी में किराये का कमरा लेकर पत्नी ज्ञानी, बेटे राज और अंश के साथ रह रहा था।
रविवार रात बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। बेटे ने बच्चों और पत्नी को छत पर सोने के लिए भेज दिया। सुबह परिजन उठे तो कमरे में रामनारायण का दुपट्टे से शव लटका मिला। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सुसाइड किया है। इसी प्रकार, गोविंदनगर थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक निवासी सोनम श्रीवास्तव (32) ने गोविंदपुरी स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह मूलरूप से उरई के राजेंद्र नगर की रहने वाली थीं।
मायके पक्ष ने अकाउंटेंट पति अंकित श्रीवास्तव पर शराब के नशे में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने आरोप गलत बताए हैं। दोनों से बेटी रिद्धि और सिद्धि हैं। अजय के अनुसार, रविवार को गोविंदनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन से लापता पत्नी की पहचान सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस में फोटो और कपड़ों के आधार पर की गई।
वहीं, गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दबौली वेस्ट निवासी सुशीला देवी उर्फ गुड्डन (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूलरूप से बांदा के कोतवाली के ग्राम बहेड़ा की निवासी थीं। पुलिस के अनुसार, काफी समय से वह पति अमित संग संतोष प्रजापति के मकान में किराये पर रह रही थीं। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे के अनुसार परिजन से पूछताछ की जा रही है।
Weather in UP: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, सोमवार को 59 जिलों के लिए जारी हुआ बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गिरा पारा
Sun, 05 Jul 2026 09:35 PM
यूपी के मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। बदलाव की वजह से लखनऊ, कानपुर सहित कई जिलों में देर शाम बारिश हुई।

मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश से ही लोगों को संतोष करना पड़ा है। कम बारिश और तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी फिर बढ़ गई है। लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन ज्यादातर जिलों में केवल हल्की बूंदाबांदी ही हुई।
रविवार को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, सुल्तानपुर, बरेली और मेरठ समेत करीब दस जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क व उमस भरा बना रहा।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में व्यापक बारिश की संभावना कम है। केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश से लगे दक्षिणी यूपी, विंध्य और बुंदेलखंड के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 59 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 7 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। इससे उमस से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी।
आज रात कई जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात और सोमवार को कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का दायरा और बढ़ने के आसार हैं।
इन जिलों में है गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।
UP: ’16-16 घंटे खटवाया, मजदूरी तक नहीं दी’, रोते हुए मजदूरों ने बयां किया दर्द; ईंट भट्ठे का काला सच आया सामने
Sun, 05 Jul 2026 07:24 PM
कागजी कार्रवाई करने के बाद सभी मजदूरों को उनके घर वापस भेज दिया गया। श्रम निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डोमा टीकरी के माजिद ब्रिक फिल्ड का यह मामला है।

यूपी के हापुड़ स्थित कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी में बदायूं के 15 परिवारों को ईंट भट्ठे पर जबरन रोक कर, उनसे दो महीने तक कार्य कराने और भुगतान नहीं करने पर तहसील और श्रम विभाग ने कार्रवाई की है। इन परिवारों के 24 सदस्यों को बंधुआ श्रम से मुक्त कराकर, घर भेजा। साथ ही भट्ठा संचालक के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी है।
24 लोगों को बनाया गया था बंधुआ मजदूर
डोमा टीकरी में 24 लोगों से बंधुआ मजदूरी कराने और उन्हें प्रताड़ित करने की सूचना डीएम कविता मीना को एक व्यक्ति ने दी। मामले की गंभीरता पर डीएम ने तहसील, श्रम विभाग की टीम बनाकर, कार्रवाई के निर्देश दिए।विज्ञापन
मजदूरों से कराते थे हर दिन 16 घंटे काम
इसी क्रम में श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अशोक राघव टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने मजदूरों से वार्ता की तो उनका दर्द छलक उठा। बताया कि ईंट भट्ठे पर लगातार काम कराया जाता रहा, हर दिन 16 घंटे काम किया। लेकिन हमारा भुगतान भी नहीं किया गया, प्रताड़ित भी किया जाता रहा। महिलाएं तो दर्द बताते हुए रो पड़ी।
मजदूरों को भेजा जाएगा घर
टीम ने सभी को भरोसा दिलाते हुए वाहन की व्यवस्था कराई। कागजी कार्रवाई करने के बाद सभी मजदूरों को उनके घर वापस भेज दिया गया। श्रम निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डोमा टीकरी के माजिद ब्रिक फिल्ड का यह मामला है।
हापुड़ जिले में चलाया जाएगा अभियान
धौलाना में बंधुआ मजदूरी का प्रकरण सामने आने के बाद अब श्रम विभाग ने जिलेभर में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें ईंट भट्ठा, क्रेशर, प्लांटों में जांच कर, मजदूरों से जानकारी की जाएगी। प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि किसी से जबरन मजदूरी न कराएं, मजदूरी कराने पर भुगतान भी न रोकें।
एफआईआर की प्रक्रिया शुरू
डोमा टीकरी स्थित माजिद ब्रिक फील्ड से मजदूरों को मुक्त कराया गया है। इस प्रकरण में बंधुआ श्रम अधिनियम व वेतन भुगतान अधिनियम के तहत एसडीएम न्यायालय में वाद दायर कराया जा रहा है। -जितेंद्र सिंह, श्रम निरीक्षक।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 07 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

