Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

गुस्ताख-ए-रसूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर जमीअत उलमा हिंद ने बहराइच एडिशनल एसपी  को सौंपा ज्ञापन

0

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: 03 APR 2022

जमीअत उलमा हिंद के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बहराइच पर: r फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, दिनांक 03 अप्रैल 2022 दिन शनिवार सुबह 11 बजे जमीअत उलमा बहराइच और सीरत कमेटी बहराइच के एक प्रतिनिधिमंडल ने जामिया अरबिया मसऊदिया नूरुल उलूम बहराइच के प्रबन्धक जमीअत उलमा जनपद बहराइच के ज़िलाध्यक्ष मौलाना क़ारी ज़ुबैर अहमद साहब क़ासमी की अगुवाई में एडिशनल एसपी से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल एसपी जी से गुरुवार को भवनियापुर थाना नवाबगंज के निवासी अमित कुमार सिंह के ज़रिए व्हाट्सएप ग्रुप पर मां राजेश्वरी जनसेवा GRP 2 में रमज़ानुल मुबारक के पाक महीने और पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम ﷺ और आपकी चहेती और प्यारी बीबी हज़रत आइशा सिद्दिका के सम्मान में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर ।
प्रतिनिधीमंडल ने एडिशनल एसपी को बताया कि इस घटिया पोस्ट से मुसलमानों में गुस्से का माहौल है और मुसलमानों के दिल को बहुत ठेस पहुंचा है। मुसलमान जान तो दे सकता है लेकिन पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम की शान में गुस्ताख़ी को बर्दाश्त नहीं कर सकता प्रतिनिधिमंडल ने सख़्त से सख़्त कारवाई करने की मांग की।
इस बात को सुनकर फ़ौरन एडिशनल एसपी ने थाना इंचार्ज रुपईडीहा को फोन कर सख़्त से सख़्त कारवाई करने का आदेश दिया। और प्रतिनिधिमंडल के लोगों को यह यक़ीन दिलाया कि किसी भी धर्म के धर्मगुरु के ख़िलाफ़ और उसकी शान में गुस्ताख़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी ने भी ऐसी पोस्ट या ऐसे शब्द का प्रयोग किया तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कारवाई की जाएगी।
प्रतिनिधीमंडल में मौलाना मो० इनायतुल्लाह क़ासमी ज़िला महासचिव जमीअत उलमा जनपद बहराइच, मौलाना मो० कलीम नदवी नगर महासचिव जमीअत उलमा बहराइच, हाजी तेजे खां एडवोकेट अध्यक्ष सीरत कमेटी बहराइच, सालिम हयातुल्लाह खान नूरी, मूसा भाई आदि लोग मौजूद रहे।