Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 06–मई–2026–बुधवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 06 MAY 2026

AMMP 24 News Live TV

Orai News: `खूनी’ थकान         “साहब, गाड़ी बदलकर चलाना”, ड्राइवर की चेतावनी हुई सच, दबिश से पहले बिछीं लाशें, ऐसा था नूंह हादसा

Wed, 06 May 2026 05:08 AM

 उरई के मंडी चौकी प्रभारी मोहित यादव की हरियाणा में दबिश के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में मातम है। एक भाई की अपने अपहृत भाई को बचाने की पुकार पर निकले मोहित यादव खुद हादसे का शिकार हो गए। चालक की थकान को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
Orai Sir switch vehicles the drivers warning came true bodies lay strewn before raid Such was the Nuh Accident
मृतकों की फाइल फोटो – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live tv

उरई की मंडी चौकी में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव की सड़क हादसे में हुई मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हादसे वाली रात करीब 3 बजे तक मोहित यादव ने उनके साथ क्षेत्र में गश्त की थी। इसके बाद वह एक मामले में दबिश देने के लिए हरियाणा रवाना हो गए थे। गश्त के दौरान वह पूरी तरह सामान्य थे। साथियों के साथ बातचीत कर रहे थे और ड्यूटी को लेकर पूरी तरह सतर्क थे। साथी बताते हैं कि मोहित यादव ड्यूटी के दौरान अनावश्यक तनाव नहीं लेते थे।

हमेशा अपने स्टाफ का ख्याल रखते थे। यही वजह है कि उनकी मौत की खबर ने पूरे चौकी स्टाफ को भीतर तक झकझोर दिया। करीब तीन माह पहले ही उनकी यहां तैनाती हुई थी, लेकिन कम समय में ही उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से साथियों के बीच खास पहचान बना ली थी। इसके अलावा मौजूदा समय में चौकी पर दरोगा अनिल कुमार, सिपाही ललित, अनुज कुमार, गौतम बाबू और कोमल सोलंकी भी तैनात हैं। सभी साथी उनकी असमय मौत से गहरे सदमे में हैं।

साहब जल्दी चलो..भाई को बचाने की गुहार
साहब जल्दी चलो, कहीं वह हमारे भाई के साथ अनहोनी न कर दें। सोमवार की सुबह कार सवार लोग बिजेंदर को खेत से उठा ले गए। इस पर अमरीक ने कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जब अधिक समय बीतने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो अमरीक ने फोन किया और कहा कि साहब जल्दी चलो कहीं वह (आरोपी) उसके भाई के साथ अनहोनी न कर दें। पुलिस की मानें, तो बिजेंदर का हरियाणा में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और वही लोग उन्हें यहां से उठाकर ले गए थे। इस पर इसकी कमान मोहित यादव को सौंपी गई, क्योंकि वह एसओजी में भी रहे हैं, वह टीम के साथ तीन बजे निकल गए और वह आरोपियों के पास पहुंच भी नहीं पाए थे कि हादसा हो गया।

Orai Sir switch vehicles the drivers warning came true bodies lay strewn before raid Such was the Nuh Accident
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

सुबह 11 बजे फोन बजा और कोतवाली में छा गया सन्नाटा
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही कोतवाली में फोन की घंटी बजी, किसी को अंदाजा नहीं था कि यह कॉल इतना दुखद समाचार लेकर आएगी। फोन पर मिली सूचना ने पूरे थाने का माहौल बदल दिया। सड़क हादसे में उपनिरीक्षक मोहित यादव व साथियों की मौत की खबर सुनते ही कोतवाली में सन्नाटा छा गया। साथी पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। जो अधिकारी कुछ घंटे पहले तक उनके साथ ड्यूटी कर रहा था, उसके अचानक चले जाने की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया।विज्ञापन

ड्राइवर ने दी थी हिदायत: साहब, गाड़ी बदल-बदल कर चलाना
हरियाणा के लिए निकली पुलिस टीम के सफर के दौरान चालक ने पहले ही थकान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी थी। बताया गया कि अमरीक के ड्राइवर लल्ली ने जाने से पूर्व पुलिस कर्मियों से कहा था कि साहब गाड़ी बदल-बदल कर चलाना, वह (अमरीक) ज्यादा देर तक नहीं चला पाते हैं। लेकिन लंबा सफर और जल्द पहुंचने की जल्दबाजी ने हालात बिगाड़ दिए। आशंका जताई जा रही है कि थकान के कारण ही वाहन चालक से चूक हुई और यह हादसा हो गया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि लंबी दूरी की यात्रा में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Orai Sir switch vehicles the drivers warning came true bodies lay strewn before raid Such was the Nuh Accident
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

डीजीपी ने जताई संवेदना
हरियाणा में दबिश देने गई जालौन की पुलिस टीम के चार कर्मियों की मौत के बाद हर कोई दुखी हैं। घटना को लेकर मंगलवार की शाम 3:23 बजे डीजीपी राजीव कृष्ण ने (एक्स) पर संवेदना व्यक्त किया उन्होंने लिखा कि कर्तव्य पालन के दौरान हरियाणा में घटित दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में जनपद जालौन पुलिस के चार कर्मियों उप निरीक्षक सत्यभान सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार व आरक्षी अशोक कुमार के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार अपने कर्तव्यनिष्ठ साथियों के असामयिक निधन से शोकाकुल है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।