07-July-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 07-JUly-2026
पढ़ें 07 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 07 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
07:29 AM, 07-Jul-2026
डेढ़ साल बाद खुले तबादले, लेकिन इस बार लंबी सूची की उम्मीद कम; सीएमओ की सख्ती से विभागों ने टुकड़ों में भेजे प

इस बार की सबसे बड़ी खासियत यही मानी जा रही है कि तबादलों की संख्या सीमित रहेगी और अधिकांश विभाग एक साथ बड़ी सूची जारी करने के बजाय 3-4 चरणों में छोटी-छोटी सूचियां जारी करें
07:24 AM, 07-Jul-2026
भ्रष्टाचार: रिटायर्ड डिप्टी एसपी पर विजिलेंस का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति की जांच में बड़ा खुलासा; FIR दर्ज

यूपी में रिटायर्ड डिप्टी एसपी पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है। करोड़ों की संपत्ति की जांच में 42 लाख की अघोषित आय का खुलासा होने के बाद FIR दर्ज की है। आगे पढ़ें पूरी खबर…
07:24 AM, 07-Jul-2026
UP News: बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग लगाएंगे 23.43 लाख पौधे, फलदार पौधों को दी जाएगी वरीयता

यूपी में पौधरोपण अभियान के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर 23.43 लाख पौधे लगाएंगे। इनमें फलदार पौधों को वरीयता दी जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर…
07:20 AM, 07-Jul-2026
West Asia: होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान तट के पास टैंकर पर हमला, लगी भीषण आग; क्या बोला UKMTO?

ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में एक टैंकर पर हमला हुआ है। हमले के बाद टैंकर में आग लग गई। ब्रिटिश सेना ने इसकी जानकारी दी। हमले के पीछे ईरान पर शक जताया जा रहा है।
07:20 AM, 07-Jul-2026
Delhi: मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा भाई घायल, परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप

दिल्ली में राज पार्क पुलिस स्टेशन के मंगोलपुरी इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
07:20 AM, 07-Jul-2026
Kangra News: पदोन्नतियां न होने पर कॉलेज शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

एचजीसीटीए के बैनर तले सोमवार को राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में शिक्षकों ने गेट मीटिंग कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
07:18 AM, 07-Jul-2026
Indore News: उज्जैन-इंदौर मार्ग पर बस की टक्कर से दो गायों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस को फूंका

उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब यात्री बस की चपेट में आने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
07:14 AM, 07-Jul-2026
Kangra News: सिटी में आज खास
सिटी में आज खास
07:13 AM, 07-Jul-2026
Kangra News: डाडासीबा के मलोट में सर्पदंश से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत
क्षेत्र की ग्राम पंचायत भनेड़ के गांव मलोट में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 58 वर्षीय सुदेश कुमारी के रूप में हुई है।
07:09 AM, 07-Jul-2026
जीवन धारा: कामयाबी बैंक खाते से तय नहीं होती, धन से बड़ी दौलत है अपने पसंद का काम मिलना
सफलता इस बात से तय होती है कि क्या आप सुबह मुस्कुराते हुए उठते हैं, आपका काम आपकी आत्मा को थकाता है या उसे ऊर्जा देता है और क्या रात को सोते समय आपको लगता है कि आज का दिन सार्थक बीता।
07:08 AM, 07-Jul-2026
UP: बहराइच में पुलिस और 25,000 के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ अशरफ, भर्ती

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस और गोकशी के मामलों में वांछित एक इनामी अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी अपराधी अशरफ घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
07:08 AM, 07-Jul-2026
मेरिट को दरकिनार कर नियुक्ति के संकेतों से शिक्षकों में रोष : एबीवीपी
एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि सरकार द्वारा सूबे के 154 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तय मेरिट सूची को दरकिनार कर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव के संकेत दिए जा रहे हैं।
07:05 AM, 07-Jul-2026
दूसरा पहलू: क्या खत्म हो जाएगा समुद्री जीवन?

