लखनऊ राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद,अन्नू अनवर नाम के युवक की सर में मारी गोली मौके पर हुई मौत,

Aftab Khan,। मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News Date 11 Sep 2021 08:20 PM

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ। पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने आज पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज और सहादतगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर रात करीब 8 बजे एक 35 वर्ष युवक की गोली मारकर हत्या कर दी । लबे सड़क हुई हत्या की सनसनीखेज घटना के बाद सहादत गंज और ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लहूलुहान पड़े युवक को ट्रामा सेंटर भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से जनता के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार सआदतगंज थाना क्षेत्र के तंबाकू मंडी चौपटिया के पास रहने वाले अकबर अली के 35 वर्षीय बेटे अन्नू उर्फ अनवर को रात करीब 8:00 बजे कैम्पबेल रोड पर स्थित बाजपाई पूरी की दुकान के पास सर में गोली मारी गई है, इस सनसनीखेज वारदात के बाद कई थानों की पुलिस और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा का कहना है कि 3 लोगो को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने घटना का स्पष्ट कारण तो नहीं बताया लेकिन बताया यही जा रहा है कि घटना के पीछे जमीनी विवाद सामने आया है,

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद के चेयरमैन द्वारा बसारत अली को तहसील रिपोर्टर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

दर्दनाक हादसा जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, दस की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद ने गहरा दुख व्यक्त किया है

Shahrukh Khan

बहराइच की स्टील फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: क्रेन टूटने से नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल.

Shahrukh Khan

Leave a Comment