सात फेरों का साथ दो महीने भी न निभ सका, हादसे ने उजाड़ दी मयूरी की जिंदगी
अभी शादी के रंग भी फीके नहीं पड़े थे कि एक दर्दनाक हादसे ने मयूरी वर्मा की जिंदगी से सारी खुशियां छीन लीं। सर्विलांस सिपाही प्रदीप, जिन्होंने 24 फरवरी को मयूरी के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए थे, महज दो महीने 11 दिन बाद ही इस दुनिया को छोड़ गए। प्रदीप की ससुराल कोंच नगर के मालवीय नगर में है। जैसे ही सड़क हादसे में उनकी मौत की खबर ससुराल पहुंची, वहां कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार गूंज उठी और देखते ही देखते मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस मयूरी को कुछ समय पहले हंसी-खुशी विदा किया गया था, उसकी इतनी जल्दी मांग सूनी हो जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। परिजनों और मोहल्ले के लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई इस असमय टूटे रिश्ते को याद कर भावुक हो उठा।

Orai Sir switch vehicles the drivers warning came true bodies lay strewn before raid Such was the Nuh Accident
दरोगा मोहित के घर के सामने लगी लोगों की भीड़ – फोटो  :F – फोटो AMMP 24 News Live tv

मोहित के पिता की भी हादसे में हुई थी मौत, मृतक आश्रित में मिली थी नौकरी
हरियाणा में सड़क हादसे में सौरिख क्षेत्र के ग्राम आदमपुर उम्मेद निवासी दरोगा मोहित यादव की मौत हो गई। वह जालौन जिले में तैनात थे। यह संयोग है कि मोहित के पिता उदयवीर सिंह यादव की भी 2017 में सड़क हादसे में मौत हुई थी। वह भी नागरिक पुलिस में दरोगा थे और फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाने में तैनात थे। आगरा -कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिकोहाबाद में ही बाइक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई।

पीटीसी मुरादाबाद में हुई थी ट्रेनिंग
2018 में बड़े बेटे मोहित यादव को मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति मिली। उनकी ट्रेनिंग पीटीसी मुरादाबाद में हुई, इसके बाद जालौन जिले में तैनाती मिली थी। उनका एक छोटा भाई रोहित यादव है, जो गांव में खेती बाड़ी का काम देख रहा है। पति के बाद बेटे की हादसे में मौत से मां रेशमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी नेहा यादव दो मासूम बच्चों के साथ जालौन में ही मोहित के साथ रहतीं हैं। इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है। परिवार के लोग सूचना मिलते ही हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं।

Orai Sir switch vehicles the drivers warning came true bodies lay strewn before raid Such was the Nuh Accident
बबेरू में मृत सिपाही के घर लगा ताला – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही अशोक के पिता का निधन एक माह पहले ही हुआ था
जालौन जिले के उरई कोतवाली में तैनात बबेरू क्षेत्र के ब्यौजा गांव निवासी 28 वर्षीय सिपाही अशोक कुमार की हरियाणा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक माह पूर्व ही उनके पिता गुलाबचंद्र का आकस्मिक निधन हो गया था और अब बेटे की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पड़ाेसियों ने बताया कि अशोक कुमार जो दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे।

पहले 100 नंबर (यूपी 112) वाली गाड़ी में तैनात थे
जालौन के उरई कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह करीब दो साल से यहां सेवा दे रहे थे। इससे पहले वह 100 नंबर (यूपी 112) वाली गाड़ी में तैनात थे। इस दुखद घटना ने अशोक के पैतृक गांव ब्यौजा में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। मां सुहदिया का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के पास लगभग तीन बीघे खेती की जमीन है। बड़े भाई इंद्रजीत ने मोबाइल फोन पर बताया वह फेरी लगाते हैं और खेती करते हैं। बताया कि उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी। घर में ताला लगाकर सभी लोग घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।

Orai Sir switch vehicles the drivers warning came true bodies lay strewn before raid Such was the Nuh Accident
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

20 साल पहले परिवार के साथ फतेहगढ़ हो गए थे शिफ्ट
हरियाणा के नूंह जिले में झांसी में लेखपाल चकबंदी के पद तावडू स्थित कुंडली-मानेसर-पलवल पर तैनात हैं। सत्यभान सिंह पिछले (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे मैं गांव अलीपुर दादर के मूल निवासी दरोगा सत्यभान सिंह की भी मौत हो गई। वह जालौन जिले की उरई कोतवाली में तैनात थे। दरोगा सत्यभान सिंह की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह पांच भाई थे। उनके बड़े भाई सत्यवीर सिंह गांव अलीपुर दादर में रहकर खेती करते हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दो भाई कीरत सिंह और बादल सिंह आगरा में रहते हैं, जबकि एक अन्य भाई गुरदेव सिंह झांसी में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात हैं। सत्यभान सिंह करीब 20 वर्षों से फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद के बीच बढ़पुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे मंजीत सिंह की शादी हो चुकी है और उनकी उम्र करीब 26 वर्ष है। दूसरा बेटा विशाल 23 वर्ष और सबसे छोटा बेटा बाबू 18 वर्ष का है। उनकी बड़ी बेटी आनंदी (30 वर्ष) और छोटी बेटी पूनम (28 वर्ष) की भी शादी हो चुकी है। हादसे की खबर के बाद अलीपुर दादर में रहने वाले उनके भाई परिवार के साथ फतेहगढ़ रवाना हो गए।