व्हेल व डॉल्फिन जैसे विशाल समुद्री स्तनधारियों के शरीर में पीएफएएस, यानी ‘फॉरएवर केमिकल्स’ का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
07:05 AM, 07-Jul-2026
Kangra News: जनगणना में व्यस्त हुए पटवारी, अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फंसे
जनगणना कार्य में पटवारियों की व्यस्तता के कारण शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
07:03 AM, 07-Jul-2026
MP Weather Today: एमपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 31 जिलों में अलर्ट, सामान्य के करीब पहुंचा वर्षा का आंकड़ा

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले छह दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में औसत वर्षा करीब 7 इंच तक पहुंच गई है, जो सामान्य से केवल 1 प्रतिशत कम है। मंगलवार को 31 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
07:02 AM, 07-Jul-2026
Kangra News: परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च

नरघोटा में पिछले सप्ताह सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 29 वर्षीय युवक अक्षय कौड़ा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
07:02 AM, 07-Jul-2026
Congress: दिग्विजय की पटवारी से दूरी और उमंग से नजदीकी से कांग्रेस में नए समीकरण? सवालों में पार्टी की एकजुटता

कांग्रेस में गुटबाजी हमेशा हावी रही है। जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कई पुराने नेता सीमित दायरे में रहकर काम कर रहे हैं। पार्टी में समय-समय पर बयानबाजी आपसी खटास की परतें खोलती दिखती हैं।
07:01 AM, 07-Jul-2026
महंगाई के दौर में BSNL का धमाका: मात्र 997 रुपये में पूरे 5 महीने की छुट्टी, 2GB डेली डेटा के साथ कई फायदे

BSNL Recharge Plans: अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो BSNL का ₹997 प्रीपेड प्लान आपके काम आ सकता है। इस प्लान में करीब 5 महीने की वैधता, रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। कीमत के हिसाब से यह Jio, Airtel और Vi के कई लॉन्ग-टर्म प्लान्स को कड़ी टक्कर देता है।
07:00 AM, 07-Jul-2026
Aaj Ka Love Rashifal 7 Jul: इन राशि वालों को मिलेगी खुशियां और प्रेम विवाह के बनेंगे योग, पढ़ें अपना लव राशिफल
Today Love Horoscope 7 July 2026: जानें आज आपकी राशि के अनुसार प्रेम जीवन, रिश्तों और कपल्स के लिए क्या कहते हैं सितारे।
06:58 AM, 07-Jul-2026
निर्णयों में इतना विलंब क्यों?: श्रम न्यायालयों में फैसलों में देरी, आखिर कहां अटक रही है न्याय व्यवस्था

श्रमिकों की सुरक्षा के लिए बने कानून तभी प्रभावी होंगे, जब श्रम न्यायालयों तक पहुंच आसान और निर्णय समयबद्ध हों।
06:58 AM, 07-Jul-2026
Una News: चिंतपूर्णी व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटरों का किया विरोध
धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
06:57 AM, 07-Jul-2026
Una News: पंचायत समिति गगरेट में आम के फलों की नीलामी कल
पंचायत समिति गगरेट ने अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों के किनारे स्थित आम के वृक्षों पर लगे फलों की नीलामी के लिए अधिसूचना जारी की है।
06:56 AM, 07-Jul-2026
Una News: विदेश भेजने के नाम पर 1.55 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज
आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही ली गई राशि वापस की।
06:54 AM, 07-Jul-2026
राजस्थान में मानसून का सक्रिय: अगले पांच दिन भारी से अतिभारी बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून सक्रिय होने से अगले 4-5 दिन भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में बारिश से कई सड़कें धंस गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और सुरक्षा चिंता बढ़ी।
06:54 AM, 07-Jul-2026
आधी आबादी की अधूरी कहानी: महिलाओं की मेहनत का अनदेखा मूल्य, समान अवसरों की अब भी दरकार

