Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

बहराइच पुलिस ने बहादुरपुर में हुए   दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा: चकरोड को पाटने के विवाद में कातिलों ने बुजुर्ग दंपत्ति की थी हत्या,

0

Aftab Khan ×××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: 04 July 2022

आपको बता दें, बहादुरपुर में ग्राम पंचायत की 15 विस्वा भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटने की आशंका से डरे लोगों ने मुर्गी फार्म पर सो रहे वृद्ध दम्पति की फावड़े से हमलाकर नृशंस हत्या की गई थी। देहात कोतवाली पुलिस ने एसओजी की मदद से इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दो कातिलों को दबोच लिया। जबकि दो कातिल अभी भी फरार हैं।

बहराइच पुलिस की गिरफ्त में बहादुरपुर दोहरे हत्याकांड के कातिल f फोटो AMMP 24 News

बताते चलें कि,, दिनांक 13 / 14.06.2022 की रात्रि थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में अब्दुल गनी पुत्र गोबरे , चुनमुनिया पत्नी अब्दुल गनी की गला काट कर हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर दी गयी थी , जिसके संबंध में थाना को० देहात में मु ० अ ० सं ० 302 / 2022 धारा 302 भादवि ० बनाम अज्ञात पंजीकृ त किया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु तत्काल 03 टीमों का गठन किया गया एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी के कुशल निर्देशन में प्र 0 नि 0 सत्येन्द्र बहादुर सिंह थाना कोतवाली देहात व प्रभारी स्वाट / सर्विलांस अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्विलांस / एस ० ओ ० जी ० टीम व कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम कर मुखबिरों के सहयोग से ज्ञात हुआ कि मृतक अब्दुल गनी उपरोक्त का चक रोड पटने को लेकर तैनूर हुसैन पुत्र स्व ० अब्दुल हसन , सोनू उर्फ समीर , रज्जऊ उर्फ सहनूर पुत्रगण स्व ० जैनुल हसन उर्फ पुत्ती निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना कोतवाली देहात बहराइच का चकरोड सम्बंधी जमीनी विवाद चल रहा था , जिसमे तैनूर हुसैन आदि उपरोक्त नही चाहते थे कि चक रोड पटे क्योंकि चक रोड के पट जाने से तैनूर आदि उपरोक्त की लगभग 15 बिस्वा भूमि कम हो जाएगी , जब कि मृतक अब्दुल गनी उपरोक्त द्वारा माह जून की सुरुआत में जमीन पटवाने का प्रयास किया गया तो तैनूर आदि उपरोक्त द्वारा उसको रोक दिया गया तथा 8 दिन का समय मांगा गया ।

8 दिन पूर्ण हो चुके थे अतः तैनूर एवं उसके भतीजे सोनू उर्फ समीर व रजऊ उर्फ शहनूर उपरोक्त द्वारा पुनः 2 दिवस का अवसर मांगा गया , जिसके उपरांत सुनियोजित ढंग से तैनूर , सोनू उर्फ समीर , सहनूर उर्फ रजऊ उपरोक्त द्वारा अब्दुल गनी तथा उसकी पत्नी की दिनांक 13 / 14.6.22 की रात्रि फावडे से काटकर हत्या कर दी गयी । कोतवाली देहात एवं स्वाट / सर्विलांस टीम द्वारा तैनूर तथा सोनू उर्फ समीर उपरोक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फावड़े को बरामद किया गया । अभियुक्त रजऊ उर्फ शहनूर पुत्र जैनुल हसन उर्फ पुत्ती फरार है । सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड घटना का सफल अनावरण कर सराहनीय कार्य करने वाली टीम को श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 25,000- रू ० का पुरस्कार घोषित किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः
1. तैनूर पुत्र अब्दुल हसन निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना कोतवाली देहात बहराइच ।
2. सोनू उर्फ समीर पुत्र जैनुल हसन उर्फ पुत्ती निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना कोत ० देहात बहराइच ।
फरार अभियुक्तः
1. रजऊ उर्फ शहनूर पुत्र जैनुल हसन उर्फ पुत्ती निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना कोत ० देहात बहराइच ।

अनावरित अभियोगः
1. मु ० अ ० सं ० 302 / 2022 धारा 302 भादवि ० थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच ।

बरामदगी :

1. घटना में प्रयुक्त फावड़ा ।
2. अभियुक्त के खून लगे कपड़े . बरामद sm