Orai Sir switch vehicles the drivers warning came true bodies lay strewn before raid Such was the Nuh Accident
उरई कोतवाली – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

रायबरेली पुलिस ने दी हादसे की सूचना
हरियाणा के नूंह में हुए हादसे में रायबरेली के मिल एरिया क्षेत्र के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी आरक्षी प्रदीप कुमार की भी मौत हो गई। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। घटना की जानकारी जब रायबरेली पुलिस को मिली तो मिल एरिया पुलिस सिपाही प्रदीप के आवास पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार के लोग जालौन गए हैं। प्रदीप मूल रूप से सरेनी भोजपुर के निवासी थे। उनकर परिवार शहर में मिल एरिया के अंबेडकर नगर में रहता है। वह जालौन में नौकरी कर रहे थे।

मौत की झपकी: कथा वाचक की गुहार- भाई साहब बचा लो, सड़क पर बिखरे पड़े थे आठ शव, बेबस खड़ी रही रेस्क्यू टीम

Tue, 05 May 2026 06:10 AM

Orai Road Accident News: कालपी के चौरासी गुंबद के पास अयोध्या से लौट रही कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के सदस्यों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। कार में फंसे घायल अपनी आखिरी सांस तक अपनों और पुलिस से बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण अधिकांश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Orai Road Accident Storytellers Desperate Plea Brother Please Save Us Eight Bodies Lay Scattered on the Road
Orai Road Accident – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

उरई में कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला था। अयोध्या से लौट रही कार तेज रफ्तार ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे कार सवार लोग बुरी तरह कार में फंस गए थे। हादसे के बाद कथा वाचक मनोज भोडेले ही बोल पा रहे थे। वह लगातार मदद की गुहार लगाते हुए कहते रहे- भाई साहब बचा लो, लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि पुलिसकर्मी और अन्य लोग चाहकर भी उन्हें बचा नहीं सके।

हादसे के कुछ ही मिनटों में पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे घायलों को निकालने के लिए जवान लगातार प्रयास करते रहे। इस दौरान वे घायलों को हिलाकर-डुलाकर और आवाज देकर उनकी स्थिति जानने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई भी स्पष्ट रूप से जवाब देने की स्थिति में नहीं था। घायलों की हालत बेहद गंभीर थी। कई लोग लहूलुहान हालत में सिर्फ कराह रहे थे, जबकि कुछ पूरी तरह शांत हो चुके थे।

चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग भी यह भयावह दृश्य देखकर सहम गए और बेबस नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और तुरंत उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इस भीषण हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Orai Road Accident Storytellers Desperate Plea Brother Please Save Us Eight Bodies Lay Scattered on the Road
Orai Road Accident – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

चाचा बचा लो…गुहार लगाता रहा शिवानंद, टूट गई जिंदगी की लड़ी
कालपी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे के बाद कार में फंसा दीपक उर्फ शिवानंद जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा था। वह बार-बार अपने चाचा स्वामी प्रसाद को आवाज देता रहा, चाचा बचा लो. उसकी आवाज में दर्द, डर और जीने की आखिरी उम्मीद साफ झलक रही थी, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिस चाचा को वह पुकार रहा है, वे पहले ही दम तोड़ चुके थे।विज्ञापन

हर पल के साथ सांसें कमजोर होती जा रही थीं
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और अंदर फंसे लोग तड़प रहे थे। शिवानंद की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, फिर भी वह मदद की गुहार लगाता रहा। मौके पर मौजूद लोग और पुलिस उसे निकालने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन हर पल के साथ उसकी सांसें कमजोर होती जा रही थीं। आखिरकार बेबसी और दर्द के बीच जिंदगी की नड़ी टूट गई और उसकी आखिरी पुकार वहीं खामोश हो गई।

Orai Road Accident Storytellers Desperate Plea Brother Please Save Us Eight Bodies Lay Scattered on the Road
Orai Road Accident – फोटो :F – फोटो AMMP 24 News Live tv

लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा दर्दनाक हादसा
यह मंजर देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे ने रिश्तों की उस पीड़ा को उजागर कर दिया, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक ही परिवार के कई लोगों की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया और यह दर्दनाक हादसा लंबे समय तक लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

साढ़े 14 फीट की टवेरा कार 10 फीट में सिमटी
हादसे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करीब साढ़े 14 फीट लंबी टवेरा कार सिमटकर महज 10 फीट रह गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर क्रेन और गैस कटर से रेक्सयू कर बाहर निकाला गया।