एनएसओ के ताजा सर्वेक्षण का यह कहना चौंकाता है कि देश के सर्वाधिक उन्नत शहरों में करीब 69 फीसदी महिलाएं घरेलू कामकाज के चलते श्रमबल से बाहर हैं। यह इस मिथक को भी तोड़ता है कि आर्थिक संपन्नता अपने आप लैंगिक समानता लेकर आती है।
06:53 AM, 07-Jul-2026
Portugal Out of FIFA World Cup: पुर्तगाल की हार के बाद रॉबर्टो मार्टिनेज का बड़ा फैसला, फैंस को कैसे चौंकाया?
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन से 1-0 की हार के बाद पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इंजरी टाइम में मिकेल मेरिनो के गोल से स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि हार के साथ पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया।
06:51 AM, 07-Jul-2026
चुप्पी एक खतरनाक संकेत है: केंद्रीय बैंकों की नई रणनीति पर उठते सवाल, बाजारों में बढ़ सकती है अनिश्चितता

ऐसे वक्त में, जब दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों से सर्वाधिक सक्रिय रहने की उम्मीद की जा रही है, तब उनका बाजार के उतार-चढ़ावों को लेकर उदासीन बने रहने का निर्णय कितना कारगर साबित होगा, यह तो समय ही बताएगा। हालांकि, भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाएं ये जोखिम शायद ही उठाएं।
06:49 AM, 07-Jul-2026
‘दखल दीजिए’: नाटो बैठक से पहले नेतन्याहू की ट्रंप से अपील- कम कराएं एर्दोगन की इस्राइल विरोधी तीखी बयानबाजी

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की इस्राइल विरोधी बयानबाजी पर लगाम लगाने का आग्रह किया। उन्होंने तुर्किये के लिए प्रस्तावित एफ-35 और सैन्य सौदों पर भी चिंता जताई।
06:42 AM, 07-Jul-2026
Noida: सेक्टर 88 में सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में लगी भीषण आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू कोई हताहत नही

नोएडा के सेक्टर 88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल नाम की एक निजी कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायरफाइटर्स ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
06:32 AM, 07-Jul-2026
USA vs Belgium Live: अमेरिका और बेल्जियम का मुकाबला जारी; जीतने वाली टीम की स्पेन से होगी टक्कर

FIFA World Cup 2026 USA vs Belgium Football Match Live Updates: अमेरिका और बेल्जियम के बीच फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 का मुकाबला जारी है। हाफ टाइम तक बेल्जियम 2-1 से आगे है। मैच जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी।
06:27 AM, 07-Jul-2026
‘हैवान’ प्रधानाचार्य: तीन मासूम बच्चियों से अश्लीलता, कोचिंग की आड़ में करता था घिनौनी करतूत, ऐसे खुला मामला

Kanpur Principal Child Abuse Case: पनकी में आरएस किड्स प्री स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल पर अपनी तीन छात्राओं के साथ अश्लीलता करने का आरोप लगा है। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है।
06:25 AM, 07-Jul-2026
News: सरकारी जमीन पर कब्जों के नियमन पर हाईकोर्ट की रोक, यूडीएच विभाग से पूछा- किस अधिकार से जारी किया आदेश?

राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों और कॉलोनियों के नियमन के लिए यूडीएच विभाग के सर्कुलर पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शपथ-पत्र के साथ जवाब मांगा।
06:18 AM, 07-Jul-2026
Indore News: संस्थाओं की व्हील चेयर पर मरीजों को लेकर भटक रहे परिजन, सबसे बड़ा अस्पताल, व्यवस्थाएं बदहाल

Indore News: इंदौर के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल की ओपीडी में रोजाना चार हजार तक मरीज पहुंच रहे हैं, जहां बदहाल व्यवस्थाओं के चलते जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
06:09 AM, 07-Jul-2026
पत्नी की ‘दरिंदगी’: बेडरूम था यातना गृह, पति को करंट से झुलसाया, डंडे से सिर फोड़ा, बह रहा था खून, ऐचे बची जान

Fatehpur Spousal Dispute News: फतेहपुर के परसदेपुर गांव में एक पत्नी ने नशे में घर पहुंचे पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा और बिजली के करंट से झुलसा दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जान बचाई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल पति को कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है।
06:09 AM, 07-Jul-2026
Top News: स्पेन ने पुर्तगाल को फीफा विश्वकप से किया बाहर; PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस सौदा संभव

top headlines today important and big news stories of 7 july 2026 updates on amar ujala- Top News: स्पेन ने पुर्तगाल को फीफा विश्वकप से किया बाहर; PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस सौदा संभव
06:09 AM, 07-Jul-2026
Mandi News: मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमला
Fall Armyworm attack on the maize crop
06:07 AM, 07-Jul-2026
अयोध्या: आभूषण दिखाते ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज, लगा था गायब होने का आरोप
अयोध्या: आभूषण दिखाते ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज, लगा था गायब होने का आरोप
06:06 AM, 07-Jul-2026
‘समझौता होगा या हम करेंगे काम का खात्मा’: ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने और क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करे या अमेरिका अपना काम खत्म करेगा। ट्रंप ने ईरान के बुनियादी ढांचे को तबाह करने की धमकी दी। वहीं, ईरान ने ट्रंप के बयान की निंदा की है।
06:04 AM, 07-Jul-2026
UP: ग्रामीणों का आरोप- तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; चिरईगांव में टीका लगाने वाले टीम से नोकझोंक

