कैसरगंज बहराइच: तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत

Aftab Khan,,,   मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:21 Oct 2021 4:16 PM

मृतक तीन सगे भाई बहन, बिलखते परिजन:-फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के थाना कैसरगंज क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया है: एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि बुधवार शाम नंदोलिया गांव निवासी आरिफ की पत्नी सायरा बानो अपने चार बच्चों को साथ लेकर गांव के तालाब किनारे मवेशी चराने गयी थी। बड़ा बेटा कैफ मछलियां देखते-देखते तालाब में उतर गया और डूबने लगा।

बच्चे की चीख सुनकर सायरा अपनी सात माह की बच्ची को गोद में लिए हुए तालाब में उतर गयी। मां को तालाब में जाते देख उसके दो अन्य बच्चे बेटी कैसरुन (चार) तथा बेटा मोहम्मद फैज (तीन) भी पीछे-पीछे तालाब में उतर गये। उन्होंने बताया कि सायरा ने कैफ को तो बचा लिया लेकिन बाकी तीनों बच्चे तालाब में डूब गये। तीनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाल कर उनका पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related posts

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 02–जुलाई–2026–गुरुवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश – गिरफ्तारी अंतिम विकल्प होना चाहिए, गैरजरूरी गिरफ्तारी मानवाधिकार का हनन है,

Shahrukh Khan

दर्दनाक हादसा: अमरावती में नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, बच्ची समेत तीन के शव बरामद

Shahrukh Khan

Leave a Comment