Orai Road Accident Storytellers Desperate Plea Brother Please Save Us Eight Bodies Lay Scattered on the Road
Orai Road Accident – फोटो :F – फोटो AMMP 24 News Live tv

अयोध्या में सरयू तट पर की थी फोटोग्राफी
आचार्य मनोज भोडेले की अगुवाई में अयोध्या के दर्शनार्थियों ने रविवार को खंडित प्रतिमा को सरयू मे विसर्जित कर जमकर फोटोग्राफी की थी। इसमें सात लोग एक साथ मौजूद हैं। फोटो को रात में अंशुल तिवारी ने अपनी फेसबुक में डाला था।

मौके पर मिला है डंपर का टूटा बंपर, दो साल पहले खरीदी थी कार
भले ही हादसा होते किसी ने न देखा हो पर मौके पर मिले डंपर के बंपर के टुकड़े के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी से हादसा हुआ है। दुर्घटना का शिकार हुई टवेरा शशिकांत तिवारी चला रहा था। परिजनों ने बताया कि कार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से दो साल पहले खरीदा गया था। कागज अभी तक ट्रांसफर नहीं कराए थे।

Orai Road Accident Storytellers Desperate Plea Brother Please Save Us Eight Bodies Lay Scattered on the Road
Orai Road Accident – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

310 किमी सफर के बाद बुंदेलखंड में हादसा
कार सवार अयोध्या से लगभग 310 किलोमीटर की दूरी तय कर बुंदेलखंड क्षेत्र में पहुंचे थे और लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जैसे ही कार ने बुंदेलखंड की सीमा में प्रवेश किया, कालपी क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें आगे ललितपुर जिले के महरौनी तक लगभग 225 किलोमीटर का सफर और तय करना था, लेकिन मंजिल से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सफेद कार हो गई थी खून से लाल
सोमवार की सुबह 5:45 मिनट पर कालपी के चौरासी गुंबद के पास टवेरा कार का हादसा हुआ। तो जहां एक ओर नींद से जाग रहे थे। वहीं हाईवे पर कार कार सवार घायलों की चीखने की आवाजें आ रही थी। आंखें मलते हुए लोग जब कार के पास पहुंचे तो, कार में लहूलुहान लोग अपनी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे। क्षतिग्रस्त कार की हालत देख लोग मदद भी नहीं कर पा रहे थे। सफेद रंग की कार खून से लाल हो गई थी।

Orai Road Accident Storytellers Desperate Plea Brother Please Save Us Eight Bodies Lay Scattered on the Road
Orai Road Accident – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live tv

हादसे की संभावित वजहें

  • तेज रफ्तार– प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक कार को करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चला रहा था, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका।
  • नींद की झपकी– करीब 310 किलोमीटर लंबा सफर तय करने के दौरान चालक को झपकी आ जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे वाहन अचानक असंतुलित हो गया।
  • थकान– लगातार लंबी दूरी तक ड्राइविंग करने से चालक अत्यधिक थक गया था, जिससे उसकी एकाग्रता और प्रतिक्रिया क्षमता प्रभावित हुई
हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  06 मई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

06-MAY-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

ब्रेकिंग न्यूज: 06-MAY-2026
पढ़ें 06 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Wed, 06 May 2026 05:00 AM

05:00 AM, 06-May-2026

Himachal: ग्रुप इंस्ट्रक्टरों की नई वरिष्ठता सूची पर हाईकोर्ट की रोक, प्रदेश सरकार को नोटिस जारी

High Court Stays New Seniority List of Group Instructors; Issues Notice to State Govt

हाईकोर्ट ने तकनीकी शिक्षा विभाग में ग्रुप इंस्ट्रक्टरों की संशोधित वरिष्ठता सूची के कार्यान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है।

05:00 AM, 06-May-2026

Himachal News: हिमाचल में जनगणना 1 जून से, 19 हजार कर्मी लगेेंगे, पहले चरण में मकानों की गिनती

Census in Himachal to Begin on June 1; 19,000 Personnel to be Deployed; House Listing in the First Phase

 जनगणना दो चरणों में होगी और इसमें शिक्षकों सहित विभिन्न विभाग के करीब 19 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

05:00 AM, 06-May-2026

हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: इस बार मुकाबला दिलचस्प, भाजपा-कांग्रस के नेता बागी और निर्दलीय को मनाने में जुटे

Urban Local Body Elections: BJP, Congress Leaders Scramble to Persuade Rebels and Independent Candidates

 प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों और निकायों में पार्षद पदों के लिए करीब 1,410 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

05:00 AM, 06-May-2026

Himachal: चिट्टे में संलिप्त नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; जीत के बाद दोषी पाए जाने पर भी जाएगी कुर्सी, अधिनियम मंजूर

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी। बजट सत्र में इस संशोधन विधेयक को विधानसभा में लाया गया था।

05:00 AM, 06-May-2026

हिमाचल: राज्य सरकार को पेंशन के वास्तविक मौद्रिक लाभ जनवरी 2018 से देने की मिली छूट