Varanasi News: चिरईगांव में टीकाकरण टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि टीका लगने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारण की पुष्टि जांच के बाद होगी।
06:01 AM, 07-Jul-2026
Explainer: सतलुज का सियासत और बवाल से है पुराना रिश्ता, क्या है 60 साल से अनसुलझे एक और विवाद की पूरी कहानी?

फिल्म सतलुज के चर्चा में आने के साथ ही इस नदी से जुड़े दशकों पुराने विवाद भी फिर सुर्खियों में हैं। सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पिछले करीब 60 वर्षों से पंजाब और हरियाणा के बीच सबसे बड़े अंतरराज्यीय जल विवादों में बना हुआ है।
06:00 AM, 07-Jul-2026
आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे का दूसरा दिन, भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला

नमस्कार! आज है मंगलवार, 7 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…
06:00 AM, 07-Jul-2026
UP: महिला के तीन टुकड़े किए, दो हिस्से दो किमी के दायरे में फेंके; खरीदकर लाया था काली पॉलिथीन और गड़ासा

Varanasi News: जौनपुर में वाराणसी की रहने वाली महिला की मोबाइल चैट को लेकर विवाद में हत्या कर दी गई। आरोपी, मूल रूप से गुजरात निवासी, ने गला रेतने के बाद शव के तीन टुकड़े कर दिए। शव का पैर फेंकने जाते समय वह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
06:00 AM, 07-Jul-2026
Fecal Sludge Management: सेप्टिक टैंक का कचरा नहीं बनेगा खतरा, 7000 गांवों के लिए योजना को मंजूरी

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए फीकल स्लज प्रबंधन (एफएसएम) योजना को मंजूरी देते हुए सेप्टिक टैंकों के अपशिष्ट के वैज्ञानिक निपटान की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस पहल से पेयजल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने के साथ-साथ डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
पढ़ें 6 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
Mon, 06 Jul 2026 10:00 PM

09:58 PM, 06-Jul-2026
Baruipur Case पर भड़कीं Mamata का मार्च
Baruipur Case पर भड़कीं Mamata का मार्च
09:58 PM, 06-Jul-2026
पाकिस्तान में गुरुद्वारा भूमि पर कब्जा: पीएसजीपीसी से हस्तक्षेप की मांग, जत्थेदार गड़गज्ज को भेजा पत्र

सिख प्रतिनिधियों ने मांग की है कि कब्जा हटाकर गुरुद्वारा परिसर को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए। दावा किया जा रहा है कि निशान साहिब वाले स्थान पर दो मुस्लिम महिलाओं ने कथित रूप से कपड़ों की दुकान खोल ली है।
09:57 PM, 06-Jul-2026
नोएडा: एयरपोर्ट के चक्कर में शहर के सेक्टरों से कटीं बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी
नोएडा: एयरपोर्ट के चक्कर में शहर के सेक्टरों से कटीं बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी
09:57 PM, 06-Jul-2026
Team India: न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी भारत ए टीम, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इस दिन रवाना होगी टीम

भारतीय सीनियर टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले भारत ए टीम इस देश का दौरा करेगी। भारत के लिए यह दौरा काफी अहम है इसलिए सीनियर टीम के कुछ सदस्य भारत ए टीम के साथ पहले ही दौरे पर जाएंगे।
09:56 PM, 06-Jul-2026
तबादलों की छूट 10 जुलाई तक बढ़ी, 9 लाख कर्मचारियों को इंतजार

तबादलों की छूट 10 जुलाई तक बढ़ी, 9 लाख कर्मचारियों को इंतजार
09:55 PM, 06-Jul-2026
Bihar Crime: मुंगेर में आतंकी साजिश का खुलासा, पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार

मुंगेर के तारापुर में पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी पिस्टल, खाली मैगजीन और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस दिल्ली में कथित बड़ी साजिश समेत पूरे नेटवर्क की विभिन्न एजेंसियों के साथ जांच कर रही है।
09:55 PM, 06-Jul-2026
Two-Wheeler Sales: दोपहिया बाजार में बड़ा उलटफेर! टीवीएस ने हीरो और होंडा को पछाड़कर हासिल किया नंबर-1 का ताज

Two Wheeler Sales June 2026: जून 2026 की टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कुल बिक्री यानी घरेलू और निर्यात को मिलाकर टीवीएस मोटर ने हीरो मोटोकॉर्प और होंडा को पीछे छोड़ दिया। हीरो दूसरे और होंडा तीसरे स्थान पर रही। हालांकि, घरेलू बाजार में हीरो मोटोकॉर्प सबसे आगे रही। टीवीएस की तेज ग्रोथ और मजबूत निर्यात ने कुल बिक्री की रैंकिंग बदल दी।
09:55 PM, 06-Jul-2026
यूपी: अखिलेश ने टिन्नू यादव से फोन पर बात होने को बताया झूठ, निशिकांत दुबे को दी चुनौती; FIR कराने की चेतावनी

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने उस बात का जवाब दिया है जिसमें उन पर राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव से बात करने का आरोप लगा था।
09:54 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: दो पक्षों में मारपीट में महिलाओं समेत पांच घायल
क्षेत्र के गांव सनौता में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।
09:54 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: पहली बारिश ने खोली निगम की पोल, घरों मेंं घुसा पानी
First rain exposes the Municipal Corporation; water enters homes.
10:26 PM, 06-Jul-2026
Bulandshahar News: बिना परमिट-फिटनेस के संचालित मिले सात स्कूली वाहन, चार हुए सीज, तीन का काटा चालान
एआरटीओ प्रवर्तन ने मिशन सेफ फ्यूचर के तहत की कार्रवाई, चलाया चेकिंग अभियान
10:26 PM, 06-Jul-2026
Ambedkar Nagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 463 शिकायतें, 43 का निस्तारण

A total of 463 complaints came in on Solution Day, 43 were resolved
10:25 PM, 06-Jul-2026
जीजा-साले के कारनामे: महंगे शाैक और गर्लफ्रेंड के गिफ्ट, इसलिए दोनों बने चोर; रेकी के बाद करते थे वारदात

पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार को दो आरोपियों गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में जीजा-साले हैं।
10:25 PM, 06-Jul-2026
Ambedkar Nagar News: गेट में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
Woman dies after getting electrocuted at the gate
10:25 PM, 06-Jul-2026
लोकायुक्त कार्रवाई के बाद बड़ा खुलासा: रिश्वतखोर डॉक्टर तीन जिलों में एक साथ था पदस्थ, अब खरगोन में मिला

लोकायुक्त ट्रैप में पकड़े गए डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा की शहडोल और श्योपुर के बाद खरगोन में भी पदस्थापना सामने आई है। आरोप है कि वह एक साथ तीन जिलों से वेतन ले रहे थे। मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
10:24 PM, 06-Jul-2026
Ambedkar Nagar News: ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरा अनाज

Trolley overturned, grain scattered on the road
10:24 PM, 06-Jul-2026
भोपाल में सेना और प्रशासन ने किया संयुक्त बाढ़ राहत अभ्यास, आपदा से निपटने की तैयारियों का जीवंत प्रदर्शन

भोपाल के बड़े तालाब में भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन ने संयुक्त मॉक ड्रिल कर बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। इस अभ्यास में राहत, बचाव और विभिन्न एजेंसियों के बेहतर समन्वय का प्रदर्शन किया गया।
10:24 PM, 06-Jul-2026
Bulandshahar News: बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा

जहांगीराबाद समेत अन्य मंडी में आवक घटी, टमाटर, प्याज, अदरक और शिमला मिर्च के भाव में हुई बढ़ोतरी
10:23 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: संविदा रोडवेज चालक ने फंदा लगाकर दी जान
Contract roadways driver hanged himself to death
10:22 PM, 06-Jul-2026
UP: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण का खुलासा, माथे पर हाथ रखकर कहता था पास्टर मोनिश ‘आज से तुम ईसाई’; 12 गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर स्थित गांव जड़ौदा में पास्टर मोनिश प्रार्थना सभा कराकर और प्रलोभन देकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का धर्मांतरण करा रहा था। पुलिस ने छापा मार दिया। पास्टर मोनिस फरार हो गया।
10:22 PM, 06-Jul-2026
Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Young man’s body found hanging from a noose
10:21 PM, 06-Jul-2026
Ambedkar Nagar News: सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध की मौत, दो घायल
Elderly person dies in road accident, two injured
10:21 PM, 06-Jul-2026
Bulandshahar News: दो बाइकों की भिड़ंत में रेडीमेड कारोबारी की मौत, दूसरा घायल