Himachal: State Govt Granted Exemption to Provide Actual Monetary Pension Benefits from January 2018

 प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार बनाम भीमा राम मामले में पेंशन लाभ प्रदान करने की प्रभावी तिथि को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है।

05:00 AM, 06-May-2026

गड़बड़झाला: 44 से 54 वर्ष आयु वाले 45 लोगों ने डकार ली वृद्धावस्था पेंशन, विभाग कर रहा जांच

Scam: 45 Individuals Aged Between 44 and 54 Illegally Claim OldAge Pensions; Department Launches Investigation

शिमला के रोहड़ू उपमंडल में विकास खंड छौहारा की तांगणू-जांगलिख पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन में गड़बड़झाले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

05:00 AM, 06-May-2026

Uttarakhand: आज से कांग्रेस प्रभारी सैलजा का गढ़वाल क्षेत्र का दौरा, बैठक कर चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Uttarakhand Congress In charge Kumari Selja Start her tour of Garhwal region today discuss election strategy

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ऋषिकेश से दाैरा शुरू करेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिले के कार्यकर्ताओं संग बैठक होगी। आठ मई को केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद वापसी में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।

04:56 AM, 06-May-2026

Chamba News: हाईवे पर ट्रक खराब, एक घंटा लगा रहा जाम

Truck breaks down on highway, causing traffic jam for an hour

Truck breaks down on highway, causing traffic jam for an hour

04:49 AM, 06-May-2026

Chamba News: बारिश से खेतों में बर्बाद हो गई गेहूं की फसल

Wheat crop destroyed in the fields due to rain

04:47 AM, 06-May-2026

विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026: विदेश से धन पाने में भारत फिर अव्वल, 2024 में प्रवासियों ने भेजे 137 अरब डॉलर

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2024 में 137 अरब डॉलर पाकर दुनिया में सबसे ज्यादा रेमिटेंस हासिल करने वाला देश बना। 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाला भारत इकलौता देश है।

04:37 AM, 06-May-2026

Chamba News: डंगे का निर्माण धीमी गति से होने पर ग्रामीणों में रोष

Villagers angry over slow construction of Danga

04:30 AM, 06-May-2026

Operation Sindoor: ऑस्ट्रियाई सैन्य विशेषज्ञ बोले- टकराव में भारत ही जीता, पाकिस्तान को भारी पड़ा जवाब देना

operation sindoor india pakistan conflict tom cooper calls india clear military winner strategic victory

युद्ध विशेषज्ञ टॉम कूपर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की बड़ी सैन्य जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर कड़ा संदेश दिया। पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई पूरी तरह फेल रही और भारत ने उसके 98 प्रतिशत मिसाइल व ड्रोन हमले नाकाम कर दिए।

04:28 AM, 06-May-2026

Chamba News: जमा दो की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टॉपर सम्मानित

Topper honoured for excellent performance in Class 12 examination

04:27 AM, 06-May-2026

Election Analysis: ममता पर ये मुद्दे पड़े भारी; जिन सीटों पर कटे सबसे ज्यादा नाम, उनमें से 13 जीती टीएमसी

Mamata Banerjee get setback with anger of people corruption law and order issues taken toll in west Bengal

ममता शिक्षक भर्ती घोटाले से लेकर पार्टी सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों तक कई मोर्चों पर घिरी थीं। कानून-व्यवस्था के साथ महिला सुरक्षा का मुद्दा बड़ा था और यही तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के कारण भी बने। 2021 में भी ममता को मोदी-नीत भगवा पार्टी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था, लेकिन तब वह कल्याणकारी योजनाओं और बंगाली संस्कृति को बाहरी लोगों से बचाने की अपील के दम पर जीत हासिल करने में सफल रहीं।

04:22 AM, 06-May-2026

Chamba News: बेहोश करने की मशीन खराब, मरीज टांडा रेफर

Anesthesia machine malfunctions, patient referred to Tanda

04:15 AM, 06-May-2026

Chamba News: फील्ड प्रशिक्षकों को दिया जनगणना का प्रशिक्षण

Census training given to field instructors

04:09 AM, 06-May-2026

Chamba News: गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

Man dies after falling into a deep ditch

04:08 AM, 06-May-2026

Select USA Summit: अमेरिका में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, दिए 70,800 को रोजगार

india us fdi 16 billion investment indian companies create jobs in america select usa summit

भारतीय कंपनियों का अमेरिका में निवेश लगातार बढ़ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार भारत से 16.4 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) ने अमेरिका में करीब 70,800 नौकरियों को समर्थन दिया है। फार्मा, ऊर्जा, अनुसंधान और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियां अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।

04:03 AM, 06-May-2026

Chamba News: हादसे को न्योता दे रहे बिजली के पोल

Electricity poles are inviting accidents

03:52 AM, 06-May-2026

Weather: धूल भरी आंधी, ओले और बारिश के बाद फिर सताएगी भीषण गर्मी; नौ मई से करवट लेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जिससे अल्पकालिक राहत मिलेगी।

03:52 AM, 06-May-2026

Chamba News: जिप चुनाव के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित

BJP supported candidate declared for Zila Parishad elections

03:50 AM, 06-May-2026

Hawala Case: सुकेश चंद्रशेखर का करीबी नवस अबू धाबी से भारत लाया गया, 217 करोड़ के वसूली में मामले में था फरार

sukesh chandrasekhar associate navas ki extradited from abu dhabi delhi police arrests hawala operator

ठग सुकेश चंद्रशेखर के करीबी हवाला ऑपरेटर नवस को अबू धाबी से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर ईओडब्ल्यू ने उसे गिरफ्तार किया। नवस पर सुकेश की वसूली के 217 करोड़ रुपये ठिकाने लगाने का आरोप है। कोर्ट ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

03:43 AM, 06-May-2026

Chamba News: वर्ष 2016 से लंबित देय भुगतान को लेकर गरजे पेंशनर

Pensioners raise hue and cry over pending payments since 2016

03:40 AM, 06-May-2026

Chamba News: पेंशनरों में महंगाई भत्ते की किस्तें न देने पर रोष

Pensioners angry over non-payment of dearness allowance installments

03:33 AM, 06-May-2026

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति समारोह: सफलता के मूल मंत्र हैं अनुशासन और आंतरिक शांति, AI को बनाएं अपना सहायक

Atul Maheshwari Scholarship Ceremony: The key to success is discipline and inner peace

अमर उजाला समूह के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दी सलाह, एआई पर पूरी तरह निर्भर होने के बजाय सहायक के रूप में करें उपयोग, आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।

03:30 AM, 06-May-2026

West Bengal Election Result 2026: ममता इस्तीफा न देने पर अड़ीं, समिक भट्टाचार्य ने जमकर साधा निशाना?

West Bengal Election Result 2026: ममता इस्तीफा न देने पर अड़ीं, समिक भट्टाचार्य ने जमकर साधा निशाना?

03:27 AM, 06-May-2026

Bengal: सीएम ममता के बदसलूकी वाले आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- बिना सबूत के दावे बेबुनियाद

west bengal election mamata banerjee evm row manoj kumar agrawal ceo rejects rigging allegations bjp win

पश्चिम बंगाल के सीईओ ने ममता बनर्जी के ईवीएम धांधली और मारपीट के आरोपों को सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया है। वहीं, ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से मना करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

03:20 AM, 06-May-2026

Noida airport: पहली उड़ान नवी मुंबई के लिए, 10 मई से शुरू हो सकती है टिकटों की बुकिंग; तैयारियां तेज

First flight from Noida Airport to Navi Mumbai

दोनों औद्योगिक शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से ऐसा किया जाना है। इसके लिए तैयारियां भी नोएडा एयरपोर्ट ने जहां शुरू कर दी है। वहीं लांच कैरियर तय हुई इंडिगो एयरलाइंस इसके लिए 10 मई से टिकट बुकिंग भी शुरू कर सकती है।

03:10 AM, 06-May-2026

युवती को नापसंद करने पर युवक का अपहरण: पुरुषों के अलावा दो महिलाएं भी अपराध में थीं शामिल; पढ़ें पूरी आपबीती

When he did not like girl he kidnapped her and demanded ransom

महिपालपुर में 28 अप्रैल को एक युवक का अपहरण कर यूपी ले जाया गया। ऑनलाइन बुलाई युवती को खर्चा न देने पर आरोपियों ने फिरौती मांगी। वसंतकुंज पुलिस ने अगले दिन युवक को मुक्त कराकर विकास कुमार समेत चार आरोपियों को पकड़ा।

03:10 AM, 06-May-2026

Delhi: पहली बार स्कूल संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे अभिभावक, केंद्र आज जारी करेगा मैनेजमेंट कमेटी की गाइडलाइन

केंद्र सरकार राज्यों के साथ बैठक के आधार पर तैयार पहली स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की गाइडलाइन बुधवार को जारी करेगी। इसका मकसद, स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, परीक्षा का तनाव कम करना, ड्रॉपआउट में लाने, शिक्षा व पोषण में सुधार, 12वीं कक्षा में सौ फीसदी एनरोलमेंट पर फोकस करना है।

03:08 AM, 06-May-2026

स्केटिंग खो-खो : स्केटिंग क्लास की शानदार जीत

Skating Kho-Kho: Skating class wins big

मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में मंगलवार को अलीगढ़ स्केटिंग क्लास और अलीगढ़ स्केटिंग क्लब के बीच स्केटिंग खो-खो मैच खेला गया। इसमें स्केटिंग क्लास ने सात अंकों से जीत दर्ज की।

03:08 AM, 06-May-2026

Aligarh News: तीमारदार ने महिला डॉक्टर को मारा घूंसा, इमरजेंसी सेवा ठप

A female doctor was punched by a nurse, causing emergency services to be disrupted

जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार की देर रात मरीज के इलाज में देरी को लेकर तीमारदार भड़क गए। एक तीमारदार ने महिला डॉक्टर अनन्या को घूंसा मार दिया, जिसे डॉक्टर का होंठ कट गया है।