पुलिस के अनुसार अगौता निवासी 26 वर्षीय निखिल सैनी मार्केट में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान करता था।
09:42 PM, 06-Jul-2026
नैनीताल के रिजॉर्ट में अय्याशी: 10-10 हजार देकर बुलाई थीं विदेशी लड़कियां; शराब, नॉनवेज और नाच-गाना, 51 गए जेल

Meerut News: नैनीताल के रामनगर स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में मेरठ के कारोबारी उमेंद्र ने अपने डीलरों को पार्टी दी। पार्टी में शराब, नॉनवेज, डांस, लड़कियां आदि सभी था। लड़कियों पर नोट उड़ाए जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। रिजॉर्ट मालिक फरार है।
09:40 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई

रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
09:39 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठी महिलाओं में बढ़ रही बेचैनी
Central market protest, getting uneasiness
09:38 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: पंखा मांगने पर युवक से मारपीट, चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
Youth assaulted after asking for a fan; FIR registered against four accused.
09:36 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: किसानों के कल्याण के लिए मेले का शुभारंभ

सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ पर किसानों और उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए सोमवार को किसान मेले का शुभारंभ किया। यह मेला पांच दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा।
09:36 PM, 06-Jul-2026
फर्जी जाति प्रमाणपत्रों पर सख्ती जरूरी, पात्र व्यक्ति का अधिकार नहीं छिनना चाहिए: लव कुश कुमार
Strict action against fake caste certificates is essential; the rights of eligible individuals must not be snatched away: Lav Kush Kumar
09:31 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: जुल्हेड़ा के पूर्व प्रधान राजे त्यागी का निधन

जुल्हेड़ा गांव के पूर्व प्रधान राजे त्यागी का सोमवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
09:31 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल 12 जुलाई को हो जाएगा पूरा
The term of the Zila Panchayat Board will end on July 12.
09:27 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: बीमा व पेंशन योजनाओं के लिए किया प्रेरित

सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना परिसर में सोमवार को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश तथा किनौनी चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में गन्ना किसानों एवं उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
09:19 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: जाफराबाद दुर्वेशपुर के ग्रामीणों ने जर्जर संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई

विकासखंड सरूरपुर खुर्द के गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर के ग्रामीणों ने मुख्य संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विधायक को ज्ञापन सौंपा।
09:08 PM, 06-Jul-2026
संपूर्ण समाधान दिवस : 64 में चार का मौके पर निस्तारण

तहसील सरधना में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 64 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
09:05 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: संपूर्ण समाधान दिवस में 150 में से 14 शिकायतों का निस्तारण

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना।
08:59 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: संयुक्त कृषि निदेशक ने किया फसलों व डीएसआर धान का निरीक्षण
संयुक्त कृषि निदेशक ने कस्बा स्थित भंडोरा ऑर्गेनिक्स में उगाई गई विभिन्न फसलों का निरीक्षण कर किसानों से खेती की प्रगति की जानकारी ली।
08:56 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: देवी मंदिर पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ

नगर स्थित देवी मंदिर पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य का सोमवार को भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने शुभारंभ किया।
08:43 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

नगर स्थित केके पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक पौधा मां के नाम थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
08:40 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने के लिए किसानों को किया जागरूक

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को गन्ना विकास समिति दौराला में सामाजिक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत चार दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया।
08:38 PM, 06-Jul-2026
Meerut News: किसानों को योजनाओं के लाभ से अवगत कराया

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित हुई।
पढ़ें 5 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज
Sun, 05 Jul 2026 10:00 PM

09:58 PM, 05-Jul-2026
Delhi NCR News: दिल्ली में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के नियम बदले, जब्ती अवधि 90 दिन से घटकर सात दिन
दिल्ली में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के नियम बदले, जब्ती अवधि 90 दिन से घटकर सात दिन
09:58 PM, 05-Jul-2026
Noida News: इस माह तैयार हो जाएगा ग्रेनो वेस्ट का अंडरपास, टेस्टिंग शुरू

इस माह तैयार हो जाएगा ग्रेनो वेस्ट का अंडरपास, टेस्टिंग शुरू
09:55 PM, 05-Jul-2026
साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हादसा; पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हादसा; पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
09:55 PM, 05-Jul-2026
ओपेक प्लस का फैसला: अगस्त से रोजाना 1.88 लाख बैरल और जुड़ेगा, होर्मुज खुलने के बाद अभी कितना तेल का उत्पादन?