03:08 AM, 06-May-2026

Rishikesh News: त्रिवेणी घाट एवं ट्रांजिट कैंप में चलाया गया चेकिंग अभियान

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत तीर्थनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हुई।

03:08 AM, 06-May-2026

Aligarh News: हाईटेक नर्सरी में दें बीज, एक रुपये की दर से ले जाएं पौधे

Give seeds to hi-tech nurseries and take plants at the rate of one rupee

जवाहर पार्क में उद्यान विभाग से संचालित हाईटेक नर्सरी में आधुनिक तकनीक की मदद से फल और सब्जियों की पौध तैयार की जा रही है। यहां से किसानों को कम लागत में बेहतर गुणवत्ता वाली पौध मिल रही है।

03:07 AM, 06-May-2026

Rishikesh News: तहसील दिवस में आठ फरियादी आए

तहसील में आठ शिकायतें आईं। शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा गया।

03:07 AM, 06-May-2026

Rishikesh News: योगनगरी में डेयरियों का पंजीकरण अधर में

नगर निगम में डेयरियों का पंजीकरण अधर में लटका है।

03:07 AM, 06-May-2026

Rishikesh News: दस दिन से गंदा पानी पी रहे हजारों लोग

जल संस्थान और जल निगम के बीच समन्वय की कमी से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं।

03:07 AM, 06-May-2026

Aligarh News: गेहूं की घटी पैदावार..सूनी पड़ीं मंडियां, खाली हाथ किसान

Wheat production plummets, markets deserted, farmers empty-handed

गेहूं की घटी पैदावार..सूनी पड़ीं मंडियां, खाली हाथ किसान

03:07 AM, 06-May-2026

Rishikesh News: हर वार्ड में होगी धुआंधार फॉगिंग, नगर निगम ने शुरू की तैयारी

मक्खी-मच्छरों से राहत दिलाने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

03:07 AM, 06-May-2026

Aligarh News: स्कूलों में खोजे जाएंगे अस्थमा पीड़ित

अब विद्यालयों में अस्थमा प्रबंधन के लिए तैयारी शुरू होगी

03:07 AM, 06-May-2026

Panipat News: सफाई महाअभियान के पहले दिन 355 टन कूड़ा निकाला

सफाई महाअभियान के पहले दिन 355 टन कूड़ा निकाला

03:07 AM, 06-May-2026

Panipat News: स्कूलों में नियमित रूप से समाचार-पत्र पढ़ेंगे विद्यार्थी

स्कूलों में नियमित रूप से समाचार-पत्र पढ़ेंगे विद्यार्थी

03:06 AM, 06-May-2026

Jammu News: अप्रैल में ऑटोमोबाइल मार्केट ने पकड़ी तेजी, बिक्री में 21% उछाल

अप्रैल में ऑटोमोबाइल मार्केट ने पकड़ी तेजी, बिक्री में 21% उछाल

03:06 AM, 06-May-2026

ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : उपायुक्त

ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : उपायुक्त

03:06 AM, 06-May-2026

एआई से बदलता बिजनेस: छात्रों को सिखाए स्मार्ट फैसले और ऑटोमेशन के तरीके

एआई से बदलता बिजनेस: छात्रों को सिखाए स्मार्ट फैसले और ऑटोमेशन के तरीके

03:06 AM, 06-May-2026

Panipat News: हैंडबॉल में अपनी पहचान बना रही अहर गांव की नेहा

Neha from Ahar village is making her mark in handball

हैंडबॉल में अपनी पहचान बना रही अहर गांव की नेहा

03:06 AM, 06-May-2026

Jammu News: फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी ली तो अब नहीं बख्शे जाएंगे, जम्मू विवि सख्त

फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी ली तो अब नहीं बख्शे जाएंगे, जम्मू विवि सख्त

03:06 AM, 06-May-2026

Aligarh News: हेयर सैलून में आग से हजारों का सामान जला

Fire destroys hair salon, destroys goods worth thousands

कस्बा के फैजान छर्रा-सांकरा मार्ग पर हेयर सैलून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