Oil Prices Are Falling, but OPEC Plus Pledges to Pump More – ओपेक प्लस का फैसला: अगस्त से रोजाना 1.88 लाख बैरल और जुड़ेगा, होर्मुज खुलने के बाद अभी कितना तेल का उत्पादन?
09:54 PM, 05-Jul-2026
Meerut News: किठौर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक को गोली लगी

Kithaur police arrested two criminals in an encounter; one sustained a gunshot wound.
09:53 PM, 05-Jul-2026
Lalitpur: साली की शादी से पहले ससुराल में रह रहे दामाद ने फंदे पर लटककर दी जान, ग्राम बम्हौरी खडैत की घटना

घर में शादी की तैयारियां और रस्में चल रही थी। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
09:52 PM, 05-Jul-2026
Bhopal Crime: भोपाल में होटल पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, तलवार-चाकू से चार युवकों पर जानलेवा हमला

भोपाल के मिसरोद स्थित जैन ब्रदर्स होटल में 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने चार युवकों पर जानलेवा हमला कर तोड़फोड़ की। एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर एम्स में भर्ती है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी है।
09:51 PM, 05-Jul-2026
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले: राम मंदिर की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, चाहे जितनी कुर्बानी देनी पड़े
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर की आस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा, इसके लिए चाहे जितनी भी कुर्बानी देनी पड़े।
09:50 PM, 05-Jul-2026
Rudraprayag: ऊखीमठ में सेवा सप्ताह के तहत लगा बहुविभागीय शिविर
Rudraprayag: ऊखीमठ में सेवा सप्ताह के तहत लगा बहुविभागीय शिविर
09:49 PM, 05-Jul-2026
लखनऊ: गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में संगीत भवन अकादमी का 38 वां वार्षिक संगीत समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
लखनऊ: गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में संगीत भवन अकादमी का 38 वां वार्षिक संगीत समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
09:47 PM, 05-Jul-2026
होर्मुज से भारत के लिए अच्छी खबर: उर्वरक से लदे 15 जहाज सुरक्षित निकले, भारत ने कैसे संभाली सप्लाई चेन?

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उर्वरक और उर्वरक निर्माण के कच्चे माल से लदे भारत आ रहे कुल 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। इससे देश में उर्वरक के भंडार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
09:46 PM, 05-Jul-2026
Jhansi: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में फर्जीवाड़ा, पीड़ित टिकरी का और आख्या लगा दी रजपुरा की

मऊरानीपुर तहसील में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण में लापरवाही सामने आई है। टिकरी के पीड़ित की शिकायत पर रजपुरा की आख्या लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
09:46 PM, 05-Jul-2026
Dhar News: जामनझिरी के जंगलों में चुपके से दफनाया गया भ्रूण निकाला बाहर, जांच शुरू; नाबालिग से जुड़ा है मामला

महाराष्ट्र के जलगांव में दर्ज मामले की जांच में पुलिस ने धार के धामनोद क्षेत्र के जामनझिरी जंगल से 20 दिन पहले दफन भ्रूण बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर हुई खुदाई में डीएनए नमूने लेकर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपे गए। मामले में आगे की जांच डीएनए रिपोर्ट के आधार पर होगी।
09:46 PM, 05-Jul-2026
U-19 एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप: चंद्रिका पुजारी और जॉयश्री देवी की शानदार जीत, भारत ने दमदार आगाज किया

भारत ने अंडर-19 एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए चंद्रिका पुजारी और जॉयश्री देवी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। अब सोमवार को अंडर-23 पुरुष वर्ग के चार भारतीय मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे।
09:44 PM, 05-Jul-2026
Noida News: आज से स्कूलों में जमा होंगे समर प्रोजेक्ट, सामान्य समय पर लगेंगी कक्षाएं
Submission of summer projects in schools begins today; classes will be held at the usual time.
09:41 PM, 05-Jul-2026
MP News: पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर सीएम ने जताया शोक, ब्ज्ञैले- लोककला को दुनिया भर में पहचान दिलाई

प्रख्यात पंडवानी लोकगायिका तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी कला से भारतीय लोक परंपरा और पंडवानी गायन को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई।
-————–
–—————————————————-
–—————————————————-
नोट: यह ख़बर सोशल मीडिया से लिया गया है
————————————————— —————————————————-
संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं है और न ही हमारा चैनल इस तरह कि कोई जिम्मेदारी लेता है।
—————————————————


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