News Flash 05 मई 2026

कोलकाता के हॉग मार्केट में भारी बवाल, बुलडोजर लेकर पहुंची भीड़ पर TMC दफ्तर तोड़ने का आरोप
  • 11:35 PMतमिलनाडु कांग्रेस ने बैठक में विजय के साथ गठबंधन पर सहमति जताई
  • 11:08 PMतमिलनाडु कांग्रेस ने देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की, TVK को समर्थन देने के बारे में फैसला होगा
  • 10:09 PMतमिलनाडु: कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक, विजय से गठबंधन करने पर होगी चर्चा
  • 8:21 PMबिहार के मुख्यमंत्री आवास का नाम लोक सेवक आवास किया गया
  • 8:00 PMUAE पर ईरान की तरफ से फिर हमले, मिसाइलों-ड्रोन्स को रोक रहा एयर डिफेंस सिस्टम
  • 7:28 PMजो सनातन का अपमान करेगा, उसकी हार तय: योगी आदित्यनाथ
  • 6:42 PMकांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर बैठक जारी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद
  • 6:19 PMतमिलनाडु: TVK चीफ विजय त्रिची ईस्ट विधानसभा से इस्तीफा दे सकते हैं
  • 5:10 PMतमिलनाडु: TVK प्रमुख विजय सात मई को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं
  • 4:02 PMहम इलेक्शन नहीं हारे, बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया: ममता बनर्जी
  • 3:55 PMबंगाल: राजारहाट न्यू टाउन से BJP जीती, फाइनल टैली में भाजपा-207, TMC- 80
  • 3:32 PMपश्चिम बंगाल: फलता में TMC नेता जहांगीर खान के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़
  • 3:31 PMMCOCA केस: दिल्ली कोर्ट ने नवाज इस्माइल को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, UAE से हुआ था प्रत्यार्पण
  • 3:27 PMदिल्ली-NCR में अगले कुछ घंटों में बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
  • 3:24 PMतमिलनाडु: AIDMK ने विधायकों से आज रात चेन्नई पहुंचने को कहा, कल होगी मीटिंग
  • 2:38 PMतमिलनाडुः TVK विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुने गए विजय
  • 2:02 PMबंगाल के सीएम का फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, बीजेपी ने बनाया पर्यवेक्षक
  • 1:56 PMकोलकाता में बंगाल BJP की बैठक शुरू, शमिक भट्टाचार्य और सुकांत मजूमदार मौजूद
  • 1:52 PMतमिलनाडुः स्टालिन का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर
  • 1:41 PMपश्चिम बंगालः सौमित्र मोहन होंगे राज्यपाल के सचिव, नियुक्ति पर लगी मुहर
  • 1:03 PMलेबनान पर इजरायल का भीषण हमला, 17 लोगों की मौैत
  • 12:38 PMदिल्ली हाईकोर्ट ने सांसद इंजीनियर राशिद को दी बेल, बीमार पिता से कर सकेंगे मुलाकात
  • 12:33 PMबिहारः गया पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति, CM सम्राट ने किया स्वागत
  • 12:31 PMपश्चिम बंगालः आसनसोल के जमुरिया में TMC दफ्तर को लगाई आग
  • 12:28 PMपश्चिम बंगालः नई दिल्ली रवाना हुईं बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पॉल
  • 10:37 AMकर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने तमिलनाडु में चुनावी जीत के लिए विजय को दी बधाई
  • 10:06 AMबंगाल में हलचल तेज… 10 मई से पहले होगा नई सरकार का शपथग्रहण!
  • 9:52 AMजम्मू कश्मीरः बांदीपोरा में नशे पर सख्ती, तस्करों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर
  • 9:28 AMबिहारः सम्राट सरकार का शपथग्रहण 7 मई को, गांधी मैदान में तेज हुई तैयारी
  • 9:05 AMबंगालः BJP की जीत के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला आसनसोल में वर्षों से बंद दुर्गा मंदिर
  • 9:02 AMतमिलनाडुः विजय की पार्टी को मिले 34% वोट, 24% वोट के साथ दूसरे नंबर पर ही DMK
  • 7:59 AMतमिलनाडुः विजय ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय, TVK विधायकों की बैठक आज
  • 7:53 AMतमिलनाडुः चुनाव नतीजों के बाद एक्टिव हुए दिनाकरन, AMMK नेताओं की आज बुलाई बैठक
  • 7:39 AMभगवंत मान आज राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, दल बदलने वाले सांसदों को रिकॉल करने की मांग
  • 7:11 AMपश्चिम एशिया में फिर भड़का युद्ध, यूएई का आरोप- ईरान ने दागीं 15 मिसाइलें
  • 6:59 AMपश्चिम बंगालः राजरहाट न्यूटाउन सीट की काउंटिंग जारी, अब तक 17 राउंड की गिनती हुई
  • 6:10 AMईरान के हमलों से तेल बाजार में उछाल – कीमतें 6% तक बढ़ीं
  • 5:49 AMUS ने कहा- हॉर्मुज में बाधा से भारत सहित दुनिया की सप्लाई चेन प्रभावित; चीन से सहयोग की अपील
  • 5:27 AMओमान की खाड़ी में तनाव: ईरान ने फुजैरा हमले में हाथ होने से किया इनकार, अमेरिका पर मढ़ा आरोप
  • 3:48 AM1 वोट ने बदली बाजी, तमिलनाडु में DMK नेता पेरियाकरुप्पन की हार
  • 3:33 AMहॉर्मुज में टकराव तेज, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान ने जहाजों को निशाना बनाया
  • 3:15 AMराज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे
  • 2:53 AMबिलकिस बानो केस में दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
  • 2:13 AMडोनाल्ड ट्रंप को इटली को साफ संदेश, जॉर्जिया मेलोनी बोलीं- अमेरिकी सेना हटाने का समर्थन नहीं करतीं
  • 1:37 AMपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे
  • 1:11 AMवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर
  • 12:37 AMCAA की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू
  • 12:01 AMरूस का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध में 8-9 मई को सीजफायर: विजय दिवस के मौके पर पहल

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this